loading ads...
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

Career Horoscope April 2026: इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा टर्निंग पॉइंट, पढ़ें पूरे महीने का हाल

Updated: Mon, 30 Mar 2026 07:00 PM (IST)

Career Horoscope April 2026: अप्रैल 2026 में आपके करियर और नौकरी में क्या बड़े बदलाव आने वाले हैं? तुला-वृश्चिक के लिए प्रमोशन के योग, तो कन्या-सिंह क ...और पढ़ें

News Article Hero Image

Career Horoscope April 2026: करियर राशिफल।

आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। अप्रैल 2026 का महीना करियर और कार्यक्षेत्र (Professional Life) के मोर्चे पर कई बड़े बदलाव लेकर आ रहा है। ग्रहों की चाल इस बात का स्पष्ट संकेत दे रही है कि महीने का पहला आधा हिस्सा जहां धैर्य और सतर्कता की मांग करेगा, वहीं 15 अप्रैल के बाद का समय तरक्की के बंद दरवाजे खोल देगा।

11 अप्रैल के आसपास ग्रहों की स्थिति (खासकर बुध और मंगल का प्रभाव) ऑफिस में गलतफहमियां या कागजी कामकाज में उलझनें पैदा कर सकती है। हालांकि, जैसे ही 15 अप्रैल को सूर्यदेव का गोचर होगा, स्थितियां तेजी से बदलेंगी। ऐसे में चलिए जानते हैं कि सिंह से वृश्चिक राशि के लिए करियर (April Career horoscope 2026) के हिसाब से कैसा रहने वाला है यह महीना?

करियर को लेकर आगे क्या संकेत हैं? अपनी फ्री पर्सनलाइज्ड करियर कुंडली देखें।

करियर: सिंह मासिक राशिफल (अप्रैल 2026)

कामकाज के क्षेत्र में यह महीना आपको काफी कुछ सिखाकर जाएगा। शुरुआत में काम का बोझ ज्यादा रह सकता है और शायद आपको अपनी मेहनत का तुरंत क्रेडिट न मिले। ऑफिस की राजनीति से दूर रहना ही आपके हित में होगा।

11 अप्रैल के बाद कागजों पर साइन करते समय या नई डील फाइनल करते समय किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। जैसे ही सूर्यदेव का गोचर बदलेगा, आपको नई नौकरी या व्यापार में विस्तार के शानदार मौके मिलेंगे। सरकारी क्षेत्र से जुड़े या बड़े पदों पर काम करने वाले लोगों के लिए 15 अप्रैल के बाद का समय बहुत लाभकारी रहेगा। आपकी नेतृत्व क्षमता सबको प्रभावित करेगी।

शादी में देर की वजह क्या हो सकती है? फ्री पर्सनलाइज्ड विवाह भविष्य देखें।

करियर: कन्या मासिक राशिफल (अप्रैल 2026)

आपके कामकाज के लिए यह महीना टीम वर्क का संदेश दे रहा है। अकेले काम करने के बजाय दूसरों की सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। ऑफिस में नए प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं, जिनमें आपको दूसरों के सहयोग की जरूरत पड़ेगी।

11 अप्रैल के बाद बातचीत या ईमेल करते समय शब्दों का चयन सावधानी से करें। मंगलदेव के गोचर की वजह से बिजनेस पार्टनर के साथ कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। विवादों को शांति से सुलझाएं। 15 अप्रैल के बाद करियर में कुछ अचानक होने वाले बदलाव आपको हैरान कर सकते हैं। मगर, बृहस्पतिदेव की कृपा से आप हर स्थिति को संभाल लेंगे। मेहनत का फल देर से ही सही पर मिलेगा जरूर।

सेहत को लेकर ग्रह क्या कहते हैं? फ्री पर्सनलाइज्ड स्वास्थ्य भविष्य देखें।

करियर: तुला मासिक राशिफल (अप्रैल 2026)

कामकाज के लिए यह महीना बहुत सक्रिय रहने वाला है। शुरुआत में आपको कुछ कठिन टास्क मिल सकते हैं, जिन्हें आप सूझबूझ से पूरा कर लेंगे। ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी। मगर, अपने प्रतिस्पर्धियों से सावधान रहना भी जरूरी है। 11 अप्रैल के बाद किसी भी महत्वपूर्ण फाइल या ईमेल को भेजने से पहले अच्छी तरह चेक कर लें।

मंगलदेव के गोचर से आपके भीतर काम को लेकर एक नया जोश रहेगा। 15 अप्रैल के बाद बिजनेस करने वाले लोगों को नए क्लाइंट्स या बड़े कॉन्ट्रैक्ट मिल सकते हैं। यह समय टीम वर्क के लिए बहुत अच्छा है। इसलिए दूसरों की राय का भी सम्मान करें। मेहनत का फल आपको प्रमोशन या नई जिम्मेदारी के रूप में मिल सकता है।

पैसों के मामले में आने वाला समय कैसा रहेगा? फ्री पर्सनलाइज्ड फाइनेंस राशिफल देखें।

करियर: वृश्चिक मासिक राशिफल (अप्रैल 2026)

कामकाज के क्षेत्र में यह महीना आपके लिए काफी सकारात्मक रहेगा। शुरुआत में आप नई योजनाओं पर विचार करेंगे और आपका मन कुछ अलग करने का होगा। ऑफिस में माहौल अच्छा रहेगा और आप अपनी बातों से सबको प्रभावित करेंगे।

11 अप्रैल के बाद बातचीत या डील्स के दौरान थोड़ा सतर्क रहें, क्योंकि गलतफहमी होने की आशंका है। मंगलदेव के प्रभाव से आपके भीतर काम को समय पर पूरा करने का जुनून रहेगा। 15 अप्रैल के बाद का समय उन लोगों के लिए बहुत अच्छा है जो किसी प्रतियोगिता या इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं। मेहनत का फल आपको मान-सम्मान और नई जिम्मेदारी के रूप में मिल सकता है।

मेष से मीन राशि का वार्षिक राशिफल 2026

लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, Astropatri.com, फीडबैक के लिए लिखें: hello@astropatri.com।