loading ads...
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

Career Horoscope April 2026: कुंभ राशि के लिए 'गोल्डन पीरियड' लेकर आएगा अप्रैल का महीना

Updated: Tue, 31 Mar 2026 05:03 PM (IST)

करियर की दृष्टि अप्रैल का महीना सभी राशियों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। में चलिए ऐस्ट्रॉलजर आनंद सागर पाठक जी (astropatri.com) से जानते हैं धनु से ...और पढ़ें

News Article Hero Image

Career Horoscope April 2026: करियर राशिफल।

आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। अप्रैल का महीना करियर की दृष्टि से कई राशि के जातकों के लिए खास रहने वाला है। कुछ जातकों को इस महीने करियर में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा, तो वहीं कुछ जातकों को नए प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं। चलिए पढ़ते हैं अप्रैल का करियर (Monthly Career Horoscope April 2026)  राशिफल।

करियर: धनु मासिक राशिफल (अप्रैल 2026)

  • कामकाज के क्षेत्र में यह महीना आपके लिए स्थिरता लेकर आएगा। शुरुआत में आप अपने काम को बहुत ही शांति और धैर्य के साथ करेंगे। ऑफिस में आपको अपनी मेहनत का पूरा सम्मान मिलेगा। अगर आप घर से काम कर रहे हैं, तो यह समय आपके लिए बहुत ही प्रोडक्टिव रहेगा।
  • 11 अप्रैल के बाद किसी भी डील या मीटिंग में अपनी बात बहुत स्पष्ट रखें। मंगलदेव के प्रभाव से कभी-कभी काम का दबाव महसूस हो सकता है, लेकिन आप उसे बखूबी संभाल लेंगे। डिजाइनिंग या किसी रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए 15 अप्रैल के बाद का समय बहुत अच्छा है। बृहस्पतिदेव की कृपा से साझेदारी में किया गया व्यापार आपको बड़ा मुनाफा दे सकता है।

करियर: मकर मासिक राशिफल (अप्रैल 2026)

  • कामकाज के क्षेत्र में यह महीना आपके लिए काफी सक्रिय रहने वाला है। शुरुआत में आपको नए प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं और आपकी नेटवर्किंग आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी। ऑफिस में आपकी राय को महत्व दिया जाएगा।
  • 11 अप्रैल के बाद किसी भी जरूरी दस्तावेज को साइन करने से पहले उसे अच्छी तरह पढ़ लें। मंगलदेव के प्रभाव से आपके भीतर काम को समय पर पूरा करने का जोश रहेगा। 15 अप्रैल के बाद का समय उन लोगों के लिए बहुत अच्छा है जो अपना खुद का बिजनेस करते हैं या घर से काम कर रहे हैं। बृहस्पतिदेव की कृपा से आपकी मेहनत का फल आपको प्रमोशन या नई जिम्मेदारी के रूप में मिल सकता है।

करियर: कुंभ मासिक राशिफल (अप्रैल 2026)

  • कामकाज के क्षेत्र में यह महीना आपको नई ऊंचाइयों पर ले जा सकता है। शुरुआत में आप अपने काम को बहुत ही बारीकी और जिम्मेदारी के साथ करेंगे। ऑफिस में आपकी ईमानदारी की चर्चा होगी। 
  • 11 अप्रैल के बाद बातचीत में स्पष्टता रखें, ताकि किसी भी तरह की गलतफहमी न हो। मंगलदेव के गोचर से आपके भीतर धन कमाने की इच्छा तीव्र होगी, जो आपको मेहनत करने के लिए प्रेरित करेगी। 15 अप्रैल के बाद का समय उन लोगों के लिए बहुत अच्छा है जो सेल्स, मार्केटिंग या मीडिया से जुड़े हैं। बृहस्पतिदेव की कृपा से आपकी बुद्धि बहुत तेज काम करेगी और आप बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं।

करियर: मीन मासिक राशिफल (अप्रैल 2026)

  • कामकाज के लिए यह महीना मिला-जुला रहने वाला है। शुरुआत में आप काम को लेकर थोड़े कन्फ्यूज रह सकते हैं या आपको अपनी बात दूसरों को समझाने में दिक्कत आ सकती है। ऑफिस में बॉस के साथ बातचीत करते समय स्पष्ट रहें।
  • 11 अप्रैल के बाद किसी भी बड़े बिजनेस एग्रीमेंट को बहुत सोच-समझकर ही फाइनल करें। मंगलदेव की उपस्थिति आपको काम पूरा करने की हिम्मत देगी। मगर, आपको दूसरों पर हावी होने से बचना चाहिए। बैंकिंग, टीचिंग या फाइनेंस से जुड़े लोगों के लिए 15 अप्रैल के बाद का समय बहुत अच्छा है। मेहनत का फल आपको देर से ही सही, लेकिन जरूर मिलेगा।

मेष से मीन राशि का वार्षिक राशिफल 2026

लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, Astropatri.com,  फीडबैक के लिए लिखें: hello@astropatri.com