विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

करियर साप्ताहिक राशिफल: कहीं ऑफिस का कोई ईमेल या गॉसिप ना पड़ जाए भारी! क्या कहते हैं इस हफ्ते के सितारे?

Updated: Sun, 05 Jul 2026 11:01 AM (IST)

6 से 12 जुलाई 2026 तक सभी राशियों के लिए साप्ताहिक करियर राशिफल ग्रहों की चाल, विशेषकर मिथुन राशि में बुध वक्री, पेशेवर जीवन, नेटवर्किंग और निर्णय लेन ...और पढ़ें

साप्ताहिक करियर राशिफल 6 से 12 जुलाई 2026

साप्ताहिक करियर राशिफल 6 से 12 जुलाई 2026

आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। 6 से 12 जुलाई 2026 का यह सप्ताह कई अहम बदलावों से भरा रहने वाला है। इस दौरान कार्य क्षमता में बेहतर होने के साथ बिजनेस, नेटवर्किंग और फैसले लेने की क्षमता गहराई से प्रभावित होगी। 7 जुलाई को मिथुन राशि में बुध वक्री कम्युनिकेशन को प्रभावित करने का काम करेगी। इसके अलावा यह सप्ताह आपके करियर और भविष्य से जुड़े कई अवसरों को समझने का मौका प्रदान करेगा।

मेष करियर साप्ताहिक राशिफल 

पेशेवर जीवन के लिहाज से यह सप्ताह काफी स्थिर रहने वाला है। 6 जुलाई और 8 जुलाई की सुबह तक चंद्रदेव मीन राशि में रहेंगे। यह समय कोई भी कदम उठाने से पहले एक अच्छी योजना बनाने के लिए उपयुक्त है। जैसे ही 8 जुलाई की दोपहर को चंद्रदेव मेष राशि में प्रवेश करेंगे, आपका आत्मविश्वास और लीडरशिप की क्षमता निखर कर सामने आएगी। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना हो सकती है या किसी जरूरी काम की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है।

बुधदेव 7 जुलाई से मिथुन राशि में वक्री हो रहे हैं। इसकी वजह से बैठकों और ऑफिशल बातचीत में कुछ देरी का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे अच्छी तरह पढ़ लें। इसके बाद 10 जुलाई को चंद्रदेव वृषभ राशि में गोचर करेंगे, जो आपको धैर्य से काम करने और रुके हुए कामों को निपटाने में मदद करेगा। 12 जुलाई की शाम को चंद्रदेव मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इससे नेटवर्किंग और चर्चाएं तेज होंगी। शब्दों का चयन बहुत सोच-समझकर करें ताकि कोई गलतफहमी न हो।

वृषभ करियर साप्ताहिक राशिफल

करियर के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए काफी अनुकूल रहने वाला है। 6 जुलाई को चंद्रदेव मीन राशि में रहेंगे, जो टीम वर्क और प्रोफेशनल नेटवर्किंग के लिए बहुत मददगार साबित होगा। इस दौरान आपको किसी सीनियर सहकर्मी या मेंटर से कोई सटीक मार्गदर्शन मिल सकता है। 8 जुलाई की दोपहर के बाद जब चंद्रदेव मेष राशि में गोचर करेंगे, तो यह समय आपको अपने पेंडिंग पड़े कामों को निपटाने की सलाह देता है।

खबरें और भी

मंगलदेवआपकी ही राशि में बैठे हैं, जो आपको अपने काम पर पूरी तरह फोकस रहने की ऊर्जा देंगे। इसके बाद 10 जुलाई को चंद्रदेव वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे, जो कार्यक्षेत्र में नई पहल करने के लिए सप्ताह का सबसे बेहतरीन समय होगा। आपको महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल होना चाहिए और किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करनी चाहिए। ध्यान रहे, 7 जुलाई से बुधदेव मिथुन राशि में वक्री हो रहे हैं, जिसकी वजह से सैलरी से जुड़ी चर्चाओं या ऑफिशियल पेपरवर्क में कुछ देरी हो सकती है। किसी भी रिपोर्ट या दस्तावेज को सबमिट करने से पहले उसकी दोबारा जांच जरूर कर लें। 12 जुलाई की शाम को चंद्रदेव मिथुन राशि में आ जाएंगे, जिससे भविष्य के करियर ग्रोथ को लेकर प्रैक्टिकल चर्चाएं तेज होंगी।

मिथुन करियर साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह आपके लिए लगातार आगे बढ़ने के अच्छे संकेत दे रहा है। 6 जुलाई को चंद्रदेव आपके दशम भाव यानी मीन राशि में होंगे। यह स्थिति पेशेवर जिम्मेदारियों को बढ़ाएगी और आपके प्रयासों को एक नई पहचान दिला सकती है। इस दौरान आपको किसी सीनियर और अनुभवी सहकर्मी से कोई बहुमूल्य सलाह मिल सकती है। इसके बाद 8 जुलाई की दोपहर को चंद्रदेव मेष राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे टीम वर्क और नेटवर्किंग के जरिए आपको अच्छे लाभ मिलेंगे।

7 जुलाई से बुधदेव मिथुन राशि में वक्री हो रहे हैं। यह गोचर आपको अपने प्रेजेंटेशन और ऑफिशल दस्तावेजों को बहुत ध्यान से चेक करने की सलाह देता है। किसी भी काम की बारीकियों को जाने बिना कोई भी बड़ा वादा करने से पूरी तरह बचें। मंगलदेव वृषभ राशि में रहकर आपके अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने में मदद करेंगे। 10 जुलाई को चंद्रदेव वृषभ राशि में आएंगे, जो आपको कार्यस्थल पर धैर्य से काम करने और व्यर्थ के विवादों से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे। 12 जुलाई की शाम को चंद्रदेव का मिथुन राशि में आना आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा, जिससे महत्वपूर्ण बैठकों में आपके नए विचार सराहे जाएंगे।

कर्क करियर साप्ताहिक राशिफल

पेशेवर जीवन के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए काफी सकारात्मक बदलाव और प्रगति लेकर आने वाला है। 6 जुलाई को चंद्रदेव मीन राशि में रहेंगे, जो उच्च शिक्षा, योजना बनाने और अपने मेंटर्स व सीनियर्स के साथ संवाद स्थापित करने के लिए बहुत मददगार साबित होगा। इस दौरान आपको कोई ऐसी बहुमूल्य सलाह मिल सकती है जो आपके करियर के लक्ष्यों के करीब ले जाने में मदद करेगी। 8 जुलाई की दोपहर को चंद्रदेव मेष राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे आपकी पेशेवर जिम्मेदारियों पर फोकस बहुत बढ़ जाएगा। यह अपनी लीडरशिप क्वालिटी दिखाने और नई पहल करने के लिए बहुत अच्छा समय है।

7 जुलाई को बुधदेव मिथुन राशि में वक्री होने जा रहे हैं, जो आपको सलाह देता है कि अपनी गोपनीय बातों को पूरी तरह गुप्त रखें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले जरूरी दस्तावेजों की अच्छी तरह ऑडिटिंग कर लें। मंगलदेव वृषभ राशि में मौजूद हैं, जो आपके नेटवर्क को मजबूत करेंगे और आपको टीम के साथ प्रभावी ढंग से काम करने में मदद करेंगे। 10 जुलाई को चंद्रदेव वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे सहयोग और पार्टनरशिप के काम काफी प्रोडक्टिव रहेंगे। 12 जुलाई की शाम को चंद्रदेव मिथुन राशि में आ जाएंगे। यह गोचर आपको तुरंत कोई कदम उठाने के बजाय बहुत सावधानी से प्लानिंग करने के लिए प्रेरित करेगा।

सिंह करियर साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह आपके पेशेवर जीवन में सकारात्मक अवसर मिलने के अच्छे संकेत दे रहा है। 6 जुलाई को चंद्रदेव मीन राशि में होंगे , जो आपको अपनी पेंडिंग जिम्मेदारियों को पूरा करने और लॉन्ग टर्म की स्ट्रेटेजी की जाँच पड़ताल करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। इस दौरान आपके वित्तीय या प्रशासनिक मामलों पर सावधानीपूर्वक ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। इसके बाद 8 जुलाई की दोपहर को चंद्रदेव मेष राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे नई चीजें सीखने, काम से जुड़ी यात्राओं और मेंटर्स या सीनियर पेशेवरों के साथ चर्चाओं में पूरा सहयोग मिलेगा।

मंगलदेव वृषभ राशि में बैठे हैं, जो आपके दृढ़ संकल्प को मजबूत करेंगे और आपके प्रयासों को एक नई पहचान दिला सकते हैं। 7 जुलाई से बुधदेव मिथुन राशि में वक्री हो रहे हैं। यह गोचर आपको अपने मीटिंग शेड्यूल और ऑफिशल संवादों को बहुत ध्यान से री-चेक करने की सलाह देता है। 10 जुलाई को चंद्रदेव वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे, जो आपके करियर में प्रगति और लीडरशिप की की जिम्मेदारियां लेने के लिए बेहद अनुकूल समय लेकर आएगा। 12 जुलाई की शाम को चंद्रदेव का मिथुन राशि में आना आपके नेटवर्किंग और मूल्यवान व्यावसायिक संबंध बनाने के प्रयासों का समर्थन करेगा।

कन्या करियर साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह आपके पेशेवर जीवन में लगातार आगे बढ़ने के अच्छे संकेत दे रहा है। 6 जुलाई को चंद्रदेव मीन राशि में होंगे, जो आपके कार्यस्थल पर पार्टनरशिप और टीम वर्क को बढ़ावा देंगे। इस दौरान आपको अपने सहकर्मियों और व्यावसायिक सहयोगियों से बहुमूल्य सहयोग मिल सकता है। कार्यस्थल पर आपसी तालमेल बनाए रखना आपके लिए बेहतर परिणाम लेकर आएगा। 8 जुलाई की दोपहर को चंद्रदेव मेष राशि में प्रवेश करेंगे, जो आपको टैक्स और गोपनीय कार्यों से जुड़ी अपनी पेंडिंग जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए प्रेरित करेंगे।

7 जुलाई से बुधदेव मिथुन राशि में वक्री हो रहे हैं। इसके प्रभाव से प्रमोशन , प्रोजेक्ट अप्रूवल और ऑफिशियल कम्युनिकेशन की रफ्तार थोड़ी धीमी हो सकती है। ऐसे में करियर से जुड़ा कोई भी बड़ा कमिटमेंट करने से बचें और हर डिटेल की अच्छे से ऑडिटिंग करें। मंगलदेव वृषभ राशि में रहकर आपको नए अवसरों को तलाशने का आत्मविश्वास देंगे। इसके बाद 10 जुलाई को चंद्रदेव वृषभ राशि में आएंगे, जो ट्रेनिंग , प्रेजेंटेशन और पेशेवर यात्राओं के लिए सप्ताह का सबसे बेहतरीन समय होगा। 12 जुलाई की शाम को चंद्रदेव का मिथुन राशि में आना आपके करियर की पहचान और भविष्य की प्लानिंग की तरफ आप को फोकस करेगा।

तुला करियर साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह आपके लिए काफी प्रोडक्टिव रहने के अच्छे संकेत दे रहा है। 6 जुलाई को चंद्रदेव मीन राशि में होंगे, जो आपको अपने कार्यभार को व्यवस्थित करने और अधूरे पड़े असाइनमेंट को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। आपका यह अनुशासित नजरिया सीनियरों और सहकर्मियों को प्रभावित करेगा। इसके बाद 8 जुलाई की दोपहर को चंद्रदेव मेष राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे आपका ध्यान पार्टनरशिप और टीम वर्क की तरफ बढ़ेगा। बिज़नेस से जुड़े लोगों को इस दौरान अपने ग्राहकों या सहयोगियों से अच्छा समर्थन मिल सकता है।

7 जुलाई से बुधदेव मिथुन राशि में वक्री हो रहे हैं। यह गोचर आपको सलाह देता है कि किसी भी कॉन्ट्रैक्ट, यात्रा की योजनाओं और ऑफिशल दस्तावेजों को अंतिम रूप देने से पहले उनकी अच्छी तरह ऑडिटिंग कर लें। मंगलदेव वृषभ राशि में रहकर आपको संयुक्त वित्त और साझा जिम्मेदारियों को सावधानी से संभालने के लिए प्रेरित करेंगे। 10 जुलाई को चंद्रदेव वृषभ राशि में आएंगे, जो स्ट्रेटेजिक योजना और गोपनीय कार्यों के लिए बहुत सटीक समय रहेगा। 12 जुलाई की शाम को चंद्रदेव का मिथुन राशि में आना आपके सीखने और नेटवर्किंग का समर्थन करेगा, जिससे आप नए पेशेवर अवसरों की तलाश कर सकते हैं।

वृश्चिक करियर साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह आपके पेशेवर जीवन में काफी प्रोडक्टिव रहने के संकेत दे रहा है। 6 जुलाई को चंद्रदेव मीन राशि में होंगे, जो आपकी क्रिएटिविटी को बढ़ाएंगे और नए विचारों के साथ काम करने में आपकी मदद करेंगे। क्रिएटिव क्षेत्रों, शिक्षा और कंसल्टिंग से जुड़े जातक इस दौरान विशेष रूप से बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। 8 जुलाई की दोपहर को चंद्रदेव मेष राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे आपका ध्यान दैनिक जिम्मेदारियों और अधूरे पड़े कार्यों की तरफ बढ़ेगा। इस समय खुद को काम के अत्यधिक बोझ से बचाएं।

7 जुलाई से बुधदेव मिथुन राशि में वक्री हो रहे हैं, जो आपको कॉन्ट्रैक्ट्स टैक्स मामलों और वित्तीय दस्तावेजों की अच्छी तरह ऑडिटिंग करने की सलाह देते हैं। मंगलदेव वृषभ राशि में रहकर सहकर्मियों और बिजनेस पार्टनर्स के साथ सहयोग बढ़ाने के लिए प्रेरित करेंगे। 10 जुलाई को चंद्रदेव वृषभ राशि में आएंगे, जिससे टीमवर्क, बातचीत और क्लाइंट मीटिंग्स काफी सफल रहेंगी। 12 जुलाई की शाम को चंद्रदेव का मिथुन राशि में आना गहन रिसर्च और गोपनीय चर्चाओं का पूरा समर्थन करेगा।

धनु करियर साप्ताहिक राशिफल

 यह सप्ताह आपके लिए काफी प्रोडक्टिव रहने के अच्छे संकेत दे रहा है। 6 जुलाई को चंद्रदेव मीन राशि में होंगे, जो आपको अपनी प्राथमिकताओं को व्यवस्थित करने और नई जिम्मेदारियां लेने से पहले एक मजबूत आधार तैयार करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। इस दौरान घरेलू मामलों पर भी ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है, जहाँ बेहतर योजना बनाकर आप संतुलन बनाए रख पाएंगे। इसके बाद 8 जुलाई की दोपहर को चंद्रदेव मेष राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे आपके काम में एक नई क्रिएटिविटी और उत्साह का संचार होगा। यह समय प्रेजेंटेशन देने और अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए काफी अनुकूल रहेगा।

7 जुलाई से बुधदेव मिथुन राशि में वक्री हो रहे हैं, जिसके प्रभाव से क्लाइंट्स और सहकर्मियों के साथ चल रही चर्चाओं की रफ्तार थोड़ी धीमी हो सकती है। ऐसे में अपने कॉन्ट्रैक्ट्स और ऑफिशल दस्तावेजों को अंतिम रूप देने से पहले उनकी बहुत अच्छी तरह से जांच परख कर लें। मंगल देव वृषभ राशि में रहकर आपकी अनुशासित कार्य करने की क्षमता का समर्थन करेंगे, जिससे आपको पेंडिंग कार्यों को पूरा करने में मदद मिलेगी। 10 जुलाई को चंद्रदेव वृषभ राशि में आएंगे, जो आपकी नियमित दिनचर्या को अधिक फलदायी बनाएंगे। 12 जुलाई की शाम को चंद्रदेव का मिथुन राशि में आना टीमवर्क और पेशेवर सहयोग को बढ़ावा देगा।

मकर करियर साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह आपके पेशेवर जीवन में लगातार आगे बढ़ने के अच्छे संकेत दे रहा है। 6 जुलाई को चंद्रदेव मीन राशि में होंगे, जो महत्वपूर्ण बैठकों, बातचीत , लेखन और संवाद से जुड़े कार्यों में पूरा सहयोग करेंगे। इस दौरान आपके प्रैक्टिकल विचारों को सीनियरों और सहकर्मियों से सराहना मिल सकती है। 8 जुलाई की दोपहर को चंद्रदेव मेष राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे आपका ध्यान पारिवारिक जिम्मेदारियों और वर्क लाइफ बैलेंस की तरफ बढ़ सकता है। इस समय आपको व्यक्तिगत और कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों को एक साथ संभालना पड़ सकता है।

7 जुलाई से बुधदेव मिथुन राशि में वक्री हो रहे हैं। यह गोचर आपको सलाह देता है कि किसी भी प्रोजेक्ट विवरण और ऑफिशल दस्तावेजों को सबमिट करने से पहले उन्हें बहुत ध्यान से री-चेक कर लें। वृष राशि का मंगल आपके आत्मविश्वास और क्रिएटिविटी को बढ़ाएगा, जिससे डिजाइन, शिक्षा, मीडिया या मार्केटिंग से जुड़े पेशेवरों के लिए यह समय बेहद अनुकूल रहेगा। 10 जुलाई को चंद्रदेव वृष राशि में प्रवेश करेंगे, जो आपके इनोवेशन और लीडरशिप की क्षमता का समर्थन करेंगे। 12 जुलाई की शाम को चंद्रदेव का मिथुन राशि में आना आपके कार्यभार को व्यवस्थित करने और प्रोडक्टिविटी को बढ़ाने में मदद करेगा।

देखें फ्री पर्सनलाइज्ड फाइनेंस राशिफल।

कुंभ करियर साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह आपके पेशेवर जीवन में लगातार आगे बढ़ने के अच्छे संकेत दे रहा है। 6 जुलाई को चंद्रदेव मीन राशि में होंगे, जो आपको वित्तीय मैनेजमेंट पर फोकस करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। इस दौरान आपका प्रैक्टिकल नजरिया आपको महत्वपूर्ण कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा करने में मदद करेगा। इसके बाद 8 जुलाई की दोपहर को चंद्रदेव मेष राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे आपकी संवाद शैली में सुधार होगा और यह समय महत्वपूर्ण बैठकों, इंटरव्यू , लेखन कार्य और व्यावसायिक चर्चाओं के लिए काफी अनुकूल रहेगा।

7 जुलाई से बुधदेव मिथुन राशि में वक्री हो रहे हैं। यह गोचर आपको सलाह देता है कि किसी भी प्रेजेंटेशन और ऑफिशल दस्तावेजों को सबमिट करने से पहले उन्हें बहुत ध्यान से री-चेक कर लें और जल्दबाजी में कोई भी बड़ा वादा करने से बचें। मंगलदेव वृषभ राशि में रहकर आपको अपनी कार्यस्थल की जिम्मेदारियों और पारिवारिक प्रतिबद्धताओं के बीच एक सही संतुलन बनाए रखने की प्रेरणा देंगे। 10 जुलाई को चंद्रदेव वृषभ राशि में आएंगे, जिससे आपका ध्यान घर से जुड़े मामलों की तरफ बढ़ सकता है, लेकिन आप अपने करियर में लगातार प्रगति करते रहेंगे। 12 जुलाई की शाम को चंद्रदेव का मिथुन राशि में आना आपकी क्रिएटिविटी और जटिल समस्याओं को सुलझाने की क्षमताओं को और मजबूत करेगा।

मीन करियर साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह आपके पेशेवर जीवन के लिए काफी अनुकूल और सकारात्मक रहने के संकेत दे रहा है। 6 जुलाई को चंद्रदेव मीन राशि में होंगे, जो आपको कार्यस्थल पर बेहतरीन स्पष्टता और आत्मविश्वास प्रदान करेंगे। इस दौरान आप बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को बहुत अच्छे से संभालने में सक्षम होंगे। आपके विचारों की सीनियरों और अनुभवी सहयोगियों द्वारा सराहना की जाएगी और उनका पूरा समर्थन आपको मिलेगा। 8 जुलाई की दोपहर को जब चंद्रदेव मेष राशि में प्रवेश करेंगे, तो आपका ध्यान वित्तीय मामलों और प्रैक्टिकल निर्णय लेने की तरफ अधिक केंद्रित होगा।

7 जुलाई से बुधदेव मिथुन राशि में वक्री हो रहे हैं। इसके प्रभाव से आपको सलाह दी जाती है कि किसी भी ऑफिशल दस्तावेज, एग्रीमेंट या कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर करने से पहले उनकी बहुत बारीकी से ऑडिट कर लें। मंगलदेव वृषभ राशि में रहकर आपके संवाद, लेखन, मार्केटिंग और व्यावसायिक चर्चाओं को मजबूती प्रदान करेंगे। इसके बाद 10 जुलाई को चंद्रदेव वृषभ राशि में आएंगे, जो आपके विचारों को प्रभावी ढंग से व्यक्त करने की क्षमता को और मजबूत करेंगे। 12 जुलाई की शाम को चंद्रदेव का मिथुन राशि में आना आपके घरेलू कामकाज की तरफ आपका ध्यान आकर्षित करेगा, जिससे आपको अपने कार्य और पारिवारिक जीवन के बीच एक सही संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता होगी।

लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, Astropatri.com, फीडबैक के लिए लिखें: hello@astropatri.com