विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लव राशिफल 6 जुलाई: कुंभ और सिंह वालों के लिए प्यार में दूरियां मिटाने का अच्छा मौका, इन राशियों को रहना होगा सावधान

Updated: Mon, 06 Jul 2026 06:00 AM (IST)

आज 06 जुलाई, सोमवार का दिन रिश्तों में गंभीरता, ठहराव और पुरानी बातों को समझदारी से सुलझाने का संदेश लेकर आया है। आकाश मंडल में आज चंद्रमा का गोचर मीन ...और पढ़ें

Aaj Ka Love Rashifa 6 July 2026: किन राशियों को मिलेगा पार्टनर का प्यार?

Aaj Ka Love Rashifa 6 July 2026: किन राशियों को मिलेगा पार्टनर का प्यार? 

आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। आज 06 जुलाई, सोमवार का दिन आज का दिन मुख्य रूप से वृषभ, सिंह, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों के लिए पार्टनर के साथ भरोसा बढ़ाने, आपसी दूरियां मिटाने और कोई सरप्राइज या उपहार देकर रिश्ते में मिठास घोलने के लिए बहुत शानदार रहेगा।

वहीं मेष, मिथुन, कन्या और मकर राशि के जातकों को पुरानी शिकायतें भूलकर, सहज बातचीत करने और पुराने संपर्कों से जुड़ने से लाभ होगा। कर्क, तुला, धनु और मीन राशि वालों को आज बातचीत में अपने लहजे को नरम रखने, पुरानी दबी हुई बातें दोबारा न उखाड़ने और प्रेम जीवन में कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाजी में न लेने की विशेष सलाह दी जाती है।

मेष लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Aries Love Horoscope Today)

आज जीवनसाथी या किसी करीबी के साथ कोई गहरी और भावुक बातचीत हो सकती है। बस ध्यान रखें कि बातचीत के दौरान पुरानी शिकायतें या कड़वी बातें बीच में न लाएं। घर में माता जी या किसी बड़े बुजुर्ग का साथ आज आपके मन को बहुत सुकून देगा। बच्चों के साथ भी हंसते-खेलते थोड़ा समय बिताएं, इससे आपसी रिश्ता और मजबूत होगा। शाम को पार्टनर के साथ किसी शांत जगह या पार्क में घूमने जा सकते हैं। कुंवारे लोगों के लिए आज शादी के अच्छे प्रस्ताव आने की संभावना है।

वृषभ लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Taurus Love Horoscope Today)

आज घर का माहौल बहुत खुशनुमा रहेगा और परिवार के साथ बातचीत करके आपका मन हल्का होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्यार और गर्माहट बनी रहेगी। बस एक बात का ध्यान रखें,भाई-बहनों से जुड़ी कोई पुरानी बात आज दोबारा न छेड़ें, नहीं तो बेवजह बहस बढ़ सकती है। लव लाइफ में मधुरता बनाए रखने के लिए आज आप पार्टनर को कोई छोटा सा गिफ्ट दे सकते हैं। शाम को बच्चों के साथ बिताया गया समय आपको मानसिक रूप से तरोताजा कर देगा।

खबरें और भी

अपनी कुंडली के अनुसार जीवन के विभिन्न पहलुओं को बेहतर समझें। पर्सनल ज्योतिषीय मार्गदर्शन और इनसाइट्स — अभी देखें

मिथुन लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Gemini Love Horoscope Today)

अगर परिवार में कोई पुरानी बात अटकी हुई है, तो आज वह नए सिरे से सामने आ सकती है। घबराने के बजाय इसे शांति से सुलझाएं, इससे रिश्ता और मजबूत होगा। जीवनसाथी या लव पार्टनर के साथ बातचीत आज बहुत हल्की-फुल्की और मजेदार रहेगी; अपने मन की बात कहने में बिल्कुल न हिचकिचाएं। पार्टनर की किसी छोटी सी गलती को आज नजरअंदाज कर दें, आपका दिन बेहद खुशनुमा बीतेगा। घर के बुजुर्गों के साथ बैठकर उनके अनुभव सुनना आपको सही रास्ता दिखाएगा।

कर्क लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Cancer Love Horoscope Today)

आज पिता या घर के किसी बड़े सदस्य की सलाह आपके बहुत काम आएगी। जीवनसाथी के साथ गंभीर लेकिन प्यार भरी बातचीत होने के योग हैं। बस अपनी बात कहते समय लहजा थोड़ा नरम और मीठा रखें, इससे किसी भी तरह की गलतफहमी से बचाव होगा। पार्टनर के साथ मिलकर आज आप घर की व्यवस्था को लेकर कुछ नई योजनाएं बना सकते हैं। आपके बीच का भावनात्मक लगाव आज पहले से कहीं ज्यादा मजबूत और गहरा महसूस होगा।

 फ्री पर्सनलाइज्ड कुण्डली मिलान के लिए यहां क्लिक करें।

सिंह लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Leo Love Horoscope Today)

जीवनसाथी या लवर के साथ रिश्ते में आज गहराई और भरोसा दोनों बढ़ेंगे। अगर दिल में कोई अहम बात है, तो उसे खुलकर कहने का यह सबसे सही समय है। परिवार में बड़े भाई-बहनों या दोस्तों का साथ आज आपको बहुत राहत देगा। यदि आप किसी से अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं, तो आज का दिन आपके पक्ष में है। आपकी मीठी बातें पार्टनर को आपकी तरफ और आकर्षित करेंगी। दांपत्य जीवन में चल रही पुरानी तकरार आज पूरी तरह समाप्त हो सकती है।

कन्या लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Virgo Love Horoscope Today)

आज जीवनसाथी या पार्टनर के साथ रिश्ते में स्थिरता और भरोसा बना रहेगा। आज आपको पार्टनर के बदलते मूड को समझने की कोशिश करनी चाहिए और बेवजह की बहस से बचना चाहिए। परिवार में आज कोई पुराना दोस्त या रिश्तेदार अचानक याद आ सकता है, उनसे फोन पर बात करके आपको बहुत अच्छा लगेगा। दूर रहने वाले प्रियजन से आज कोई सुखद संदेश मिल सकता है जिससे आपका दिन बन जाएगा। घर में किसी पूजा-पाठ का माहौल भी बन सकता है।

तुला लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Libra Love Horoscope Today)

आज बच्चों के साथ आपका बहुत अच्छा समय बीतेगा और आप उनके मनोरंजन के लिए भी वक्त निकाल पाएंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में हल्की-फुल्की खुशियां और आपसी समझ बनी रहेगी; आप कहीं बाहर घूमने का प्लान भी बना सकते हैं। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे को थोड़ा स्पेस दें, इससे आपसी सम्मान और बढ़ेगा। अगर किसी बात पर पार्टनर के साथ वैचारिक मतभेद हो, तो खुद को शांत रखना ही रिश्ते के हक में बेहतर होगा।

 फ्री पर्सनलाइज्ड विवाह भविष्य यहां देखें।

वृश्चिक लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Scorpio Love Horoscope Today)

जीवनसाथी या पार्टनर के साथ आपका रिश्ता आज और ज्यादा मजबूत होगा और एक-दूसरे के प्रति समझ बढ़ेगी। बच्चों के साथ भी आज कोई गहरी और भावुक बातचीत हो सकती है, जो आपके रिश्ते को एक नया और सुंदर रूप देगी। वैवाहिक जीवन में प्रेम और आपसी सहयोग बढ़ने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। किसी तीसरे व्यक्ति की बातों में आकर अपने पार्टनर पर शक करने से आज पूरी तरह बचें। छोटे भाई-बहनों की मदद करने में आज आपका अहम योगदान रहेगा।

धनु लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Sagittarius Love Horoscope Today)

आज घर में माता जी या किसी बुजुर्ग के साथ कोई गंभीर बातचीत हो सकती है, जो आपके मन को बहुत सुकून देगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में थोड़ी गहराई और समझदारी बढ़ेगी, बस पुराने विवादित मुद्दों को दोबारा न उठाएं। प्रेम जीवन में पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करने से आज आपसी तालमेल बहुत बेहतरीन रहेगा। जो लोग सिंगल हैं, आज सोशल मीडिया या किसी माध्यम से उनकी किसी दिलचस्प व्यक्ति से बातचीत शुरू हो सकती है।

मकर लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Capricorn Love Horoscope Today)

आज जीवनसाथी या पार्टनर से जुड़ी कोई बहुत महत्वपूर्ण बात आपके सामने आ सकती है; उनकी बात को धैर्य से सुनें, इससे रिश्ता बेहतर होगा। भाई-बहनों या करीबी दोस्तों के साथ बातचीत में आज मिठास बनी रहेगी। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से थोड़ा सा समय निकालकर पार्टनर को देना आज आपके रिश्ते में नई ताजगी भर देगा। बातचीत के दौरान पुराने झगड़ों को कुरेदने से बचाएं ताकि घर का माहौल शांत रहे। शाम को किसी पुराने मित्र से मुलाकात पुरानी यादें ताजा कर देगी।

अपनी कुंडली का मांगलिक दोष फ्री में चेक करें।

कुंभ लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Aquarius Love Horoscope Today)

पार्टनरशिप या जीवनसाथी के साथ रिश्ते में आज भरपूर रौनक और आत्मविश्वास देखने को मिलेगा। परिवार में पैसों को लेकर कोई गंभीर बातचीत हो सकती है, अपनी बात को खुलकर और साफ-साफ रखें। लव पार्टनर के साथ अगर कोई अनबन चल रही थी, तो उसे दूर करने के लिए आज का दिन सबसे बेस्ट है। जीवनसाथी की कोई बड़ी कामयाबी आज आपको समाज में गर्व का अहसास कराएगी। प्रेम संबंधों को विवाह में बदलने के लिए आज परिवार की मंजूरी मिल सकती है।

मीन लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Pisces Love Horoscope Today)

प्रेम संबंधों में आज आपको बहुत गहराई महसूस होगी, लेकिन लव लाइफ से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला आज जल्दबाजी में लेने से बचें। परिवार में बच्चों या छोटे सदस्यों के साथ आज कुछ भावुक और प्यारे पल बीतेंगे, उन्हें अपना कीमती समय जरूर दें। पार्टनर के साथ आज किसी धार्मिक या आध्यात्मिक स्थान पर जाने का विचार बन सकता है। एक-दूसरे के प्रति समर्पण की भावना आज आपके शादीशुदा जीवन को और ज्यादा सुखमय बना देगा।

लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, Astropatri.com, प्रतिक्रिया के लिए लिखें: hello@astropatri.com

आज 06 जुलाई, सोमवार का दिन रिश्तों में गंभीरता, ठहराव और पुरानी बातों को समझदारी से सुलझाने का संदेश लेकर आया है। आकाश मंडल में आज चंद्रमा का गोचर मीन राशि में हो रहा है, जहाँ वे पहले से मौजूद शनिदेव के साथ युति बना रहे हैं। यह ग्रहों की स्थिति रिश्तों में जल्दबाजी से बचने और धैर्य रखने की प्रेरणा देती है। इसके साथ ही, प्रेम के कारक शुक्रदेव सिंह राशि में बने हुए हैं, जिससे सभी राशियों के प्रेम संबंधों में गहरा भावनात्मक लगाव, बड़ों के प्रति आदर और अपनों के लिए कुछ खास करने का उत्साह देखने को मिलेगा।