विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लव राशिफल 26 जून : मकर और तुला वालों को मिल सकती है गुड न्यूज, जानिए किन राशियों के खत्म होंगे पुराने गिले-शिकवे

Updated: Fri, 26 Jun 2026 06:00 AM (IST)

आज 26 जून, शुक्रवार का दिन दिल के रिश्तों के लिए बेहद खास और सकारात्मक बदलाव लेकर आया है। आज चंद्रदेव दोपहर 12:32 तक शुक्र की राशि तुला में रहेंगे और ...और पढ़ें

Aaj Ka Love Rashifa 26 June 2026: किस राशि को मिलेगा पार्टनर का प्यार?

Aaj Ka Love Rashifa 26 June 2026: किस राशि को मिलेगा पार्टनर का प्यार?

आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। आज का दिन मुख्य रूप से वृषभ, मिथुन, कर्क, तुला, मकर और कुंभ राशि वालों के लिए प्रेम और आपसी समझ बढ़ाने वाला साबित होगा। वहीं धनु और मीन राशि के जातकों पर आज गुरु की विशेष कृपा रहेगी।

आज के दिन अपने पार्टनर के साथ बातचीत करते समय वाणी में मधुरता रखना और उनके विचारों का सम्मान करना सबसे जरूरी रहेगा। दोपहर के बाद का समय दूरियों को मिटाने और एक-दूसरे के करीब आने के लिए सबसे बेहतरीन है। ऐसे में चलिए जानते हैं मेष से मीन राशि (Love Horoscope 26 June 2026) तक का लव राशिफल।

मेष लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Aries Love Horoscope Today)

आज आपके प्रेम जीवन में खुशियां बाहर ढूंढने के बजाय अपने साथी के साथ में ही मिल जाएंगी। आपके चंद्रदेव आज आपके पार्टनर के भाव पर नजर रख रहे हैं, इसलिए जीवनसाथी या लव पार्टनर की दी हुई कोई सलाह आज आपके बहुत काम आएगी। उनकी बातों को हल्के में न लें। बस अपनी बातचीत में थोड़ा संयम रखें और कड़वे शब्दों के इस्तेमाल से बचें, घर का माहौल बहुत खूबसूरत बना रहेगा। फ्री पर्सनलाइज्ड विवाह भविष्य यहां देखें।

वृषभ लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Taurus Love Horoscope Today)

आज आप जितने सक्रिय रहेंगे और पार्टनर के लिए वक्त निकालेंगे, रिश्ता उतना ही मजबूत होगा। दोपहर के बाद चंद्रदेव के गोचर बदलते ही आपके और आपके पार्टनर के बीच नजदीकियां बहुत बढ़ जाएंगी। अगर पार्टनर के साथ कोई पुरानी गलतफहमी थी, तो वह दूर होगी। बस अपने स्वभाव में गुस्सा और जल्दबाजी न आने दें, आपकी एक छोटी सी मुस्कुराहट साथी का दिल जीत लेगी।

खबरें और भी

मिथुन लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Gemini Love Horoscope Today)

आज आपकी लव लाइफ के लिए दिन बहुत शानदार है। संतान या किसी खास रिश्ते से आज आपको कोई बहुत अच्छी खबर मिल सकती है जिससे मन खुश हो जाएगा। अपनी बातों से आज आप पार्टनर को आसानी से प्रभावित कर लेंगे। अगर आप अपने रिश्ते को एक कदम आगे ले जाना चाहते हैं, तो घर की छोटी बच्चियों को कुछ मीठा खिलाकर उनका आशीर्वाद लें, आपकी लव लाइफ में खुशियां खिल उठेंगी। फ्री पर्सनलाइज्ड कुण्डली मिलान के लिए यहां क्लिक करें।

कर्क लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Cancer Love Horoscope Today)

आज आपके प्रेम और संतान पक्ष में एक नई ताजगी और सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। दोपहर के बाद का समय आपके रिश्ते के लिए और भी ज्यादा अनुकूल हो जाएगा। अगर आपका पार्टनर या आपके बच्चे किसी बात को लेकर अड़े हुए हैं, तो उन पर गुस्सा करने के बजाय उनकी भावनाओं को समझने की कोशिश करें। थोड़ा सा धीरज आज आपके रिश्ते को बिखरने से बचा लेगा।

सिंह लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Leo Love Horoscope Today)

आज आपके लव पार्टनर या जीवनसाथी के साथ चल रही पुरानी चिंताओं और कड़वाहट का अंत निश्चित है। घर में मेहमानों के आने से या अपनों के साथ समय बिताने से आपसी रिश्तों में मिठास घुलेगी। पार्टनर की खातिरदारी और उनकी देखभाल करना आज आपके बीच के प्यार को और गहरा कर देगा। बस अपने मन में बेवजह का कोई खालीपन या उदासी न आने दें।

कन्या लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Virgo Love Horoscope Today)

आज आपके प्रेम संबंध और मजबूत होंगे और उनमें एक गंभीरता आएगी। अगर आप किसी के साथ सीरियस रिलेशनशिप में हैं, तो आज का दिन आपसी भरोसे को बढ़ाने वाला है। हालाँकि, शादी से जुड़ी बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए थोड़ा सा इंतजार करना बेहतर रहेगा, जल्दबाजी न करें। पार्टनर के विचारों का सम्मान करें और उन्हें थोड़ा समय दें। अपनी कुंडली का मांगलिक दोष फ्री में चेक करें।

तुला लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Libra Love Horoscope Today)

आज आपके जीवनसाथी के परिवार की तरफ से कोई अच्छी खबर या विवाह का प्रस्ताव आ सकता है, जिससे पारिवारिक रिश्ते बेहतर होंगे। हालाँकि, लव लाइफ में आज आपको थोड़ा सा खालीपन या दूरी का एहसास हो सकता है, लेकिन यह स्थिति अस्थायी है। संयम बनाए रखें और पार्टनर पर किसी बात का दबाव न बनाएं, समय के साथ सब ठीक हो जाएगा।

वृश्चिक लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Scorpio Love Horoscope Today)

आज सुबह के समय पार्टनर के साथ बातचीत में मन थोड़ा भारी रह सकता है, लेकिन दोपहर के बाद जैसे ही चंद्रदेव आपकी राशि में आएंगे, आपके रिश्ते में नई ताजगी लौट आएगी। आज आपको अपने पार्टनर या जीवनसाथी के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरी शिद्दत से निभाना चाहिए। गुस्से में आकर साथी के साथ किसी भी तरह के तनाव या बहसबाजी से बचें।

धनु लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Sagittarius Love Horoscope Today)

आज आपके लिए सलाह है कि अपने लव पार्टनर या जीवनसाथी के साथ बातचीत का रास्ता हमेशा खुला रखें। मन में कोई बात दबाकर न रखें, बल्कि शांति से उनके सामने जाहिर करें। अगर घर या रिश्ते से जुड़ा कोई फैसला लेना है, तो उसमें थोड़ी देरी हो सकती है, इसलिए धैर्य रखें। गुस्से पर काबू रखना आज आपके रिश्ते को मधुर बनाए रखेगा।

मकर लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Capricorn Love Horoscope Today)

ग्रहों की शुभ स्थिति आज आपके वैवाहिक जीवन और प्रेम संबंधों को बहुत ज्यादा मजबूती देने वाली है। जो लोग अविवाहित हैं और लंबे समय से शादी के लिए पार्टनर की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए आने वाला समय बहुत भाग्यशाली रहेगा। लव पार्टनर के साथ आज आपका तालमेल और उत्साह बहुत बेहतरीन रहेगा, जिससे आपसी नजदीकियां बढ़ेंगी।

कुंभ लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Aquarius Love Horoscope Today)

आज केतु के प्रभाव के कारण आपको अपने प्रेम संबंधों में थोड़ी सी दूरी, उदासी या अकेलापन महसूस हो सकता है। ऐसी स्थिति में चुप रहने या शक करने के बजाय, बातचीत की पहल खुद आपको करनी होगी। पार्टनर से खुलकर बात करें। घर के बुजुर्गों और अपने साथी के सहयोग से आपके रिश्ते की पुरानी कड़वाहट धीरे-धीरे दूर हो जाएगी।

मीन लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Pisces Love Horoscope Today)

आज ग्रहों की विशेष शुभता आपके प्रेम जीवन और संतान पक्ष में ढेर सारी मिठास घोलने वाली है। लव लाइफ में आ रही परेशानियाँ दूर होंगी। आज अगर पार्टनर के साथ किसी बात पर विचारों का मतभेद हो, तो दूसरों की राय में उलझने के बजाय अपने विवेक और अपने प्यार पर भरोसा रखें। साथी को थोड़ा स्पेस दें, इससे आपका रिश्ता और परिपक्व होगा।

लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, Astropatri.com, प्रतिक्रिया के लिए लिखें: hello@astropatri.com