loading ads...
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आपके हथेली पर भी है महादेव का 'त्रिशूल'? जानें यह खास निशान कैसे दिलाता है अपार धन और शोहरत

Updated: Fri, 26 Dec 2025 12:05 PM (IST)

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली पर त्रिशूल का निशान महादेव की विशेष कृपा का प्रतीक है। अगर आपकी हथेली पर भी यह खास निशान बनता है तो जीवन में कब और क ...और पढ़ें

News Article Hero Image

आपकी हथेली पर कौन सा निशान? (Image Source: AI-Generated )

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हस्तरेखा शास्त्र (Palmistry) में हथेली की लकीरों और उन पर बने चिह्नों का बहुत बड़ा महत्व है। इनमें से कुछ निशान इतने शुभ होते हैं कि वे व्यक्ति के भाग्य को पूरी तरह बदलने की शक्ति रखते हैं। ऐसा ही एक अत्यंत पवित्र और दुर्लभ निशान है- 'त्रिशूल'। हिंदू धर्म में त्रिशूल भगवान शिव का शस्त्र है। अगर यह किसी की हथेली पर बना हो, तो माना जाता है कि उस व्यक्ति पर महादेव की विशेष कृपा होती है।

भाग्य रेखा पर त्रिशूल का जादू

हस्तरेखा विशेषज्ञों के अनुसार, हथेली के निचले हिस्से से निकलकर मध्यमा उंगली (शनि पर्वत) तक जाने वाली रेखा को 'भाग्य रेखा' या 'लक लाइन' कहा जाता है। अगर इस भाग्य रेखा के अंत में या शनि पर्वत पर त्रिशूल का निशान बनता है, तो यह अद्भुत परिणाम देता है।

माना जाता है कि ऐसे जातक को 36 साल की उम्र के बाद जबरदस्त और ताबड़तोड़ सफलता मिलती है। उनका करियर रातों-रात चमकने लगता है और समाज में उन्हें ऊंचा पद, मान-सम्मान और अपार धन की प्राप्ति होती है। बशर्ते, यह निशान साफ और गहरा हो और इसे कोई अन्य रेखा काट न रही हो।

trishul sign on palm

(Image Source: AI-Generated)

सूर्य पर्वत पर त्रिशूल: मान-सम्मान का प्रतीक

अनामिका उंगली (Ring Finger) के नीचे स्थित सूर्य पर्वत पर त्रिशूल का होना सबसे भाग्यशाली संकेतों में से एक है। यह निशान व्यक्ति को बहुत प्रभावशाली और अमीर बनाता है। ऐसे लोगों पर भगवान विष्णु की कृपा भी मानी जाती है। वे जिस भी क्षेत्र में जाते हैं। वहां अपनी एक अलग पहचान बनाते हैं और उन्हें सरकारी या उच्च क्षेत्रों से लाभ मिलता है।

अलग-अलग पर्वत और उनके फल

शनि पर्वत पर त्रिशूल: यह व्यक्ति को गंभीर, बुद्धिमान और आध्यात्मिक बनाता है। 36 साल के बाद इनके जीवन में स्थिरता आती है।

बृहस्पति पर्वत पर त्रिशूल: यह नेतृत्व क्षमता और सुखद वैवाहिक जीवन का संकेत है।

चंद्र पर्वत पर त्रिशूल: यह व्यक्ति को कलात्मक (Creative) बनाता है और विदेश यात्रा (Foreign Tour) से धन लाभ के योग बनाता है।

शुभ चिह्न के संकेत

त्रिशूल का निशान हथेली पर होना किसी वरदान से कम नहीं है। यह न केवल भौतिक सुख-सुविधाएं दिलाता है, बल्कि व्यक्ति को आध्यात्मिक रूप से भी उन्नत बनाता है। अगर आपके हाथ में भी यह शुभ चिह्न है, तो धैर्य रखें सफलता आपका इंतजार कर रही है।

यह भी पढ़ें- Palmistry: भाग्यवान, धनवान और सुख-समृद्धि वाले होते हैं ऐसे लोग, जिनकी हथेली पर बनते हैं ये चिह्न

यह भी पढ़ें- Palmistry Secrets: शुक्र पर्वत पर गोले का निशान लग्जरी बहुत देता है, लेकिन ये चेतावनी भी पढ़ लें

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।