भगवान गणेश इन 3 राशियों पर रहते हैं हमेशा मेहरबान, बप्पा की कृपा से होती है खूब तरक्की
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान गणेश मेष, मिथुन और मकर राशि के जातकों पर विशेष कृपा बरसाते हैं। बप्पा के ...और पढ़ें

इन राशि के जातक बप्पा के होते हैं प्रिय (Picture Credits- AI Images)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, विधिपूर्वक गणपति बप्पा की पूजा करने से जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। अभी देशभर में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है और अनंत चतुर्दशी के दिन विधिपूर्वक बप्पा का विसर्जन किया जाएगा।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ राशियों पर भगवान गणेश की विशेष कृपा जीवन में हमेशा बनी रहती है, जिससे उनके तरक्की के मार्ग खुलते हैं। यह जानकर आपके मन में भी सवाल आ रहा होगा कि गणपति बप्पा की प्रिय राशियां कौन-सी हैं? ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं भगवान गणेश की पसंदीदा राशियों के बारे में।
मेष
माना जाता है कि मेष राशि के जातकों पर विघ्नहर्ता की विशेष कृपा बरसती है। बप्पा के आशीर्वाद से इन जातकों के जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और इन्हें तेज बुद्धि का वरदान मिलता है। जब भी इनके जीवन में कोई कठिन समय आता है, तो गणपति बप्पा उन बाधाओं को दूर कर देते हैं। इसके साथ ही कार्यक्षेत्र में इनका मान-सम्मान बढ़ता है और करियर में सफलता के नए मार्ग खुलते हैं।
मिथुन
मिथुन राशि का स्वामी बुध ग्रह है, जिसे ज्योतिष में बुद्धि और संवाद का कारक माना जाता है। मिथुन राशि भगवान गणेश की अधिक प्रिय राशियों में से एक है। इसलिए इस राशि के जातकों पर उनका आशीर्वाद हमेशा बना रहता है। बप्पा की कृपा से इन्हें शिक्षा और कार्यक्षेत्र में अपार सफलता प्राप्त होती है। साथ ही जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं। मिथुन राशि वालों को बुधवार के दिन गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना अवश्य करनी चाहिए और उन्हें मोदक का भोग लगाना चाहिए। इससे प्रसन्न होकर गणेश जी भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
मकर
भगवान गणेश को मकर राशि भी बेहद प्रिय है। इस राशि के जातक न्यायप्रिय, मेहनती और धैर्यवान होते हैं, जिन्हें अपनी मेहनत का पूरा फल मिलता है। गणपति की कृपा से मकर राशि के जातकों के कार्यों में आ रही रुकावटें दूर होती हैं और शुभ फलों की प्राप्ति होती है। जब भी ये जातक किसी नए कार्य की शुरुआत करते हैं, तो बप्पा के आशीर्वाद से इन्हें सफलता प्राप्त होती है।
यह भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं 'सुखकर्ता दुखहर्ता' आरती का असली मतलब? गणेशोत्सव 2026 पर ऐसे करें बप्पा को प्रसन्न
यह भी पढ़ें- कौन हैं 'गुफापर के राजा'? 50 साल पुरानी गणपति पूजा, इस बार बिहार में रौद्र रूप में दर्शन
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा अंधविश्वास के खिलाफ है।
