लव राशिफल 18 अगस्त : सूर्य-केतु और चंद्रमा के प्रभाव से लव लाइफ पर क्या पड़ेगा असर? पढ़ें मेष से मीन का हाल
आज रिश्तों में क्लैरिटी आने से राहत मिलेगी। चंद्रमा आज कन्या राशि छोड़कर तुला राशि की स्वाति नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं, शुक्रदेव से जो नजदीकी बनी हुई थी वह अब टूट गई है, तो दिल का बोझ हल्का होगा।

Aaj Ka Love Rashifa 18 August 2026: किस राशि की लव होगी खुशियों से भरी?
आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। आज रिश्तों में बातचीत में समझदारी और नरमी दोनों दिखेंगी। कल तक जो भावनात्मक भारीपन महसूस हो रहा था, वह आज हल्का होगा। शुक्रदेव की कमजोर स्थिति के कारण प्रेम के मामलों में खुद को या पार्टनर को बेवजह न कोसें।
आज जातकों का आकर्षण और आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा, लेकिन अकड़ दिखाने से बचें। बात-बात पर बहस से आज दूर ही रहें। आज पुराने रिश्तों की समीक्षा भी हो सकती है, जो पीछे छूट गए थे। आज का दिन उन जोड़ों के लिए खास है जो रिश्ते में खुलकर बात करेंगे। ऐसे में चलिए जानते हैं मेष से मीन राशि (Love Horoscope 18 August 2026) तक का लव राशिफल।
मेष लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Aries Love Horoscope Today)
आज मेष राशि वालों के लिए साझेदारी और बातचीत में संतुलन का दिन है। पार्टनर के साथ बातचीत के दौरान कूटनीति और समझदारी दोनों दिखानी होंगी। सूर्य-केतु पंचम भाव में होने से रोमांस और आकर्षण बढ़ेगा, कोई पुरानी बात भी शांति से सुलझ सकती है। हालांकि जरूरत से ज्यादा आजादी दिखाने से बचें, वरना पार्टनर को दूरी महसूस हो सकती है।
जो सिंगल हैं, वे आज किसी ऐसे व्यक्ति की तरफ खिंच सकते हैं जो बातचीत में माहिर हो और जिसके साथ रहना सहज लगे। मंगल तीसरे भाव में होने से बातचीत में उत्साह तो रहेगा, बस जल्दबाजी में कोई गलत बात न कह बैठें।
वृषभ लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Taurus Love Horoscope Today)
वृषभ राशि वालों के लिए आज रिश्तों में गहराई और संतुलन बना रहेगा। छठे भाव में चंद्रमा के स्वतंत्र होने से मन हल्का रहेगा। पर पंचम भाव में शुक्र नीच के अकेले बैठे हैं, इसलिए प्रेम को लेकर मन में उठने वाले संदेह को तवज्जो न दें, पार्टनर के प्रति नरमी बनाए रखें।
सिंगल लोगों की मुलाकात आज किसी संजीदा और भावनात्मक रूप से स्थिर व्यक्ति से हो सकती है, लेकिन रिश्ता धीरे-धीरे आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा, जल्दबाजी न दिखाएं।
फ्री पर्सनलाइज्ड विवाह भविष्य यहां देखें।
मिथुन लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Gemini Love Horoscope Today)
मिथुन राशि वालों के लिए आज दिन खास है, पंचम भाव में चंद्रमा शुक्र से अलग होकर स्वतंत्र आए हैं, इसलिए प्रेम-प्रसंग में मन हल्का और भावुक रहेगा। बस लग्न पर मंगल शत्रु राशि में होने से बोलने से पहले एक पल रुक जाइए, उत्साह में कही बात गलत तरीके से समझी जा सकती है।
सिंगल लोगों को आज कोई ऐसा व्यक्ति पसंद आ सकता है जो एक्सप्रेसिव और सहज हो, बातचीत में गर्मजोशी रहेगी, नई मुलाकात भी हो सकती है।
कर्क लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Cancer Love Horoscope Today)
कर्क राशि वालों के लिए रिश्तों में गरिमा और गहराई दोनों झलकेंगी, लग्नेश चंद्रमा चौथे भाव में शुक्र से अलग होकर स्वतंत्र आए हैं, घर का माहौल हल्का रहेगा। गुरु-बुध आपकी ही राशि में साथ हैं, इसलिए पार्टनर के साथ बातचीत में आपकी बात गंभीरता से ली जाएगी, बस निजी मामलों में जल्दबाजी से बचें।
सिंगल लोग आज किसी ऐसे व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं जो सिंसियर हो और भावनाओं की कद्र करना जानता हो, पहली बातचीत ही गहरा प्रभाव छोड़ सकती है।
सिंह लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Leo Love Horoscope Today)
सिंह राशि वालों की भावनाएं आज मन में ही रहेंगी, खुलकर दिखा पाना थोड़ा मुश्किल होगा, पर लग्न पर सूर्य-केतु की मजबूत स्थिति से आत्मविश्वास बना रहेगा। पार्टनर के साथ शांत और गहरे पल बिताना आज बड़े प्लान से बेहतर रहेगा।
सिंगल लोग आज किसी कॉन्फिडेंट और खुलकर बात कहने वाले व्यक्ति की तरफ आकर्षित हो सकते हैं, भावनाओं को दबाकर न रखें, थोड़ा खुलना जरूरी है।
कन्या लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Virgo Love Horoscope Today)
कन्या राशि वालों के लिए रिश्तों में आज गंभीरता का माहौल रहेगा, जीवनसाथी या साझेदार से जुड़े विषयों पर लंबी बातचीत हो सकती है। लग्नेश शुक्र लग्न पर नीच राशि में अकेले रह गए हैं, इसलिए खुद की छवि को लेकर मन में उठने वाले संदेह को तवज्जो न दें, खुद के प्रति नरमी रखें।
सिंगल लोग आज किसी समझदार और भावनात्मक रूप से संतुलित व्यक्ति को नोटिस कर सकते हैं, खुद की तुलना दूसरों से करने से बचें।
तुला लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Libra Love Horoscope Today)
तुला राशि वालों के लिए आज दिन बेहद खास है, चंद्रमा सीधे लग्न पर, शुक्र से अलग होकर स्वतंत्र भी हो गए हैं। इसलिए रिश्तों में संतुलन, कूटनीति और खुलेपन की भावना मजबूत रहेगी, दिखावे से दूर गहरे और सच्चे पल बिताने का आज सही मौका है।
सिंगल लोग आज किसी पॉजिटिव और संतुलित स्वभाव वाले इंसान की ओर खिंचाव महसूस करेंगे, किसी पुराने दोस्त की मुलाकात या फोन भी चेहरे पर मुस्कान ला सकता है।
वृश्चिक लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Scorpio Love Horoscope Today)
वृश्चिक राशि वालों के लिए रिश्तों में शब्दों से ज्यादा एहसास असर करेगा, करियर भाव में सूर्य-केतु से आत्मविश्वास बढ़ेगा, यह पार्टनर के सामने भी झलकेगा। लग्नेश मंगल गुप्त भाव में कमजोर हैं, इसलिए किसी मनमुटाव को सुलझाने में देर न करें, पहल करना बेहतर रहेगा।
सिंगल लोग आज किसी सच्चे और सलीके से बात कहने वाले व्यक्ति की तरफ आकर्षित हो सकते हैं, अचानक हुई बातचीत आगे बढ़ने की कहानी भी शुरू कर सकती है।
धनु लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Sagittarius Love Horoscope Today)
धनु राशि वालों के लिए प्यार के मामले में आज दिन गंभीर पर भरोसेमंद रहेगा, साझेदारी भाव में मंगल होने से जीवनसाथी के साथ तालमेल बनेगा, बस बात-बात पर बहस में कूदने से बचें। गुप्त भाव में गुरु-बुध की युति से दिल की कोई बात भी सामने आ सकती है, उसे संभालकर रखें।
सिंगल लोग आज किसी ऐसे व्यक्ति की ओर अट्रैक्ट हो सकते हैं जिनके साथ बातें करना सहज लगे, आगे बढ़ने से पहले रिश्ते को समझने के लिए थोड़ा समय दें।
मकर लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Capricorn Love Horoscope Today)
मकर राशि वालों के लिए एक-दूसरे को गहराई से समझने और धैर्य के साथ रिश्ता निभाने का दिन है, साझेदारी भाव में गुरु-बुध होने से जीवनसाथी या साझेदार से जुड़े मामलों में सोच साफ रहेगी। लग्नेश शनि वक्री होने से कोई पुरानी उलझन फिर सामने आए तो घबराएं नहीं, शांत बातचीत से सुलझाने की कोशिश करें।
सिंगल व्यक्ति आज किसी मैच्योर, सुलझे हुए और विचारशील इंसान की ओर खिंचे चले जा सकते हैं, भाई-बहन से जुड़ी किसी बहस से आज बचें।
कुंभ लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Aquarius Love Horoscope Today)
कुंभ राशि वालों के लिए रिश्तों में उत्साह और नई सोच दोनों बनी रहेगी, पंचम भाव में मंगल होने से प्रेम-प्रसंग में सक्रियता दिखेगी। साझेदारी भाव में सूर्य-केतु से पार्टनर के साथ बिताया गया समय भावनात्मक सुकून देगा और आपसी स्नेह बढ़ाएगा।
सिंगल लोग आज किसी पॉजिटिव और संतुलित व्यवहार वाले व्यक्ति की तरफ आकर्षित हो सकते हैं, किसी दोस्त के साथ बिताया गया समय भी दिल को सुकून देगा।
मीन लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Pisces Love Horoscope Today)
मीन राशि वालों के रिश्तों में आज खुलापन और नजदीकी दोनों बढ़ेंगी, साझेदारी भाव में शुक्र होने से पार्टनर की भावनाओं को समझने का मन करेगा। शनिदेव लग्न में वक्री होकर बैठे हैं, इसलिए खुद को परखने का भाव बना रहेगा, घर-परिवार की बातचीत में बहसबाजी से बचें।
सिंगल लोग आज किसी दिल के साफ, ईमानदार और सपोर्टिव व्यक्ति से प्रभावित हो सकते हैं, भावनाओं को दबाने की बजाय किसी अपने से दिल की बात शेयर करें।
लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, Astropatri.com, प्रतिक्रिया के लिए लिखें: hello@astropatri.com
