करियर राशिफल जून 2026: किसकी बदलेगी किस्मत? कार्यस्थल पर चुनौतियों से निपटने में सफल होंगे ये जातक
करियर की दृष्टि जून का महीना कुछ राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रह सकता है। चलिए पढ़ते हैं जून का करियर राशिफल। ...और पढ़ें

Career Horoscope June 2026: पढ़ें करियर राशिफल।
आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। 15 जून तक सूर्यदेव वृषभ राशि में रहकर कम्युनिकेशन स्किल्स और नेटवर्किंग को मजबूत करेंगे। कुछ जातकों को यह सलाह दी जा रही है कि वह काम के तनाव को खुद पर हावी न होने दें। चलिए पढ़ते हैं जून का महीना करियर (Monthly Career Horoscope June 2026) की दृष्टि से आप सभी के लिए कैसा रहने वाला है।
मेष मासिक करियर राशिफल (Aries Monthly Career Horoscope)
करियर के मामले में यह महीना आपके लिए नई रफ्तार लेकर आने वाला है। आपकी राशि में बैठे मंगलदेव गजब का कॉन्फिडेंस देंगे, जिससे आप दफ्तर में बड़े फैसले चुटकियों में ले लेंगे। महीने का पहला हिस्सा मेहनत से सफलता दिलाने वाला रहेगा। बुधदेव की कृपा से मीडिया, राइटिंग, सेल्स या मार्केटिंग के काम करने वाले लोगों को सूझबूझ के दम पर बड़ा फायदा मिल सकता है। 15 जून को जब सूर्यदेव का गोचर मिथुन राशि में होगा, तो सहकर्मियों और क्लाइंट्स के साथ आपकी बातचीत और भी असरदार हो जाएगी। 21 जून को मंगलदेव के वृषभ राशि में आने के बाद आपका ध्यान काम को और ज्यादा मजबूत बनाने पर टिक जाएगा। शनिदेव की वजह से कामों में कभी-कभी थोड़ी देरी हो सकती है।
करियर को लेकर आगे क्या संकेत हैं? अपनी फ्री पर्सनलाइज्ड करियर कुंडली देखें।
वृषभ मासिक करियर राशिफल (Taurus Monthly Career Horoscope)
करियर के मोर्चे पर महीने के शुरुआती पंद्रह दिनों में सूर्यदेव आपकी राशि में रहकर आपका कॉन्फिडेंस सातवें आसमान पर रखेंगे, जिससे आपका प्रैक्टिकल अंदाज सीनियर्स को खूब पसंद आएगा। इस दौरान आपको कुछ बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। लिहाजा, लगातार मेहनत करने की जरूरत होगी। बुधदेव की कृपा से सेल्स, टीचिंग, राइटिंग, मीडिया या कॉमर्स से जुड़े लोग डील्स के दम पर शानदार प्रदर्शन करेंगे। हालांकि, 21 जून तक मंगलदेव मेष राशि में रहकर आपको काम के सिलसिले में थोड़ा मानसिक दबाव या छिपा हुआ तनाव दे सकते हैं। 21 जून को जब मंगलदेव आपकी ही राशि में आने के बाद इच्छाशक्ति दोगुनी बढ़ा देंगे। शनिदेव की कृपा से भविष्य की व्यावसायिक योजनाएं सफल होंगी, बस थोड़ा धैर्य रखें।
मिथुन मासिक करियर राशिफल (Gemini Monthly Career Horoscope)
कार्यक्षेत्र के लिहाज से जून में प्रगति होने की संभवना है। मिथुन राशि के बुधदेव की कृपा से मीडिया, राइटिंग, मार्केटिंग, सेल्स या प्रेजेंटेशन के काम से जुड़े लोगों को शानदार सफलता मिलेगी। 21 जून तक मंगलदेव मेष राशि में रहकर सोशल नेटवर्क को मजबूत करने वाले हैं और टीम प्रोजेक्ट्स में आगे बढ़ने के अच्छे मौके दिला सकते हैं। इस दौरान कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में आपके काम आएंगे। 15 जून को सूर्यदेव को गोचर बदलने से दफ्तर में आपका प्रभाव बढ़ेगा और आपके भीतर नया आत्मविश्वास दिखाई देगा। हालांकि, मीन राशि के शनिदेव काम की जिम्मेदारियों के कारण थोड़ा दबाव बना सकते हैं। 21 जून को मंगलदेव के वृषभ राशि में जाने के बाद काम का तनाव अपने ऊपर हावी न होने दें।
खबरें और भी
शादी में देर की वजह क्या हो सकती है? फ्री पर्सनलाइज्ड विवाह भविष्य देखें।
कर्क मासिक करियर राशिफल (Cancer Monthly Career Horoscope)
कार्यक्षेत्र के लिहाज से थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। 21 जून तक मंगलदेव मेष राशि में गोचर करते हुए दफ्तर में आपके ऊपर बड़ी जिम्मेदारियां डाल सकते हैं। पहचान बनाने और काम को साबित करने के लिए आपको एक्स्ट्रा एफर्ट्स लगाने होंगे। 15 जून तक वृषभ के सूर्यदेव नेटवर्किंग में आपकी मदद करेंगे।
शुरुआत में मिथुन राशि के बुधदेव आपको नई रणनीतियां बनाने की सूझबूझ देंगे। 15 जून को सूर्यदेव के मिथुन राशि में जाने से आपकी दिमागी सक्रियता बढ़ेगी। 21 जून को मंगलदेव जब वृषभ राशि में प्रवेश के साथ समाज के प्रभावशाली लोगों का पूरा सपोर्ट मिलने वाला है। गुरुदेव का आपकी ही राशि में आना धीरे-धीरे आपके भीतर एक लीडरशिप क्वालिटी देकर करियर में बड़ा उछाल देखा सकता है।
मेष से मीन राशि का वार्षिक राशिफल 2026
लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, Astropatri.com, फीडबैक के लिए लिखें: hello@astropatri.com
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।