विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लव राशिफल 12 अगस्त: पार्टनर के साथ बढ़ेगा प्यार या हो सकती है अनबन? पढ़ें मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल

Updated: Wed, 12 Aug 2026 06:00 AM (IST)

चंद्रमा आज कर्क राशि में ही हैं, पर सूर्य के करीब आने से अस्त हो गए हैं, यानी दिल की बात मन में गहरी रहेगी, बाहर कहने में थोड़ा वक्त लगेगा। सूर्य, चंद ...और पढ़ें

लव राशिफल 12 अगस्त: रिश्तों में बढ़ेगी नजदीकी या आएगी दूरी?

लव राशिफल 12 अगस्त: रिश्तों में बढ़ेगी नजदीकी या आएगी दूरी? 

आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। आज मंगलदेव मिथुन राशि में कमजोर हैं, इसलिए बहस से बचना जरूरी है। शुक्रदेव कन्या राशि में कमजोर हैं, तो प्रेम में खुद को या पार्टनर को कोसने से बचें। शनिदेव वक्री होकर मीन राशि में हैं, पुरानी बातों की समीक्षा का समय है।

आज की ऊर्जा हमें प्रेम में धैर्य और भीतर की गहराई पर ध्यान देने का इशारा दे रही है। चंद्रदेव अपनी राशि में होते हुए भी अस्त हैं, तो भावनाएं भीतर गहरी होंगी, पर बाहर लाना मुश्किल लग सकता है। पार्टनर को समझने का मौका दें, जल्दी शक न करें। बुधदेव गुरुदेव के करीब हैं, इसलिए बातों में स्पष्टता आएगी। शुक्रदेव कमजोर स्थिति में हैं, इसलिए खुद के प्रति नरमी रखें। शनिदेव की वक्री चाल पुरानी बातों की समीक्षा का इशारा दे रही है, इसे बोझ नहीं बल्कि रिश्ता सुधारने का मौका समझें।

मेष लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Aries Love Horoscope Today)

आज मेष राशि वालों के लिए घर और परिवार से जुड़ा प्रेम खास रहेगा। पार्टनर के साथ घर पर बिताया गया शांत समय बाहर घूमने से कहीं ज्यादा सुकून देगा। कपल्स के बीच आज कोई पुरानी बात फिर से चर्चा में आ सकती है, इसे गुस्से में नहीं बल्कि शांति से सुलझाने की कोशिश करें, नहीं तो छोटी बात भी बड़ी बन सकती है। भाई-बहन या घर के किसी सदस्य से हुई बातचीत भी रिश्ते को समझने में मदद करेगी। आज छोटी-छोटी बातों में केयर दिखाना पार्टनर को ज्यादा अच्छा महसूस कराएगा।

जो लोग सिंगल हैं, वे आज किसी ऐसे व्यक्ति की तरफ खिंचे चले जा सकते हैं जो घरेलू और भावनात्मक रूप से स्थिर स्वभाव का हो। कोई पुराना दोस्त भी आज दिल के करीब महसूस हो सकता है, इस अनुभूति को नजरअंदाज मत कीजिए। परिवार के जरिए भी कोई नया परिचय हो सकता है, जिसे हल्के में न लें।

वृषभ लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Taurus Love Horoscope Today)

आज वृषभ राशि वालों के लिए बातचीत रिश्ते की सबसे बड़ी ताकत बनेगी। पार्टनर से खुलकर बात करने पर पुरानी नाराजगी दूर हो सकती है। शब्दों में थोड़ी उलझन भी महसूस हो सकती है, इसलिए बात को साफ-साफ कहने की कोशिश करें। किसी छोटी यात्रा या आउटिंग का प्लान भी आज बन सकता है, जो रिश्ते में ताजगी लाएगा। भाई-बहन के साथ हुई कोई बातचीत भी पार्टनर को समझने में मदद कर सकती है।

सिंगल लोगों की मुलाकात आज किसी ऐसे इंसान से हो सकती है जो बातूनी और भावनात्मक रूप से जुड़ने वाला हो। ऐसे व्यक्ति के साथ बातचीत में जल्दबाजी न दिखाएं, रिश्ता धीरे-धीरे ही आगे बढ़े तो बेहतर होगा। सोशल मीडिया पर हुई किसी बातचीत से भी नई पहचान बन सकती है।

मिथुन लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Gemini Love Horoscope Today)

आज मिथुन राशि वालों के लिए प्यार के मामले में थोड़ी सावधानी जरूरी है। जोश और आत्मविश्वास तो रहेगा, पर बोलने से पहले एक पल जरूर रुकें, वरना उत्साह में कही गई बात गलत तरीके से समझी जा सकती है। पैसों या भविष्य की प्लानिंग को लेकर पार्टनर से आज अच्छी बातचीत भी हो सकती है। घर-परिवार से जुड़े फैसलों में साथी की राय को अहमियत देना रिश्ते को और मजबूत बनाएगा।

जो सिंगल हैं, उन्हें आज कोई ऐसा व्यक्ति पसंद आ सकता है जो बुद्धिमान और सीधा-सा हो। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, बस बातचीत में संयम बनाए रखें, वरना जोश में कही बात गलत मैसेज दे सकती है।

कर्क लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Cancer Love Horoscope Today)

आज कर्क राशि वालों के लिए दिन सबसे खास है, क्योंकि सूर्य, चंद्रमा, बुध और गुरु, चारों खुद आपकी ही राशि में बैठे हैं। पार्टनर के साथ आपकी बात को गंभीरता से लिया जाएगा, व्यक्तित्व में गरिमा झलकेगी। भावनाएं जताने में हल्की झिझक हो सकती है, पर अंदर से जुड़ाव बहुत गहरा रहेगा, इसलिए पार्टनर को थोड़ा वक्त और समझ दें। कोई बड़ा भावनात्मक फैसला आज लेने की बजाय मन साफ होने का इंतजार करना बेहतर रहेगा।

सिंगल लोग आज किसी ऐसे व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं जो सिंसियर हो और भावनाओं की कद्र करना जानता हो। पहली मुलाकात ही आज गहरा प्रभाव छोड़ सकती है, बस रिश्ता आगे बढ़ाने से पहले जल्दबाजी न करें।

सिंह लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Leo Love Horoscope Today)

आज सिंह राशि वालों की भावनाएं मन में ही रहेंगी, उन्हें खुलकर दिखा पाना थोड़ा मुश्किल होगा, पर इससे रिश्ते पर कोई असर नहीं पड़ेगा। दिखावे से दूर रहकर अपनों के करीब जाने का मन करेगा, पार्टनर के साथ शांत और गहरे पल बिताना आज ज्यादा अच्छा रहेगा बजाय किसी बड़े प्लान के। आज मन आत्मनिरीक्षण की तरफ भी जाएगा, इसलिए पार्टनर को भी अपनी इस चुप्पी की वजह समझाना जरूरी होगा।

सिंगल लोग आज किसी ऐसे व्यक्ति की तरफ आकर्षित हो सकते हैं जो शांत स्वभाव का और भरोसेमंद हो। अपनी भावनाओं को पूरी तरह दबाकर न रखें, थोड़ा खुलना जरूरी है, तभी सामने वाला आपको सही तरीके से समझ पाएगा।

कन्या लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Virgo Love Horoscope Today)

आज कन्या राशि वालों के लिए दोस्ती और भरोसे पर टिका प्यार खास रहेगा। जीवनसाथी या साझेदार से जुड़े विषयों पर आज लंबी और गहरी बातचीत हो सकती है, जिससे दोनों की सोच पहले से ज्यादा साफ होगी। आज खुद की इमेज को लेकर बेवजह असंतोष न रहें, खुद के प्रति नरमी रखें। पार्टनर का सहयोग आज आपके भरोसे को और मजबूत करेगा। दोस्तों के साथ बिताया गया समय भी आज रिश्ते में सकारात्मकता जोड़ेगा।

सिंगल लोग आज किसी ऐसे व्यक्ति को नोटिस कर सकते हैं जो समझदार और भावनात्मक रूप से संतुलित हो। खुद की तुलना दूसरों से करने से बचें, हर रिश्ते की अपनी रफ्तार होती है। अपनी कुंडली का मांगलिक दोष फ्री में चेक करें।

तुला लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Libra Love Horoscope Today)

आज तुला राशि वालों के लिए प्रेम में सम्मान और गर्व का भाव बना रहेगा, पार्टनर आपकी उपलब्धियों पर गर्व महसूस करेगा। आज मन में कभी-कभी अकेलापन या खुद पर शक जैसा भाव आ सकता है, घबराएं नहीं, यह भाव जल्दी गुजर जाएगा। दिखावे से दूर, गहरे और सच्चे पल बिताने का आज सही मौका है। सोशल मीडिया पर रिश्ता दिखाने से ज्यादा उसे असल में जीना ज्यादा मायने रखेगा।

जो सिंगल हैं, वे आज किसी ऐसे इंसान की ओर खिंचाव महसूस करेंगे जो कॉन्फिडेंट और महत्वाकांक्षी हो। किसी पुराने दोस्त की मुलाकात या फोन आज चेहरे पर मुस्कान भी ला सकता है, और शायद किसी नई बातचीत की शुरुआत भी कर सकता है।

वृश्चिक लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Scorpio Love Horoscope Today)

आज वृश्चिक राशि वालों के लिए रिश्तों में समझ और विश्वास दोनों गहरे होंगे। भाग्य का साथ मिल रहा है, इसलिए पार्टनर के साथ किसी पुरानी उलझन पर बात करना आज आसान होगा। साथ में की गई कोई यात्रा या धार्मिक जगह की योजना रिश्ते में गर्माहट ला सकती है, बस जल्दबाजी से बचें और पूरी बात समझकर ही आगे बढ़ें। परिवार के बड़ों की सलाह भी आज रिश्ते को दिशा दे सकती है।

सिंगल लोग आज किसी ऐसे व्यक्ति की तरफ आकर्षित हो सकते हैं जो ज्ञानी हो और जिससे बातचीत करके कुछ नया सीखने को मिले। किसी से अचानक हुई बातचीत आगे बढ़ने की कहानी भी शुरू कर सकती है, बस भरोसा धीरे-धीरे बनने दें।

धनु लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Sagittarius Love Horoscope Today)

आज धनु राशि वालों के लिए प्यार के मामले में दिन थोड़ा गंभीर पर भरोसेमंद रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज तालमेल बनेगा, बस बात-बात पर बहस में कूदने से बचें, क्योंकि मंगलदेव इस भाव में कमजोर हैं। गुप्त या दिल की कोई बात भी आज सामने आ सकती है, उसे संभालकर रखें और पार्टनर पर भरोसा बनाए रखें। घर का माहौल आज शांत रहेगा, जिससे रिश्ते में भी सुकून महसूस होगा।

सिंगल लोग आज किसी ऐसे व्यक्ति की ओर अट्रैक्ट हो सकते हैं जिनके साथ बातें करना बेहद सहज लगे। आगे बढ़ने से पहले रिश्ते को समझने के लिए बस थोड़ा समय दें, ताकि कोई गलतफहमी न बने।

मकर लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Capricorn Love Horoscope Today)

आज मकर राशि वालों के लिए दिन बेहद खास है। पार्टनर या जीवनसाथी के साथ आज गहरी और भरोसेमंद बातचीत होगी, रिश्ता पहले से मजबूत महसूस होगा। आज कोई पुरानी उलझन फिर सामने आए तो घबराएं नहीं, बल्कि शांत बातचीत से उसे सुलझाने की कोशिश करें। एक-दूसरे को थोड़ा और वक्त देना आज रिश्ते के लिए फायदेमंद रहेगा।

सिंगल व्यक्ति आज किसी ऐसे इंसान की ओर खिंचे चले जा सकते हैं जो मैच्योर, सुलझा हुआ और जीवनभर के साथी जैसा लगे। भाई-बहन से जुड़ी किसी बहस से आज बचें, बात को हल्के में लेना ही बेहतर रहेगा। फ्री पर्सनलाइज्ड विवाह भविष्य यहां देखें।

कुंभ लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Aquarius Love Horoscope Today)

आज कुंभ राशि वालों के लिए रिश्तों में सेवा और देखभाल का भाव सबसे ज्यादा असर करेगा, दिखावे से ज्यादा असली मदद पार्टनर का दिल जीतेगी। छोटी-छोटी बातों में पार्टनर का ख्याल रखना आज बड़े तोहफे से ज्यादा असर करेगा। पुरानी बातों या झगड़ों को खत्म करने का भी आज अच्छा मौका मिल सकता है, बस पैसों से जुड़ी बातचीत में क्लैरिटी रखें। पार्टनर की सेहत का ख्याल रखना भी आज रिश्ते को और गहरा बनाएगा।

जो सिंगल हैं, वे आज किसी ऐसे व्यक्ति की तरफ आकर्षित हो सकते हैं जो व्यावहारिक हो और जिसका स्वभाव संतुलित हो। किसी दोस्त के साथ बिताया गया समय भी आज दिल को सुकून देगा, और शायद किसी नई पहचान की शुरुआत भी करा दे।

मीन लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Pisces Love Horoscope Today)

आज मीन राशि वालों के लिए प्रेम के मामले में दिन बेहद शुभ है। दिल की बात कहने और रोमांटिक पहल के लिए अच्छा समय है, थोड़ी झिझक महसूस हो तो इसे नजरअंदाज करके आगे बढ़ें। आज खुद को परखने का भाव भी बना रहेगा, इसलिए बड़े फैसले जल्दबाजी में न लें। परिवार में जल्दबाजी में बोलने से बचें, ताकि माहौल शांत बना रहे।

सिंगल लोग आज किसी ऐसे व्यक्ति से प्रभावित हो सकते हैं जो दिल का साफ, रचनात्मक और भावनात्मक रूप से गहरा हो। भावनाओं को दबाने की बजाय आज किसी अपने से दिल की बात शेयर करें, मन हल्का महसूस होगा। यह मुलाकात आगे चलकर एक खूबसूरत रिश्ते की शुरुआत भी बन सकती है।

कुल मिलाकर सभी राशियों के प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे, सोच-समझकर ही लें बड़े फैसले और पार्टनर से बिना वजह बहस न करें।

लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, Astropatri.com, प्रतिक्रिया के लिए लिखें: hello@astropatri.com