करियर साप्ताहिक राशिफल: धैर्य रखने वालों को मिलेगी बड़ी तरक्की, पढ़ें किस राशि के चमकेंगे सितारे
मई का नया हफ्ता कुछ राशि के जातकों के लिए काफी प्रोडक्टिव रहने वाला है। चलिए ऐस्ट्रॉलजर आनंद सागर पाठक जी (astropatri.com) से जानते हैं साप्ताहिक करिय ...और पढ़ें
-1778930537664_m.webp)
Weekly Career Horoscope पढ़ें साप्ताहिक करियर राशिफल। (Picture Credit: Freepik)
आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। साप्ताहिक राशिफल करियर में माना जा रहा है कि इस हफ्ते कुछ राशि के जातकों को करियर में प्रैक्टिकल फैसले लेने से फायदा हो सकता है। वहीं कुछ जातक मैनेजमेंट से जुड़े कामों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। चलिए पढ़ते हैं 11 मई से 17 मई तक का साप्ताहिक करियर राशिफल।
मेष करियर साप्ताहिक राशिफल (18 to 24 May 2026 Career Horoscope)
करियर के मोर्चे पर यह सप्ताह पॉजिटिव चेंज लाएगा। मंगलदेव की स्थिति आपको नई पहल करने और जरूरी कामों को पूरे भरोसे के साथ निपटाने में मदद करेगी। 18 मई की रात से मिथुन के चंद्रदेव टीम वर्क और बातचीत के तरीके में सुधार लाएंगे। मीडिया, लेखन या सेल्स के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे मौके मिल सकते हैं। शुक्रदेव और गुरुदेव का मिथुन में होना आपके नेटवर्क को मजबूत करेगा। 20 मई की रात से कर्क के चंद्रदेव काम और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाने का दबाव बढ़ा सकते हैं। सूर्यदेव और बुधदेव की वृषभ में मौजूदगी आपको प्रैक्टिकल बनाए रखेगी। 23 मई से सिंह के चंद्रदेव आपके काम को नई पहचान और मान-सम्मान दिलाएंगे। अधिकारी वर्ग के लोग आपके प्रयासों पर ध्यान देंगे या तारीफ करेंगे।
वृषभ करियर साप्ताहिक राशिफल
करियर के मोर्चे पर यह हफ्ते स्थिर प्रगति मिलने के संकेत दिख रहे हैं। सूर्यदेव और बुधदेव की स्थिति आपमें आत्मविश्वास के साथ ही प्रैक्टिकल सोच को बढ़ाएगी, जिससे आप अपनी जिम्मेदारियों को धैर्य के साथ निभा सकेंगे। 18 मई की रात से मिथुन के चंद्रदेव आपके आर्थिक लक्ष्यों और काम की स्थिरता पर फोकस बढ़ाएंगे। टीचिंग, सेल्स, बिजनेस या कम्युनिकेशन के कामों से जुड़े लोगों के लिए शुक्रदेव और गुरुदेव की मिथुन में स्थिति बहुत मददगार साबित होगी। 20 मई की रात से कर्क के चंद्रदेव टीम वर्क और सहकर्मियों के साथ तालमेल बेहतर बनाएंगे। इस दौरान काम के सिलसिले में छोटी यात्राएं भी हो सकती हैं। 23 मई से सिंह के चंद्रदेव घर और काम के बीच संतुलन बनाने का दबाव भी पैदा कर सकते हैं।
मिथुन करियर साप्ताहिक राशिफल
करियर के मोर्चे पर यह सप्ताह अच्छी प्रगति का संकेत दे रहा है। शुक्रदेव और गुरुदेव की कृपा से आपकी सार्वजनिक छवि और लोगों से जुड़ने की क्षमता बेहतर होगी। 18 मई की रात से आपकी अपनी राशि के चंद्रदेव कार्यक्षेत्र में उत्साह और सक्रियता बढ़ाएंगे। मीडिया, सेल्स, लेखन, शिक्षण या संवाद से जुड़े क्षेत्रों के लोग इस दौरान बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। 20 मई की रात से कर्क के चंद्रदेव आर्थिक सुरक्षा और काम की स्थिरता पर फोकस बढ़ाएंगे। सूर्यदेव और बुधदेव की वृषभ में स्थिति आपको प्लानिंग और पर्दे के पीछे रहकर काम करने में मदद करेगी। 23 मई से सिंह के चंद्रदेव आपके प्रोफेशनल आत्मविश्वास को बढ़ाएंगे। इस दौरान आपको सहकर्मियों और वरिष्ठों का भरपूर सहयोग मिल सकता है।
खबरें और भी
कर्क करियर साप्ताहिक राशिफल
करियर के मोर्चे पर यह सप्ताह धीरे-धीरे होने वाली प्रगति का संकेत दे रहा है। 18 मई की रात से मिथुन के चंद्रदेव काम की जिम्मेदारियों को लेकर मानसिक दबाव दे सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी भी बात को लेकर ज्यादा सोच-विचार करने से बचें। शुक्रदेव और गुरुदेव की मिथुन में स्थिति पर्दे के पीछे रहकर की गई प्लानिंग और रचनात्मक विचारों में मदद करेगी। 20 मई की रात से आपकी अपनी राशि के चंद्रदेव कार्यस्थल पर आपके आत्मविश्वास को बढ़ा देंगे और आपकी भावनात्मक समझ को बेहतर बनाएंगे। टीम वर्क और सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। 23 मई से सिंह के चंद्रदेव आपकी आर्थिक स्थिरता और करियर की सुरक्षा पर ध्यान बढ़ाएंगे। प्रैक्टिकल फैसले आपके काम की स्थिति सुधारने में मदद करेंगे।
सिंह करियर साप्ताहिक राशिफल
करियर के मोर्चे पर यह सप्ताह सकारात्मक प्रगति का संकेत दे रहा है। सूर्यदेव और बुधदेव की स्थिति आपकी प्रोफेशनल जिम्मेदारियों और लंबे समय के लक्ष्यों पर ध्यान बढ़ाएगी। 18 मई की रात से मिथुन के चंद्रदेव टीम वर्क में सफलता दिलाएंगे। लोगों से जुड़ने की आपकी क्षमता को बेहतर होगी। मीडिया, मैनेजमेंट, टीचिंग या जनता से जुड़े काम करने वाले लोग अच्छा प्रदर्शन करेंगे। 20 मई की रात से कर्क के चंद्रदेव काम को लेकर थोड़ा मानसिक दबाव बना सकते हैं। लिहाजा, कार्यस्थल पर ज्यादा सोच-विचार करने से बचें। 23 मई से आपकी अपनी राशि के चंद्रदेव आपके नेतृत्व कौशल और भरोसे को बढ़ाएंगे। आपकी मेहनत के लिए आपको सराहना मिल सकती है।
कन्या करियर साप्ताहिक राशिफल
करियर के मोर्चे पर यह सप्ताह स्थिर प्रगति का संकेत दे रहा है। शुक्रदेव और गुरुदेव की मिथुन राशि में उपस्थिति आपकी प्रोफेशनल पहचान और नेटवर्किंग के मौकों को बेहतर बनाएगी। 18 मई की रात से मिथुन के चंद्रदेव कार्यक्षेत्र में आपकी सक्रियता और जिम्मेदारियों को बढ़ाएंगे। कम्युनिकेशन, मैनेजमेंट, एजुकेशन या एनालिसिस के क्षेत्र से जुड़े लोग अपने काम में बहुत बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। 20 मई की रात से कर्क के चंद्रदेव टीम वर्क और दफ्तर में सामाजिक सहयोग को बेहतर बनाएंगे। 23 मई से सिंह के चंद्रदेव काम को लेकर मानसिक दबाव और कुछ छिपी हुई चिंताएं दे सकते हैं। ज्यादा सोचने से बचें और भावनात्मक संतुलन बनाए रखें।
तुला करियर साप्ताहिक राशिफल
करियर के मोर्चे पर यह सप्ताह पॉजिटिव चेंज का संकेत दे रहा है। 18 मई की रात से मिथुन के चंद्रदेव कार्यक्षेत्र में आपके संवाद और भरोसे को बेहतर बनाएंगे। शिक्षा, मीडिया, कानूनी काम या संवाद से जुड़े क्षेत्रों के लोग बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। शुक्रदेव और गुरुदेव की मिथुन में उपस्थिति आपके प्रोफेशनल नेटवर्क और विकास में मददगार साबित होगी। 20 मई की रात से कर्क के चंद्रदेव की वजह से काम की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। इसकी वजह से मानसिक दबाव भी बढ़ सकता है। 23 मई से सिंह के चंद्रदेव टीम वर्क और दफ्तर में सामाजिक सहयोग को बेहतर करेंगे। लिहाजा, आपका काम आसान हो जाएगा।
वृश्चिक करियर साप्ताहिक राशिफल
करियर के मोर्चे पर यह सप्ताह धीरे-धीरे होने वाली प्रगति का संकेत दे रहा है। मेष राशि में मंगलदेव की स्थिति काम का बोझ और जिम्मेदारियां बढ़ा सकती है। 18 मई की रात से मिथुन के चंद्रदेव कार्यक्षेत्र में थोड़ा मानसिक तनाव दे सकते हैं। विवादों से बचें और बातचीत में शांति बनाए रखें। 20 मई की रात से कर्क के चंद्रदेव वरिष्ठों या गुरुओं से मिलने वाले सहयोग और आपके आत्मविश्वास को बेहतर बनाएंगे। शिक्षा, रिसर्च, कानूनी काम या संवाद से जुड़े जातकों को विशेष लाभ हो सकता है। 23 मई से सिंह के चंद्रदेव आपके प्रोफेशनल लक्ष्यों पर फोकस बढ़ाएंगे। आपकी मेहनत महत्वपूर्ण लोगों की नजर में आ सकती है।
करियर को लेकर आगे क्या संकेत हैं? अपनी फ्री पर्सनलाइज्ड करियर कुंडली देखें।
धनु करियर साप्ताहिक राशिफल
करियर के मोर्चे पर यह सप्ताह धीरे-धीरे होने वाली प्रगति का संकेत दे रहा है। वृषभ के सूर्यदेव और बुधदेव आपके काम की जिम्मेदारियों दैनिक दिनचर्या पर फोकस बढ़ाएंगे। 18 मई की रात से मिथुन के चंद्रदेव टीम वर्क और प्रोफेशनल साझेदारी को बेहतर बनाएंगे। सहकर्मियों या क्लाइंट्स का सहयोग आपको जरूरी काम पूरे करने में मदद करेगा। शुक्रदेव और गुरुदेव की मिथुन में स्थिति नेटवर्किंग और बिजनेस से जुड़ी उन्नति में सहायक होगी। 20 मई की रात से कर्क के चंद्रदेव धन या साझा जिम्मेदारियों को लेकर मानसिक दबाव बना सकते हैं। 23 मई से सिंह के चंद्रदेव आपके निर्णय लेने की क्षमता और आत्मविश्वास में सुधार लाएंगे।
मकर करियर साप्ताहिक राशिफल
करियर के मोर्चे पर यह सप्ताह धीरे-धीरे होने वाली प्रगति का संकेत दे रहा है। 18 मई की रात से मिथुन के चंद्रदेव काम का बोझ और जिम्मेदारियां बढ़ा सकते हैं। वृषभ के सूर्यदेव और बुधदेव आपकी क्रिएटिविटी, प्लानिंग और अनुशासित प्रयासों में सहयोग करेंगे। शिक्षा, फाइनेंस, मैनेजमेंट या संवाद से जुड़े लोगों को लाभ हो सकता है। 20 मई की रात से कर्क के चंद्रदेव कार्यस्थल पर टीम वर्क और साझेदारी से लाभ मिलेंगे। 23 मई से सिंह के चंद्रदेव साझा जिम्मेदारियों या काम से जुड़ी गुप्त चिंताओं को बढ़ा सकते हैं। धैर्य रखें और बेवजह के तनाव से बचें।
सेहत को लेकर ग्रह क्या कहते हैं? फ्री पर्सनलाइज्ड स्वास्थ्य भविष्य देखें।
कुंभ करियर साप्ताहिक राशिफल
करियर के मोर्चे पर यह सप्ताह धीरे-धीरे होने वाली प्रगति का संकेत दे रहा है। 18 मई की रात से मिथुन के चंद्रदेव कार्यक्षेत्र में आपकी मौलिकता को बेहतर बनाएंगे। आपके बात कहने के कौशल में भी निखार आएगा। शिक्षा, मीडिया, डिजाइन या किसी भी क्रिएटिव काम से जुड़े लोगों को इस दौरान विशेष लाभ होगा। कुंभ के राहुदेव आपको नए और अनूठे विचारों पर काम करने के लिए प्रेरित करेंगे। 20 मई की रात से कर्क के चंद्रदेव काम का बोझ बढ़ा सकते हैं। सही प्लानिंग और अनुशासन से यदि आप चलेंगे, तो अपने टास्क पूरे कर पाएंगे। 23 मई से सिंह के चंद्रदेव टीम वर्क और साझेदारी को बेहतर करेंगे। लिहाजा, आपको सहकर्मियों या क्लाइंट्स का सहयोग मिल सकता है।
मीन करियर साप्ताहिक राशिफल
करियर के मोर्चे पर यह सप्ताह धीरे-धीरे होने वाली प्रगति का संकेत दे रहा है। 18 मई की रात से मिथुन के चंद्रदेव काम और निजी जीवन के बीच संतुलन को लेकर भावनात्मक दबाव दे सकते हैं। वृषभ के सूर्यदेव और बुधदेव कम्युनिकेशन, प्लानिंग और प्रैक्टिकल फैसलों में आपका सहयोग करेंगे। लिखने, पढ़ाने, काउंसलिंग या कम्युनिकेशन के काम से जुड़े लोगों को लाभ हो सकता है। 20 मई की रात से कर्क के चंद्रदेव कार्यस्थल पर आपकी क्रिएटिविटी और आत्मविश्वास को मजबूत करेंगे। 23 मई से सिंह के चंद्रदेव काम का बोझ और जिम्मेदारियां बढ़ा सकते हैं। लिहाजा, फालतू के तनाव से बचें।
मेष से मीन राशि का वार्षिक राशिफल 2026
लेखक: श्री आनंद सागर पाठक (Astropatri.com), फीडबैक के लिए लिखें: hello@astropatri.com