लव राशिफल 7 जुलाई: वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों का चमकेगा भाग्य, जीवन में आएगा नया प्यार
आज 07 जुलाई का दिन सभी राशियों के लिए रिश्तों में गहराई, परिपक्वता और पुरानी बातों को शांत मन से सुलझाने का संदेश लेकर आया है। ...और पढ़ें

Aaj Ka Love Rashifa 7 July 2026: आज का लव राशिफल
आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। आज का दिन मुख्य रूप से वृष, सिंह, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए पार्टनर के साथ मान-सम्मान बढ़ाने, प्रेम में नया उत्साह लाने और पारिवारिक खुशियां बटोरने के लिए बहुत शानदार रहेगा।
वहीं मेष, मिथुन, कन्या और मकर राशि के जातकों को अपनी व्यस्तता के बीच अपनों के लिए समय निकालने, पुरानी शिकायतें भूलने और बातचीत में परिपक्वता दिखाने से लाभ होगा।
कर्क, तुला, धनु और कुंभ राशि वालों को आज बातचीत में अपने लहजे को नरम रखने, बिना सोचे-समझे बड़ी प्रतिबद्धता न करने और पैसों व खर्चों से जुड़े मामलों में आपसी तालमेल बनाए रखने की विशेष सलाह दी जाती है। ऐसे में चलिए जानते हैं मेष से मीन राशि (Love Horoscope 7 July 2026) तक का लव राशिफल।
मेष लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Aries Love Horoscope Today)
आज आपका मन अकेले समय बिताने का कर सकता है। पार्टनर या परिवार वालों को साफ-साफ बता दें कि आपको मानसिक शांति के लिए थोड़ा स्पेस चाहिए, ताकि उनके मन में कोई गलतफहमी न हो। इसी दौरान किसी करीबी के साथ दिल की कोई गहरी और भावुक बातचीत हो सकती है, बस पुराने झगड़ों को बीच में न लाएं। जीवनसाथी की छोटी-छोटी खुशियों का ख्याल रखने से आपका तालमेल और बेहतर होगा। शाम को परिवार के साथ बैठकर चाय पीने से दिनभर की दूरियां मिट जाएंगी और घर के बड़ों का साथ मन को सुकून देगा। अपनी कुंडली का मांगलिक दोष फ्री में चेक करें।
वृषभ लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Taurus Love Horoscope Today)
आज पारिवारिक रिश्तों में एक बहुत ही सम्मानजनक और गर्मजोशी भरा माहौल रहेगा। लव लाइफ में आज कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें, बल्कि भावनाओं को धीरे-धीरे और स्वाभाविक रूप से बढ़ने दें, इससे आपका रिश्ता और मजबूत होगा। सामाजिक मेलजोल से आज आपको नई ऊर्जा मिलेगी और नए संपर्क भी बन सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य के साथ धन के मामले में सलाह-मशविरा करना फायदेमंद रहेगा। घर में किसी मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है और जीवनसाथी के विचारों को सम्मान देने से घर का वातावरण बेहद खुशनुमा हो जाएगा।
मिथुन लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Gemini Love Horoscope Today)
आज आपकी मीठी बातें और हाजिरजवाबी किसी को आपकी तरफ आकर्षित कर सकती है। पार्टनर के साथ हंसी-मजाक और हल्की-फुल्की बातचीत आपके रिश्ते को और करीब लाएगी। आज काम में ज्यादा व्यस्त रहने के कारण परिवार से थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है, इसलिए शाम को ऑफिस की बातें भूलकर अपनों को पूरा समय दें। बातचीत के दौरान किसी के बारे में कोई गलत धारणा न बनाएं और अपनी बात साफ रखें। भाई-बहनों के साथ पुरानी यादें ताजा करने से मन हल्का होगा और बच्चों की किसी सफलता से घर में उत्सव जैसा माहौल बनेगा। फ्री पर्सनलाइज्ड विवाह भविष्य यहां देखें।
खबरें और भी
कर्क लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Cancer Love Horoscope Today)
आज आपका प्रेम जीवन रोमांचक और भावनाओं से भरपूर रहेगा। आपकी समझदारी आज बहुत अच्छी रहेगी, जिससे पार्टनर के साथ एक गहरा जुड़ाव और सुरक्षित महसूस करेंगे। आप अपने किसी खास के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने की योजना भी बना सकते हैं। अगर किसी सरकारी काम या फैसले में देरी हो रही हो तो धैर्य रखें, नतीजा आपके पक्ष में ही आएगा। माता-पिता के आशीर्वाद से घर की कोई बड़ी उलझन आसानी से सुलझ जाएगी। जीवनसाथी के प्रति आपका समर्पित भाव आज वैवाहिक जीवन में मधुरता घोल देगा।
सिंह लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Leo Love Horoscope Today)
आज आपका प्रभावशाली व्यक्तित्व स्वाभाविक रूप से लोगों को आपकी तरफ खींचेगा। जो लोग पहले से रिलेशनशिप में हैं, वे आज पुराने और गड़े मुर्दे उखाड़ने से बचें, नहीं तो बेवजह तनाव बढ़ सकता है। रिश्ते में तालमेल बनाए रखने का आज सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप शांत रहें और खुलकर बात करें। किसी पारिवारिक समारोह में जाने का मौका मिल सकता है, जहां आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। जीवनसाथी की सूझबूझ और बुद्धिमानी आज आपको किसी बड़ी पारिवारिक कलह से बचा सकती है।
कन्या लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Virgo Love Horoscope Today)
आज आपको भावनात्मक रूप से यह साफ-साफ समझ आ जाएगा कि आपके जीवन और तरक्की के लिए कौन सा रिश्ता सबसे सही है। सिंगल लोगों को आज अपने दोस्तों के ग्रुप में ही किसी के प्रति अचानक आकर्षण महसूस हो सकता है। रिश्तों में स्थिरता बनी रहेगी, बस कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें। संतान के व्यवहार को लेकर जीवनसाथी के साथ बैठकर गंभीर चर्चा करना आज जरूरी हो सकता है। परिवार के किसी बड़े सदस्य की सलाह आज रिश्तों की कड़वाहट को दूर करने में रामबाण का काम करेगी।
तुला लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Libra Love Horoscope Today)
आज पार्टनर के साथ किसी भी बात पर बहस या अहंकार की लड़ाई न होने दें; कौन सही है यह साबित करने के बजाय आपसी तालमेल पर ध्यान दें। सिंगल लोग आज जल्दबाजी में किसी से कोई बड़ा वादा न करें, थोड़ा समय लें। घर की सजावट या रखरखाव को लेकर परिवार में सभी की सहमति से काम आगे बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ पुरानी गलतफहमियों को हंसकर टाल देना आज आपके रिश्ते को एक नई ताजगी और मजबूती देगा।
वृश्चिक लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Scorpio Love Horoscope Today)
आज आपके रिश्तों में मजबूती आएगी और आपसी सहयोग बढ़ेगा। दूसरों से बहुत ज्यादा उम्मीदें रखने के बजाय आज खुद के लिए एक सही और स्वस्थ रिश्ता चुनने पर ध्यान दें, जो आपको जीवन में आगे बढ़ने में मदद करे। बच्चों या परिवार के छोटे सदस्यों के साथ बिताया गया समय आज आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां लेकर आएगा। जीवनसाथी का हर मोड़ पर आपको सपोर्ट करना आपके दिल को छू जाएगा और आपसी प्रेम बढ़ेगा। परिवार के साथ किसी छोटी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान भी बन सकता है। फ्री पर्सनलाइज्ड कुण्डली मिलान के लिए यहां क्लिक करें।
धनु लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Sagittarius Love Horoscope Today)
आज घर के किसी पुराने और अनसुलझे मुद्दे को शांत और ठंडे दिमाग से सुलझाने में सफलता मिलेगी। माता-पिता की सेवा और देखभाल में बिताया गया समय पारिवारिक रिश्तों को और गहरा करेगा। घर के रिनोवेशन, गाड़ी की मरम्मत या परिवार की सुख-सुविधाओं की चीजों पर खर्च हो सकता है, इसलिए बजट में ही रहें। ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशहाली आएगी। जीवनसाथी के साथ आज रोमांटिक पल बीतेंगे और उनके साथ बैठकर भविष्य की योजनाएं साझा करना आपसी विश्वास को बढ़ाएगा।
मकर लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Capricorn Love Horoscope Today)
आज का दिन लंबी अवधि के रिश्तों और वादों को मजबूत करने के लिए बहुत बेहतरीन है। प्यार के मामलों में आज आप एक नई मैच्योरिटी महसूस करेंगे, जो आपके भविष्य का मजबूत आधार बनेगी। सिंगल लोगों की आज किसी के साथ मजेदार बातचीत हो सकती है, जो आने वाले दिनों में एक अच्छी डेट में बदल सकती है। संयुक्त परिवार (Joint Family) में रह रहे लोगों को आज तालमेल बिठाने के लिए थोड़ा झुकना पड़ सकता है। पार्टनर के साथ अकेले में बिताए गए कुछ पल रिश्ते की नींव को और गहरा कर देंगे।
कुंभ लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Aquarius Love Horoscope Today)
आज शाम का समय पारिवारिक मिलन-समारोह या पार्टनर के साथ मिलकर भविष्य के बजट और पैसों की योजना बनाने में बीत सकता है। आज आपका किसी के प्रति खिंचाव महसूस हो सकता है, जो आगे चलकर एक लंबे रिश्ते में बदल सकता है, बस अपना लहजा नरम रखें और जल्दबाजी में कोई वादा न करें। बच्चों की शिक्षा को लेकर जीवनसाथी के साथ किया गया विचार-विमर्श सार्थक परिणाम लाएगा। परिवार के किसी पुराने विवाद को आज बड़े-बुजुर्गों की मदद से हमेशा के लिए सुलझाया जा सकता है।
मीन लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Pisces Love Horoscope Today)
आज आपके हंसमुख और उज्ज्वल व्यक्तित्व के कारण निजी रिश्तों में खुशहाली बनी रहेगी। परिवार के सदस्य किसी सलाह या मार्गदर्शन के लिए आज आपकी तरफ उम्मीद से देखेंगे। अपनी मानसिक शांति को सबसे ऊपर रखें और किसी भी तरह की फालतू और भावनात्मक बहस से दूर रहें। आज आपको यह साफ पता चल जाएगा कि कौन सा रिश्ता वाकई आपकी ऊर्जा के लायक है। घर के छोटे बच्चों के साथ कुछ समय खेलकूद में बिताना मन को खुशी देगा और जीवनसाथी के साथ किसी पसंदीदा जगह पर जाने से पुरानी मधुरता लौट आएगी।
लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, Astropatri.com, प्रतिक्रिया के लिए लिखें: hello@astropatri.com