इन 3 राशियों की बहुएं ससुराल में रहती हैं ज्यादा परेशान, सास से होती है अक्सर नोकझोंक
ज्योतिष के अनुसार, कुछ राशियों की बहुओं को ससुराल में सामंजस्य बिठाने में परेशानी होती है, जिससे उनके रिश्ते कड़वे हो सकते हैं। ससुराल में अक्सर चुनौत ...और पढ़ें

ससुराल में इन 3 राशियों की बहुओं को क्यों झेलनी पड़ती हैं परेशानियां (Picture Credit: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कई बार ऐसा होता है कि किसी रिश्ते की नींव मजबूत या कमजोर करने के लिए आपकी कुंडली में मौजूद ग्रहों की स्थिति या फिर राशि चक्र होता है। ऐसे ही शादी का रिश्ता दो लोगों का मेल न होकर राशियों का भी खेल माना जाता है।
अक्सर देखा जाता है कि शादी में सबकुछ अच्छा होने के बाद भी कुछ कमी रहती है और परेशानियां बनी रहती हैं। यही नहीं कई बार तो लोग शादी के बाद ससुराल वालों से सामंजस्य बना पाने में भी असफल होते हैं। दरअसल इन सभी चीजों का जिम्मेदार आपकी राशि का स्वामी या उसका स्वभाव हो सकता है।
ज्योतिष की मानें तो कुछ ऐसी राशियों की लड़कियां होती हैं जो लाख कोशिशों के बाद भी ससुराल में अपनी जगह नहीं बना पाती हैं और उनके ससुराल वालों के साथ रिश्ते हमेशा कड़वे ही बने रहते हैं। ये वो राशियां हैं जो जीवनसाथी के साथ भले ही रिश्ते संवार लें, लेकिन ससुराल में हमेशा परेशान रहती हैं। आइए जानें कौन सी हैं वो राशियां।
कर्क राशि
जिन लड़कियों की राशि कर्क होती है वो बहुत ज्यादा सेंसटिव होती हैं और हमेशा अपने सामर्थ्य से ज्यादा काम करती हैं। वो शुरुआत से ही ससुराल के लिए अपना सबकुछ समर्पित कर देती हैं, लेकिन उन्हें कभी वो सम्मान नहीं मिल पाता है जिसकी वो वास्तव में हकदार होती हैं। इनके रिश्ते जीवनसाथी के साथ भले ही अच्छे क्यों न हों, लेकिन ससुराल वालों से बिना वजह नोकझोक लगी रहती है।
खबरें और भी
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि की लड़कियां हमेशा अपने लिए स्टैंड लेती हैं और जब भी उन्हें कुछ गलत लगता है वो बोल देती हैं। कई बार ससुराल में अपना धैर्य खो देती हैं।
जब उन्हें लगता है कि उन्हें जरूरत से ज्यादा परेशान किया जा रहा है तब वो उस बात का जवाब देना शुरू कर देती हैं जो उन्हें ठीक नहीं लगती है। इस वजह से वो जल्दी ही ससुराल के लोगों की आंखों में खटकने लगती हैं और खुद भी हमेशा रिश्तों में उलझनों का सामना करती हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि की लड़कियां हमेशा हर काम बहुत कुशलता से करती हैं और इनके भीतर बहुत ज्यादा आत्मसम्मान भरा होता है। जब इनके आत्मसम्मान को कोई ठेस पहुंचाता तब ये उस बात पर प्रक्रिया देती हैं। जो कि, आमतौर पर ससुराल के लोगों को पसंद नहीं आती है।
इस कारण से वो सबको बुरी लगने लगती हैं और किसी भी रिश्ते की नजरों में खरी नहीं उतर पाती हैं। अपने आत्मसम्मान की रक्षा के लिए कन्या राशि की लड़कियां आमतौर पर ससुराल में बहुत ज्यादा परेशान रहती हैं।
अगर आपकी राशि भी इनमें से कोई है तो ये आपके जीवन से जुड़ी बातें भी हो सकती हैं। आमतौर पर ये राशियां रिश्तों में अपना शत प्रतिशत देने के बाद भी ससुराल में अपनी जगह बनाने में सफल नहीं हो पाती हैं। हालांकि, ऐसा जरूरी नहीं है कि इन राशियों की सभी लड़कियों के साथ ऐसा हो, लेकिन ये एक आम अनुमान है जो काफी हद तक सही भी माना जाता है।
यह भी पढ़ें- इन 3 राशियों के लोगों की बोली में होता है जादू, कड़वे से कड़वे रिश्ते को भी सुधार देते हैं
यह भी पढ़ें- इन 5 वजहों से सास की नजरों में खटकने लगती है बहू, परिवार में भी बना रहता है क्लेश का माहौल
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।