लव राशिफल 24 जुलाई: आज इन 4 राशियों की बढ़ेगी प्यार में नजदीकी, पढ़ें किसे करना होगा शादी के लिए थोड़ा इंतजार
आज 24 जुलाई का दिन रिश्तों में जल्दबाजी दिखाने के बजाय थोड़ा ठहरने, समझने और धैर्य रखने का है। आज बुध देव वक्री से मार्गी हो चुके हैं, जिससे बातचीत मे ...और पढ़ें

आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। कर्क राशि में सूर्य और गुरु की युति बनी हुई है इसलिए पारिवारिक सुख और सहयोग का पूरा फायदा धीरे-धीरे मिलेगा। मंगल देव वृष राशि में हैं, जो आपके आत्मविश्वास को मजबूत रखेंगे।
आज का दिन मेष, कर्क, तुला और धनु राशि वालों के लिए पार्टनर के साथ बैठकर पुरानी असुरक्षाओं और गलतफहमियों को खत्म करने और दिल खोलकर बात करने का है।
वहीं वृष, मिथुन, कन्या और मकर राशि वालों के लिए आज का दिन रिश्ते में एक-दूसरे पर भरोसा बढ़ाने, पुरानी बहस से बचने और घर के बड़ों की सलाह मानकर चलने का रहेगा। सिंह, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अपने व्यवहार में नम्रता रखने, साथी को पूरा सम्मान व स्पेस देने और परिवार के साथ प्यार भरा समय बिताने का है।
मेष लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Aries Love Horoscope Today)
मैरिड लोगों के लिए - आज अपने पार्टनर के साथ किसी भी तरह का सख्त या अड़ियल रवैया अपनाने से बचें। पुरानी गलतफहमियों और असुरक्षाओं को खत्म करने के लिए शांत होकर और ईमानदारी से बात करें। जीवनसाथी के साथ प्यार से बैठकर भोजन करना आपसी भरोसे को बढ़ाएगा।
अनमैरिड लोगों के लिए- जो लोग सिंगल हैं, उन्हें आज परिवार के माहौल में भावनात्मक खुशी मिलेगी या किसी खास दोस्त से मन की बात कहने का मौका मिलेगा। घर के सदस्यों की छोटी-छोटी जरूरतों का ध्यान रखें, इससे रिश्तों में मिठास आएगी।
वृषभ लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Taurus Love Horoscope Today)
मैरिड लोगों के लिए -आज अपने जीवनसाथी या पार्टनर के साथ रिश्ते में गहरा भरोसा बनाने पर ध्यान दें। पुरानी बहसों को दोबारा न उखाड़ें, नहीं तो बात बेवजह बढ़ सकती है। घर के बुजुर्गों के साथ थोड़ा समय बिताएं, उनकी सलाह आपके बहुत काम आएगी।
खबरें और भी
अनमैरिड लोगों के लिए-जो लोग सिंगल हैं, उनकी मुलाकात किसी शांत, गंभीर और समझदार व्यक्ति से हो सकती है, जो आगे चलकर एक अच्छे रिश्ते में बदल सकती है। शाम को परिवार के साथ पुरानी सुखद यादें बांटने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।
मिथुन लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Gemini Love Horoscope Today)
मैरिड लोगों के लिए -आज अपने परिवार या पार्टनर की कमियां निकालने से बचें, वरना छोटी सी बात भी बड़ा रूप ले सकती है। जीवनसाथी से खुलकर और साफ-साफ बात करना ही रिश्ते को बेहतर बनाएगा। बच्चों के साथ थोड़ा समय बिताएं या खेलें, इससे आपका तनाव दूर होगा और आपसी प्यार बढ़ेगा।
अनमैरिड लोगों के लिए-सिंगल लोगों को आज किसी बुद्धिमान और बातों में माहिर इंसान की तरफ खिंचाव महसूस हो सकता है। किसी पुराने दोस्त से बातचीत दोबारा शुरू होना आपके मन को बहुत सुकून देगा।
कर्क लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Cancer Love Horoscope Today)
मैरिड लोगों के लिए- आज बच्चों के साथ यादगार समय बिताएं, इससे आपका और उनका दोनों का मन हल्का रहेगा। अपनी मां या घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लें, उनकी बातों में आपके लिए कोई जरूरी सीख छिपी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ शांत और गंभीर बातचीत आपके रिश्ते को और गहरा करेगी।
अनमैरिड लोगों के लिए- जो लोग सिंगल हैं, उन्हें आज किसी मददगार और अच्छे स्वभाव के इंसान से मिलने का मौका मिल सकता है। परिवार के साथ मिलकर फैसले लेने से घर में सुख-शांति बनी रहेगी।
सिंह लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Leo Love Horoscope Today)
मैरिड लोगों के लिए - आज अपने भाई-बहनों और पड़ोसियों के साथ रिश्ते बेहतर बनाने की कोशिश करें, उन्हें कोई छोटा-मोटा सरप्राइज या तोहफा दे सकते हैं। अपने परिवार से जुड़े भावुक मुद्दों पर बात करते समय अपना हक जताने या गुस्सा दिखाने से बचें। जीवनसाथी के साथ घर की नई योजनाओं पर बात करना फायदेमंद रहेगा।
अनमैरिड लोगों के लिए- सिंगल लोग आज किसी आत्मविश्वास से भरे और बेबाक इंसान की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। परिवार के साथ मिलकर किसी छोटे कार्यक्रम की योजना बनाना घर में नया उत्साह भरेगा।
कन्या लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Virgo Love Horoscope Today)
मैरिड लोगों के लिए- आज घर में अगर कोई कहासुनी हो भी जाए, तो अपनी मीठी वाणी और समझदारी से माहौल को शांत कर लें। भाई-बहनों के साथ आज आपका खास जुड़ाव रहेगा और वे आपसे कोई सलाह भी ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ खुली बात करने से मन का हर शक दूर हो जाएगा।
अनमैरिड लोगों के लिए- जो लोग सिंगल हैं, उनकी नज़र किसी समझदार और सुलझे हुए इंसान पर टिक सकती है। परिवार के बुजुर्गों के साथ बैठकर बातचीत करने से पुरानी दूरियां खत्म होंगी।
तुला लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Libra Love Horoscope Today)
मैरिड लोगों के लिए - आज का दिन अपने जीवनसाथी के साथ कोई खुशनुमा पल बिताने और पुरानी यादें ताज़ा करने का है। सामाजिक जीवन में किसी की तुलना खुद से न करें और धीरज बनाए रखें।
अनमैरिड लोगों के लिए- सिंगल लोगों को आज किसी बेहद संतुलित और पॉजिटिव सोच वाले इंसान से मिलकर बहुत खुशी मिल सकती है। किसी पुराने दोस्त से अचानक संपर्क होना आपका दिल खुश कर देगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक या सुंदर जगह पर जाने का प्लान बन सकता है।
वृश्चिक लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Scorpio Love Horoscope Today)
मैरिड लोगों के लिए- आज जीवनसाथी के साथ दिल की गहराई से बात करें, लेकिन अपनी भावनाओं को बहुत ज्यादा घुमा-फिराकर न कहें। साथी आपकी सच्चाई और सीधेपन की कदर करेगा। ऑफिस या काम का तनाव आज घर के माहौल में बिल्कुल न लाएं।
अनमैरिड लोगों के लिए-सिंगल लोग आज किसी सीधे और सलीके से बात करने वाले इंसान की ओर खिंचे चले जाएंगे। अपने पार्टनर के लिए कोई छोटा सा सरप्राइज प्लान करें, इससे आपके रिश्ते में नया मोड़ और मिठास आएगी। फ्री पर्सनलाइज्ड कुण्डली मिलान के लिए यहां क्लिक करें।
धनु लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Sagittarius Love Horoscope Today)
मैरिड लोगों के लिए- जीवनसाथी के साथ आज बहुत ही सुकून भरा समय बीतने वाला है। अगर आपको थोड़े अकेलेपन या खुद के लिए समय की जरूरत हो, तो अपने पार्टनर को प्यार से समझाएं ताकि कोई गलतफहमी न हो।
अनमैरिड लोगों के लिए- जो लोग सिंगल हैं, उन्हें आज किसी खुशमिजाज और जिंदादिल इंसान से बात करके बहुत अच्छा लगेगा। विदेश में रहने वाले किसी दोस्त या रिश्तेदार से बातचीत हो सकती है। घर में किसी मांगलिक या अच्छे काम की योजना बनाने में सभी का सहयोग मिलेगा।
मकर लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Capricorn Love Horoscope Today)
मैरिड लोगों के लिए - आज जीवनसाथी के साथ सीधी और सच्ची बातचीत आपके रिश्ते को मजबूती देगी। शाम के समय पार्टनर के साथ किसी मंदिर या शांत जगह पर जाने का प्लान बन सकता है, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने से मन हल्का महसूस करेगा।
अनमैरिड लोगों के लिए- सिंगल लोगों का झुकाव किसी मैच्योर और समझदार इंसान की तरफ हो सकता है। बच्चों के भविष्य को लेकर पार्टनर के साथ की गई चर्चा बहुत काम आएगी।
कुंभ लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Aquarius Love Horoscope Today)
मैरिड लोगों के लिए- आज अपने पार्टनर या जीवनसाथी के साथ थोड़ी समझदारी और प्रैक्टिकल सोच अपनाएं, इससे रिश्ते बेहतर होंगे। पिता या घर के किसी बड़े पुरुष का पूरा सपोर्ट मिलेगा और उनकी सलाह काम आएगी। शाम को परिवार के साथ बिताया गया थोड़ा सा समय भी दिनभर की थकान मिटा देगा।
अनमैरिड लोगों के लिए- सिंगल लोग आज किसी शांत और पॉजिटिव स्वभाव वाले व्यक्ति से प्रभावित हो सकते हैं। परिवार के अनुभवी लोगों की मदद से घर का कोई पेंडिंग मसला आसानी से सुलझ जाएगा। अपनी कुंडली का मांगलिक दोष फ्री में चेक करें।
मीन लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Pisces Love Horoscope Today)
मैरिड लोगों के लिए- आज लव-लाइफ और पारिवारिक मामलों में बातचीत करते समय सावधान रहें, अपनी बातें बहुत स्पष्ट तरीके से रखें ताकि कोई गलतफहमी न बने।
भावनाएं थोड़ी ज्यादा हावी रह सकती हैं, इसलिए पार्टनर की बातों का बुरा मानने के बजाय संयम से काम लें। परिवार में एक-दूसरे के विचारों का सम्मान करने से माहौल खुशनुमा रहेगा। घर के माहौल को बेहतर बनाने के लिए छोटी-छोटी खुशियों में शामिल हों।
अनमैरिड लोगों के लिए- सिंगल लोगों को अभी शादी के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। सोच-समझकर ही लें कोई बड़ा निर्णय।
लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, Astropatri.com, प्रतिक्रिया के लिए लिखें: hello@astropatri.com