विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लव राशिफल 11 सितंबर: चंद्र और शुक्र की चाल का असर, पढ़ें प्यार के मामले में कैसा रहेगा आज का दिन?

Published: Fri, 11 Sep 2026 06:00 AM (IST)

आज प्रेम के मामलों में चंद्रदेव की स्थिति खास असर डाल रही है। सूर्यदेव-केतुदेव सिंह राशि में साथ हैं, इससे रिश्तों में आत्मविश्वास रहेगा।

Aaj Ka Love Rashifal 11 September 2026: आज का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 11 September 2026: आज का लव राशिफल

आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। आज की ऊर्जा प्रेम में सुबह संभलकर चलने और शाम को खुलकर बात करने का इशारा दे रही है। चंद्रदेव के कमजोर होने से सुबह दिल में गहराई और नाजुकता रहेगी, पार्टनर से नरमी से बात करें। शाम को चंद्रदेव के कन्या राशि में जाते ही हल्कापन लौट आएगा। शुक्रदेव के मजबूत होने से प्रेम में सामंजस्य बढ़ा रहेगा।

मंगलदेव के कमजोर होने से आज बहस से बचना जरूरी होगा। गुरुदेव की उच्च स्थिति रिश्तों में गहराई देगी। शनिदेव वक्री हैं, पुराने रिश्तों की समीक्षा का समय है।

मेष लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Aries Love Horoscope Today)

आज मेष राशि वालों का मन प्यार में गहरा होगा, दिल की बात कहने का मन भी करेगा, बस बोलने से पहले एक पल रुक जाएं। शाम होते-होते ध्यान रोजमर्रा की जिंदगी और सेहत की तरफ मुड़ेगा, साथी के साथ भी इन्हीं बातों पर चर्चा हो सकती है। घर में साथी का साथ आज सुकून देगा।

जो लोग सिंगल हैं, उन्हें आज कोई दिलचस्प इंसान अपनी तरफ खींच सकता है। दोस्तों के जरिए भी किसी खास से मुलाकात हो सकती है, इस फीलिंग को नजर अंदाज मत कीजिए, बस जल्दबाजी न करें।

वृषभ लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Taurus Love Horoscope Today)

आज वृषभ राशि वालों के लिए सुबह घर और परिवार से जुड़ी कोई बात मन में उठ सकती है, साथी से इस बारे में बात करने पर मन हल्का होगा। शाम को रिश्ते में रोमांस और नयापन लौट आएगा, साथी के साथ कोई खास पल बिताने का मौका भी मिल सकता है।

सिंगल लोगों की मुलाकात आज किसी रचनात्मक और भावुक इंसान से हो सकती है। पुराना कोई परिचित भी आज दिल के करीब आ सकता है, बातचीत को स्वाभाविक रूप से आगे बढ़ने दें।

मिथुन लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Gemini Love Horoscope Today)

आज मिथुन राशि वालों को रिश्ते में थोड़ा संभलकर चलना होगा, क्योंकि बात-बात में बहस छिड़ सकती है। साथी से बहस करने की बजाय प्यार से अपनी बात कहें, शाम तक माहौल घर जैसा गर्मजोशी भरा हो जाएगा।

सिंगल लोगों को आज बातचीत में किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचने का मौका मिल सकता है। मन में उलझन भी रह सकती है, इसलिए जल्दबाजी में कुछ न कह दें, थोड़ा समय लें।

कर्क लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Cancer Love Horoscope Today)

आज कर्क राशि वालों के लिए रोमांस और आकर्षण दोनों बढ़े रहेंगे। साथी के लिए कोई खास पल प्लान करना या दिल की बात कह देना आज खुशी देगा। भावनाएं गहरी रहेंगी, पर पैसों से जुड़ी बात में सावधानी बरतें।

सिंगल लोग आज अपने आत्मविश्वास से खासा ध्यान खींचेंगे। कोई नई मुलाकात या पुराना जान-पहचान वाला आज दिल के करीब लग सकता है, बस बेवजह खर्च करने से बचें।

सिंह लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Leo Love Horoscope Today)

आज सिंह राशि वालों का मन सुबह थोड़ा भारी और अंतर्मुखी रह सकता है, अमावस्या का असर आज सुबह ही रहेगा। शाम सवा सात बजे के बाद यह भारीपन हल्का होगा, साथी से खुलकर बात करने पर रिश्ते में भरोसा और गहरा होगा।

सिंगल लोगों के लिए आज सुबह मन थोड़ा उलझा रह सकता है, पर शाम होते-होते किसी नए इंसान से मुलाकात का योग बन सकता है। धैर्य रखें, जल्दबाजी में कोई राय न बनाएं।

कन्या लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Virgo Love Horoscope Today)

आज कन्या राशि वालों के लिए साथी से गहरी और सच्ची बातचीत का दिन रहेगा, खासकर शाम सवा सात बजे के बाद। कोई पुरानी गलतफहमी हो तो उस पर बात करने से मन हल्का होगा और रिश्ता मजबूत होगा।

सिंगल लोग आज सुबह अकेलापन महसूस कर सकते हैं, पर शाम को किसी दिलचस्प इंसान की तरफ खिंचाव महसूस हो सकता है। खुद की तुलना दूसरों से करने से बचें।

तुला लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Libra Love Horoscope Today)

आज तुला राशि वालों के रिश्ते में एक-दूसरे की इज्जत और आकर्षण दोनों बढ़े रहेंगे। सुबह सामाजिक मेल-मिलाप में सक्रियता रहेगी, शाम को साथी के साथ अकेले में सच्चे पल बिताने का सही मौका है।

सिंगल लोग आज किसी ईमानदार और सच्चे इंसान की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। कोई पुराना दोस्त भी आज चेहरे पर मुस्कान ला सकता है, बस पिता जैसे किसी से बहस से बचें।

वृश्चिक लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Scorpio Love Horoscope Today)

आज वृश्चिक राशि वालों की भावनाएं गहरी और तीव्र रहेंगी, साथी भी आपकी इस गहराई को महसूस करेगा। सुबह करियर से जुड़ी सोच हावी रह सकती है, शाम को साथ बैठकर बात करना रिश्ते में गर्माहट लाएगा।

सिंगल लोग आज लोगों के बीच एक अलग ही आभा बिखेरेंगे। शाम को किसी से अचानक हुई बातचीत आगे बढ़ सकती है, बस भावनाओं में बहकर जल्दबाजी न करें।

धनु लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Sagittarius Love Horoscope Today)

आज धनु राशि वालों के लिए शांत और अकेले में बिताया समय प्यार के लिए सबसे अच्छा रहेगा। शाम को साथी के साथ आगे की प्लानिंग पर बात करना रिश्ते में नई स्पष्टता लाएगा, दिल की कोई बात भी सामने आ सकती है।

सिंगल लोगों को आज खुद पर और अपने भाग्य पर ध्यान देना चाहिए। कोई नई मुलाकात हो भी जाए, तो आगे बढ़ने से पहले थोड़ा समय लें।

मकर लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Capricorn Love Horoscope Today)

आज मकर राशि वालों के लिए सुबह कोई अचानक बात मन में उथल-पुथल मचा सकती है, पर शाम को भाग्य और रिश्तों में समझदारी लौट आएगी। साथी के साथ आगे के सपने शेयर करना आज बंधन को गहरा करेगा।

सिंगल लोग आज किसी दोस्त के जरिए किसी खास इंसान से मिल सकते हैं। मुलाकात को सहज होने दें, जल्दबाजी न करें, भरोसा धीरे-धीरे बनने दें।

कुंभ लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Aquarius Love Horoscope Today)

आज कुंभ राशि वालों को रिश्ते और अपनी जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाना होगा। सुबह साथी से जुड़े विषयों पर मन गहराई से सोचेगा, शाम को कोई अचानक बात सामने आ सकती है, घबराने की जरूरत नहीं।
सिंगल लोग आज किसी शांत और भरोसेमंद स्वभाव वाले इंसान की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। किसी दोस्त के साथ बिताया समय भी आज दिल को सुकून देगा।

मीन लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Aquarius Love Horoscope Today)

आज मीन राशि वालों को साथी के साथ किसी गहरी बात पर चर्चा करना या साथ में कहीं घूमने की प्लानिंग करना अच्छा लगेगा, शाम को रिश्ते में गर्माहट और भी बढ़ जाएगी। साथी को लेकर मन में कोई शक आए तो बात करके सुलझाएं।

सिंगल लोग आज किसी समझदार और अलग सोच वाले इंसान की तरफ खिंच सकते हैं। दिल की बात किसी अपने से शेयर करने पर मन हल्का महसूस होगा।

लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, Astropatri.com, प्रतिक्रिया के लिए लिखें: hello@astropatri.com