करियर राशिफल जून 2026: कैसा रहेगा यह महीना? इन्हें मिलेंगे कार्यक्षेत्र में बड़े बदलाव के संकेत
चलिए ऐस्ट्रॉलजर आनंद सागर पाठक जी (astropatri.com) से जानते हैं सिंह से वृश्चिक राशि तक का मासिक करियर राशिफल। ...और पढ़ें
-1779965719951_m.webp)
Monthly Career Horoscope June 2026: पढ़िए मासिक करियर राशिफल।(Picture Credit: Freepik)
आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। इन महीने कुछ जातक बिजनेस डील्स, मीटिंग्स और प्रेजेंटेशन में बहुत अच्छा प्रदर्शन करने वाले हैं। वहीं कुछ जातकों को उतार-चढ़ाव का भी सामना करना पड़ सकता है। चलिए पढ़ते हैं की आपकी राशि के लिए करियर (June Career Horoscope 2026) की दृष्टि से यह महीना कैसा गुजरने वाला है।
सिंह मासिक करियर राशिफल (Leo Monthly Career Horoscope)
कार्यक्षेत्र के लिहाज से 15 जून तक सूर्यदेव वृषभ राशि में रहकर आपके लॉन्ग टर्म गोल्स को मजबूत कर सकते हैं। सीनियर्स आपकी मेहनत को नोटिस करेंगे और पुरानी कोशिशों का अच्छा नतीजा मिलेगा। 21 जून तक मेष के मंगलदेव गजब का साहस बनाए रखेंगे। आप रिस्क लेने से पीछे नहीं हटेंगे।
बुधदेव की कृपा से टीम वर्क में आपका प्रदर्शन सुधरेगा और दोस्तों के जरिए नए मौके मिलेंगे। 15 जून को सूर्यदेव के मिथुन राशि में आने से समाज में विजिबिलिटी बढ़ेगी। 21 जून को मंगलदेव जब वृषभ राशि में गोचर करेंगे, तो काम का प्रेशर बढ़ सकता है। महीने के आखिरी दिनों में प्रैक्टिकल होकर प्लानिंग करना फायदेमंद रहेगा।
करियर को लेकर आगे क्या संकेत हैं? अपनी फ्री पर्सनलाइज्ड करियर कुंडली देखें।
कन्या मासिक करियर राशिफल (Virgo Monthly Career Horoscope)
कार्यक्षेत्र के लिहाज से मिथुन राशि के बुधदेव की कृपा से आप बिजनेस डील्स, मीटिंग्स और प्रेजेंटेशन में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। 15 जून तक वृषभ के सूर्यदेव आपके करियर को लॉन्ग टर्म में मजबूत करने वाले हैं। इंटरव्यू की तैयारी करने वाले या प्रोफेशनल ज्ञान को बढ़ाने की चाहत रखने वालों के लिए यह समय बहुत अनुकूल है।
खबरें और भी
15 जून को मिथुन राशि में प्रवेश के साथ सूर्यदेव दफ्तर में आपका प्रभाव और विजिबिलिटी काफी बढ़ देंगे। 21 जून तक मेष के मंगलदेव पैसों और काम की साझी जिम्मेदारियों को लेकर थोड़ा दबाव बना सकते हैं। 21 जून को मंगलदेव के वृषभ राशि में आने के बाद हायर स्टडीज और फ्यूचर प्लानिंग के लिए अच्छा माहौल बनेगा। मीन के शनिदेव पार्टनरशिप में थोड़ा दबाव दे सकते हैं, इसलिए धैर्य रखना जरूरी है।
तुला मासिक करियर राशिफल (Libra Monthly Career Horoscope)
कार्यक्षेत्र के दृष्टिकोण से जून बहुत ही सक्रिय और उपलब्धियों से भरा रहने वाला है। 2 जून को गुरुदेव का कर्क राशि में प्रवेश आपके करियर की ग्रोथ के लिए बहुत शुभ रहेगा। लीडरशिप के बड़े मौके मिलेंगे और लॉन्ग टर्म गोल्स को लेकर ज्यादा महत्वाकांक्षी रह सकते हैं। 15 जून तक वृषभ राशि के सूर्यदेव निवेश, साझी जिम्मेदारियों और आर्थिक मामलों में सोच-समझकर प्लानिंग करने में मदद करेंगे। शुरुआत में बुधदेव मिथुन राशि में रहेंगे, जिससे कम्युनिकेशन स्किल्स शानदार रहेगी।
मार्केटिंग, सेल्स, बिजनेस, टीचिंग या ट्रैवलिंग से जुड़े लोग इस दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। नए हुनर सीखने और नेटवर्किंग के लिए यह समय अनुकूल है। 21 जून तक मेष के मंगलदेव प्रोफेशनल लाइफ में सहकर्मियों के साथ थोड़ा तनाव दे सकते हैं। सूर्यदेव के मिथुन राशि में आते ही आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। 21 जून को मंगलदेव वृषभ राशि में जाकर पैतृक संपत्ति के मामलों को सुलझाने में मदद करेंगे।
शादी में देर की वजह क्या हो सकती है? फ्री पर्सनलाइज्ड विवाह भविष्य देखें।
वृश्चिक मासिक करियर राशिफल (Scorpio Monthly Career Horoscope)
कार्यक्षेत्र के दृष्टिकोण से प्रगति की रफ्तार लगातार बनी रहेगी। 21 जून तक मंगलदेव मेष राशि में रहकर दफ्तर में आपके ऊपर काम की जिम्मेदारियां बढ़ाए रखेंगे। अपने पेंडिंग कामों को पूरा करने के लिए आप पूरी ताकत लगा देंगे। हालांकि, तनाव को खुद पर हावी न होने दें। 15 जून तक वृषभ राशि के सूर्यदेव टीम वर्क और सहकर्मियों के साथ आपसी तालमेल को मजबूत करेंगे।
मिथुन राशि के बुधदेव रिसर्च, एनालिसिस और फाइनेंस से जुड़े कामों में आपकी सूझबूझ बढ़ाएंगे। 15 जून को सूर्यदेव के मिथुन राशि में आते ही आपका ध्यान कुछ गुप्त और महत्वपूर्ण मामलों की तरफ जाएगा। 21 जून को मंगलदेव जब वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे, तो बिजनेस पार्टनरशिप में थोड़ा तनाव बढ़ सकता है।
मेष से मीन राशि का वार्षिक राशिफल 2026
लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, Astropatri.com, फीडबैक के लिए लिखें: hello@astropatri.com
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।