विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लव राशिफल 29 जुलाई: किसकी लव लाइफ में आएगा नया मोड़ और किसे करना होगा इंतजार? पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल

Updated: Wed, 29 Jul 2026 06:00 AM (IST)

चंद्रमा की मकर राशि में मौजूदगी और शुक्र के नए नक्षत्र में प्रवेश से आज का दिन प्रेम संबंधों के लिए गहरा और सच्चा है। कर्क और सिंह राशि वालों के लिए व ...और पढ़ें

आज का लव राशिफल 29 जुलाई: प्रेम जीवन में क्या कहते हैं सितारे, जानें सभी राशियों का हाल

आज का लव राशिफल 29 जुलाई: प्रेम जीवन में क्या कहते हैं सितारे, जानें सभी राशियों का हाल

आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। आज का दिन प्रेम में गहराई और सच्चाई का है। चंद्रमा की मकर राशि में मौजूदगी की वजह से आज आपको रिश्तों में बातचीत करने की जगह दिल से सोचने की जरूरत है।

शुक्रदेव भी आज एक नए नक्षत्र में कदम रख रहे हैं जो पार्टनरशिपऔर स्थायी रिश्तों के देवता हैं। अगर आप किसी नए रिश्ते की तलाश में हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है।

कर्क और सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन खासतौर पर अच्छा हो सकता है। अन्य राशियों के जीवन में भी उतार-चढ़ाव दिखाई दे रहे हैं, लेकिन कील मिलाकर सभी के लिए समय अनुकूल है। अगर आप भी अपने प्रेम जीवन का हाल जानना चाहते हैं और इस बारे में भी जानना चाहते हैं कि आगे का समय आपके लिए कैसा हो सकता है तो यहां आज के लव राशिफल की जानकारी जरूर लें।

मेष लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Aries Love Horoscope Today)

मैरिड लोगों के लिए आज आपके रिश्ते में बातचीत सामान्य से कहीं ज्यादा गहरी होने वाली है, क्योंकि चंद्रमा और शुक्र दोनों आपकी संतान और रचनात्मकता वाली भाव में मिल रहे हैं। पार्टनर के साथ बैठकर कोई पुरानी उलझन खुलकर सुलझा लीजिए, मन हल्का हो जाएगा और रिश्ते में नई ताजगी आएगी।

सिंगल लोगों की नजर आज किसी ऐसे व्यक्ति पर टिक सकती है जो बातें कम करता हो पर मतलब की करता हो, जिसकी सोच में ठहराव और गहराई दोनों दिखे।

वृषभ लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Taurus Love Horoscope Today)

मैरिड लोगों के लिए घर के माहौल में आज एक अलग सी गर्माहट रहेगी, क्योंकि आपके सुख भाव में शुक्र-चंद्र का मेल बन रहा है। पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर कोई सार्थक बात हो सकती है, शायद किसी पुराने सपने पर फिर से चर्चा हो जो लंबे समय से टलता आ रहा था।

सिंगल लोगों को आज किसी ऐसे इंसान का साथ अच्छा लग सकता है जो शांत स्वभाव का हो और जिसके साथ बिना बोले भी सहज महसूस हो।

मिथुन लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Gemini Love Horoscope Today)

मैरिड लोगों के लिए बुधदेव के मार्गी होने का असर आपके रिश्ते पर भी सीधे तौर पर पड़ेगा। काफी दिनों से जो बात कहनी थी पर कह नहीं पा रहे थे, आज कह पाएंगे और मन का बोझ हल्का होगा। पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी और अपनी बातें करके मन का बोझ हल्का होगा।

खबरें और भी

सिंगल लोग आज किसी ऐसे व्यक्ति की तरफ खिंच सकते हैं जिससे बातें करना बिल्कुल भी मुश्किल न लगे। हो सकता है ऐसा कोई रिश्ता सामने आए जिसे आप कई सालों से जानते हैं।

कर्क लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Cancer Love Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए बहुत खास है जीवनसाथी के साथ कोई गहरी बात या पुरानी गलतफहमी सुलझ सकती है। आज आपका पार्टनर के लिए भरोसा बढ़ेगा और आप क्वालिटी टाइम बिताएंगे।

सिंगल लोग आज किसी ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं जो देखने में साधारण लगे, लेकिन आगे चलकर आपका उसके साथ रिश्ता गहरा हो सकता है।

सिंह लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Leo Love Horoscope Today)

शुक्र और केतु आज सीधे आपकी लग्न कुंडली पर बैठे हैं। आज के दिन जीवनसाथी के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी और आप किसी भी दिखावे से बाहर आएंगे। पार्टनर के साथ कोई शांत और निजी पल बिताएं, भीड़भाड़ से दूर बैठकर बात करना आज ज्यादा असर करेगा।

सिंगल लोगों को आज कोई ऐसा व्यक्ति पसंद आ सकता है जो आत्मविश्वासी तो हो, पर उसमें एक गहराई और सादगी भी झलके।

कन्या लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Virgo Love Horoscope Today)

आज मन थोड़ा अंतर्मुखी रहेगा, और यही रिश्ते के लिए अच्छा भी है-पार्टनर के साथ चुपचाप बैठना, बिना किसी वजह के साथ रहना ही आज सुकून देगा।

शनि की वक्री चाल के चलते कोई पुरानी बात दोबारा उठ सकती है, उसे धैर्य से सुनें, बहस से बचें। सिंगल लोग आज किसी शांत, समझदार और भावनात्मक रूप से स्थिर व्यक्ति की तरफ आकर्षित हो सकते हैं।

तुला लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Libra Love Horoscope Today)

आपके अपने ग्रह शुक्र आज एक नई नक्षत्र में कदम रख चुके हैं, तो सामाजिक दायरे में आज कोई दिलचस्प मुलाकात हो सकती है।

जीवनसाथी के साथ बाहर कहीं समय बिताना आज रिश्ते में ताजगी भर देगा, कोई पुरानी बात याद कर हंस भी सकते हैं। सिंगल लोगों को आज किसी ऐसे व्यक्ति का साथ भा सकता है जिसके साथ बातचीत सहज और बेवजह की न लगे।

वृश्चिक लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Scorpio Love Horoscope Today)

आज वर्कप्लेस की गहराई थोड़ी घर तक भी पहुंच सकती है, इसलिए दफ्तर की बातें घर पर लाने से बचें और पार्टनर को पूरा वक्त दें। जीवनसाथी से आज धैर्य और समझ की उम्मीद रखें, वे आज आपका साथ मजबूती से निभाएंगे। सिंगल लोगों को आज किसी ऐसे व्यक्ति में दिलचस्पी हो सकती है जिसका नेतृत्व, आत्मविश्वास और स्पष्ट बोलने का अंदाज प्रभावित करे।

धनु लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Sagittarius Love Horoscope Today)

आज मन में जो गहरी बातें उठ रही हैं, उन्हें पार्टनर से छुपाने के बजाय खुलकर शेयर करें। अपने अकेले समय बिताने की जरूरत भी बता दें, इससे कोई गलतफहमी नहीं होगी। जीवनसाथी के साथ आज अकेले में सुकूनभरा समय बीतेगा। सिंगल लोग आज किसी समझदार, गहरी सोच वाले और स्थिर स्वभाव के व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं। अपनी कुंडली का मांगलिक दोष फ्री में चेक करें।

मकर लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Capricorn Love Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए भावनात्मक रूप से सबसे गहरा है, क्योंकि चंद्रमा सीधे आपके लग्न पर बैठे हैं। पार्टनर के साथ आज कोई ऐसी बात हो सकती है जो सालों साल याद रहे। आज आपको भीतर तक कुछ बदलता हुआ महसूस होगा। सिंगल व्यक्ति आज किसी सुलझे हुए और गंभीर स्वभाव के इंसान की ओर स्वाभाविक रूप से खिंचे चले जा सकते हैं।

कुंभ लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Aquarius Love Horoscope Today)

आज साझेदारी वाला भाव आपके लिए खास रोमांटिक बन गया है, क्योंकि शुक्र और चंद्रमा दोनों वहीं मौजूद हैं। पार्टनर के साथ कहीं बाहर जाना या कोई नई यादगार बात करना आज बेहद शुभ रहेगा, रिश्ते में स्नेह गहरा होगा। सिंगल लोगों को आज किसी ऐसे व्यक्ति का साथ भाएगा जिसका स्वभाव संतुलित, स्थिर और भरोसेमंद हो। फ्री पर्सनलाइज्ड विवाह भविष्य यहां देखें।

मीन लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Pisces Love Horoscope Today)

आज दोस्ती और पुराने रिश्तों में गर्माहट लौटेगी। कोई पुराना करीबी व्यक्ति दिल के करीब महसूस हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में आज गहराई और अपनापन दोनों रहेंगे, कोई स्पष्ट और ठोस बात भी हो सकती है। सिंगल लोग आज किसी ऐसे व्यक्ति से प्रभावित हो सकते हैं जो दिल का साफ, सहयोगी और भावनात्मक रूप से जुड़ने वाला हो।

लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, Astropatri.com, प्रतिक्रिया के लिए लिखें: hello@astropatri.com