लव राशिफल 28 जुलाई: चंद्रमा के गोचर से आज किन राशियों की लव-लाइफ में आएगा ठहराव और गहराई?
आज 28 जुलाई का दिन रिश्तों में सच्चाई, समझदारी और आपसी संवाद को बेहतर बनाने का है। आज चंद्रमा धनु राशि के पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश कर चुका है और ...और पढ़ें

मंगलवार 28 जुलाई 2026 का लव राशिफल मेष से मीन राशि के लिए
आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। आज का दिन मेष, मिथुन, सिंह और धनु राशि वालों के लिए पार्टनर के साथ पुरानी गलतफहमियों को खत्म करने, नई शुरुआत करने और खुशमिजाज समय बिताने का है। वहीं वृष, कर्क, कन्या और मकर राशि वालों के लिए आज का दिन रिश्तों में गहरा भरोसा कायम करने, एक-दूसरे की बात को ध्यान से सुनने और घर के सदस्यों की सलाह का सम्मान करने का रहेगा।
तुला, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अपनी वाणी में मिठास व मैच्योरिटी रखने, साथी को थोड़ा पर्सनल स्पेस देने और पारिवारिक जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निभाने का है।
मेष लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Aries Love Horoscope Today)
आज परिवार में उत्साह और खुशी का माहौल बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ खुलकर बात करना पुराने मनमुटाव को खत्म करने में मदद करेगा। सिंगल लोगों की मुलाकात किसी ऊर्जावान और खुशमिजाज व्यक्ति से हो सकती है। रिश्तों में ईमानदारी बनाए रखें और छोटी बातों पर बहस करने से बचें। घर के सदस्यों के साथ बिताया गया समय आपको अंदर से सुकून देगा। शाम के समय साथी के साथ थोड़ा समय बिताना आपको तनावमुक्त करेगा।
वृषभ लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Taurus Love Horoscope Today)
आज अपने पार्टनर के साथ दिल का भावनात्मक जुड़ाव गहरा होगा। अपनी सच्ची भावनाएं साथी के सामने रखें और कोई भी बात छिपाने से बचें। ससुराल पक्ष के लोगों के साथ बातचीत में थोड़ी सावधानी रखें और बहस न करें। सिंगल लोगों की मुलाकात किसी गंभीर और समझदार व्यक्ति से संभव है। पुरानी शिकायतों को दोबारा न उखाड़ें। आपसी समझ से घर के माहौल में खुशहाली बनी रहेगी।
मिथुन लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Gemini Love Horoscope Today)
आज जीवनसाथी के साथ रिश्ते में एक नई और सुंदर शुरुआत हो सकती है। अगर आपने साथी से कोई पुराना वादा किया था, तो उसे आज जरूर पूरा करें। सिंगल लोग किसी बुद्धिमान और बातों में माहिर इंसान की ओर आकर्षित हो सकते हैं। परिवार में एक-दूसरे की भावना को समझें और कमियां निकालने से बचें। साथी के साथ भविष्य के प्लान्स पर बात करना शुभ रहेगा। खुले दिल से की गई बात हर उलझन को सुलझा सकती है।
खबरें और भी
कर्क लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Cancer Love Horoscope Today)
आज बच्चों के साथ हंसने-बोलने और समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे मन हल्का रहेगा। अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर किसी धार्मिक या आध्यात्मिक काम में हिस्सा ले सकते हैं। अगर रिश्ते में कोई गलतफहमी चल रही थी, तो उसे आज शांति से सुलझा लें। सिंगल लोग किसी संजीदा और अच्छे दिल वाले व्यक्ति से प्रभावित हो सकते हैं। घर के बड़ों की सलाह को नजरअंदाज न करें। पारिवारिक शांति के लिए थोड़ा धैर्य रखना बेहतर रहेगा। अपनी कुंडली का मांगलिक दोष फ्री में चेक करें।
सिंह लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Leo Love Horoscope Today)
आज अपने पार्टनर के साथ प्यार भरे पलों का आनंद लें और कोई नई अच्छी शुरुआत करें। बच्चों के साथ बिताया गया समय आपके दिन को यादगार बनाएगा। भाई-बहनों और पड़ोसियों के साथ अपने संबंध मधुर रखें। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें आज कोई दिलचस्प प्रस्ताव मिल सकता है। पुरानी बातों को भूलकर वर्तमान में जीना आपके रिश्ते में मिठास घोलेगा। सच्ची भावनाएं आपके रिश्ते को एक नई मजबूती देंगी।
कन्या लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Virgo Love Horoscope Today)
आज घर-परिवार में शांति और आपसी तालमेल बना रहेगा। जीवनसाथी से किया वादा आज पूरा करने की कोशिश करें, इससे उनका भरोसा बढ़ेगा। आपकी मीठी बातें घर के किसी भी तनाव को आसानी से खत्म कर सकती हैं। सिंगल लोगों की नजर किसी समझदार और सुलझे हुए इंसान पर टिक सकती है। जमीन या प्रॉपर्टी से जुड़ी पारिवारिक बातचीत में संयम बनाए रखें। संयम और मिठास ही आज आपके हर रिश्ते की कुंजी है।
तुला लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Libra Love Horoscope Today)
आज भाई-बहनों का हाल-चाल लें और अगर वे किसी दुविधा में हैं तो उनका सहयोग करें। पार्टनर के साथ किसी छोटी यात्रा या शाम को घूमने की योजना बन सकती है। सिंगल लोग किसी संतुलित और सकारात्मक सोच वाले व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं। पड़ोसी से जुड़ा कोई पुराना मुद्दा आज बातचीत से सुलझ जाएगा। साथी की राय को महत्व देने से रिश्ता और मजबूत होगा। एक-दूसरे का साथ आपके दिन को और खूबसूरत बना देगा।
वृश्चिक लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Scorpio Love Horoscope Today)
आज घर के सदस्यों के साथ अपनी बातचीत में थोड़ी मिठास और नरमी रखें। पार्टनर के साथ छोटी-छोटी बातों पर ईगो की लड़ाई से बचें और उन्हें थोड़ा पर्सनल स्पेस दें। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें किसी सच्चे और भले इंसान से मिलने का मौका मिलेगा। पैसों या पारिवारिक मुद्दों को सुलझाते समय परिपक्व नजरिया अपनाएं। तीखी बातें करने से बचें ताकि रिश्तों की मिठास बनी रहे। रिश्तों में पारदर्शिता रखने से आपसी विश्वास और गहरा होगा। फ्री पर्सनलाइज्ड विवाह भविष्य यहां देखें।
धनु लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Sagittarius Love Horoscope Today)
आज जीवनसाथी के साथ रिश्ते में खुलापन और प्यार बना रहेगा। आप अपनी भावनाओं को आत्मविश्वास से जाहिर कर पाएंगे। सिंगल लोगों को किसी खुशमिजाज और ऊर्जावान व्यक्ति से बात करके बहुत अच्छा लगेगा। अगर आपको थोड़ा पर्सनल स्पेस चाहिए, तो पार्टनर को प्यार से समझाएं। पेशेवर जीवन के तनाव को घर के माहौल पर हावि न होने दें। ईमानदारी से व्यक्त किए गए विचार रिश्तों को नई दिशा देंगे।
मकर लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Capricorn Love Horoscope Today)
आज पार्टनर के साथ स्पष्ट और सीधी बात करना आपके बीच किसी भी गलतफहमी को आने नहीं देगा। शाम को चंद्रमा की स्थिति बदलने से जीवनसाथी के साथ किसी शांत जगह पर जाने का मन बन सकता है। पुराने दोस्तों से मुलाकात होने से मन की थकान दूर होगी। सिंगल लोग किसी परिपक्व और शांत स्वभाव वाले इंसान की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। साथी के साथ बिताए शांत पल मन को बहुत सुकून देंगे।
कुंभ लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Aquarius Love Horoscope Today)
आज जीवनसाथी और परिवार के साथ रिश्ते में एक नया उत्साह रहेगा। पिता या घर के बुजुर्गों का पूरा समर्थन और आशीर्वाद आपको मिलेगा। अगर दोस्तों के साथ कोई पुरानी गलतफहमी थी, तो आज उसे दूर करने का उत्तम समय है। सिंगल लोगों को कोई संतुलित स्वभाव वाला व्यक्ति पसंद आ सकता है। पुरानी कड़वी यादों को भूलकर परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बिताएं। अपनो का साथ आपकी हर समस्या को आसान बना देगा।
मीन लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Pisces Love Horoscope Today)
आज लव-लाइफ में बातचीत करते समय पूरी स्पष्टता रखें ताकि साथी के मन में कोई शक न रहे। बच्चों के भविष्य या किसी नई योजना पर जीवनसाथी के साथ सीरियस बात हो सकता है। अपने प्यार और सम्मान को जाहिर करने में झिझक न दिखाएं। परिवार के किसी बड़े सदस्य की मदद मिलने से आपको मानसिक राहत और मजबूती मिलेगी। धैर्य और प्रेम से लिया गया हर फैसला मिठास लाएगा।
लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, Astropatri.com, प्रतिक्रिया के लिए लिखें: hello@astropatri.com