Weekly Finance Horoscope: इस सप्ताह इन राशियों के खुलेंगे कमाई के नए रास्ते, पढ़ें वीकली फाइनेंस राशिफल
एस्ट्रोलॉजर आनंद सागर पाठक द्वारा 30 मार्च से 5 अप्रैल तक का साप्ताहिक वित्त राशिफल प्रस्तुत किया गया है। यह सप्ताह सभी राशियों के लिए आर्थिक रूप से म ...और पढ़ें

Weekly Finance Horoscope 30 March to 5 April 2026: कैसा रहेगा यह सप्ताह (Image Source: AI-Generated)
आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। 30 मार्च से 5 अप्रैल तक का यह सप्ताह सभी राशि के जातकों के लिए वित्त के हिसाब अधिक महत्वपूर्ण रहने वाला है। जातकों के सामने कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। कमाई के रास्ते भी खुलेंगे। ऐसे में चलिए एस्ट्रोलॉजर आनंद सागर पाठक से जानते हैं मेष से मीन (Weekly Finance Rashifal) राशि का वित्त साप्ताहिक राशिफल।
मेष वित्त साप्ताहिक राशिफल (30 March to 5 April Finance Horoscope)
इस हफ्ते पैसों के मामले में सावधानी जरूरी है। शुरुआत में शौक-मौज और दिखावे पर ज्यादा खर्च हो सकता है। बुधवार के बाद आप पैसों को लेकर थोड़े गंभीर होंगे और बचत का प्लान बनाएंगे। शुक्रवार के बाद पार्टनर के साथ धन को लेकर बातचीत हो सकती है। रविवार को अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है, इसलिए पहले से तैयारी रखें। जोखिम वाले कामों में पैसा न लगाएं।
वृषभ वित्त साप्ताहिक राशिफल
इस हफ्ते आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। शुरुआत में घर की जरूरतों या सुख-सुविधाओं पर खर्च हो सकता है। बुधवार के बाद अपनी बुद्धिमानी से आप धन का सही मैनेजमेंट कर पाएंगे। शुक्रवार के बाद रोजमर्रा की जरूरतों या सेहत पर थोड़ा खर्च बढ़ सकता है। इसलिए सावधान रहें। रविवार को पार्टनरशिप से जुड़े पैसों के मामले सामने आ सकते हैं। 2 अप्रैल के बाद अचानक लाभ के योग हैं। मगर, जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें। बचत पर ध्यान देना ही समझदारी होगी।
मिथुन वित्त साप्ताहिक राशिफल
इस हफ्ते पैसों का आना-जाना लगा रहेगा। शुरुआत में छोटी यात्राओं या बातचीत के जरिए कुछ लाभ हो सकता है। बुधवार के बाद घर या परिवार की जरूरतों पर पैसा खर्च होने के योग हैं, अपना बजट देखकर चलें। शुक्रवार को अपनी प्रतिभा से कुछ कमाई हो सकती है, लेकिन रिस्क लेने से बचें। रविवार को काम या सेहत की वजह से अचानक कोई खर्च सामने आ सकता है। 2 अप्रैल के बाद करियर को लेकर थोड़े आर्थिक तनाव की स्थिति बन सकती है, फालतू खर्चों पर लगाम लगाएं।
करियर को लेकर आगे क्या संकेत हैं? अपनी फ्री पर्सनलाइज्ड करियर कुंडली देखें।
कर्क वित्त साप्ताहिक राशिफल
इस हफ्ते आपका पूरा फोकस पैसों के मैनेजमेंट पर रहेगा। शुरुआत में परिवार की जरूरतों पर कुछ खर्च हो सकता है, लेकिन कमाई के रास्ते भी खुलेंगे। बुधवार के बाद छोटी यात्राओं या बातचीत से लाभ होने के योग हैं। शुक्रवार को घर की सजावट या सुख-सुविधाओं पर पैसा खर्च हो सकता है। रविवार को अपनी किसी पुरानी हॉबी या टैलेंट से फायदा हो सकता है। 2 अप्रैल के बाद पढ़ाई या यात्रा पर पैसा लग सकता है, इसलिए बिना सोचे-समझे बड़ा निवेश न करें।
सिंह वित्त साप्ताहिक राशिफल
इस हफ्ते पैसों के मामले में आपका मिला-जुला रुख रहेगा। शुरुआत में आप खुद पर या अपनी लाइफस्टाइल पर थोड़ा ज्यादा खर्च कर सकते हैं। बुधवार के बाद आप पैसों को लेकर गंभीर होंगे और बचत का प्लान बनाएंगे। शुक्रवार को बातचीत के जरिए या किसी छोटे काम से लाभ होने के योग हैं। रविवार को घर की जरूरतों पर पैसा लग सकता है। 2 अप्रैल के बाद अचानक से कोई पुराना या छिपा हुआ खर्च सामने आ सकता है, इसलिए फिजूलखर्ची से बचें और बजट बनाकर चलें।
कन्या वित्त साप्ताहिक राशिफल
इस हफ्ते आपकी आर्थिक समझ बढ़ेगी। शुरुआत में कुछ छिपे हुए खर्च सामने आ सकते हैं, इसलिए जेब पर लगाम रखें। बुधवार के बाद आप बजट बनाने और प्लानिंग करने पर ध्यान देंगे। शुक्रवार से रविवार दोपहर तक का समय कमाई और बचत के लिए बहुत अच्छा है, आप पैसों को लेकर बहुत प्रैक्टिकल रहेंगे। रविवार शाम को किसी छोटी यात्रा या बातचीत से लाभ होने के योग हैं। 2 अप्रैल के बाद पार्टनरशिप से जुड़े पैसों के मामले में जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।
पैसों के मामले में आने वाला समय कैसा रहेगा? फ्री पर्सनलाइज्ड फाइनेंस राशिफल देखें।
तुला वित्त साप्ताहिक राशिफल
इस हफ्ते पैसों के मामले में मिला-जुला असर दिखेगा। शुरुआत में दोस्तों या पहचान वालों के जरिए फायदा हो सकता है। बुधवार के बाद अचानक कुछ बड़े खर्च सामने आ सकते हैं। शुक्रवार से रविवार दोपहर तक आप पैसों को लेकर सही फैसले ले पाएंगे और बचत कर पाएंगे। रविवार शाम को आपकी पूरी कोशिश पैसा इकट्ठा करने और इनकम बढ़ाने पर होगी। 2 अप्रैल के बाद सेहत या काम की वजह से कुछ खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट बनाकर चलें।
वृश्चिक वित्त साप्ताहिक राशिफल
इस हफ्ते पैसों के मामले में मिले-जुला असर देखने को मिलेगा। शुरुआत में करियर में की गई मेहनत से अच्छा लाभ हो सकता है। बुधवार के बाद दोस्तों या नेटवर्क के जरिए कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं। शुक्रवार को अचानक कुछ बड़े खर्च सामने आ सकते हैं। रविवार शाम से आप अपनी बचत और भविष्य की प्लानिंग पर ध्यान देंगे। 2 अप्रैल के बाद बच्चों या अपनी किसी हॉबी पर पैसा खर्च हो सकता है। जोखिम भरे निवेश से दूर रहें।
धनु वित्त साप्ताहिक राशिफल
इस हफ्ते पैसों के मामले में किस्मत आपका साथ देगी, लेकिन सावधानी भी जरूरी है। शुरुआत में भाग्य के सहारे कुछ धन लाभ हो सकता है। बुधवार के बाद आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। शुक्रवार का समय निवेश या पुराने पैसों को वापस पाने के लिए अच्छा है। रविवार शाम को अचानक कुछ बड़े खर्च सामने आ सकते हैं। 2 अप्रैल के बाद घर या जमीन-जायदाद से जुड़े कामों में पैसा लग सकता है। बजट बनाकर चलें और फालतू खर्चों से बचें।
शादी में देर की वजह क्या हो सकती है? फ्री पर्सनलाइज्ड विवाह भविष्य देखें।
मकर वित्त साप्ताहिक राशिफल
इस हफ्ते पैसों के मामले में मिला-जुला असर रहेगा। शुरुआत में कुछ अनचाहे या अचानक होने वाले खर्च परेशान कर सकते हैं। बुधवार के बाद सही प्लानिंग से आप अपनी स्थिति संभाल लेंगे। शुक्रवार को करियर में की गई मेहनत से इनकम बढ़ने के योग हैं। रविवार शाम को दोस्तों या नेटवर्क के जरिए धन लाभ हो सकता है। 2 अप्रैल के बाद यात्रा या गैजेट्स पर पैसा खर्च हो सकता है, इसलिए जोखिम भरे निवेश से बचें और बजट का ध्यान रखें।
कुंभ वित्त साप्ताहिक राशिफल
इस हफ्ते पैसों के मामले में काफी हलचल रहेगी। शुरुआत में साझेदारी के जरिए धन लाभ के योग हैं। बुधवार के बाद अचानक कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं, इसलिए बजट बिगड़ने न दें। शुक्रवार से रविवार दोपहर तक का समय आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए अच्छा है, सही प्लानिंग से लाभ होगा। रविवार शाम को आपकी पूरी एकाग्रता करियर से होने वाली कमाई पर रहेगी। 2 अप्रैल के बाद आवक और खर्च दोनों बढ़ेंगे, इसलिए जोखिम भरे निवेश से दूर रहें और फिजूलखर्ची पर लगाम लगाएं।
मीन वित्त साप्ताहिक राशिफल
इस हफ्ते पैसों के मामले में मिला-जुला रुख रहेगा। शुरुआत में दवाइयों या रोजमर्रा की जरूरतों पर खर्च बढ़ सकता है। बुधवार के बाद पार्टनरशिप से जुड़े निवेशों में सावधानी बरतें। शुक्रवार को अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आने से बजट बिगड़ सकता है, इसलिए जोखिम भरे कामों से दूर रहें। रविवार शाम को किस्मत का साथ मिल सकता है और धन लाभ के योग बनेंगे। 2 अप्रैल के बाद आवक तो होगी, लेकिन हाथ में पैसा टिकना मुश्किल हो सकता है, इसलिए सोच-समझकर खर्च करें।
मेष से मीन राशि का वार्षिक राशिफल 2026
लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, Astropatri.com, फीडबैक के लिए लिखें: hello@astropatri.com
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।