loading ads...
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इन 3 राशियों के लिए शुभ होती है तांबे की अंगूठी, पहनते ही शुरू होगा आपका गोल्डन टाइम

Updated: Tue, 21 Apr 2026 02:11 PM (IST)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष, सिंह और धनु राशि के जातकों के लिए तांबे की अंगूठी बेहद फलदायी मानी जाती है। तांबे की अंगूठी पहनने के लिए रविवार और मंग ...और पढ़ें

News Article Hero Image

तांबे की अंगूठी पहनने से मिलेंगे कई लाभ (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में सोना, चांदी और तांबे को शुभ धातु माना गया है। इसका प्रयोग पूजा-पाठ, हवन में किया जाता है। साथ ही तांबे से बने बर्तन से सूर्यदेव को अर्घ्य दिया जाता है। ऐसा माना जाता है कि तांबा कभी अपवित्र नहीं होता। इसी वजह इसकी अंगूठी पहनने वाले व्यक्ति का तन और मन शुद्ध रहता है और जीवन में शुभ परिणाम देखने को मिलते हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष, सिंह और धनु राशि के जातकों के लिए तांबे की अंगूठी बेहद फलदायी मानी जाती है। अंगूठी से जुड़ें नियम का पालन करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि किन राशियों के लिए शुभ होती है तांबे (Copper Ring) की अंगूठी।

copper ring  (1)

(Picture Credit- AI Generated)

मेष राशि- आपकी राशि के ग्रह मंगलदेव हैं। मंगल ग्रह की धातु तांबा है। इसलिए मेष राशि के जातकों को तांबे की अंगूठी पहनने से विशेष लाभ मिलते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलती है और बिगड़े काम पूरे होते हैं। साथ ही जीवन में शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं।

सिंह राशि- इस राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। ज्योतिष शास्त्र में तांबे का गहरा संबंध सूर्य देव से माना जाता है। सिंह राशि के जातकों के लिए तांबे की अंगूठी बेहद शुभ मानी जाती है। इसको पहनने से करियर में सफलता के योग बनते हैं। व्यक्ति की कुंडली में सूर्य मजबूत होता है, जिससे मान-सम्मान में वृद्धि होती है।

धनु राशि- आपकी अग्नि तत्व की राशि है। साथ ही धनु राशि के स्वामी बृहस्पतिदेव हैं। बृहस्पति ग्रह के सूर्य और मंगल दोनों के साथ मित्रतापूर्ण संबंध हैं। इसलिए धनु राशि के जातकों की तांबे की अंगूठी पहनने से किस्मत चमक सकती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है।

यह भी पढ़ें- Yellow Sapphire Benefits: इन 3 राशियों के लिए वरदान साबित होता है पुखराज, पहनते ही बदल जाती है किस्मत

किस दिन धारण करें तांबे की अंगूठी?

तांबे की अंगूठी पहनने के लिए रविवार और मंगलवार का दिन शुभ माना जाता है। इससे जातको की कुंडली में सूर्य मजबूत होगा, जिससे तरक्की और यश प्राप्त होगा। इसके अलावा मंगलवार के दिन अंगूठी पहनने से कुंडली में मंगल दोष दूर होता है और जीवन में आने वाले सभी संकट दूर होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अंगूठी को दाहिने हाथ की अनामिका उंगली में पहनना शुभ होता है। अंगूठी को पहनने से पहले उसका शुद्धिकरण जरूर करें।

यह भी पढ़ें- Neelam Ratna Rules: नीलम पहनने के बाद इन 5 गलतियों से बचें, वरना फायदे की जगह हो सकता है भारी नुकसान

यह भी पढ़ें- Ratna Astrology: इन तारीखों को जन्मे लोगों के लिए 'वरदान' है पुखराज, भाग्य चमकाता है यह रत्न

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।