गणेश चतुर्थी पर राशि अनुसार करें ये खास उपाय, विघ्नहर्ता की कृपा से पूरी होंगी मनोकामनाएं
गणेश चतुर्थी पर अपनी राशि के अनुसार भगवान गणेश को विशेष सामग्री अर्पित करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यह ...और पढ़ें

गणेश चतुर्थी पर राशि अनुसार करें विशेष उपाय (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
राशि अनुसार गणपति को अर्पित करें विशेष सामग्री।
ग्रहों को अनुकूल कर मनोकामनाएं होंगी पूर्ण।
जीवन में सकारात्मकता और समृद्धि का मार्ग खुलेगा।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। गणेश चतुर्थी केवल उत्सव मनाने का समय नहीं होता है बल्कि भगवान गणेश की दिव्य ऊर्जा को अपने जीवन में आमंत्रित करने का एक अत्यंत पावन अवसर भी है है। ज्योतिषीय दृष्टिकोण से, प्रत्येक राशि का संबंध किसी न किसी विशिष्ट ग्रह और तत्त्व से होता है।
जब आप गणेश चतुर्थी के दिन अपनी राशि का ध्यान रखते हुए अनुकूल सामग्री का अर्पण बप्पा को करते हैं तब आपको इसके पूर्ण लाभ हो सकते हैं। एस्ट्रोपत्री की ज्योतिषी भानुप्रिया मिश्रा बताती हैं कि चतुर्थी के दौरान अपनी राशि के अनुकूल दूर्वा, मोदक, शमी के पत्ते अथवा विशिष्ट बीज मंत्रों का उच्चारण करना चाहिए जिससे ग्रहों को भी अनुकूल किया जा सके और मनोकामनाएं भी पूर्ण हो सकें।
जब अपनी राशि के अनुसार श्रद्धा व संकल्प के साथ गणेश जी का पूजन किया जाता है, तो वर्षों से अटके काम बनने लगते हैं। यह विधि नकारात्मक विचारों को दूर कर जीवन में सकारात्मकता, रिद्धि और सिद्धि का मार्ग प्रशस्त करती है। आइए आपको बताते हैं कि आपको इस दिन गणपति को क्या अर्पित करना चाहिए।
मेष और वृश्चिक राशि
मेष और वृश्चिक राशि के लोग गणेश चतुर्थी पर गणपति को गुड़ से बनी मिठाइयां चढ़ाएं। पूजा के दौरान आप गुड़हल और गुलाब जैसे लाल फूल चढ़ाएं, तो गणपति की कृपा बनी रहेगी। लाल गुड़हल के फूल चढ़ाने से आपको करियर में सफलता मिल सकती है।
वृषभ और तुला राशि
अगर वृषभ और तुला राशि के लोग अपनी आर्थिक स्थिति अच्छी बनाए रखना चाहते हैं तो गणेश चतुर्थी के दिन गणपति की पूजा में नारंगी या पीले रंग के वस्त्र पहनें और नारियल की बर्फी का भोग लगाएं।
मिथुन और कन्या राशि
मिथुन और कन्या राशि के लोग यदि गणेश चतुर्थी के दिन बप्पा को 21 दूर्वा चढ़ाएंगे तो उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। इस दिन गणपति को हरी इलायची भी चढ़ाएं।
कर्क और सिंह राशि
कर्क और सिंह राशि के लोग गणपति को नारियल चढ़ाएं और गेंदे के फूल अर्पित करें। इससे उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी और बप्पा का आशीर्वाद भी बना रहेगा।
धनु और मीन राशि
धनु और मीन राशि के लोग यदि गणेश चतुर्थी के दिन गणपति को पीले फूल चढ़ाएं और बप्पा को नारंगी वस्त्रों से सजाएं, तो आपके जीवन में सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।
मकर और कुंभ राशि
मकर और कुंभ राशि के लोग यदि गणपति को नीले फूल जैसे अपराजिता के फूल चढ़ाएंगे, तो उन्हें करियर में सफलता के साथ आर्थिक लाभ भी हो सकता है। इस दिन आप गणपति को मोदक का भोग भी अवश्य लगाएं।
अगर आप भी अपनी राशि का ध्यान रखते हुए गणेश चतुर्थी के दिन गणपति को कुछ विशेष चीजें चढ़ाते हैं, तो आपको ग्रहों के दोषों से मुक्ति मिलने के साथ समृद्धि का आशीर्वाद भी मिलता है।
यह भी पढ़ें- 14 सितंबर को हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का दुर्लभ संयोग, कैसे रखें दोनों व्रत और कब करें पारण ?
यह भी पढ़ें- Ganesh Visarjan 2026: 15 सितंबर को होगा डेढ़ दिन वाले गणपति का विसर्जन, जानिए शुभ मुहूर्त और जरूरी नियम
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
