लव राशिफल 29 जून : मीन और वृश्चिक राशि वालों को मिलेगी प्यार में बड़ी खुशखबरी, पढ़ें भविष्यफल
आज 29 जून, सोमवार का दिन हमारे आपसी और पारिवारिक रिश्तों के लिए एक बहुत ही अनोखा और गहरा असर लेकर आया है। आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। इ ...और पढ़ें

Aaj Ka Love Rashifa 29 June 2026: किस राशि को मिलेगा पार्टनर का प्यार?
आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। आज का दिन मुख्य रूप से मिथुन, कन्या, धनु, मकर और मीन राशि वालों के लिए पार्टनर के साथ गलतफहमियां दूर करने, दिल की कड़वाहट मिटाने और प्रेम जीवन को मजबूत करने के लिए बहुत शानदार रहेगा। वहीं मेष, वृषभ, कर्क और कुंभ राशि के जातकों को आज अपने पार्टनर के साथ बातचीत करते समय अपनी जिद छोड़नी होगी और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। दोपहर के बाद का समय परिवार के साथ बैठकर किसी गंभीर मुद्दे पर शांति से बात करने और आपसी तालमेल को बेहतर बनाने के लिए सबसे उत्तम है। ऐसे में चलिए जानते हैं मेष से मीन राशि (Love Horoscope 29 June 2026) तक का लव राशिफल।
मेष लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Aries Love Horoscope Today)
आज आपके प्रेम संबंधों में केतु के प्रभाव के कारण हल्का सा अकेलापन या विरक्ति का भाव आ सकता है। ऐसा लग सकता है कि पार्टनर आपको समझ नहीं रहा है, लेकिन आज अपनी जिद को थोड़ा ढीला रखें और साथी से दिल खोलकर बात करें। घर-परिवार में माहौल काफी खुशनुमा रहेगा और बड़ों का पूरा आशीर्वाद आपको मिलेग। अगर मन में कोई तनाव या उलझन हो, तो बच्चों के साथ बैठकर थोड़ा वक्त बिताएं; उनका साथ आपके दिल का सारा बोझ पल भर में हल्का कर देगा।
वृषभ लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Taurus Love Horoscope Today)
आज आपकी लव लाइफ के लिए दिन संवाद को बेहतर बनाने का है। पार्टनर के साथ बातचीत करते समय पुरानी कड़वी बातों को बीच में न लाएं, वरना बात बिगड़ने की आशंका है। अगर आप ठंडे दिमाग से काम लेंगे, तो आज जीवनसाथी के साथ कोई बहुत पुरानी गुत्थी सुलझ जाएगी और रिश्ता गहरा होगा। घर के बड़े-बुजुर्गों की राय को आज पूरी तवज्जो दें। परिवार के सदस्यों की सेहत का खास खयाल रखें, आपकी थोड़ी सी परवाह घर में खुशियां बढ़ा देगी।
मिथुन लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Gemini Love Horoscope Today)
आज का दिन आपके वैवाहिक और प्रेम जीवन के लिए बेहद शानदार रहने वाला है। कई सालों से चली आ रही कोई आपसी गलतफहमी आज हमेशा के लिए दूर हो जाएगी और पार्टनर के साथ आपका रिश्ता पहले से कहीं ज्यादा मजबूत होगा। परिवार में धन और सुख की बढ़ोतरी होगी, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। अगर किसी बात पर परिवार के सदस्यों में वैचारिक मतभेद हो, तो आप जल्दबाजी में कुछ भी बोलने से बचें। शांत रहकर बात करेंगे तो सभी आपकी राय से सहमत हो जाएंगे।
खबरें और भी
कर्क लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Cancer Love Horoscope Today)
आज प्रेम संबंधों में आपको थोड़ी समझदारी दिखाने की जरूरत होगी। केतु के प्रभाव के कारण परिवार में धन या किसी अन्य बात को लेकर एक अजीब सी चुप्पी छाई रह सकती है। आपको खुद आगे बढ़कर इस चुप्पी को तोड़ना होगा और बातचीत की पहल करनी होगी। आज अपने पार्टनर को पूरा भरोसा दिलाएं कि आप हर हाल में उनके साथ हैं। गुस्से या चिड़चिड़ेपन में आकर कोई ऐसी बात न कहें जिससे साथी का दिल दुखे। आपका शांत व्यवहार ही आज रिश्ते को बचाएगा।
सिंह लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Leo Love Horoscope Today)
आज आपके प्रेम जीवन में लंबे समय से चली आ रही दूरियां और प्यार की कमी पूरी होती नजर आएगी। साथी के साथ रिश्तों में दोबारा पुरानी गर्माहट लौट आएगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। बस एक बात का ध्यान रखें कि रिश्ते में अपने ईगो को बिल्कुल बीच में न आने दें। घर-परिवार में किसी बात को लेकर मानसिक भारीपन महसूस हो सकता है। ऐसे में बच्चों के साथ थोड़ा हंसना-मुस्कुराना और वक्त बिताना आपके मन को सच्ची शांति और सुकून देगा।
कन्या लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Virgo Love Horoscope Today)
आज लव लाइफ और पारिवारिक सुख के मामले में सितारे आपके पक्ष में हैं। पार्टनर के साथ खुलकर अपने मन की बात शेयर करें, इससे आपके बीच की बची-खुची दूरियां भी पूरी तरह मिट जाएंगी। परिवार में किसी मांगलिक कार्य की रूपरेखा बन सकती है या आप सबके साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। घर के किसी बुजुर्ग सदस्य की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है, इसलिए आज उनकी देखभाल में कोई कमी न छोड़ें।
फ्री पर्सनलाइज्ड विवाह भविष्य यहां देखें।
तुला लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Libra Love Horoscope Today)
आज काम की अत्यधिक व्यस्तता और भागदौड़ के कारण आप अपने पार्टनर को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। इस वजह से साथी के मन में थोड़ी शिकायत या नाराजगी पैदा हो सकती है। बेहतर होगा कि आप गुस्से में आने के बजाय उन्हें प्यार से अपनी स्थिति समझाएं, वे आपकी बात मान जाएंगे। शाम को जब घर लौटें, तो ऑफिस का तनाव बाहर ही छोड़ आएं और परिवार के साथ बैठकर मन हल्का करें। घर के माहौल को शांत बनाए रखने की जिम्मेदारी आज आपकी है।
वृश्चिक लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Scorpio Love Horoscope Today)
आज का दिन आपके पारिवारिक और प्रेम जीवन में मंगलकारी बदलाव लेकर आ रहा है। ग्रहों के सुंदर संयोग से घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा और अपनों के बीच आपसी प्यार बहुत बढ़ेगा। अपने पार्टनर के साथ आज कोई बेहद सुखद और अच्छी खबर साझा हो सकती है, जिससे दोनों का उत्साह दोगुना हो जाएगा। परिवार के साथ आज हंसी-मजाक में समय बीतेगा। बस एक बात का ध्यान रखें कि घर के बड़े-बुजुर्गों या पिता के साथ किसी भी बहसबाजी से पूरी तरह दूर रहें।
फ्री पर्सनलाइज्ड कुण्डली मिलान के लिए यहां क्लिक करें।
धनु लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Sagittarius Love Horoscope Today)
आज चंद्रमा आपके ही लग्न में मौजूद हैं, इसलिए आपके मन की पूरी गर्माहट और भावुकता आपके रिश्ते में साफ दिखाई देगी। जीवनसाथी और ससुराल पक्ष के साथ तालमेल बनाए रखने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। यदि पिछले कुछ दिनों से कोई कड़वाहट चल रही थी, तो आज वह दूर हो जाएगी। मन में अष्टम भाव के प्रभाव से थोड़ा भारीपन रह सकता है, लेकिन पार्टनर का सहयोग आपका हौसला बढ़ाएगा। आज किसी भी बात पर बहुत ज्यादा उम्मीदें पालने से बचें।
मकर लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Capricorn Love Horoscope Today)
आज आपको अपने जीवनसाथी और वैवाहिक रिश्ते पर विशेष रूप से ध्यान देने की आवश्यकता है। पार्टनर के मन में चल रही उलझनों को आज अनदेखा बिल्कुल न करें, बल्कि उनके पास बैठकर उनकी समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करें। आपकी थोड़ी सी लापरवाही आगे चलकर बड़ी गलतफहमी बन सकती है। प्रेम संबंधों में संवाद की कमी न होने दें। परिवार में अपनी जिद को छोड़कर सबके साथ मिलकर चलेंगे, तो आज घर का माहौल बहुत शांत और खुशनुमा बना रहेगा।
कुंभ लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Aquarius Love Horoscope Today)
आज आपकी लव लाइफ में केतु का सीधा प्रभाव रहेगा, जिसके कारण जीवनसाथी को ऐसा लग सकता है कि आप उनकी अनदेखी कर रहे हैं। इस वजह से रिश्ते में थोड़ी दूरी आ सकती है। आज अपनी चुप्पी तोड़ें और पार्टनर से खुलकर बात करें, क्योंकि हर समस्या का समाधान बातचीत से ही मुमकिन है। परिवार में भी यह शिकायत मन से निकाल दें कि कोई आपको नहीं समझता। जब आप खुद आगे बढ़कर सबको प्यार और समय देंगे, तो बदले में आपको भी भरपूर सम्मान मिलेगा।
अपनी कुंडली का मांगलिक दोष फ्री में चेक करें।
मीन लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Pisces Love Horoscope Today)
आज का दिन आपके प्रेम संबंधों और संतान पक्ष के लिए एक वरदान की तरह है। ग्रहों के दुर्लभ शुभ योग से प्रेम जीवन में चली आ रही हर बड़ी उलझन आज सुलझ जाएगी। पार्टनर के साथ आपका रिश्ता और भी ज्यादा गहरा, मैच्योर और भरोसेमंद बनेगा। संतान की तरफ से भी कोई सुखद समाचार मिल सकता है जो पूरे परिवार का मन को खुश कर देगा। आज मन से हर तरह की झिझक या डर को निकाल फेंकें और साथी के सामने दिल खोलकर अपनी भावनाएं व्यक्त करें।
लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, Astropatri.com, प्रतिक्रिया के लिए लिखें: hello@astropatri.com