विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लव राशिफल 22 अगस्‍त : आज दिल की बातों में गहराई और नाजुकता होगी, लव लाइफ में आएगा बदलाव

Updated: Sat, 22 Aug 2026 06:00 AM (GMT+05:30)

आज प्रेम के मामलों में  दिल की बातों में नाजुकता और गहराई दोनों महसूस हो सकती हैं। रिश्तों में आत्मविश्वास बना रहेगा, जिससे बातचीत में समझदारी और गहराई दोनों दिखेंगी।

Aaj Ka Love Rashifal: आज आप पुराने रिश्तों या पुरानी बातों की समीक्षा करेंगे।

Aaj Ka Love Rashifal: आज आप पुराने रिश्तों या पुरानी बातों की समीक्षा करेंगे। 

आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। आज की ऊर्जा प्रेम में जल्दबाजी छोड़कर थोड़ा ठहरने और महसूस करने का इशारा दे रही है। चंद्रदेव के वृश्चिक राशि में नीच होने, गंडमूल के साथ कोई राहत न मिलने से आज दिल में भावनाओं की गहराई और थोड़ी बेचैनी दोनों साथ-साथ रह सकती हैं, ऐसे में पार्टनर से खुलकर बात करना सबसे जरूरी है। मंगलदेव मिथुन राशि में अकेले शत्रु राशि में हैं, तो बहस या तीखी बातचीत से बचना जरूरी होगा। गुरुदेव-बुधदेव की आश्लेषा नक्षत्र में युति रिश्तों को लेकर सोच में गहराई और स्पष्टता देगी, बातें समझदारी से हो पाएंगी। शुक्रदेव अभी कन्या राशि में कमजोर स्थिति में हैं, तो प्रेम के मामलों में खुद को या पार्टनर को बेवजह दोष देने से बचें। शनिदेव वक्री होकर मीन राशि में हैं, पुराने रिश्तों या पुरानी बातों की समीक्षा का समय बना हुआ है। आज का दिन उन जोड़ों के लिए खास है जो धैर्य से अपनी किसी पुरानी उलझन को सुलझाना चाहते हैं।

मेष लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Aries Love Horoscope Today)

आज मेष राशि के कपल्स का दिल भावनाओं से भरा रहेगा, कोई पुरानी बात या राज़ मन में उलझन ला सकता है। हो सकता है साथी अचानक किसी ऐसी बात का जिक्र छेड़ दे जो आप भूल चुके थे, ऐसे में गुस्सा दिखाने की बजाय शांति से सुनना समझदारी होगी। साथी से बात करते वक्त जल्दबाजी में कुछ न कहें, धैर्य से सुनना रिश्ते को मजबूत करेगा। शाम के वक्त थोड़ा साथ बैठकर बात करना मन हल्का कर देगा और आपसी समझ भी बढ़ेगी।

सिंगल मेष राशि वालों को आज कोई गहरी और रहस्यमयी सी बात दिल को छू सकती है, हो सकता है किसी की आंखों में कुछ ऐसा दिखे जो आपको सोचने पर मजबूर कर दे। किसी पुराने परिचित से बातचीत दिलचस्प मोड़ ले सकती है, जिसे आप शायद अनदेखा कर चुके थे। दिल की धड़कन थोड़ी तेज हो तो घबराएं नहीं, बस जल्दबाजी में किसी नतीजे पर न पहुंचें और चीजों को स्वाभाविक रूप से आगे बढ़ने दें।

वृषभ लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Taurus Love Horoscope Today)

आज वृषभ राशि के कपल्स के बीच किसी पुराने मुद्दे पर फिर बात हो सकती है, हो सकता है यह मुद्दा घर से जुड़ा हो या किसी पुराने वादे से। बहस की जगह धैर्य और प्यार से सुनना बेहतर रहेगा, क्योंकि गुस्से में कही गई बात बाद में पछतावा दे सकती है। साथी को भरोसा दिलाना आज रिश्ते में शांति लाएगा। शाम को घर पर साथ बैठकर कोई पसंदीदा चीज करना रिश्ते में गर्माहट भर देगा।

सिंगल वृषभ राशि वालों की मुलाकात आज किसी गंभीर और स्थिर सोच वाले इंसान से हो सकती है, जो शायद आपकी तरह ही रिश्ते को लेकर सीरियस हो। बातचीत में सुकून महसूस होगा और शायद पहली मुलाकात में ही एक अपनापन सा लगे। रिश्ते को धीरे-धीरे आगे बढ़ने दें, जल्दबाजी न दिखाएं, क्योंकि जो रिश्ता धीरे बनता है वही टिकाऊ भी होता है।

मिथुन लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Gemini Love Horoscope Today)

आज मिथुन राशि के कपल्स को थोड़ा संभलकर बात करनी होगी, छोटी बात भी बहस का रूप ले सकती है, खासकर रोजमर्रा के किसी मुद्दे पर। साथी से तीखे शब्दों की बजाय प्यार से अपनी बात कहें, इससे रिश्ता मजबूत होगा। अगर कोई गलतफहमी हो जाए तो उसे रात तक खींचने की बजाय उसी वक्त सुलझा लेना बेहतर रहेगा। साथी की छोटी सी मदद करना आज रिश्ते में नया अपनापन जोड़ देगा।

सिंगल मिथुन राशि वालों को आज रोज़ की मुलाकातों में किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचने का मौका मिल सकता है, शायद ऑफिस या किसी सामाजिक जगह पर। बातचीत अच्छी रहेगी, हंसी-मजाक का माहौल भी बनेगा, बस जल्दबाजी में कुछ ऐसा न कह दें जिससे बात बिगड़ जाए। किसी की बातों में दिलचस्पी बढ़े तो थोड़ा समय देकर आगे बढ़ें।

कर्क लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Cancer Love Horoscope Today)

आज कर्क राशि के कपल्स के लिए भावनाएं गहरी रहेंगी, पर प्रेम में कुछ निराशा भी हाथ लग सकती है, शायद किसी उम्मीद के पूरी न होने से। साथी से खुलकर बात करने पर मन का बोझ हल्का होगा, चुप्पी साधने की बजाय अपनी बात कहना बेहतर रहेगा। कोई बड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें, थोड़ा समय देकर स्थिति को समझें। साथी का साथ आज आपको भावनात्मक सहारा देगा।

सिंगल कर्क राशि वालों को आज सोच में गहराई महसूस होगी, दिल की उलझन सुलझ सकती है जो कई दिनों से मन में चल रही थी। किसी पुराने परिचित से बातचीत नई शुरुआत का इशारा दे सकती है, शायद कोई भूला हुआ रिश्ता फिर से जिंदा हो जाए। अपने मन की बात किसी करीबी दोस्त से शेयर करना आज राहत देगा।

सिंह लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Leo Love Horoscope Today)

आज सिंह राशि के कपल्स के बीच आत्मविश्वास और आकर्षण बना रहेगा, रिश्ते में एक नई ऊर्जा महसूस होगी। बस घर या परिवार से जुड़ी किसी बात पर भावनाएं उमड़ सकती हैं, ऐसे में साथी से विनम्रता और धैर्य से बात करना रिश्ते को संभाले रखेगा। परिवार में कोई शुभ मौका भी आ सकता है जिसमें साथी की भूमिका अहम रहेगी। एक-दूसरे की तारीफ करना आज रिश्ते को और खूबसूरत बना देगा।

सिंगल सिंह राशि वालों का आत्मविश्वास आज चरम पर रहेगा, आपकी बॉडी लैंग्वेज और अंदाज लोगों का ध्यान खींच सकता है। कोई आपकी तरफ खिंचाव महसूस कर सकता है, शायद किसी सामाजिक मौके पर। दिल की बात कहने से पहले थोड़ा विनम्र रहें, दिखावे से बचकर सहज रहना ज्यादा असरदार साबित होगा।

कन्या लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Virgo Love Horoscope Today)

आज कन्या राशि के कपल्स के लिए साथी से गहरी और सच्ची बातचीत का दिन रहेगा। कोई पुरानी गलतफहमी हो तो उस पर बात करने से मन हल्का होगा और रिश्ता भी पहले से बेहतर महसूस होगा। खुद की छवि को लेकर मन में शक आए तो ज्यादा तवज्जो न दें, खुद पर नरमी रखें, क्योंकि साथी आपकी असली खूबियों को पहले से जानता है। साथ में बैठकर पुरानी यादें ताजा करना आज रिश्ते में मिठास घोल देगा।

सिंगल कन्या राशि वालों को आज आस-पास किसी दिलचस्प इंसान की तरफ खिंचाव महसूस हो सकता है, शायद कोई ऐसा व्यक्ति जो आपकी सोच से मेल खाता हो। खुद की तुलना दूसरों से करने से बचें, अपनी रफ्तार पर भरोसा रखें। किसी नई मुलाकात को लेकर ज्यादा उम्मीदें न बांधें, बस बहाव के साथ चलने दें।

तुला लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Libra Love Horoscope Today)

आज तुला राशि के कपल्स को कोई बड़ा पैसों से जुड़ा फैसला आज टाल देना चाहिए, इससे बेवजह की बहस से बचा जा सकेगा। साथी के साथ शांति से बैठकर बात करना रिश्ते में नजदीकी लाएगा, खासकर अगर कोई पुरानी बात मन में अटकी हो। एक-दूसरे की राय का सम्मान करना आज रिश्ते की नींव को मजबूत करेगा। शाम का समय साथी के साथ बिताना दिन की थकान भुला देगा।

सिंगल तुला राशि वालों को आज किसी ईमानदार और सच्चे इंसान की तरफ आकर्षण महसूस हो सकता है, जो आपकी बातों को गंभीरता से सुनता हो। जल्दबाजी में कदम बढ़ाने की बजाय पहले एक-दूसरे को समझें, रिश्ते को समय दें। कोई पुराना दोस्त भी आज चेहरे पर मुस्कान ला सकता है।

वृश्चिक लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Scorpio Love Horoscope Today)

आज वृश्चिक राशि के कपल्स का मन बेहद नाजुक रह सकता है, छोटी बातें भी गहरा असर छोड़ सकती हैं, इसलिए शब्दों को तौलकर बोलना जरूरी होगा। साथी से थोड़ा धैर्य और समझ की उम्मीद रखें, आज खुद पर भी सख्ती न दिखाएं। साथ बैठकर बात करना आज रिश्ते में गर्माहट लाएगा और मन का बोझ भी हल्का होगा। जरूरत पड़े तो साथी से मदद मांगने में संकोच न करें।

सिंगल वृश्चिक राशि वालों की भावनाएं आज गहरी रहेंगी, आवेश में आकर कोई फैसला न लें। किसी से हुई बातचीत आगे बढ़ सकती है, शायद कोई ऐसा व्यक्ति सामने आए जो आपकी भावनाओं को समझने की कोशिश करे। बस जल्दबाजी न करें, रिश्ते को अपनी गति से बनने दें।

धनु लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Sagittarius Love Horoscope Today)

आज धनु राशि के कपल्स के लिए शांत और अकेले में बिताया समय प्यार के लिए अच्छा रहेगा, भीड़-भाड़ से दूर रहकर बात करना बेहतर परिणाम देगा। साथी से किसी पुरानी उलझन पर बात करना रिश्ते को हल्का महसूस कराएगा, अहंकार छोड़कर सुनना जरूरी होगा। दिल की कोई बात आज सामने आ सकती है, उसे संभालकर रखें और जवाब देने में जल्दबाजी न करें। साथी का साथ आज आपको सुकून देगा।

सिंगल धनु राशि वालों को आज खुद के लिए थोड़ा समय निकालना चाहिए, अकेले बैठकर अपने मन को समझने की कोशिश करें। कोई नई मुलाकात हो भी जाए, तो आगे बढ़ने से पहले थोड़ा समय लें और जल्दबाजी में किसी नतीजे पर न पहुंचें। खुद पर भरोसा रखना आज सबसे जरूरी होगा।

मकर लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Capricorn Love Horoscope Today)

आज मकर राशि के कपल्स के लिए दोस्तों के साथ मिलना-जुलना रिश्ते में रोमांस की चिंगारी ला सकता है, शायद किसी साझा दोस्त के जरिए कोई प्यारा पल बने। साथी के साथ आगे के सपने शेयर करना आज बंधन को गहरा करेगा। दोस्तों को लेकर मन में उतार-चढ़ाव भी आ सकता है, धैर्य रखें और किसी बात को दिल से न लगाएं। पुरानी किसी बात पर बहस से बचें, बोलने से पहले सोच लें।

सिंगल मकर राशि वालों को आज किसी दोस्त के जरिए किसी खास इंसान से मुलाकात हो सकती है, जो आगे चलकर अहम बन सकती है। मुलाकात को सहज होने दें, जल्दबाजी न करें, बातचीत को स्वाभाविक रूप से आगे बढ़ने दें।

कुंभ लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Aquarius Love Horoscope Today)

आज कुंभ राशि के कपल्स के बीच भरोसा मजबूत रहेगा, पुरानी दूरी भी कम हो सकती है, शायद किसी लंबे समय से चली आ रही गलतफहमी का हल निकल आए। किसी भी बात पर समझदारी से चर्चा करके ही आगे बढ़ें, जोखिम भरे फैसलों से बचें। साथी के साथ खुलकर बात करना आज रिश्ते में नई शुरुआत जैसा महसूस होगा। एक-दूसरे को समय देना आज सबसे जरूरी रहेगा।

सिंगल कुंभ राशि वालों को आज किसी शांत और भरोसेमंद स्वभाव वाले इंसान की तरफ आकर्षण महसूस हो सकता है, जिसकी बातों में एक ठहराव महसूस हो। किसी दोस्त के साथ बिताया समय भी दिल को सुकून देगा, और शायद इसी दोस्ती में कुछ खास छिपा हो।

मीन लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Pisces Love Horoscope Today)

आज मीन राशि के कपल्स के लिए साथी के साथ किसी गहरी बात पर चर्चा करना या साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करना अच्छा लगेगा, इससे रिश्ता और गहरा महसूस होगा। साथी को लेकर मन में शक आए तो जल्दबाजी में राय न बनाएं, बात करके सुलझाएं। एक-दूसरे के सपनों और योजनाओं पर बात करना आज रिश्ते को नई दिशा देगा। साथी की छोटी सी परेशानी को समझना आज खास मायने रखेगा।

सिंगल मीन राशि वालों को आज किसी समझदार और अलग बैकग्राउंड वाले इंसान की तरफ खिंचाव महसूस हो सकता है, जिसकी सोच आपसे मेल खाती हो। दिल की बात किसी अपने से शेयर करने पर मन हल्का महसूस होगा, और शायद उसी बातचीत से कोई नया रास्ता भी खुल जाए।

लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, Astropatri.com, प्रतिक्रिया के लिए लिखें: hello@astropatri.com