विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वित्त राशिफल जून 2026: गुरु का गोचर बदलेगा इन 4 राशियों की किस्मत, जानें सिंह से वृश्चिक का आर्थिक राशिफल

Updated: Sat, 30 May 2026 09:00 AM (IST)

जून 2026 का मासिक वित्त राशिफल सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आर्थिक स्थिति का विश्लेषण करता है। आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री से ज ...और पढ़ें

preferred source google
News Article Hero Image

वित्त मासिक राशिफल जून 2026 सिंह से वृश्चिक (Image Source: AI-Generated)

HighLights

  1. जून 2026 में सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक का वित्त राशिफल।

  2. ग्रहों की चाल से आय, खर्च और निवेश पर असर।

  3. प्रत्येक राशि के लिए आर्थिक सलाह और महत्वपूर्ण बदलाव।

आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। जून का महीना आपके लिए करियर में तरक्की और अंदरूनी बदलाव लेकर आने वाला है। 15 जून तक सूर्यदेव वृषभ राशि में रहकर आपके काम पर फोकस बनाए रखेंगे। इसके बाद वह मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे।

2 जून को गुरुदेव कर्क राशि में जाकर आर्थिक मामलों के लिए यह महीना सूझबूझ से चलने का है। ऐसे में चलिए एस्ट्रोलॉजर आनंद सागर पाठक जी से जानते हैं सिंह से वृश्चिक राशि (Monthly Finance Horoscope June 2026) का मासिक वित्त राशिफल।

सिंह मासिक वित्त राशिफल (Leo Monthly Finance Horoscope)

आर्थिक मामलों के लिए यह महीना सूझबूझ से चलने का है। महीने के पहले हिस्से में सूर्यदेव आपका ध्यान फाइनेंशियल सिक्योरिटी की तरफ खींचेंगे। शुरुआत में बुधदेव की स्थिति से नेटवर्किंग, टीम वर्क और ऑनलाइन कामों से अच्छे लाभ के योग बनेंगे। दोस्त भी कमाई बढ़ाने में मददगार साबित हो सकते हैं।

2 जून को गुरुदेव के कर्क राशि में जाने से कुछ छिपे हुए खर्चे या धार्मिक कार्यों पर पैसा खर्च करवा सकते हैं। 8 जून को शुक्रदेव का गोचर सुख-सुविधाओं की चीजों पर खर्च बढ़ाएंगे। 21 जून को मंगलदेव के वृषभ राशि में आने से करियर से जुड़े मामलों में आर्थिक दबाव बढ़ सकता है। शनिदेव आपको लोन लेने के मामलों में अनुशासित रहने और जोखिम भरे निवेश से दूर रहने की सलाह दे रहे हैं।

खबरें और भी

कन्या मासिक वित्त राशिफल (Virgo Monthly Finance Horoscope)

महीने की शुरुआत में बुधदेव की मजबूत स्थिति पैसों से जुड़े सही फैसले लेने में मदद करेगी। 15 जून को सूर्यदेव के मिथुन राशि में आने से करियर के माध्यम से धन लाभ के योग बनेंगे। 2 जून को गुरुदेव का कर्क राशि में गोचर सोशल सर्कल और नेटवर्किंग के जरिए आर्थिक मदद दिला सकता है।

21 जून तक मंगलदेव मेष राशि में रहेंगे, जो खर्चों में बढ़ोतरी करा सकते हैं। इस दौरान लोन, टैक्स, इंश्योरेंस या जॉइंट फाइनेंस से जुड़े मामलों को बहुत संभालकर संभालें। 8 जून को शुक्रदेव का कर्क राशि में आना सामाजिक गतिविधियों पर थोड़ा खर्च बढ़ा सकता है। 21 जून को मंगलदेव जब वृषभ राशि में जाएंगे, तो आपकी आर्थिक सोच ज्यादा व्यावहारिक हो जाएगी। 

करियर को लेकर आगे क्या संकेत हैं? अपनी फ्री पर्सनलाइज्ड करियर कुंडली देखें।

तुला मासिक वित्त राशिफल (Libra Monthly Finance Horoscope)

आर्थिक मामलों के लिहाज से महीने के पहले पंद्रह दिनों में वृषभ राशि के सूर्यदेव भविष्य की सुरक्षित प्लानिंग और सेविंग्स करने के लिए प्रेरित करेंगे। 2 जून को गुरुदेव का कर्क राशि में आना आपके करियर में उन्नति के साथ-साथ इनकम के नए स्रोत भी खोलेगा।

8 जून को शुक्रदेव का गोचर आपकी प्रोफेशनल इमेज और परिवार की सुख-सुविधाओं पर थोड़ा खर्च बढ़ा सकता है। 21 जून तक मेष राशि के मंगलदेव पार्टनर्स या करीबियों के साथ पैसों को लेकर बहसबाजी करा सकते हैं, इसलिए समझदारी से काम लें।

शुरुआत में बुधदेव की शुभ स्थिति से यात्रा, ऑनलाइन एक्टिविटीज और कम्युनिकेशन के जरिए अच्छे धन लाभ की उम्मीद है। 21 जून को मंगलदेव जब वृषभ राशि में जाएंगे, तो लोन, टैक्स या उधार के लेन-देन में पूरी सावधानी बरतें। 

शादी में देर की वजह क्या हो सकती है? फ्री पर्सनलाइज्ड विवाह भविष्य देखें।

वृश्चिक मासिक वित्त राशिफल (Scorpio Monthly Finance Horoscope)

मिथुन राशि के बुधदेव आपको पैसों के सही मैनेजमेंट और निवेश के विश्लेषण में पूरी मदद करेंगे। आप भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए गंभीर नजर रहने वाले हैं। 15 जून तक वृषभ के सूर्यदेव बिजनेस पार्टनरशिप के जरिए धन से जुड़ी नई चर्चाएं करा सकते हैं।

2 जून को गुरुदेव का कर्क राशि में जाना लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट्स के लिए बहुत अच्छा है। 8 जून को शुक्रदेव का गोचर आपकी यात्राओं पर थोड़ा खर्च बढ़ा सकता है। 21 जून तक मेष राशि के मंगलदेव काम के सिलसिले में कुछ एक्स्ट्रा खर्चे करा सकते हैं। 21 जून को मंगलदेव जब वृषभ राशि में प्रवेश के साथ पार्टनर या बिजनेस पार्टनर के साथ पैसों को लेकर वैचारिक मतभेद की स्थिति बना सकते हैं। 

मेष से मीन राशि का वार्षिक राशिफल 2026

नोट: यह राशिफल आनंद सागर पाठक, Astropatri.com ने तैयार किया है। आप उन्हें अपना फीडबैक देने के लिए hello@astropatri.com पर लिखें।