विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लव राशिफल 14 अगस्त: आज किस राशि को मिलेगा साथी का साथ और किसे रहना होगा सतर्क, मेष से मीन तक जानें लव लाइफ का हाल

Updated: Fri, 14 Aug 2026 06:00 AM (GMT+05:30)

आज रिश्तों में हल्कापन रहेगा और भरोसे को नए सिरे से मजबूत करने का मौका मिलेगा। रिश्तों को लेकर सोच में स्पष्टता और भरोसा दोनों बढ़ेंगे।

आज प्रेम में खुद को या साथी को बेवजह कोसने से दूर रहें।

आज प्रेम में खुद को या साथी को बेवजह कोसने से दूर रहें।

आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। आज की ग्रह चाल प्रेम में धैर्य और समझदारी दोनों की मांग कर रही है। चंद्रदेव सिंह राशि में विराजमान हैं, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र भावनाओं में सुख और हल्केपन का प्रतीक है, तो आज मन में जो भारीपन कल तक था, वह धीरे-धीरे उतरने लगेगा। बुधदेव अस्त होकर बातचीत की स्पष्टता को थोड़ा धुंधला कर सकते हैं, इसलिए प्रेम से जुड़ी कोई गहरी बात करने से पहले एक पल रुककर सोच लें। गुरुदेव उच्च राशि में बैठकर रिश्तों को समझदारी और गहराई की तरफ ले जाएंगे। शुक्रदेव कन्या राशि में नीच के हैं, इसलिए प्रेम में संदेह से बचें, खुद पर भरोसा बनाए रखें। शनिदेव मीन राशि में वक्री होकर पुराने रिश्तों या पुरानी बातों की समीक्षा का इशारा दे रहे हैं। आज का दिन उन जोड़ों के लिए खास है जो किसी अनकही बात को शांति से कहना चाहते हैं और अपने रिश्ते में नई गहराई लाना चाहते हैं।

मेष लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Aries Love Horoscope Today)

आज मेष राशि वालों के लिए घर का माहौल रिश्ते में गर्माहट भर देगा, उदासीन माहौल खत्म हो जाएगा। कपल्स के बीच रचनात्मक कामों या किसी साझा शौक को लेकर अच्छी बातचीत हो सकती है, जो रिश्ते में नई ताजगी लाएगी। भाई-बहनों से जुड़ी किसी बात पर पार्टनर के सामने तीखापन न दिखाएं, वरना बात बेवजह बढ़ सकती है। दिल की बात कहने का मौका मिले तो उसे टालें नहीं।

जो सिंगल हैं, उन्हें आज किसी ऐसे व्यक्ति की तरफ आकर्षण महसूस हो सकता है जो रचनात्मक हो और जिसके साथ समय बिताना सहज लगे। घर के आसपास किसी परिचित से नई नजदीकी भी बन सकती है, इस एहसास को नजरअंदाज मत कीजिए।

वृषभ लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Taurus Love Horoscope Today)

आज वृषभ राशि वालों के लिए घर पर बिताया गया समय रिश्ते में सुकून भरेगा, पारिवारिक माहौल भी सुखद रहेगा। पार्टनर के साथ प्रेम जताने में आज हल्का संकोच महसूस हो सकता है, शुक्रदेव कमजोर हैं तो खुद की भावनाओं पर शक न करें, बस उन्हें व्यक्त जरूर करें। किसी करीबी स्त्री या मां की सलाह आज रिश्ते की उलझन सुलझाने में मदद कर सकती है।

सिंगल लोगों की मुलाकात आज किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जो व्यावहारिक और भावनात्मक रूप से स्थिर हो। रिश्ते को जल्दबाजी में आगे बढ़ाने के बजाय धीरे-धीरे समझने की कोशिश करें, नतीजा बेहतर मिलेगा।

मिथुन लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Gemini Love Horoscope Today)

आज मिथुन राशि वालों के व्यक्तित्व में तीव्रता साफ झलकेगी, यह ऊर्जा प्रेम में जोश तो लाएगी पर बातचीत में तीखापन भी ला सकती है। पार्टनर से बात करते वक्त लहजा नरम रखें, गुस्से में कही बात बाद में पछतावा बन सकती है। भविष्य की किसी योजना पर आज खुलकर बात हो सकती है, बस उसे बहस में न बदलने दें।

सिंगल लोगों को आज कोई ऐसा व्यक्ति आकर्षित कर सकता है जो सीधी और स्पष्ट बात करने वाला हो। किसी नई मुलाकात में शुरुआत भले ही तीखी लगे, पर आगे चलकर यह रिश्ता दिलचस्प मोड़ ले सकता है।

कर्क लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Cancer Love Horoscope Today)

आज कर्क राशि वालों की बातों को पार्टनर गंभीरता से लेगा, गुरुदेव की अस्त-मुक्ति से आपकी बात में वजन और भरोसा दोनों बढ़ेंगे। आकर्षण आज स्वाभाविक रूप से बढ़ेगा, पर निजी फैसले जल्दबाजी में न लें, बुध अस्त हैं तो स्पष्टता आने में थोड़ा वक्त लगेगा। साथी के साथ किसी छोटी यात्रा या बाहर घूमने की योजना भी बन सकती है।

सिंगल लोग आज किसी ऐसे व्यक्ति की तरफ खिंच सकते हैं जो भरोसेमंद हो और बात को गंभीरता से सुनने वाला हो। पहली मुलाकात में ही गहरा असर पड़ने की संभावना है।

सिंह लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Leo Love Horoscope Today)

आज सिंह राशि वालों के दिल में हल्कापन रहेगा, चंद्रमा खुद आपकी राशि में हैं और केतु से दूरी बढ़ने से कल की उदासी आज छंटने लगेगी। पार्टनर के साथ शांत और गहरे पल बिताना आज किसी बड़े प्लान से ज्यादा असर करेगा। दिखावे से दूर रहकर अपनों के करीब जाने का मन करेगा, पुराने दोस्तों से बातचीत भी दिल को सुकून देगी।

सिंगल लोग आज किसी ऐसे व्यक्ति की तरफ आकर्षित हो सकते हैं जो आत्मविश्वासी हो और अपनी बात खुलकर कहता हो। आज भावनाओं को दबाकर न रखें, थोड़ा खुलना जरूरी है, तभी सामने वाला भी आपको समझ पाएगा।

कन्या लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Virgo Love Horoscope Today)

आज कन्या राशि वालों के मन में खुद की छवि को लेकर बेवजह शक उठ सकता है, शुक्रदेव आपकी ही राशि में कमजोर हैं, इसलिए खुद के प्रति थोड़ी नरमी रखें। जीवनसाथी या साझेदार से जुड़े किसी गंभीर विषय पर आज लंबी बातचीत हो सकती है, इसे धैर्य से सुनें। पार्टनर का सहयोग आज आपके भरोसे को फिर से मजबूत करेगा।

सिंगल लोग आज किसी ऐसे व्यक्ति को नोटिस कर सकते हैं जो समझदार और भावनात्मक रूप से संतुलित हो। खुद की तुलना दूसरों से करने से आज बचें, हर किसी की अपनी रफ्तार होती है। अपनी कुंडली का मांगलिक दोष फ्री में चेक करें।

तुला लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Libra Love Horoscope Today)

आज तुला राशि वालों के करियर और सम्मान से जुड़ी खबरें रिश्ते के मूड को भी हल्का कर देंगी। मन में कभी-कभी अकेलापन या शक जैसा भाव उठ सकता है, शुक्रदेव कमजोर हैं, पर इसे ज्यादा तवज्जो न दें। दिखावे से दूर, सच्चे और गहरे पल बिताने का आज सही मौका है, परिवार के बड़ों की कोई सलाह उलझन को आसान भी कर सकती है।

सिंगल लोग आज किसी ऐसे व्यक्ति की ओर खिंचाव महसूस करेंगे जो सकारात्मक और जीवन में संतुलित हो। किसी पुराने परिचित से हुई मुलाकात चेहरे पर मुस्कान ला सकती है।

वृश्चिक लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Scorpio Love Horoscope Today)

आज वृश्चिक राशि वालों के रिश्तों में शब्दों से ज्यादा एहसास असर करेगा, पार्टनर आपकी छोटी सी कोशिश को भी दिल से महसूस करेगा। मंगल कमजोर स्थिति में हैं इसलिए किसी बात पर जल्दबाजी में कोई कदम न उठाएं, धैर्य से आगे बढ़ें। अगर किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा है तो आज पहल करने में देर न करें।

सिंगल लोग आज किसी ऐसे व्यक्ति की तरफ आकर्षित हो सकते हैं जो सच्चा हो और अपनी बात सलीके से कहने वाला हो। किसी अचानक हुई बातचीत से नई कहानी शुरू हो सकती है, बस जल्दबाजी न दिखाएं।

धनु लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Sagittarius Love Horoscope Today)

आज धनु राशि वालों के लिए प्रेम में गंभीरता के साथ भरोसा बना रहेगा, राशि स्वामी गुरु आज पूरी ताकत में हैं और गहरी समझ का फायदा मिलेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनेगा, पर मंगल कमजोर हैं इसलिए बात-बात पर बहस में कूदने से बचें। घर का माहौल आज सुखद रहेगा, दिल की कोई बात सामने आए तो उसे संभालकर रखें।

सिंगल लोग आज किसी ऐसे व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं जिनके साथ बातें करना बेहद सहज लगे। नई मुलाकात से घबराएं नहीं, बस रिश्ते को समझने के लिए थोड़ा वक्त जरूर दें। फ्री पर्सनलाइज्ड विवाह भविष्य यहां देखें।

मकर लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Capricorn Love Horoscope Today)

आज मकर राशि वालों के लिए जीवनसाथी या साझेदार से जुड़े मामलों में गुरु का साथ मिलते ही रिश्ते में मिठास और समझ दोनों बढ़ेंगी। शनिदेव वक्री होकर पुराने अटके विषयों की समीक्षा का इशारा दे रहे हैं, तो कोई पुरानी बात आज फिर सामने आए तो घबराएं नहीं, शांति से सुलझाने की कोशिश करें। बोलने से पहले एक पल जरूर सोच लें।

सिंगल लोग आज किसी ऐसे व्यक्ति की ओर खिंचे चले जा सकते हैं जो मैच्योर और सुलझा हुआ हो। भाई-बहन से जुड़ी किसी बहस से आज बचें, बात को हल्के में लेना ही बेहतर रहेगा।

कुंभ लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Aquarius Love Horoscope Today)

आज कुंभ राशि वालों के रिश्तों में भावनात्मक गहराई महसूस होगी, चंद्रमा आपके साझेदारी भाव में हैं। संतान या प्रेम प्रसंग में आज ऊर्जा और उत्साह दोनों रहेंगे, बस जल्दबाजी में कोई बड़ा कदम न उठाएं। पुरानी किसी बात या झगड़े को खत्म करने का आज अच्छा मौका मिल सकता है, वाणी पर नियंत्रण रखें तो बात आसानी से सुलझ जाएगी।

जो सिंगल हैं, वे आज किसी ऐसे व्यक्ति की तरफ आकर्षित हो सकते हैं जो सकारात्मक और संतुलित स्वभाव का हो। किसी दोस्त के साथ बिताया गया समय भी आज दिल को सुकून देगा।

मीन लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Pisces Love Horoscope Today)

आज मीन राशि वालों के लिए प्रेम का दिन खास है, राशि स्वामी गुरु आज उच्च के होकर अस्त-मुक्त भी हो गए हैं, रचनात्मकता और रिश्तों दोनों को इसका खुला फायदा मिलेगा। शनिदेव आपकी ही राशि में वक्री होकर बैठे हैं, इसलिए खुद को परखने का भाव बना रहेगा, बड़े फैसले जल्दबाजी में न लें। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताइए और उन्हें समझने की कोशिश कीजिए।

सिंगल लोग आज किसी ऐसे व्यक्ति से प्रभावित हो सकते हैं जो दिल का साफ, ईमानदार और सपोर्टिव हो। भावनाओं को दबाने के बजाय आज किसी अपने से दिल की बात शेयर करें, मन हल्का महसूस होगा।

लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, astropatri.com, फीडबैक के लिए hello@astropatri.com पर लिखें।