विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लव राशिफल 26 जुलाई: पार्टनर से खुलकर करें दिल की बात! जानिए किस राशि के रिश्ते में घुलेगी मिठास

Updated: Sun, 26 Jul 2026 06:00 AM (IST)

आज 26 जुलाई का दिन रिश्तों में जल्दबाजी करने के बजाय शांति और समझदारी से काम लेने का है। चंद्रमा आज राशि बदलकर आपकी भावनाओं में ठहराव ला रहे हैं, जिसस ...और पढ़ें

Aaj Ka Love Rashifa 26 july 2026: किस राशि को मिलेगा पार्टनर का प्यार?

Aaj Ka Love Rashifa 26 july 2026: किस राशि को मिलेगा पार्टनर का प्यार? 

आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। आज यानी 26 जुलाई का दिन मेष, वृष, मिथुन और मकर राशि वालों के लिए आज का दिन साथी से खुलकर बातचीत करने, पुरानी गलतफहमियों को खत्म करने और आपसी भरोसे को मजबूत बनाने का है।

कर्क, सिंह, कन्या और तुला राशि वालों के लिए आज का दिन घर-परिवार के साथ समय बिताने, बड़ों का मार्गदर्शन लेने और भाई-बहनों या दोस्तों के साथ रिश्ते सुधारने का रहेगा।

वृश्चिक, धनु, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए आज का दिन संयम रखने, पार्टनर को उनका पर्सनल स्पेस देने और व्यावहारिक सोच के साथ रिश्तों में मिठास बनाए रखने का है। ऐसे में चलिए जानते हैं मेष से मीन राशि (Love Horoscope 26 July 2026) तक का लव राशिफल।

मेष लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Aries Love Horoscope Today)

आज अपने पार्टनर के साथ खुलकर और शांत मन से बातचीत करें, इससे रिश्ते मजबूत होंगे। पुरानी किसी गलतफहमी को दूर करने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। जो लोग सिंगल हैं, वो किसी शांत और समझदार इंसान की तरफ झुकाव महसूस कर सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। घर के किसी बुजुर्ग से सलाह लेने पर मन की उलझन दूर होगी। शाम के समय साथी के साथ हल्की-फुल्की हंसी-मजाक होगा, जिससे दिनभर की थकान दूर होगी। एक-दूसरे की छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखें, इससे आपका रिश्ता और ज्यादा मजबूत बनेगा।

 अपनी कुंडली का मांगलिक दोष फ्री में चेक करें।

वृषभ लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Taurus Love Horoscope Today)

आप अपने पार्टनर के साथ प्यार भरी बातें करेंगे, जिससे रिश्ते में मिठास घोलेगी। पुरानी शिकायतों को दोबारा उखाड़ने से बचें, तभी शांति बनी रहेगी। ससुराल की तरफ से आज कोई राहत भरी और सुखद खबर मिल सकती है। जो लोग सिंगल हैं, उनकी मुलाकात किसी गंभीर और भरोसेमंद व्यक्ति से हो सकता है। कोई भी फैसला लेने में समय लें। जल्दबाजी न करें। जीवनसाथी के किसी काम में मदद करें, इससे उनके दिल में आपके प्रति सम्मान बढ़ेगा। आज एक-दूसरे को समझने और पुराने वादों को निभाने का सबसे सही मौका है।

खबरें और भी

मिथुन लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Gemini Love Horoscope Today)

आज पार्टनर के साथ बातचीत खास रहेगी। रिश्ते में चल रही दूरी कम होगी। शादी या रिश्ते से जुड़ा कोई बड़ा फैसला अभी कुछ दिनों के लिए टाल देना ही बेहतर रहेगा। आज भाई-बहनों के साथ बैठकर दिल की बात कहने और सुनने का अच्छा मौका मिलेगा। फोन या मैसेज के जरिए पार्टनर से लगातार जुड़े रहने से आपका मूड बेहतर रहेगा। शाम को घर का माहौल काफी शांत और सुखद बना रहेगा।

फ्री पर्सनलाइज्ड विवाह भविष्य यहां देखें।

कर्क लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Cancer Love Horoscope Today)

आज आप शांत रहेंगे। आपके इस व्यवहार से दूसरे लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। घर के बड़े-बुजुर्गों के साथ समय बिताने से मन को सुकून मिलेगा। बच्चों की पढ़ाई या उनके भविष्य से जुड़ी किसी बात पर आज परिवार में अच्छी और पॉजिटिव चर्चा हो सकती है। जीवनसाथी के साथ अपनी खुशियां बांटने से आपके बीच का रिश्ता गहरा होगा। परिवार के साथ बैठकर कोई पुरानी अच्छी यादें ताजा करने से मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Leo Love Horoscope Today)

आज आपकी पर्सनैलिटी से लोग आकर्षित होंगे। रिश्ते में गर्मजोशी बनी रहेगी। कोई भी गहरी या जरूरी बात करने के लिए शांत माहौल चुनें। बच्चों के साथ थोड़ा समय बिताना या कोई क्रिएटिव काम करना आपको बहुत खुशी देगा। पुरानी बातों को भूलकर अपनों के करीब आएं। पार्टनर को कोई छोटा सा सरप्राइज या तोहफा मिल सकता है, जिससे लव लाइफ खास होगी। शाम के समय साथ में चाय पीना आप दोनों को बेहद करीब ले आएगा।

कन्या लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Virgo Love Horoscope Today)

आपकी मीठी बातों से घर की कोई भी पुरानी बहस आसानी से खत्म हो सकती है। आज परिवार के सदस्यों के साथ खुलकर बात करने से आपसी प्यार बढ़ेगा। जीवनसाथी या पार्टनर से मदद मिल सकती है, जिससे दिनभर माहौल खुशनुमा बना रहेगा और मानसिक तनाव कम होगा। एक-दूसरे की बातों को ध्यान से सुनना आज आपके रिश्ते में नया मोड़ लाएगा। अगर मन में कोई बात है तो उसे आज अपने पार्टनर से खुलकर कह दें।

तुला लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Libra Love Horoscope Today)

आज भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बिताने का दिन है। आपकी बातचीत का तरीके से लोग आपकी बात आसानी से मान लेंगे। पड़ोसियों से भी कोई राहत की खबर मिल सकती है। शाम के समय अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर जाने या क्वालिटी टाइम बिताने की प्लान जरूर बनाएं। छोटी-छोटी यात्राएं या सैर आपके प्रेम जीवन में खुशहाली और ताजगी ला सकती हैं। अपने पार्टनर की पसंद का पूरा ध्यान रखें, इससे उनका प्यार आपके लिए और बढ़ जाएगा।

वृश्चिक लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Scorpio Love Horoscope Today)

आज अपने जीवनसाथी से थोड़ी समझदारी और धैर्य की उम्मीद रखें। ऑफिस या काम का तनाव घर पर न लाएं, ताकि घर का माहौल खुशनुमा और हल्का बना रहे। किसी पुरानी बात या बहस को आज शांति से बैठकर सुलझाना आपके रिश्ते के भविष्य के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। पार्टनर पर बिना बात के गुस्सा करने से बचें और उनके नजरिए को भी समझने की कोशिश करें। रात का समय आपसी बातचीत और शांतिपूर्ण पल बिताने के लिए सबसे अच्छा रहेगा।

धनु लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Sagittarius Love Horoscope Today)

आज अपनी बातों को पार्टनर के सामने बिना सोचे-समझें रखें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुकून और गहरा प्यार महसूस होगा। अगर आपको थोड़ा अकेले रहने या अपने स्पेस की जरूरत लगे, तो यह बात पार्टनर को प्यार से समझाएं। फिलहाल रिश्ते से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला कुछ दिनों के लिए टाल दें। साथी का साथ मिलने से आप मानसिक रूप से मजबूत होंगे, जिससे हर परेशानी दूर होगी। आज अपने विचार एक-दूसरे से शेयर करना बेहद फलदायी साबित होगा।

मकर लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Capricorn Love Horoscope Today)

जीवनसाथी के साथ आज सीधी और साफ बातचीत होगी, जिससे रिश्ते को एक नई मजबूती मिलेगी। आज किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात हो सकती है, जिससे मन खुश हो जाएगा। परिवार में कोई पुरानी रुकी हुई इच्छा पूरी होने से खुशी का माहौल बनेगा और एक-दूसरे के प्रति भरोसा बढ़ेगा। पार्टनर के साथ मिलकर घर की किसी नई जिम्मेदारी को संभालना आसान लगेगा। शाम को कहीं शांत जगह पर टहलने जाना आपके रिश्ते के तनाव को खत्म कर देगा।

कुंभ लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Aquarius Love Horoscope Today)

आज पार्टनर के साथ किसी भी मुद्दे पर प्रैक्टिकल होकर बात करना फायदेमंद रहेगा। घर के मामलों में आज आपको अपने पिता का पूरा सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। दोस्तों के साथ थोड़ा समय बिताने या बात करने से मन हल्का और प्रसन्न रहेगा। घर में अपनों की राय का सम्मान करें। पार्टनर को ऐसा महसूस न होने दें कि आप उन्हें अनदेखा कर रहे हैं, उनका साथ निभाएं। छोटी-छोटी बातों को बढ़ा-चढ़ाकर बोलने से बचें और प्यार की मिठास बनाए रखें।

मीन लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Pisces Love Horoscope Today)

आज पार्टनर से अपनी बात साफ-साफ कहें। बच्चों के भविष्य को लेकर कोई अच्छी प्लानिंग करने के लिए आज का दिन खास है। पिता या घर के किसी बड़े सदस्य की सलाह आज आपके बहुत काम आएगी। घर के पालतू जानवर या छोटी-छोटी खुशियों के साथ वक्त बिताना आपको शांति देगा। जीवनसाथी की भावना को समझना और उनकी तारीफ करना आज आपके रिश्ते में चार चांद लगा देगा। शाम को परिवार के साथ बिताया गया समय आपको अंदर से खुशी से भर देगा।

लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, Astropatri.com, प्रतिक्रिया के लिए लिखें: hello@astropatri.com