लव राशिफल 25 जुलाई: किस राशि की लव लाइफ में आएगा नया मोड़ और किसका बढ़ेगा प्यार? पढ़ें अपना भविष्यफल
आज 25 जुलाई को रिश्तों से जुड़ा कोई भी नया फैसला जल्दबाजी में न लें। इसकी जगह अपनी पुरानी गलतफहमियों और उलझनों को शांति से बैठकर सुलझाएं। ...और पढ़ें

Aaj Ka Love Rashifa 25 july 2026: कैसा रहेगा आज का दिन?
आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। आज का दिन मेष, वृषभ, मिथुन और मकर राशि वालों के लिए पार्टनर के लिए बेहद खास रहने वाला है। राशि के जातक पुरानी गलतफहमियों और बहस को हमेशा के लिए खत्म कर सकते हैं।
वहीं कर्क, सिंह, कन्या और तुला राशि वालों के लिए शनिवार का दिन बड़े लोगों की सलाह मानने और अपने लोगों के साथ समय बिताने के लिए खास माना जा रहा है। वृश्चिक, धनु, कुंभ और मीन राशि वाले जातक व्यवहार में नम्रता रखें और पार्टनर को स्पेस दें।
ऐसे में चलिए जानते हैं मेष से मीन राशि (Love Horoscope 25 July 2026) तक का लव राशिफल।
मेष लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Aries Love Horoscope Today)
मैरिड लोगों के लिए- आज आप पार्टनर के सख्त रवैया को अपनाने से बचें। पुरानी गलतफहमियों को दूर करें और शांत होकर और ईमानदारी से पार्टनर से बात करें। पार्टनर के साथ समय बिताएं। ससुराल पक्ष की बातों को आराम से सुनें। इससे रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।
अनमैरिड लोगों के लिए- जो लोग सिंगल हैं, उन्हें आज किसी गहरी बातचीत से मन को सुकून मिलेगा। इसके अलावा किसी खास से दिल की बात कहने का असवर मिलेगा।
वृषभ लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Taurus Love Horoscope Today)
मैरिड लोगों के लिए- पार्टनर के साथ ईगो को दूर रखें। भरोसा बढ़ाने पर ध्यान दें। पुरानी बहसों को दोबारा न उखाड़ें, वरना बात बेवजह बढ़ सकती है। घर के बुजुर्गों के साथ थोड़ा समय बिताएं, उनकी सलाह आपके बहुत काम आएगी।
अनमैरिड लोगों के लिए- जो लोग सिंगल हैं, उनकी मुलाकात किसी गंभीर, शांत और समझदार व्यक्ति से हो सकती है। पार्टनर के साथ प्यार से समय बिताने से आपसी रिश्ते में नयापन आएगा।
मिथुन लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Gemini Love Horoscope Today)
मैरिड लोगों के लिए- आज परिवार या पार्टनर की छोटी-छोटी कमियों पर ज्यादा ध्यान न दें, वरना माहौल बिगड़ सकता है। घर के कामों में हाथ बंटाना और जीवनसाथी से खुलकर बात करना रिश्ते को बेहतर बनाएगा। यदि मन में कोई तनाव हो, तो उसे अकेले न झेलें, अपने भाई-बहनों या किसी करीबी दोस्त से शेयर करें।
खबरें और भी
अनमैरिड लोगों के लिए- जो लोग सिंगल हैं, तो उनका आज किसी समझदार और धैर्यवान इंसान की तरफ खिंचाव महसूस हो सकता है। पार्टनर के विचारों का सम्मान करें।
कर्क लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Cancer Love Horoscope Today)
मैरिड लोगों के लिए- आज आप बच्चों से जुड़ी किसी बात को बहुत ही धैर्य और प्यार से संभालें। लव लाइफ में अपनी सच्ची भावनाएं और जिम्मेदारी का भाव पार्टनर के सामने खुलकर रखें। मां या घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लें, उनकी सलाह से पारिवारिक जीवन में मिठास बढ़ेगी।
अनमैरिड लोगों के लिए- जो लोग सिंगल हैं, वे आज किसी ऐसे व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं जो भावनाओं की कद्र करता हो। परिवार में किसी शुभ काम की योजना बन सकती है।
सिंह लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Leo Love Horoscope Today)
मैरिड लोगों के लिए- आज आप अपने परिवार के साथ सख्त या अधिकार जताने वाले रवैये की बजाय कोमल व्यवहार अपनाएं। माताजी की हेल्थ का थोड़ा ध्यान रखें। पार्टनर के साथ वक्त बिताने से दिनभर की मानसिक थकान दूर हो जाएगी।
अनमैरिड लोगों के लिए- सिंगल लोग आज किसी बेहद शांत व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं। पुरानी बातों को भूलकर परिवार के साथ प्यार से रहने की कोशिश करें, घर में शांति बनी रहेगी।
कन्या लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Virgo Love Horoscope Today)
मैरिड लोगों के लिए- आज भाई-बहनों के साथ आपका खास जुड़ाव रहेगा और उनके किसी काम में मदद करने से आपका रिश्ता मजबूत होगा। पड़ोसी या किसी करीबी से पुराने विवाद को शांति से सुलझाएं। अपनी तरफ से स्पष्ट बातचीत करने से आपके पार्टनर और आपका रिश्ता गहरा होगा।
अनमैरिड लोगों के लिए- सिंगल लोगों की नजर किसी सुलझे हुए और समझदार इंसान पर टिक सकती है। शाम को परिवार के साथ कोई कोई प्लान बनाएं, इससे खुशहाली आएगी।
तुला लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Libra Love Horoscope Today)
मैरिड लोगों के लिए- परिवार के मामलों में आगे बढ़कर जिम्मेदारी उठा सकते हैं। अपने पार्टनर के साथ भविष्य के प्लान्स या पैसों से जुड़ी बातें खुलकर करें, इससे रिश्ते में स्पष्टता आएगी।इससे रिश्ते में स्पष्टता आएगी।
अनमैरिड लोगों के लिए- जो लोग सिंगल हैं, वे किसी गंभीर सोच वाले व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं। शाम के समय पार्टनर के साथ कहीं बाहर जाने या क्वालिटी टाइम बिताने का प्लान बन सकता है। अपनों के साथ प्यार और सम्मान बनाए रखें।
वृश्चिक लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Scorpio Love Horoscope Today)
मैरिड लोगों के लिए- आज आप भावनात्मक रूप से काफी संवेदनशील रहेंगे। अपने पार्टनर के सामने अपनी बात पूरी सच्चाई से रखें, साथी आपकी इस ईमानदारी की कदर करेगा। हालांकि, उनकी बातों का जरूरत से ज्यादा सोच विचार करने या गुस्सा करने से बचें।
अनमैरिड लोगों के लिए- जो लोग सिंगल हैं, वे किसी सच्चे और सीधे इंसान की ओर आकर्षित हो सकते हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक या सामाजिक काम में शामिल होने का मौका मिलेगा।
धनु लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Sagittarius Love Horoscope Today)
मैरिड लोगों के लिए- आज आपको मानसिक शांति के लिए थोड़े अकेलेपन या अपने स्पेस की जरूरत हो सकती है। यह बात अपने पार्टनर को प्यार से समझाएं ताकि उनके मन में कोई गलतफहमी न बने। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुकून और गहराई बनी रहेगी। परिवार के बुजुर्गों का ध्यान रखें।
अनमैरिड लोगों के लिए- सिंगल लोग आज अपने ही विचारों में खोए रह सकते हैं। घर में किसी मांगलिक काम या धार्मिक पूजा-पाठ पर चर्चा हो सकती है। घर में बड़े लोगों का ध्यान रखें।
मकर लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Capricorn Love Horoscope Today)
मैरिड लोगों के लिए- आज बड़े भाई-बहनों या किसी सच्चे दोस्त के साथ आपका गहरा जुड़ाव बनेगा। पार्टनर के साथ आपकी सीधी और सच्ची बातचीत होगी, जिससे रिश्ते मजबूत होंगे। शाम को जीवनसाथी के साथ किसी शांत या धार्मिक जगह जाने का प्लान बन सकता है। बच्चों की पढ़ाई या करियर को लेकर कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
अनमैरिड लोगों के लिए- सिंगल लोग आज किसी पुराने मित्र के प्रति विशेष खिंचाव महसूस कर सकते हैं। अपनी कुंडली का मांगलिक दोष फ्री में चेक करें।
कुंभ लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Aquarius Love Horoscope Today)
मैरिड लोगों के लिए- आज घर-परिवार में पिता या किसी बड़े सदस्य की बात ध्यान से सुनें और उनकी मदद करें। आप बिजी होने के बाद भी परिवार आपकी जिम्मेदारियों को समझेगा और आपका पूरा साथ देगा। शाम को अपनों के साथ थोड़ा प्यार भरा समय जरूर बिताएं।
अनमैरिड लोगों के लिए- सिंगल लोग आज अपने काम की जगह पर ही किसी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। घर के फैसलों में अपनी बात थोपने की बजाय सभी की सहमति लें।
मीन लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Pisces Love Horoscope Today)
मैरिड लोगों के लिए- आज लव-लाइफ में आपको मनचाही खुशी और सफलता मिलने के योग हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्यार के साथ-साथ एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारी का भाव बनाए रखें। परिवार के बड़ों के साथ की गई कोई आध्यात्मिक बातचीत आपको जीवन के प्रति नई दिशा देगी।
अनमैरिड लोगों के लिए- जो लोग सिंगल हैं, वे किसी विद्वान या गंभीर सोच वाले व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं। परिवार वालों के साथ किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बन सकता है। फ्री पर्सनलाइज्ड विवाह भविष्य यहां देखें।
लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, Astropatri.com, प्रतिक्रिया के लिए लिखें: hello@astropatri.com