Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Weekly Health Horoscope 06 to 12 October 2024: स्वास्थ्य को लेकर रहें सतर्क, बाहरी खानपान से बनाएं दूरी

राशिफल के अनुसार 06 से 12 अक्टूबर 2024 तक का यह सप्ताह स्वास्थ्य की दृष्टि से सभी राशियों के जातक के लिए बेहद खास रहने वाला है। इस सप्ताह कुछ राशियों (Weekly Health Horoscope) को स्वास्थ्य की वजह से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं कुछ राशियों के परिवार में सभी का स्वास्थ्य बेहद अच्छा रहेगा। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल।

By Jagran News Edited By: Kaushik Sharma Updated: Sun, 06 Oct 2024 05:00 PM (IST)
Hero Image
Weekly Health Horoscope 06 to 12 October 2024 पढ़िए साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Weekly Health Horoscope 06 to 12 October 2024: राशिफल के अनुसार 06 से 12 अक्टूबर 2024 तक का यह सप्ताह सभी राशियों के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से अधिक खास रहने वाला है। इस सप्ताह कुछ राशियों को किसी बड़ी बीमारी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, कुछ राशियों का स्वास्थ्य में लाभ देखने को मिलेगा। आइए पढ़ते हैं साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल।

मेष साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Aries Weekly Health Horoscope)

यह सप्ताह स्वास्थ्य की दृष्टि से ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता। अपने खानपान पर नियंत्रण रखें। इस सप्ताह परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ेगा।

वृषभ साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Taurus Weekly Health Horoscope)

इस सप्ताह स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। नहीं तो आर्थिक नुकसान हो सकता है। खानपान पर विशेष नियंत्रण रखें। साथ ही इस सप्ताह परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

मिथुन साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Gemini Weekly Health Horoscope)

यह सप्ताह स्वास्थ्य की दृष्टि से आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार में किसी का थोड़ा बहुत स्वास्थ्य खराब हो सकता है, लेकिन स्वास्थ्य की दृष्टि से सप्ताह अच्छा है। चंद्रमा की स्थिति आपके लिए लाभदायक रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें बाहरी खानपान से बचें।

कर्क साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Cancer Weekly Health Horoscope)

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। हालांकि परिवार में माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मौसम के कारण स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नियमित व्यायाम आपके लिए बहुत जरूरी है। अतः इस सप्ताह स्वास्थ्य की दृष्टि से आप ठीक रहेंगे।

सिंह साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Leo Weekly Health Horoscope)

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता। मौसम के हिसाब से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण आर्थिक नुकसान भी संभव है। पत्नी के स्वास्थ्य में भी गिरावट महसूस होगी। इस सप्ताह सजग रहना आपके हित में होगा।

यह भी पढ़ें: Weekly Horoscope 06 to 12 October 2024: सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह? पढ़ें राशिफल

कन्या साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Virgo Weekly Health Horoscope)

यह सप्ताह स्वास्थ्य की दृष्टि से ठीक-ठाक रहेगा। हालांकि खानपान पर नियंत्रण रखना आपके हित में रहेगा। स्वास्थ्य कर्म के चलते कुछ परेशानी सामने आ सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी।

तुला साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Libra Weekly Health Horoscope)

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह अच्छा रहेगा। बच्चों की बहार यात्रा के समय सावधानी रखें। नहीं तो स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। हालांकि इस सप्ताह स्वास्थ्य की दृष्टि से आपका परिवार अच्छा रहेगा।

वृश्चिक साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Scorpio Weekly Health Horoscope)

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह अच्छा रहेगा। आप व्यायाम का सहारा लें। खानपान पर नियंत्रण रखना होगा। अपने स्वास्थ्य का पूर्ण ध्यान रखना आपके लिए अच्छा रहेगा। हालांकि इस सप्ताह स्वास्थ्य संबंधी समस्या दिखाई पड़ रही छोटी-मोटी कुछ समस्या सामने आ सकती है।

धनु साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Sagittarius Weekly Health Horoscope)

स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं तो इस सप्ताह है। आपका स्वयं स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। इसलिए सावधानी बरतें। नहीं तो बड़े आर्थिक नुकसान की संभावना है।

मकर साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Capricorn Weekly Health Horoscope)

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय ज्यादा अनुकूल नहीं है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नहीं तो आर्थिक स्थिति और बिगड़ सकती है। इस सप्ताह यात्रा आदि पर जाएं, तो सावधानी रखें।

कुंभ साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Aquarius Weekly Health Horoscope)

स्वास्थ्य को लेकर यह सप्ताह अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आप और आपका परिवार ठीक रहेगा आर्थिक स्थिति भी ठीक रहेगी। परिवार में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बहुत कम दिखाई पड़ेंगी।

मीन साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Pisces Weekly Health Horoscope)

सप्ताह स्वास्थ्य की दृष्टि से सप्ताह अच्छा रहेगा। हालांकि मौसम के हिसाब से थोड़ी बहुत समस्या देखने को मिलेगी। फिर भी आप और आपका परिवार स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से इस हफ्ते मुक्त रहेंगे।

यह भी पढ़ें: Weekly Love Horoscope 06 to 12 October 2024: इस सप्ताह इन राशियों के जीवन में आएगी प्यार की बहार, यहां पढ़िए राशिफल

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।