विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लव राशिफल 9 जुलाई: कन्या, धनु, मकर और मीन आज पुरानी बातों को तूल देने के बजाय पार्टनर के नजरिए को समझें

Updated: Thu, 09 Jul 2026 06:00 AM (IST)

आज 09 जुलाई, गुरुवार का दिन रिश्तों में एक नई चेतना और गहरा भावनात्मक जुड़ाव लेकर आया है। आज का दिन अपनों के प्रति सम्मान और अपनी भावनाओं को पूरे व्यक ...और पढ़ें

Aaj Ka Love Rashifa 9 july 2026: मेष, कर्क, तुला और वृश्चिक की पार्टनर से बढ़ेंगी नजदीकियां।

Aaj Ka Love Rashifa 9 july 2026: मेष, कर्क, तुला और वृश्चिक की पार्टनर से बढ़ेंगी नजदीकियां। 

आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। आज का दिन मुख्य रूप से मेष, कर्क, तुला और वृश्चिक राशि वालों के लिए पार्टनर के साथ नज़दीकियां बढ़ाने, पेंडिंग मामलों को सुलझाने और वैवाहिक जीवन में मिठास घोलने के लिए बहुत अच्छा रहेगा। वहीं वृष, मिथुन, सिंह और कुंभ राशि के जातकों को पुराने दोस्तों से जुड़ने, खुलकर संवाद करने और जीवनसाथी के साथ गहरी बातचीत से लाभ होगा। कन्या, धनु, मकर और मीन राशि वालों को आज बातचीत में धैर्य रखने, पुरानी बातों को तूल न देने और पार्टनर के नजरिए को समझकर शांत रहने की सलाह दी जाती है।

मेष लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Aries Love Horoscope Today)

आत्मविश्वास से भरा यह दिन रिश्तों में नई गर्माहट लाएगा। जीवनसाथी या करीबी व्यक्ति के साथ बातचीत में एक नयापन महसूस होगा। भाई-बहन से किसी बात पर मतभेद हो सकता है, लेकिन बात को बढ़ाने के बजाय शांति से सुलझाने की कोशिश करें। रिश्तेदारों की तरफ से किसी बात का दबाव आ सकता है, पर अपने विवेक पर भरोसा रखें। घर में मां या परिवार के किसी बड़े सदस्य का साथ आज बहुत सुकून देगा। अविवाहितों के लिए रिश्तों को लेकर सकारात्मक माहौल बनेगा। किसी पुराने दोस्त से अचानक संपर्क होने से मन प्रसन्न रहेगा।

वृषभ लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Taurus Love Horoscope Today)

आज मां या परिवार की किसी बुजुर्ग महिला के साथ कोई गहरी और भावुक बातचीत हो सकती है, जिससे मन का बोझ हल्का होगा। जीवनसाथी या करीबी की जरूरतों को समझने का आज बिल्कुल सही समय है। पार्टनर के साथ किसी पुरानी शिकायत को आज दोबारा न उठाएं, वरना घर का माहौल खराब हो सकता है। आज आपका मन थोड़ा अकेले समय बिताने का करेगा, लेकिन इस चक्कर में परिवार को पूरी तरह नजरअंदाज न करें। रिश्तों में आपकी ईमानदारी और धैर्य ही आज सबसे ज्यादा काम आएगा।अपनी कुंडली का मांगलिक दोष फ्री में चेक करें।

मिथुन लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Gemini Love Horoscope Today)

आज जीवनसाथी या करीबी व्यक्ति आपको अपने सबसे अच्छे दोस्त जैसा महसूस होगा, जिससे आपसी भरोसा और मजबूत होगा। खुलकर बात करने से रिश्ते की मिठास बनी रहेगी। आज अपनी छवि को लेकर दूसरों की राय पर तुरंत गुस्सा या प्रतिक्रिया देने से बचें; पहले आराम से सोचें, फिर कुछ बोलें। अविवाहितों के लिए आज किसी नए व्यक्ति से दिलचस्प बातचीत शुरू होने के योग हैं। पुराने दोस्तों के साथ बिताया गया समय भी आज आपके मन को बड़ी खुशी देगा।

खबरें और भी

कर्क लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Cancer Love Horoscope Today)

आज जीवनसाथी को कोई छोटा सा प्यारा तोहफा देने से आपका भावनात्मक जुड़ाव और गहरा हो जाएगा। घर के माहौल में आज एक खास गर्मजोशी और अपनापन बना रहेगा। शाम को खुद के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें, लेकिन परिवार की उपेक्षा न करें। बातचीत के दौरान सोच-समझकर शब्दों का चुनाव करें। संतान के साथ भी आज थोड़ा हल्का-फुल्का और मजेदार समय बिताएं। परिवार के किसी सदस्य की सफलता या उपलब्धि पर आज खुलकर अपनी खुशी जाहिर करें।

सिंह लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Leo Love Horoscope Today)

आज आपके आकर्षण में चार चांद लगे रहेंगे, जिससे पार्टनर के साथ कोई नई और रोमांचक बात शुरू करने का उत्साह बना रहेगा। लंबी बातचीत या मैसेजिंग के जरिए आपके रिश्ते की नजदीकियां और बढ़ेंगी। परिवार के सदस्यों के साथ आज बेहतरीन सामंजस्य बना रहेगा। किसी बड़े-बुजुर्ग या गुरु समान व्यक्ति का सही मार्गदर्शन आज आपको मिल सकता है। घर में यदि कोई वाद-विवाद जैसी स्थिति बने, तो खुद को उससे दूर रखना ही समझदारी होगी।

कन्या लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Virgo Love Horoscope Today)

आज पार्टनर के साथ चल रहा कोई पुराना और उलझा हुआ मामला बेहद शांति से सुलझ सकता है, बस अपने दिल की बात खुलकर कहें। परिवार के साथ किसी धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधि में शामिल होने से मन को बहुत सुकून मिलेगा। किसी करीबी व्यक्ति की मदद आज बिना किसी स्वार्थ या शर्त के करें। घर के माहौल में आज सहजता और आपसी भरोसा मजबूत रहेगा। किसी पुराने और खास रिश्तेदार से भी आज लंबी बातचीत हो सकती है। फ्री पर्सनलाइज्ड कुण्डली मिलान के लिए यहां क्लिक करें।

तुला लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Libra Love Horoscope Today)

आज साझेदारी वाले रिश्तों में एक नई ताजगी और उत्साह महसूस होगा। पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने या डिनर पर जाने की योजना बनाना आज बहुत अच्छा रहेगा। घर-परिवार में अपनी मान-प्रतिष्ठा का ध्यान रखें और किसी भी बात को जबरदस्ती कंट्रोल करने की कोशिश न करें। किसी करीबी के साथ मनोरंजन में समय बिताने से मन को शांति मिलेगी। अविवाहितों के लिए आज किसी नए परिचय के कारण रिश्ते की बात आगे बढ़ सकती है।

वृश्चिक लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Scorpio Love Horoscope Today)

आज वैवाहिक जीवन में भरपूर मिठास बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ हंसी-मजाक करने से रिश्ते का माहौल हल्का-फुल्का और खुशनुमा रहेगा। दूसरों की सलाह पर तुरंत भरोसा न करें, अच्छी तरह सोच-विचार के बाद ही कोई पारिवारिक फैसला लें। आध्यात्मिक या धार्मिक कामों में परिवार के साथ शामिल होने से मन को शांति मिलेगी। आज के दिन पार्टनर के सामने अपने ओवर-कॉन्फिडेंस और अहंकार को बीच में न आने दें।

धनु लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Sagittarius Love Horoscope Today)

आज मां या घर के किसी बड़े सदस्य के साथ कोई गहरी और बहुत जरूरी बातचीत हो सकती है, जो भविष्य में काम आएगी। शाम का समय बच्चों के साथ खेल-कूद या मनोरंजन में जरूर बिताएं, इससे तनाव दूर होगा। जमीन या संपत्ति से जुड़ा कोई पुराना पारिवारिक मामला आज आगे बढ़ सकता है। जीवनसाथी पर अपनी बातें या फैसले थोपने के बजाय, चीजों को उनके नजरिए से भी समझने की कोशिश करें।

मकर लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Capricorn Love Horoscope Today)

आज परिवार के बुजुर्गों के साथ बैठकर समय बिताना आपके आपसी रिश्ते में गहराई लाएगा। वैवाहिक जीवन में आपसी भरोसा और अधिक मजबूत होगा। जीवनसाथी के साथ किसी भी गंभीर विषय पर खुलकर और साफ बात करना आज फायदेमंद रहेगा। घर की साफ-सफाई, बदलाव या सजावट में कुछ समय देना आज आपके मन को एक नया भीतरी सुकून और शांति देगा।

कुंभ लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Aquarius Love Horoscope Today)

आज भाई-बहन के साथ किसी जरूरी विषय पर बातचीत हो सकती है, जो आगे चलकर आपके बहुत काम आएगी। प्रेम जीवन में आज भरपूर प्यार और अपनापन बना रहेगा; पार्टनर आपकी छोटी-छोटी बातों में भी पूरा साथ देगा। किसी करीबी व्यक्ति से बातचीत करते समय आज मन में एक खुलापन महसूस होगा। पुराने दोस्तों से दोबारा संपर्क होने पर पुरानी यादें ताजा होंगी और बातचीत बेहद सुखद रहेगी।

मीन लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Pisces Love Horoscope Today)

आज प्रेम संबंधों में एक गहरी और शांत समझ देखने को मिलेगी, पार्टनर के साथ बातचीत में पूरी ईमानदारी बरतें। शाम के समय बच्चों के लिए थोड़ा वक्त जरूर निकालें, इससे रिश्ता गहरा होगा और मन खुश रहेगा। परिवार में किसी पुरानी बात को लेकर हल्की चर्चा या बहस हो सकती है, उसे धैर्य और शांति से सुलझाएं। रचनात्मक कामों में परिवार के साथ मिलकर शामिल होना आज आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, Astropatri.com, प्रतिक्रिया के लिए लिखें: hello@astropatri.com