लव राशिफल 11 जून: महालक्ष्मी योग और गुरु-शुक्र की युति से किन राशियों का चमकेगा भाग्य?
आज 11 जून 2026 को प्यार, परिवार और आपसी संबंधों के मामले में एक बेहद चमत्कारी और ऊर्जावान योग बना हुआ है। ...और पढ़ें

Aaj Ka Love Rashifa 11 June 2026: आज का लव राशिफल
आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। आज का दिन उन लोगों के लिए बहुत खास है जो अपने रिश्तों में एक नई ताजगी, ऊर्जा और ठहराव की उम्मीद कर रहे थे। महालक्ष्मी योग और गुरु-शुक्र की जुगलबंदी से आज आप अपने पार्टनर या परिवार के सामने जो भी बात रखेंगे, उसमें एक गहरा प्रभाव होगा। हालांकि, मंगल की प्रबल ऊर्जा के कारण कुछ राशियों के लिए आज अपने क्रोध और वाणी पर काबू रखना बेहद जरूरी है; जोश में आकर या चिढ़कर कही गई एक छोटी सी बात हंसते-खेलते माहौल को बिगाड़ सकती है।
जीवनसाथी के भाग्य से लाभ उठाने, बुजुर्गों का आशीर्वाद लेने और संतान के साथ वक्त बिताने के लिए आज का दिन सर्वोत्तम है। ऐसे में चलिए एस्ट्रोलॉजर आनंद सागर पाठक से जानते हैं मेष से मीन राशि (Love Horoscope 11 June 2026) तक का लव राशिफल।
मेष लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Aries Love Horoscope Today)
महालक्ष्मी योग की दिव्य कृपा आज आपके प्रेम जीवन पर भी पूरी तरह बरस रही है, जिससे जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता बेहद ऊर्जावान, जीवंत और उत्साहपूर्ण रहेगा। चौथे भाव में देवगुरु बृहस्पति और शुक्रदेव की सुंदर जोड़ी बैठी है, जिसके कारण घर का माहौल प्रेम और शांति से भरा रहेगा। आज आपके मन में जो भी बात है, उसे पार्टनर के सामने खुलकर कहें; बस इस बात का विशेष ध्यान रखें कि बातचीत के दौरान आपकी आवाज का स्वर ऊंचा न हो। केतु के प्रभाव से संतान के मामलों में मन में थोड़ी उदासीनता रह सकती है, इसलिए आज जानबूझकर उनके साथ समय बिताएं। घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना आज रिश्तों को और गहरा करेगा।
शादी में देर की वजह क्या हो सकती है? फ्री पर्सनलाइज्ड विवाह भविष्य देखें।
वृषभ लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Taurus Love Horoscope Today)
तीसरे भाव में देवगुरु बृहस्पति और शुक्रदेव की युति होने से आज जीवनसाथी के साथ आपकी बातचीत में एक गहरी गर्माहट, अपनापन और समझदारी देखने को मिलेगी। जो लोग प्रेम संबंधों में हैं, उनके लिए आज का दिन उत्साह और नए आनंद से भरा रहेगा; यदि आपका कोई प्रियजन विदेश में रहता है, तो आज उनसे कोई बहुत अच्छी खबर या सुखद बातचीत हो सकती है। आज के दिन पिता का आशीर्वाद आपके लिए विशेष फलदायी साबित होगा, इसलिए उनसे किसी भी विषय पर बहस करने से पूरी तरह बचें । उनके पैर छूकर आशीर्वाद लें; कई उलझनें इसी से दूर होंगी। केतु चतुर्थ भाव में हैं, जिससे घर में मन थोड़ा अस्थिर हो सकता है, ऐसे में माता जी के साथ कुछ पल जरूर बिताएं।
खबरें और भी
मिथुन लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Gemini Love Horoscope Today)
दूसरे भाव यानी परिवार और वाणी के भाव में उच्च के देवगुरु और शुक्रदेव की युति पर मंगल की सीधी दृष्टि है।इससे आज आपके परिवार में प्यार, तालमेल और समझदारी भरा माहौल बनेगा। आपकी बातचीत में आज एक स्वाभाविक मिठास और आकर्षण रहेगा, जो हर बिखरते रिश्ते को जोड़ने की ताकत रखता है। जीवनसाथी के साथ आज घर की किसी बड़ी योजना या भविष्य के निर्णयों पर बात करने का यह सबसे सटीक समय है। परिवार के बुजुर्गों का आशीर्वाद आज आपको दोगुना फल देगा। सूर्य बारहवे भाव में हैं जिससे थकान रह सकती है।काम के तनाव या शारीरिक थकान से होने वाली चिड़चिड़ाहट को परिवार के सदस्यों पर हावी न होने दें।
करियर को लेकर आगे क्या संकेत हैं? अपनी फ्री पर्सनलाइज्ड करियर कुंडली देखें।
कर्क लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Cancer Love Horoscope Today)
कर्क राशि के जातकों के प्रथम भाव में उच्च के देवगुरु और शुक्रदेव की युति बनी हुई है, जिस पर दशम भाव से दिगबली मंगल की सीधी दृष्टि है। इस अद्भुत संयोग के कारण आज आपके व्यक्तित्व में एक असाधारण आभा और आकर्षण रहेगा, जिससे लोग आपकी तरफ खिंचे चले आएंगे। वैवाहिक जीवन में आज अकेले सब कुछ करने की जिद छोड़ें और अपने करियर या बिज़नेस की योजनाओं में जीवनसाथी का सहयोग लें। साथ मिलकर काम करने से आज रिश्ता भी मजबूत होगा और सफलता भी दोगुनी मिलेगी। प्रेम संबंधों में आज एक नई ताजगी और गर्माहट महसूस होगी। परिवार में किसी बात पर मतभेद की स्थिति बने तो शांत रहें ।अपने पिता या किसी गुरु समान व्यक्ति से मार्गदर्शन लें।
सिंह लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Leo Love Horoscope Today)
नवम भाव में मंगल और चंद्रमा का महालक्ष्मी योग आज आपके प्रेम जीवन में एक गहरी आध्यात्मिक गहराई लेकर आ रहा है। यदि संभव हो, तो आज अपने प्रियजन या जीवनसाथी के साथ किसी तीर्थ स्थल या धार्मिक स्थान पर जाने का कार्यक्रम बनाएं ।इससे रिश्ते में चल रही पुरानी कड़वाहट दूर होगी और एक नयापन आएगा। राहु सप्तम भाव में गोचर कर रहे हैं, इसलिए जीवनसाथी के साथ किसी भी पुरानी बात पर पूरी तरह संयम बरतें और शांति बनाए रखें। बारहवें भाव में गुरु-शुक्र की युति और उस पर मंगल की दृष्टि होने से आज परिवार के किसी बड़े बुजुर्ग के आशीर्वाद से कोई बड़ा पारिवारिक कार्य सिद्ध हो सकता है। संतान की किसी उपलब्धि से आज घर का माहौल बेहद खुशनुमा रहेगा।
कन्या लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Virgo Love Horoscope Today)
सप्तम भाव में दिगबली शनि देव और ग्यारहवें भाव से देवगुरु की दृष्टि आपके वैवाहिक जीवन में एक बहुत ही गंभीर, टिकाऊ और मैच्योर नज़रिया ला रही है। आज जीवनसाथी के साथ रिश्ते में बहुत सुंदर तालमेल रहेगा; उनके साथ मिलकर आज आप किसी निवेश या संपत्ति से जुड़े गंभीर मामले पर बातचीत कर सकते हैं, जिसमें उनका पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आज ससुराल पक्ष से भी किसी बड़े सहयोग या लाभ की उम्मीद पूरी हो सकती है, जिससे आपसी रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। परिवार में पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई पुराना विवाद चल रहा था, तो आज बड़ों की सलाह से वह सुलझ सकता है। घर के किसी छोटे सदस्य या बच्चे की जरूरतों पर आज विशेष ध्यान दें।
तुला लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Libra Love Horoscope Today)
सप्तम भाव में चंद्रमा और मंगल का महालक्ष्मी योग होने से आज आपको जीवनसाथी, करीबी मित्रों और पार्टनर्सका असाधारण सहयोग मिलेगा। जो काम आप लंबे समय से अकेले करने की कोशिश में थक रहे थे, वे आज अपनों के साथ मिलकर आसानी से पूरे हो जाएंगे। जो लोग अंतरजातीय प्रेम संबंध में हैं, उनके लिए आज अपने रिश्ते को एक नई और सकारात्मक दिशा देने का बहुत अच्छा अवसर है। जो जातक सिंगल हैं और जीवनसाथी की तलाश में हैं, उनके लिए आज कार्यस्थल पर ही कोई बहुत खूबसूरत संयोग बन सकता है; अपनी नजरें खुली रखें। बस इस बात की सावधानी रखें कि सप्तम भाव का मंगल स्वभाव में उग्रता दे सकता है, इसलिए पार्टनर के साथ बातचीत में कड़वाहट न आने दें।
वृश्चिक लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Scorpio Love Horoscope Today)
नवम भाव यानी भाग्य भाव में उच्च के देवगुरु बृहस्पति और शुक्रदेव की युति पर लग्नेश मंगल की दृष्टि होने से आपके प्रेम जीवन में आज एक चार्म और आध्यात्मिक गहराई रहेगी। जीवनसाथी के साथ आज किसी सुंदर धार्मिक या सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने का योग बन रहा है, जो आपके वैवाहिक रिश्ते में एक नई मिठास और ताजगी घोल देगा। हालांकि, सप्तम भाव में सूर्य के शत्रु राशि में होने के कारण पार्टनर के साथ किसी छोटी बात पर जिद या ईगो क्लैश हो सकता है, इसलिए संयम रखें और बात को तूल न दें। शनि पंचम भाव में हैं, जिससे संतान के भविष्य या उनकी पढ़ाई को लेकर आज कोई गंभीर और सार्थक बातचीत हो सकती है। घर के बड़ों का आशीर्वाद लेना न भूलें।
धनु लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Sagittarius Love Horoscope Today)
पंचम भाव में चंद्रमा और मंगल का महालक्ष्मी योग आज आपके प्रेम संबंधों को और अधिक गहरा, ऊर्जावान और मधुर बना रहा है; आज अपने पार्टनर के साथ कुछ बेहद यादगार और खुशनुमा वक्त बिताने का मौका मिलेगा। आज सबसे बड़ी खुशी आपको अपनी संतान की तरफ से मिल सकती है; उनकी किसी बड़ी तरक्की या उपलब्धि से आज पूरा परिवार गर्व महसूस करेगा। सप्तम भाव में बुधदेव अपनी ही राशि में बैठे हैं, जिससे जीवनसाथी के साथ बातचीत में गजब की स्पष्टता, समझदारी और गर्माहट बनी रहेगी। आज चतुर्थ भाव के शनि के कारण घर में अकारण उदासी या भारीपन का माहौल न पनपने दें; घर में संगीत के माध्यम से सुंदरकांड का पाठ चलाते रखें, जिससे माहौल सकारात्मक बना रहे।
मकर लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Capricorn Love Horoscope Today)
आज आपके लिए सबसे बड़ा ज्योतिषीय संकेत यह है कि जीवनसाथी का भाग्य ही आज आपका भाग्य बनने जा रहा है। सप्तम भाव में योगकारक शुक्रदेव और उच्च के देवगुरु पर मंगल की सीधी दृष्टि होने से आज जीवनसाथी के किसी संपर्क या उनके भाग्य के बल से आपको कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। आज एक-दूसरे के प्रति अपने प्रेम, आदर और समर्पण को शब्दों में बताना बिल्कुल न भूलें। यह छोटी सी कोशिश रिश्ते को बहुत मजबूत करेगी। जो लोग विवाह के लिए पार्टनर की तलाश कर रहे हैं और कोई नया रिश्ता आया उनके लिए आज का दिन अनुकूल है। चतुर्थ भाव के मंगल के कारण घर में थोड़ी गर्माहट रह सकती है, इसलिए पारिवारिक नोंकझोंक से बचें और माहौल खुशनुमा रखें।
कुंभ लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Aquarius Love Horoscope Today)
तृतीय भाव में महालक्ष्मी योग होने के कारण आज आपके साहस और बातचीत में एक असाधारण ऊर्जा रहेगी; इस सकारात्मक ऊर्जा का उपयोग अपने जीवनसाथी या पार्टनर के साथ चल रहे किसी भी पुराने झगड़े को दूर करने में करें। केतु सप्तम भाव में हैं, जिसके कारण जीवनसाथी के साथ एक अनकही दूरी या रूखापन महसूस हो सकता है। ऐसे में वाणी को अत्यधिक गंभीर या रूखा बनाने के बजाय चेहरे पर मुस्कान रखें और थोड़ा खुलकर बात करें। द्वितीय भाव में लग्नेश शनि होने से परिवार में धन या संपत्ति से जुड़ी कोई जरूरी और गंभीर चर्चा आज हो सकती है। बुध पंचम भाव में होने से संतान की शिक्षा को लेकर कोई बड़ा और शुभ निर्णय लिया जा सकता है।
मीन लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Pisces Love Horoscope Today)
पंचम भाव में उच्च के लग्नेश देवगुरु बृहस्पति और शुक्रदेव की युति पर मंगल की दृष्टि होने से आज आपके प्रेम जीवन में एक असाधारण ऊर्जा, गहराई और दिव्य मिठास रहेगी। जीवनसाथी के साथ आज किसी क्रिएटिव या कलात्मक कार्य में हाथ बटाएं, इससे रिश्ते में एक नई ताजगी और निकटता आएगी। मन में आ रहे अकेलेपन या असुरक्षा के भाव से बचें और अपने प्रियजन के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताएं। आज आपको अपने मित्रों और परिवार के सदस्यों से भरपूर सहयोग और कोई बड़ा आर्थिक लाभ या उपहार मिल सकता है, जिससे पारिवारिक रिश्ते और मजबूत होंगे। चतुर्थ भाव में बुध होने के कारण आज माता जी के साथ घर के रिनोवेशन या भविष्य की योजना पर बहुत सार्थक बातचीत हो सकती है।
मेष से मीन राशि का वार्षिक राशिफल 2026
लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, Astropatri.com, प्रतिक्रिया के लिए लिखें: hello@astropatri.com