Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Weekly Career Horoscope 06 to 12 October 2024: इन राशियों को करियर में मिलेगी सफलता, मेहनत लाएगी रंग

राशिफल के अनुसार अक्टूबर का दूसरा सप्ताह करियर की दृष्टि से सभी राशियों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। साप्ताहिक करियर राशिफल (Weekly Career Horoscope 2024) के अनुसार इस सप्ताह कुछ राशियों को करियर में सफलता प्राप्त होगी। वहीं कुछ राशियों का बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। ऐसे में आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं साप्ताहिक करियर राशिफल।

By Jagran News Edited By: Kaushik Sharma Updated: Sun, 06 Oct 2024 05:27 PM (IST)
Hero Image
Weekly Career Horoscope 06 to 12 October 2024: पढ़ें साप्ताहिक राशिफल।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Weekly Career Horoscope 06 to 12 October 2024: राशिफल के अनुसार, 06 से 12 अक्टूबर 2024 तक का यह सप्ताह सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। साप्ताहिक करियर राशिफल के अनुसार, इस सप्ताह कुछ राशियों को मनचाहा करियर प्राप्त होगा। वहीं, कुछ राशियों को सहयोगी वर्गों का अच्छा सहयोग मिलेगा। आइए पढ़ते हैं साप्ताहिक करियर राशिफल।

मेष साप्ताहिक करियर राशिफल (Aries Weekly Career Horoscope)

करियर को लेकर यह सप्ताह ज्यादा अच्छा रहने वाला नहीं है। अभी आपको अपने मनचाहा करियर पाने के लिए थोड़ा समय और लगेगा धैर्य बनाए रखें तथा जिस कार्य में प्रयास कर रहे हैं। उसे छोड़े नहीं।

वृषभ साप्ताहिक करियर राशिफल (Taurus Weekly Career Horoscope )

करियर की दृष्टि से यह सप्ताह ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता। हालांकि आपको अपनी मेहनत के अनुरूप सफलता सप्ताह के उत्तरार्ध में प्राप्त हो सकती है। अपने अधिकारी वर्ग से संबंध अच्छे रखें। सफलता प्राप्त होने में अभी थोड़ा समय है।

मिथुन साप्ताहिक करियर राशिफल (Gemini Weekly Career Horoscope)

करियर की दृष्टि से इस सप्ताह सफलता के योग बन रहे हैं। हालांकि अपने अधिकारी वर्ग से संबंध अच्छे रखें। नहीं तो बनता हुआ कार्य आपका बिगाड़ सकता है। आपका परिश्रम का परिणाम इस सप्ताह आपको प्राप्त हो सकता है।

कर्क साप्ताहिक करियर राशिफल (Cancer Weekly Career Horoscope)

करियर को लेकर यह सप्ताह ज्यादा अच्छा रहेगा। जिस कार्य के लिए आप प्रयास कर रहे हैं। उसमें सफल होंगे। अधिकारी वर्ग से सहयोग प्राप्त होगा। हालांकि मन अशांत रहेगा। अपने प्रयास को सफल बनाने के लिए काम करें।

सिंह साप्ताहिक करियर राशिफल (Leo Weekly Career Horoscope)

करियर की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी नए कार्यक्षेत्र की आप शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें सहयोगी वर्गों का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। बहुत दिन से रुके हुऐ आपके कार्य इस सप्ताह पूर्ण हो सकते हैं।

कन्या साप्ताहिक करियर राशिफल (Virgo Weekly Career Horoscope)

करियर को लेकर इस सप्ताह उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। मन शांत रहेगा। किसी बात को सोच सोच कर आप काफी परेशान रह सकते हैं। करियर में मिल रही असफलता के कारण आप निराश के भाव में जा सकते है।

 

तुला साप्ताहिक करियर राशिफल (Libra Weekly Career Horoscope)

करियर की दृष्टि से समय अच्छा है। अत्यधिक मेहनत आपको सफलता के शिखर तक पहुंचा सकती है। इस सप्ताह विशेष लोगों के संपर्क में आने से आपके कार्यक्षेत्र में करियर में लाभ के योग बनते दिखाई दे रहे हैं।

वृश्चिक साप्ताहिक करियर राशिफल (Scorpio Weekly Career Horoscope)

करियर की दृष्टि से समय अनुकूल है। इस सप्ताह गुड न्यूज़ आपको मिलने वाली है। मनचाहा करियर क्षेत्र आपको मिल सकता है। साथ ही आपको किसी विशेष पद से सम्मानित किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Weekly Health Horoscope 06 to 12 October 2024: स्वास्थ्य को लेकर रहें सतर्क, बाहरी खानपान से बनाएं दूरी

धनु साप्ताहिक करियर राशिफल (Sagittarius Weekly Career Horoscope)

करियर की दृष्टि से कुछ समस्याएं सामने आएगी, लेकिन उन्हें निपटने में आप सक्षम है।  हालांकि मानसिक रूप से आप काफी परेशान नजर आएंगे, लेकिन लगातार कार्य कार्यक्षेत्र में प्रयास करते रहने से आपको सफलता निश्चित प्राप्त होगी।

मकर साप्ताहिक करियर राशिफल (Capricorn Weekly Career Horoscope)

करियर की दृष्टि से यह सप्ताह  सामान्य रहेगा। हालांकि आप जिस सफलता को पाना चाहते हैं। उसके काफी नजदीक आप दिखाई देंगे। इस सप्ताह आपका कार्य बिगड़ सकता है। सप्ताह के उतरते समय में कोई बड़ी खुशखबरी आपको प्राप्त होगी।

कुंभ साप्ताहिक करियर राशिफल (Aquarius Weekly Career Horoscope)

करियर की दृष्टि से यह अच्छा समय है। इस समय में सफलता प्राप्त होना निश्चित है। आपको अपने कार्यक्षेत्र में पद सम्मान की प्राप्ति होगी। प्रक्रिया में चली आ रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा।

मीन साप्ताहिक करियर राशिफल (Pisces Weekly Career Horoscope)

करियर की दृष्टि से यह सप्ताह ठीक-ठाक रहेगा। हालांकि अभी सफलता से आप थोड़ी दूर हैं। लेकिन निराश न हो। यह सप्ताह आपके लिए अच्छी खबर लेकर आने वाला है।

यह भी पढ़ें:  Weekly Finance Horoscope 06 to 12 October 2024: इस  सप्ताह कुछ राशियों को आर्थिक रूप से मिलेगा बड़ा मुनाफा, यहां पढ़ें राशिफल

 

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।