Weekly Career Horoscope: कन्या राशि वालों को मिलेगा मेहनत का फल, जरूर मानें ये सलाह
साप्ताहिक करियर राशिफल में बताया जा रहा है कि यह हफ्ता कुछ राशि के जातकों के लिए क्रिएटिव प्रोजेक्ट्स और प्रेजेंटेशन्स के लिए अच्छा है। चलिए ऐस्ट्रॉलज ...और पढ़ें

Weekly Career Horoscope पढ़ें साप्ताहिक करियर राशिफल।
आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। साप्ताहिक राशिफल करियर विजिबिलिटी, सामाजिक जागरूकता और बढ़ती आत्म-जागरूकता दिखाता है। राशिफल के अनुसार, कुछ राशि के जातकों को लगातार मेहनत से सफलता मिलेगी। आइए पढ़ते हैं 9 से 15 मार्च तक का समय आपके करियर के लिए कैसा रहेगा।
मेष करियर साप्ताहिक राशिफल (2 March to 8 March 2026 Career Horoscope)
करियर के मामले में शुरुआत में थोड़ी भारी महसूस हो सकती हैं। 9 मार्च को चंद्रदेव आपके आठवें घर को एक्टिव करेंगे, जिससे काम के दौरान छिपी बातों को लेकर अनिश्चितता हो सकती है। ऑफिस पॉलिटिक्स आपको परेशान कर सकती है, इसलिए शांत रहें और इमोशनल रिएक्शन से बचें। 11 मार्च की रात को चंद्रदेव के नौवें घर में जाने से किसी सीनियर या मेंटर से गाइडेंस मिल सकती है। लॉन्ग-टर्म गोल्स की प्लानिंग के लिए यह अच्छा समय है।
14 मार्च को चंद्रदेव के दसवें घर में जाना प्रोफेशनल विजिबिलिटी के लिए अच्छा है और आपको सम्मान मिल सकता है। मंगलदेव कुंभ में होने से टीमवर्क को सपोर्ट करेंगे, लेकिन बुद्धदेव वक्री हैं, इसलिए किसी भी डॉक्यूमेंट पर बिना साइन चेक किए न करें। 15 मार्च को सूर्यदेव के मीन में जाने से स्ट्रेस बढ़ सकता है, इसलिए अपना काम शांति से करें।
वृषभ करियर साप्ताहिक राशिफल
करियर के लिए शुरुआत से प्रोफेशनल पार्टनरशिप में इमोशनल टेंशन दिख रही है। 9 मार्च को चंद्रदेव के सातवें घर में होने से क्लाइंट या कलीग के साथ गलतफहमी हो सकती है। शांत रहें और जल्दीबाजी में रिएक्शन न दें। सूर्यदेव और मंगलदेव के कुंभ यानी दसवें घर में होने से आपको अथॉरिटी और पहचान मिलेगी। एम्बिशन बढ़ेगा, लेकिन बुद्धदेव रेट्रोग्रेड हैं, इसलिए ईमेल और एग्रीमेंट को ध्यान से चेक करें। 11 मार्च की रात को जब चंद्रदेव आठवें घर में जाएंगे, तब काम के माहौल में अचानक बदलाव आ सकते हैं। छिपी बातें सामने आ सकती हैं, इसलिए अलर्ट रहें। 14 मार्च को चंद्रदेव के नौवें घर में जाने से लॉन्ग-टर्म प्लानिंग को सपोर्ट मिलेगा। स्किल्स बेहतर करने और सीखने पर फोकस करें।
मिथुन करियर साप्ताहिक राशिफल
करियर के लिए 9 और 10 मार्च को काम का बोझ बढ़ सकता है क्योंकि चंद्रदेव आपके छठे घर में हैं। मानसिक दबाव महसूस हो सकता है, इसलिए वर्कप्लेस पर झगड़ों से बचें और ऑर्गनाइज्ड रहें। सूर्यदेव और मंगलदेव कुंभ राशि यानी नौवें घर में होने से सीनियर्स को गाइडेंस और बड़े फैसले लेने का साहस देंगे। मगर, आपकी राशि स्वामी बुद्धदेव वक्री हैं, इसलिए डॉक्यूमेंट्स को डबल-चेक करें और गलतफहमी से बचें। 11 मार्च की रात से पार्टनरशिप जरूरी हो जाएंगी, क्लाइंट्स की बात ध्यान से सुनें। 14 मार्च को प्रोजेक्ट्स में अचानक बदलाव आ सकते हैं, इसलिए धैर्य और प्लानिंग से काम लें।
कर्क करियर साप्ताहिक राशिफल
चंद्रदेव के वृश्चिक राशि यानी पांचवें घर में होने से आप अपने आइडिया को लेकर इमोशनली अटैच हो सकते हैं। फीडबैक के लिए तैयार रहें और ईगो से बचें। 11 मार्च की रात को चंद्रदेव आपके छठे घर यानी धनु राशि में जाएंगे, जिससे वर्कलोड बढ़ सकता है। आपको पेंडिंग इश्यू सॉल्व करने पड़ सकते हैं, इसलिए अनुशासन बनाएं रखें। मंगलदेव कुंभ यानी आठवें हाउस में होने से अचानक जिम्मेदारियां ला सकते हैं। काम को सावधानी से संभालें।
बुद्धदेव कुंभ में वक्री हैं, इसलिए काम से जुड़े फाइनेंशियल या जॉइंट मैटर्स में गलतफहमी से बचें। 14 मार्च को चंद्रदेव के मकर राशि में आने से सातवें घर में बिजनेस पार्टनरशिप पर फोकस रहेगा। सहयोग जरूरी है। 15 मार्च को सूर्यदेव के मीन राशि में जाने से लॉन्ग-टर्म प्लानिंग और सीनियर्स से गाइडेंस मिलेगी।
सिंह करियर साप्ताहिक राशिफल
सिंह साप्ताहिक राशिफल दिखाता है कि चंद्रदेव के वृश्चिक राशि में होने से आप काम पर इमोशनली रिएक्टिव हो सकते हैं। फैमिली मैटर्स की वजह से काम पर दबाव महसूस हो सकता है, जिससे कॉन्संट्रेशन पर असर पड़ेगा। संतुलन बनाएं। सूर्यदेव और मंगलदेव के कुंभ यानी सातवें घर में होने से प्रोफेशनल पार्टनरशिप पर फोकस रहेगा। कोलेबोरेशन में संचार बढ़ेगा, लेकिन बुद्धदेव रेट्रोग्रेड हैं, इसलिए बातचीत में गलती हो सकती है।
कॉन्ट्रैक्ट और ईमेल को डबल-चेक करें। 11 मार्च की रात को चंद्रदेव के धनु यानी पांचवें घर में होने से क्रिएटिव आइडिया को सपोर्ट मिलेगा। आप अपने विचार पेश करने में कॉन्फिडेंट महसूस करेंगे। 14 मार्च को चंद्रदेव आपके छठे भाव मकर राशि में जाएंगे, जिससे काम का बोझ बढ़ेगा। अनुशासन जरूरी है। सिंह साप्ताहिक राशिफल लगातार मेहनत और धैर्य की सलाह देता है।
कन्या करियर साप्ताहिक राशिफल
चंद्रदेव के 9 और 10 मार्च को तीसरे घर में होने से आप थोड़ा इमोशनली बोल सकते हैं। ईमेल और चर्चाओं में सावधानियां रखें। सूर्यदेव और मंगलदेव के कुंभ यानी छठे घर में होने से आप डेली वर्क पर फोकस्ड रहेंगे। इससे वर्कलोड और कॉम्पिटिशन बढ़ सकता है। आपके राशि स्वामी बुद्धदेव कुंभ में रेट्रोग्रेड हैं, इसलिए वर्कप्लेस पर गलतफहमी हो सकती है। रिपोर्ट्स और इंस्ट्रक्शंस को डबल-चेक करें। 11 मार्च की रात को चंद्रदेव के धनु यानी चौथे घर में होने से पारिवारिक चिंताओं के कारण ध्यान भटक सकता है। 14 मार्च को चंद्रदेव मकर राशि में यानी पांचवें घर में रहेंगे, जो क्रिएटिव प्रोजेक्ट्स और प्रेजेंटेशन्स के लिए अच्छा है। कन्या साप्ताहिक राशिफल शांत बातचीत और लगातार मेहनत की सलाह देता है।
तुला करियर साप्ताहिक राशिफल
करियर के लिए ये हफ्ता ध्यान से कदम उठाने का है। 9 मार्च को चंद्रदेव की स्थिति के कारण सैलरी या काम की पहचान को लेकर मन में कुछ सवाल उठ सकते हैं। इसलिए वर्कप्लेस पर कोई भी इमोशनल रिएक्शन न दें। सूर्यदेव और मंगलदेव आपके नेतृत्व कौशल को निखारेंगे। मगर, बुद्धदेव की उल्टी चाल के कारण किसी भी प्रेजेंटेशन या क्रिएटिव प्रोजेक्ट में स्पष्ट बातचीत जरूरी है। 11 मार्च के बाद मीटिंग्स और नेटवर्किंग के लिए बेहतर अवसर मिलेंगे। 14 मार्च के बाद वर्क-लाइफ बैलेंस बनाए रखने पर जोर रहेगा।
वृश्चिक करियर साप्ताहिक राशिफल
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल दिखाता है कि चंद्रदेव के वृश्चिक यानी पहले घर में होने से आप काम पर इमोशनली रिएक्टिव हो सकते हैं। 9 और 10 मार्च को जल्दीबाजी में फैसले लेने से बचें। बोलने से पहले सोचें। आपके राशि स्वामी मंगलदेव चौथे घर यानी कुंभ में हैं, जो घर के मामलों की वजह से काम पर बेचैनी पैदा कर सकते हैं। बुद्धदेव रेट्रोग्रेड हैं, इसलिए सहकर्मियों के साथ गलतफहमी हो सकती है। सब कुछ शांति से मैनेज करें।
11 मार्च की रात को चंद्रदेव के धनु राशि में होने से कॉन्फिडेंट बातचीत को सपोर्ट मिलेगा। आइडिया पेश करने के लिए यह अच्छा समय है। 14 मार्च को चंद्रदेव के मकर राशि में होने से साहस और कम्युनिकेशन स्किल्स बढ़ेंगे। 15 मार्च को सूर्यदेव के मीन राशि में जाने से क्रिएटिविटी और लीडरशिप को सपोर्ट मिलेगा। वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल इमोशनल कंट्रोल और लगातार मेहनत की सलाह देता है।
धनु करियर साप्ताहिक राशिफल
चंद्रदेव के 9 और 10 मार्च को वृश्चिक राशि में होने से काम में गुप्त तनाव पैदा हो सकता है। आपको लग सकता है कि लोग आप पर ध्यान नहीं दे रहे हैं, लेकिन नकारात्मक सोच से बचें। सूर्यदेव और मंगलदेव के कुंभ यानी तीसरे घर में होने से संचार और साहस को सपोर्ट मिलेगा। प्रेजेंटेशन में आप बेहतर काम दिखाएंगे, लेकिन बुद्धदेव वक्री हैं, इसलिए जरूरी मैसेज भेजते समय या डॉक्यूमेंट साइन करते समय सावधान रहें।
11 मार्च की रात को चंद्रदेव के धनु यानी पहले घर में आने से आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और लोग आपकी सशक्त स्थिति को महसूस करेंगे। 14 मार्च को चंद्रदेव के मकर राशि में होने से स्थिर और व्यावहारिक फैसलों पर फोकस रहेगा। धनु साप्ताहिक राशिफल लगातार मेहनत और सोच-समझकर बोलने की सलाह देता है।
करियर को लेकर आगे क्या संकेत हैं? अपनी फ्री पर्सनलाइज्ड करियर कुंडली देखें।
मकर करियर साप्ताहिक राशिफल
मकर साप्ताहिक राशिफल दिखाता है कि चंद्रदेव के वृश्चिक राशि में ग्यारहवें भाव में होने से सहयोगी या नेटवर्क से भावनात्मक उम्मीदें बढ़ सकती हैं। अगर परिणाम धीरे मिलें, तो निराश होने से बचें। सूर्यदेव और मंगलदेव के कुंभ राशि में दूसरे भाव में होने से आपकी बातचीत में अधिकार दिखेगा। यह स्थिति आर्थिक और प्रोफेशनल फैसलों में साहस देगी। बुद्धदेव वक्री हैं, इसलिए सैलरी या कॉन्ट्रैक्ट पर बात करते समय सावधान रहें।
11 मार्च की रात को चंद्रदेव के बारहवें भाव धनु राशि में होने से काम का तनाव हो सकता है। ऑफिस की गॉसिप से दूर रहें। 14 मार्च को चंद्रदेव के मकर यानी पहले घर में आने से कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और लोग आपकी गंभीरता को नोट करेंगे। मकर साप्ताहिक राशिफल व्यावहारिक नेतृत्व करने की सलाह देता है।
कुंभ करियर साप्ताहिक राशिफल
कुंभ का साप्ताहिक राशिफल दिख रहा है कि 9 और 10 मार्च को चंद्रदेव के दसवें घर में होने से काम पर इमोशनल प्रेशर बढ़ सकता है। आपको लग सकता है कि लोग आपको जज कर रहे हैं। लिहाजा, इस दौरान शांत और प्रोफेशनल रहें। सूर्यदेव और मंगलदेव के आपकी राशि (पहले घर) में होने से आपका कॉन्फिडेंस और विजिबिलिटी बढ़ेगी।
मगर, बुद्धदेव वक्री हैं, इसलिए बोलने से पहले सोचें। सीनियर्स के साथ गलतफहमी हो सकती है। 11 मार्च की रात को चंद्रदेव के धनु राशि में होने से टीमवर्क और नेटवर्किंग को सपोर्ट मिलेगा। दोस्तों से मदद मिल सकती है। 14 मार्च को चंद्रदेव के मकर राशि में होने से बारहवें घर में गुप्त तनाव पैदा हो सकता है। कुंभ साप्ताहिक राशिफल खुलकर टकराव करने के बजाए शांत प्लानिंग की सलाह देता है।
सेहत को लेकर ग्रह क्या कहते हैं? फ्री पर्सनलाइज्ड स्वास्थ्य भविष्य देखें।
मीन करियर साप्ताहिक राशिफल
मीन साप्ताहिक राशिफल दिखाता है कि 9 और 10 मार्च को चंद्रदेव के नवें हाउस में होने से मार्गदर्शन या लॉन्ग-टर्म दिशा को लेकर कन्फ्यूजन हो सकता है। इन दिनों बड़े फैसले लेने से बचें। सूर्यदेव और मंगलदेव के कुंभ यानी 12वें घर में होने से पर्दे के पीछे का काम बढ़ सकता है। बुद्धदेव रेट्रोग्रेड हैं, इसलिए गुप्त मामलों में बातचीत करते समय सावधान रहें। 11 मार्च की रात को चंद्रदेव के धनु यानी दसवें घर में आने से प्रोफेशनल विजिबिलिटी बढ़ेगी।
आपको सराहना या कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। 14 मार्च को चंद्रदेव के मकर यानी ग्यारहवें घर में होने से नेटवर्किंग और टीमवर्क को सपोर्ट मिलेगा। 15 मार्च को सूर्यदेव की मीन राशि में प्रवेश से कॉन्फिडेंस और लीडरशिप क्वालिटीज बढ़ेंगी। मीन साप्ताहिक राशिफल धैर्य और स्ट्रेटेजिक एक्शन की सलाह देता है।
पढ़ें साल 2026 का अंक राशिफल
लेखक: श्री आनंद सागर पाठक (Astropatri.com), फीडबैक के लिए लिखें: hello@astropatri.com
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।