विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

करियर साप्ताहिक राशिफल: जून के पहले हफ्ते क्या आपकी राशि के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग?

Updated: Sun, 31 May 2026 09:00 AM (IST)

जून का नया सप्ताह कुछ राशि के जातकों के लिए बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है। चलिए ऐस्ट्रॉलजर आनंद सागर पाठक जी (astropatri.com) से जानते हैं साप्ताहिक कर ...और पढ़ें

preferred source google
News Article Hero Image

Weekly Career Horoscope पढ़ें साप्ताहिक करियर राशिफल। (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। 4 जून को चंद्रदेव का गोचर मकर राशि में होगा, जिससे कुछ राशि के जातकों की नेटवर्किंग मजबूत होगी और भविष्य की योजनाओं को सही दिशा मिलेगी। चलिए जानते हैं कि 1 से 7 जून तक के साप्ताहिक करियर राशिफल के अनुसार यह सप्ताह आपके करियर के लिए कैसा गुजरने वाला है।

मेष करियर साप्ताहिक राशिफल (1 June to 7 June 2026 Career Horoscope)

1 जून की शाम को जब चंद्रदेव धनु राशि में गोचर करेंगे। वो काम और भविष्य के लक्ष्यों को लेकर आपको बहुत ज्यादा कॉन्फिडेंट बना देंगे। मिथुन के बुधदेव बिजनेस मीटिंग्स में वाणी को बहुत प्रभावशाली बनाएंगे। 4 जून को मकर राशि के चंद्रदेव आपके कार्यस्थल पर काम का प्रेशर और व्यस्तता बढ़ा सकते हैं। इस समय आपको दी गई डेडलाइंस को समय पर पूरा करने के लिए जी-जान से जुटना होगा। सीनियर्स से वाद-विवाद से करने से बचें। 6 जून को कुंभ राशि के चंद्रदेव टीमवर्क मजबूत करेंगे और वीकेंड पर आप फ्यूचर ग्रोथ की सही प्लानिंग कर पाएंगे।

वृषभ करियर साप्ताहिक राशिफल

1 जून की शाम से दफ्तर में अपना हर काम बहुत ही सावधानी से संभालना होगा। कुछ गुप्त प्रतिस्पर्धा या ऑफिस पॉलिटिक्स मानसिक शांति को डिस्टर्ब कर सकती है। सहकर्मियों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। मिथुन के बुधदेव बिजनेस से जुड़ी चर्चाओं में आपकी बातचीत के तरीके को बहुत शानदार बनाएंगे। 4 जून को मकर राशि के चंद्रदेव आपके भीतर एक नया कॉन्फिडेंस और प्रैक्टिकल सोच लेकर आएंगे। 6 जून को कुंभ राशि के चंद्रदेव आपकी जिम्मेदारियों को बढ़ाएंगे। वीकेंड पर अपने से बॉस के साथ किसी भी तरह के अहंकार के टकराव से पूरी तरह टाल दें।

मिथुन करियर साप्ताहिक राशिफल

चंद्रदेव 1 जून की शाम को जब धनु राशि में गोचर करेंगे। वो आपके क्लाइंट्स, कलीग्स और बिजनेस पार्टनर्स के साथ होने वाली मीटिंग्स सफल बना देंगे। इस दौरान टीमवर्क के साथ काम करना फायदेमंद साबित होगा। आपकी राशि के बुधदेव प्रेजेंटेशन्स, डील्स और बातचीत से जुड़े हर काम में सफलता दिलाएंगे। 4 जून को मकर राशि के चंद्रदेव कार्यस्थल पर अचानक काम का प्रेशर बढ़ा सकते हैं। अपनी सीक्रेट प्लानिंग या बिजनेस आइडियाज को किसी के साथ शेयर करने से बचें। 6 जून को कुंभ राशि के चंद्रदेव आपके सीनियर्स और प्रोफेशनल संपर्कों का पूरा सहयोग आपको दिलाएंगे।

खबरें और भी

कर्क करियर साप्ताहिक राशिफल

1 जून की शाम को जब चंद्रदेव धनु राशि में गोचर करेंगे। वो डेली टास्क को पूरा करने का प्रेशर बढ़ा देंगे। ऐसे में आपको अपने समय का सही मैनेजमेंट करना होगा, ताकि आपके सारे काम डेडलाइन के भीतर पूरे हो सकें। 4 जून को मकर राशि के चंद्रदेव का गोचर टीमवर्क और बिजनेस पार्टनरशिप को बहुत मजबूत बनाएगा। 2 जून को गुरुदेव का आपकी ही राशि में आना करियर में धीरे-धीरे आपकी साख बढ़ाएगा और आपको एक नई पहचान दिलाएगा। 6 जून को कुंभ राशि के चंद्रदेव के प्रभाव से टैक्स, शेयर बाजार या किसी गुप्त प्रोजेक्ट से जुड़ी चर्चाएं हो सकती हैं।

सिंह करियर साप्ताहिक राशिफल

1 जून की शाम को चंद्रदेव धनु राशि में गोचर करने के साथ ही आपका कॉन्फिडेंस और क्रिएटिविटी में जबरदस्त बूस्ट देंगे। आप बातचीत के हुनर के दम पर सीनियर्स से खूब तारीफ बटोरेंगे। 4 जून को मकर राशि के चंद्रदेव कार्यस्थल पर अचानक काम का प्रेशर और व्यस्तता बढ़ा सकते हैं। इस समय आपको हर काम की प्रॉपर प्लानिंग करनी होगी। वृषभ के सूर्यदेव करियर ग्रोथ को लेकर आपका फोकस बनाए रखेंगे। 6 जून को कुंभ राशि के चंद्रदेव टीमवर्क को लेकर कुछ महत्वपूर्ण चर्चाएं आगे बढ़ाएंगे। वीकेंड पर दूसरों के साथ डील करते समय पूरी तरह धैर्य बनाए रखें।

कन्या करियर साप्ताहिक राशिफल

1 जून की शाम को जब चंद्रदेव धनु राशि में गोचर करेंगे, तो परिवार की जिम्मेदारियों की वजह से मन थोड़ा ख्यालों में खोया रह सकता है। इस दौरान घरेलू चिंताओं के कारण कार्यस्थल पर अपना ध्यान भटकने से बचाएं और काम के दौरान भावुक होकर तुरंत रिएक्शन देने से पूरी तरह बचें। मिथुन राशि के बुधदेव करियर से जुड़ी बड़ी चर्चाओं और मीटिंग्स में आपकी वाणी को बहुत व्यावहारिक और समझदारी से भरा बनाएंगे। 4 जून को मकर राशि के चंद्रदेव आपके भीतर एक नया कॉन्फिडेंस और काम करने की एफिशिएंसी लेकर आएंगे। 6 जून को कुंभ राशि के चंद्रदेव दफ्तर में काम का लोड और डेडलाइंस का प्रेशर थोड़ा बढ़ा सकते हैं।

तुला करियर साप्ताहिक राशिफल

1 जून की शाम को जब चंद्रदेव धनु राशि में गोचर करेंगे, तो कार्यस्थल पर आपकी बातचीत का तरीका और आपका आत्मविश्वास देखने लायक होगा। मिथुन राशि के बुधदेव मीटिंग्स को बहुत ही समझदारी से संभालने की ताकत देंगे। 4 जून को मकर राशि के चंद्रदेव के आते ही आपके ऊपर वर्क-लाइफ बैलेंस बनाने का प्रेशर बढ़ सकता है। 6 जून को कुंभ राशि के चंद्रदेव आपकी निर्णय लेने की क्षमता और क्रिएटिविटी को बहुत मजबूत करेंगे, जिससे वीकेंड पर आपके काम की खूब तारीफ होगी।

वृश्चिक करियर साप्ताहिक राशिफल

1 जून की शाम को जब चंद्रदेव धनु राशि में गोचर करेंगे, तो कार्यक्षेत्र में अपनी साख और काम की सुरक्षा को लेकर आपका फोकस बहुत बढ़ जाएगा। मेष के मंगलदेव आपके ऊपर काम का दबाव और नई जिम्मेदारियां बढ़ा सकते हैं, लेकिन आप अपनी पूरी हिम्मत के साथ हर टास्क को पूरा कर लेंगे। 4 जून को मकर राशि के चंद्रदेव आपके कम्युनिकेशन स्किल्स को बहुत मजबूत करेंगे। 6 जून को कुंभ राशि के चंद्रदेव के आते ही आपके ऊपर घर और दफ्तर के बीच संतुलन बनाने का थोड़ा प्रेशर बढ़ सकता है।

शादी में देर की वजह क्या हो सकती है? फ्री पर्सनलाइज्ड विवाह भविष्य देखें।

धनु करियर साप्ताहिक राशिफल

1 जून की शाम को जब चंद्रदेव धनु राशि में गोचर करेंगे, तो दफ्तर में आपकी लीडरशिप क्वालिटी और काम करने का जज्बा देखने लायक होगा। मिथुन राशि के बुधदेव टीमवर्क और सहकर्मियों के साथ आपके तालमेल को बहुत मजबूत बनाएंगे। 4 जून को मकर राशि के चंद्रदेव करियर ग्रोथ और धन लाभ के नए रास्ते खोलेंगे। 2 जून को होने वाला गुरुदेव का कर्क राशि में गोचर आपके बिजनेस और नौकरी में लंबी अवधि की स्थिरता लेकर आने वाला है। 6 जून को कुंभ राशि के चंद्रदेव के आते ही काम के सिलसिले में छोटी-मोटी यात्राओं के योग बनेंगे।

मकर करियर साप्ताहिक राशिफल

1 जून की शाम को जब चंद्रदेव धनु राशि में गोचर करेंगे, तो काम को लेकर मन में थोड़ा भ्रम या मानसिक दबाव महसूस हो सकता है। ओवरथिंकिंग करने से बचें और अपनी जिम्मेदारियों को पूरे धैर्य के साथ संभालें। कार्यस्थल पर छिपी हुई प्रतिस्पर्धा या ऑफिस पॉलिटिक्स आपके मन की शांति को डिस्टर्ब कर सकती है। 4 जून को मकर राशि के चंद्रदेव के आते ही आपकी निर्णय लेने की क्षमता और कॉन्फिडेंस में कमाल का सुधार देखने को मिलेगा। आप अपने पेंडिंग पड़े कामों को पूरा करने और नए प्रोजेक्ट्स को व्यवस्थित करने में पूरी तरह सफल रहेंगे। 6 जून को कुंभ राशि के चंद्रदेव आपके करियर में स्थिरता और फाइनेंशियल प्लानिंग पर फोकस बढ़ाएंगे।

करियर को लेकर आगे क्या संकेत हैं? अपनी फ्री पर्सनलाइज्ड करियर कुंडली देखें।

कुंभ करियर साप्ताहिक राशिफल

1 जून की शाम को जब चंद्रदेव धनु राशि में गोचर करेंगे। वो टीमवर्क और आपके कम्युनिकेशन में कमाल का सुधार ला देंगे। आपको सहकर्मियों और सीनियर अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी साख बढ़ेगी। मिथुन राशि के बुधदेव आपकी क्रिएटिविटी और निर्णय लेने की क्षमता को बहुत ही सटीक बनाएंगे। 4 जून को मकर राशि के चंद्रदेव के आते ही काम की जिम्मेदारियों को लेकर मन में थोड़ा भावनात्मक तनाव या भ्रम की स्थिति बन सकती है। 6 जून को चंद्रदेव कुंभ राशि में प्रवेश के साथ आपकी लीडरशिप क्वालिटी और कॉन्फिडेंस देखने लायक होगा।

मीन करियर साप्ताहिक राशिफल

1 जून की शाम को जब चंद्रदेव धनु राशि में गोचर करेंगे, तो कार्यस्थल पर अपनी जिम्मेदारियों को लेकर आपकी गंभीरता देखने लायक होगी। इस दौरान आपके सीनियर अधिकारी और बॉस आपके कामकाज पर नजर रखेंगे और आपकी तारीफ करेंगे। मिथुन के बुधदेव के प्रभाव से कभी-कभी घरेलू चिंताओं के कारण दफ्तर में कुछ समय के लिए ध्यान भटक सकता है। 4 जून को मकर राशि के चंद्रदेव के आते ही टीमवर्क और सहकर्मियों के साथ आपका तालमेल बहुत शानदार हो जाएगा। 6 जून को कुंभ राशि के चंद्रदेव के प्रभाव से वीकेंड पर कामकाज से जुड़े कुछ फैसलों में थोड़ा असमंजस हो सकता है। कार्यक्षेत्र के तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें।

मेष से मीन राशि का वार्षिक राशिफल 2026

लेखक: श्री आनंद सागर पाठक (Astropatri.com), फीडबैक के लिए लिखें: hello@astropatri.com