विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लव राशिफल 3 अगस्त: सिंगल लोगों को मिलेगा सच्चा प्यार या कपल्स के बीच होगी तकरार? जानिए अपनी लव लाइफ का हाल

Updated: Mon, 03 Aug 2026 06:00 AM (IST)

आज 03 अगस्त का दिन रिश्तों में समझदारी, धैर्य और गहरी बातचीत का है। चंद्रमा और शनि की नजदीकी आज दिल के मामलों में थोड़ी गंभीरता ला सकती है, इसलिए पार् ...और पढ़ें

आज का लव राशिफल मेष से मीन राशि के लिए (3 अगस्त 2026)

आज का लव राशिफल मेष से मीन राशि के लिए (3 अगस्त 2026)

आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। चंद्रदेव आज मीन राशि में प्रवेश कर वक्री शनिदेव के करीब पहुंच गए हैं, जिससे भावनाओं में गहराई और प्रैक्टिकल सोच दोनों बढ़ेंगी। मंगलदेव मिथुन राशि में शत्रु राशि में होकर बातचीत को थोड़ा बेचैन और कठोर बना सकते हैं, इसलिए आज पार्टनर से बात करते वक्त संयम रखना जरूरी है।

सूर्य-गुरु की युति रिश्तों में दीर्घकालिक सोच और भरोसे को बढ़ावा दे रही है, भले असर धीरे-धीरे दिखे। आज का दिन उन कपल्स के लिए खास है जो अपने रिश्ते में स्थिरता और गहराई लाना चाहते हैं। मेष राशि से मीन राशि के जातकों के लिए आज प्यार के मामले में कई तरह के बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं एस्ट्रोपत्री के ज्योतिषी से आज का दिन प्यार के लिहाज से सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है? 

मेष लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Aries Love Horoscope Today)

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा इमोशनल रहने वाला है। कपल्स आज किसी पुराने मुद्दे पर शांति से बात कर सकते हैं, जिससे रिश्ता और मजबूत होगा। बातचीत में तीखापन आने की आशंका है, इसलिए शब्द चुनते वक्त थोड़ी नरमी रखें। सिंगल लोग आज किसी ऐसे व्यक्ति की तरफ खिंच सकते हैं जो गंभीर, समझदार और भरोसेमंद स्वभाव का हो, पर रिश्ता आगे बढ़ाने से पहले उसे अच्छे से जान लें।

 अपनी कुंडली का मांगलिक दोष फ्री में चेक करें।

वृषभ लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Taurus Love Horoscope Today)

वृष राशि वालों के लिए आज घर और रिश्तों में स्थिरता का भाव बना रहेगा। पार्टनर के साथ शांत बातचीत आपसी भरोसा और गहरा करेगी, बस किसी पुराने वित्तीय मुद्दे पर बहस से बचें। सिंगल लोगों को आज किसी सामाजिक मौके पर दिलचस्प व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो स्वभाव से काफी सिंसियर और स्थिर हो। रिश्ते को समय दें, जल्दबाजी न दिखाएं।

खबरें और भी

मिथुन लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Gemini Love Horoscope Today)

मिथुन राशि वालों के लिए आज बातचीत की कला रिश्ते में नई ताजगी लाएगी, बस तीखेपन से बचें क्योंकि आज दिमाग सामान्य से कहीं ज्यादा तेज़ चलेगा। पार्टनर के साथ खुलकर बात करना आज फायदेमंद रहेगा, पर बोलने से पहले एक पल जरूर रुकें। सिंगल लोगों को कोई ऐसा व्यक्ति पसंद आ सकता है जो बुद्धिमान और एक्सप्रेसिव हो, पर रिश्ता आगे बढ़ाने में जल्दबाजी न करें।

अपनी कुंडली के अनुसार जीवन के विभिन्न पहलुओं को बेहतर समझें। पर्सनल ज्योतिषीय मार्गदर्शन और इनसाइट्स — अभी देखें

कर्क लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Cancer Love Horoscope Today)

कर्क राशि वालों के लिए आज व्यक्तित्व में आया आत्मविश्वास रिश्तों में भी दिखेगा। पार्टनर के साथ गहरी और सार्थक बातचीत बॉन्ड को मजबूत बनाएगी, आज छोटी-छोटी बातों में भी अपनापन झलकेगा। सिंगल लोग आज किसी ऐसे व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं जो सिंसियर हो और भावनाओं की कद्र करना जानता हो, यह जुड़ाव आगे चलकर गहरा हो सकता है।

सिंह लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Leo Love Horoscope Today)

सिंह राशि वालों के लिए आज रिश्तों में अपनी भावनाओं को समझने वाला रहेगा। दिखावे से ज्यादा सच्चे और शांत पलों पर ध्यान दें, इससे पार्टनर के साथ जुड़ाव बढ़ेगा। मूड में अचानक बदलाव से आज बचें, ताकि छोटी बात बड़ी न बन जाए। सिंगल लोगों को आज किसी शांत, गहरी बातचीत वाले व्यक्ति से सुकून मिल सकता है।

कन्या लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Virgo Love Horoscope Today)

कन्या राशि वालों के लिए आज धैर्य और आपसी भरोसा बढ़ाने का दिन है। पार्टनर की बातों को अहमियत देना आपके बॉन्ड को पावरफुल बनाएगा, खुद पर ज्यादा सख्त होने से भी बचें। सिंगल लोग आज किसी समझदार और इमोशनली बैलेंस्ड व्यक्ति को नोटिस कर सकते हैं, बातचीत सहज और ईमानदार रखें तो जुड़ाव बढ़ेगा।

तुला लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Libra Love Horoscope Today)

तुला राशि वालों के लिए आज करियर की शुभता का असर रिश्तों पर भी सकारात्मक पड़ेगा। पार्टनर के साथ फ्यूचर प्लानिंग करना आज मानसिक सुकून देगा, आत्म-संदेह को हावी न होने दें। सिंगल लोग आज किसी पॉजिटिव और बैलेंस्ड स्वभाव वाले इंसान की ओर खिंचाव महसूस करेंगे, बातचीत आगे बढ़ाने के लिए दिन अनुकूल है।

वृश्चिक लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Scorpio Love Horoscope Today)

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज रिश्तों में सच्चाई और गहराई का भाव रहेगा, बस भावनात्मक तीव्रता पर काबू रखें ताकि बात बहस में न बदले। साझा लक्ष्यों पर बात करना बॉन्ड को सॉलिड बनाएगा। सिंगल लोग आज किसी सच्चे और सलीके से बात करने वाले व्यक्ति की तरफ आकर्षित हो सकते हैं, धैर्य से रिश्ते को आगे बढ़ने दें।

धनु लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Sagittarius Love Horoscope Today)

धनु राशि वालों के लिए आज प्यार के मामले में भीतरी गर्माहट और स्थिरता का भाव रहेगा। पार्टनर के साथ शांत बातचीत रिश्ते में नई समझ लाएगी, निजी समय की जरूरत को भी खुलकर साझा करें। सिंगल लोग आज किसी वाइब्रेंट, सहज स्वभाव वाले व्यक्ति की ओर अट्रैक्ट हो सकते हैं, बातचीत सहज महसूस होगी।

मकर लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Capricorn Love Horoscope Today)

मकर राशि वालों के लिए आज एक-दूसरे को गहराई से समझने और धैर्य के साथ रिश्ता निभाने का दिन है। पार्टनर पर जताया भरोसा पुरानी उलझनें सुलझा देगा, बातचीत में तीखेपन से बचें। सिंगल लोग आज किसी मैच्योर और सुलझे हुए व्यक्ति की ओर खिंचे चले जा सकते हैं, रिश्ता धीरे पर मजबूती से आगे बढ़ेगा।

कुंभ लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Aquarius Love Horoscope Today)

कुंभ राशि वालों के लिए आज सेहत और रिश्तों दोनों में संतुलन बनाना जरूरी है। पार्टनर के साथ व्यावहारिक बातचीत आज फायदा देगी, घरेलू योजनाओं पर मिलकर विचार करना अच्छा रहेगा। सिंगल लोग आज किसी पॉजिटिव और संतुलित व्यवहार वाले व्यक्ति की तरफ आकर्षित हो सकते हैं, जल्दबाजी न करें।

मीन लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Pisces Love Horoscope Today)

मीन राशि वालों के लिए आज आपसी समझ और भावनात्मक गहराई का दिन है। पार्टनर के साथ की गई सार्थक बातचीत बॉन्ड को खुशनुमा बनाएगी, बस अति-गंभीरता को हावी न होने दें। सिंगल लोग आज किसी दिल के साफ, सपोर्टिव स्वभाव वाले व्यक्ति से प्रभावित हो सकते हैं, यह जुड़ाव आगे चलकर खास बन सकता है।

लेखक: श्री आनंद सागर पाठक (astropatri.com), फीडबैक के लिए लिखें: hello@astropatri.com