करियर राशिफल जून 2026: क्या बदलाव लेकर आएगा नया महीना, किन राशियों को मिलेगी कार्यक्षेत्र में सफलता?
चलिए ऐस्ट्रॉलजर आनंद सागर पाठक जी से जानते हैं जून माह के लिए धनु से मीन राशि तक का मासिक करियर राशिफल। ...और पढ़ें
-1779966429731_m.webp)
Monthly Career Horoscope June 2026: पढ़िए मासिक करियर राशिफल।(Picture Credit: Freepik)
आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। जून के करियर मासिक राशिफल में माना जा रहा है कि यह महीना सभी राशियों के लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आ सकता है। कुछ जातकों पर काम का बोझ अचानक बढ़ सकता है। चलिए जानते हैं कि करियर (June Career Horoscope 2026) की दृष्टि से जून का महीना आपके लिए क्या खास लेकर आने वाला है।
धनु मासिक करियर राशिफल (Sagittarius Monthly Career Horoscope)
15 जून तक सूर्यदेव वृषभ राशि में विराजमान रहेंगे। वो आपके दैनिक कार्यों और जिम्मेदारियों को पूरी कुशलता से निपटाने में मददगार रहेंगे। वो इस दौरान काम में एफिशिएंसी बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत भी कराएंगे। 21 जून तक मेष राशि के मंगलदेव आपके भीतर गजब का उत्साह और क्रिएटिविटी देंगे, जिससे आपका काम दफ्तर में दूसरों को भी प्रेरित करेगा। मिथुन के बुधदेव बातचीत की शैली को मजबूत करेंगे।
15 जून को सूर्यदेव का मिथुन राशि में आना बिजनेस से जुड़ी बड़ी चर्चाओं और डील्स के लिए बहुत शुभ रहेगा। 21 जून को मंगलदेव जब वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे, तो कार्यस्थल पर काम का बोझ अचानक बढ़ सकता है। 2 जून को गुरुदेव का कर्क राशि में आना आपके करियर में लॉन्ग टर्म स्टेबिलिटी लेकर आएगा।
सेहत को लेकर ग्रह क्या कहते हैं? फ्री पर्सनलाइज्ड स्वास्थ्य भविष्य देखें।
मकर मासिक करियर राशिफल (Capricorn Monthly Career Horoscope)
जून में काफी मेहनत करनी होगी और भागदौड़ रहने वाली है। 15 जून तक वृषभ राशि के सूर्यदेव आपके भीतर क्रिएटिविटी और लीडरशिप क्वालिटी को बढ़ाएंगे। मैनेजमेंट, एजुकेशन, कला या किसी भी रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोग तरक्की करेंगे। शुरुआत में मिथुन के बुधदेव आपकी कार्यक्षमता और प्लानिंग की क्षमता में सुधार करेंगे।
खबरें और भी
21 जून तक मेष राशि के मंगलदेव के कारण पारिवारिक जिम्मेदारियों का दबाव काफी बढ़ सकता है। घरेलू झुंझलाहट का असर अपने करियर पर बिल्कुल न पड़ने दें। 15 जून को सूर्यदेव के मिथुन राशि में आते ही आपके काम की जिम्मेदारियां और अधिक बढ़ जाएंगी। 21 जून को मंगलदेव जब वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे, तो यह गोचर करियर में कुछ सकारात्मक बदलाव ला सकता है।
कुंभ मासिक करियर राशिफल (Aquarius Monthly Career Horoscope)
कार्यक्षेत्र के दृष्टिकोण से जून स्थिर प्रगति ला रहा है। मिथुन के बुधदेव कम्युनिकेशन स्किल्स और मुश्किल समस्याओं को सुलझाने की क्षमता को बहुत शानदार बनाएंगे। टीचिंग, मीडिया, राइटिंग, टेक्नोलॉजी या किसी भी क्रिएटिव प्रोफेशन से जुड़े लोग सफलता हासिल करेंगे। 15 जून तक वृषभ के सूर्यदेव आपको घर और काम के बीच तालमेल बिठाने में मदद करेंगे।
21 जून तक मेष राशि के मंगलदेव आपके आत्मविश्वास को ऊंचा रखेंगे। छोटी-मोटी यात्राओं के योग बनाएंगे। 15 जून को जब सूर्यदेव का प्रवेश मिथुन राशि में होगा, तो आपकी लीडरशिप क्वालिटी और रचनात्मक क्षमता खुलकर सामने आएगी। 21 जून को मंगलदेव जब वृषभ राशि में जाएंगे, तो घरेलू जिम्मेदारियों के चलते काम का दबाव थोड़ा बढ़ सकता है।
करियर को लेकर आगे क्या संकेत हैं? अपनी फ्री पर्सनलाइज्ड करियर कुंडली देखें।
मीन मासिक करियर राशिफल (Pisces Monthly Career Horoscope)
कार्यक्षेत्र के दृष्टिकोण से जून आपके प्रोफेशनल ग्रोथ के लिए बहुत अनुकूल रहने वाला है। 15 जून तक वृषभ राशि के सूर्यदेव आपकी बातचीत और नेटवर्किंग को पूरा सपोर्ट करेंगे। मिथुन के बुधदेव वर्क-लाइफ बैलेंस को सुधारने में मदद करेंगे। 21 जून तक मेष राशि के मंगलदेव इनकम सोर्सेज को मजबूत करने में मदद करेंगे।
15 जून को जब सूर्यदेव का गोचर मिथुन राशि में होगा, तो कामकाज के साथ-साथ घरेलू जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती हैं। 21 जून को मंगलदेव जब वृषभ राशि में प्रवेश करके कम्युनिकेशन स्किल्स को शानदार बनाएंगे। बिजनेस के सिलसिले में की गई यात्राएं बेहद सफल रहेंगी। 2 जून को गुरुदेव का कर्क राशि में आना आपकी क्रिएटिविटी को निखारेगा, जिसका सीधा फायदा आपके करियर को मिलेगा।
मेष से मीन राशि का वार्षिक राशिफल 2026
लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, Astropatri.com, फीडबैक के लिए लिखें: hello@astropatri.com
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।