विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लव राशिफल 23 जुलाई 2026: आज जल्दबाजी से बचें, पार्टनर से दिल की बात कहें और परिवार के साथ रिश्ते को नया आधार दें

Updated: Thu, 23 Jul 2026 06:00 AM (IST)

आज का दिन प्रेम जीवन में स्पष्टता और रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए बेहद खास है। साथी के प्रति प्रतिबद्धता बढ़ेगी और मिलकर भविष्य की योजनाएं तय होंगी। ...और पढ़ें

Aaj Ka Love Rashifa 18 july 2026: आज गलतफहमी से बचें।

Aaj Ka Love Rashifa 18 july 2026: आज गलतफहमी से बचें। 

आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। आज आपके प्रेम जीवन में स्पष्टता लाने, रिश्ते को मजबूत बनाने और मिलकर भविष्य की योजनाएं तय करने का बेहतरीन दिन है। इस समय साथी के प्रति प्रतिबद्धता बढ़ेगी और आपको एक-दूसरे के सपनों व लक्ष्यों को पूरा करने की प्रेरणा मिलेगी। किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचें और अपने पार्टनर से खुलकर, सीधी और सच्ची बातचीत करें। यह समय परिवार के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ाने और किसी भी पुराने या पेंडिंग फैसले पर सहमति बनाकर रिश्ते में आगे बढ़ने के लिए बहुत शुभ है।

मेष लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Aries Love Horoscope Today)

मैरिड लोगों के लिए - मेष राशि वालों के लिए आज पार्टनर के साथ मिलकर किसी पुराने लक्ष्य को पूरा करने का सही समय है, इससे एक-दूसरे पर भरोसा गहरा होगा। बहुत दिनों से किसी बात को मन में छुपाकर बैठे हैं, तो आज ही पार्टनर से कर लें। किसी भी पुराने काम या बात को आगे के लिए न टालें।

अनमैरिड लोगों के लिए- अविवाहित जातकों को आज कोई ऐसा इंसान पसंद आ सकता है , जो अपने करियर या लाइफ को लेकर गंभीर हो और आप उसे अपना लाइफ पार्टनर बनाने के लिए तैयार हों।

आज जल्दबाजी में कोई इमोशनल फैसला लेने से बचें, वरना गलतफहमी हो सकती है, इसलिए धैर्य रखें।

वृषभ लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Taurus Love Horoscope Today)

मैरिड लोगों के लिए- वृषभ राशि वाले आज पार्टनर के साथ मिलकर अपनी डेली रूटीन या सेहत से जुड़ी कोई प्लानिंग करें, इससे रिश्ता मजबूत होगा। आपका आत्मविश्वास आज बढ़ा रहेगा, जिससे पार्टनर का आप पर भरोसा बढ़ेगा, लेकिन इस आत्मविश्वास को घमंड में न बदलने दें वरना बहस हो सकती है।

अनमैरिड लोगों के लिए- अविवाहित लोगों की मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जो बहुत शांत और समझदार हो। आज दोस्तों या भाई-बहनों की सलाह आपके काम आ सकती है, बस परिवार में पुरानी बातों को उखाड़ने से बचें। अपनी कुंडली का मांगलिक दोष फ्री में चेक करें।

खबरें और भी

मिथुन लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Gemini Love Horoscope Today)

मैरिड लोगों के लिए- मिथुन राशि वालों के लिए आज पार्टनर से खुलकर और साफ बात करने का दिन है। पार्टनर से कोई भी वादा किया है, तो उसे आज पूरा करने से पीछे न हटें। इतना ही नहीं, अगर आप दोनों के बीच कोई पुरानी बात को लेकर झगड़े चल रहे हों, तो आज बातचीत से उन्‍हें सुलझा सकते हैं, ताकि कड़वाहट दूर हो सके।

अनमैरिड लोगों के लिए- अविवाहित लोगों को आज कोई ईमानदार और साफ दिल का इंसान अच्छा लग सकता है, हालांकि कोई भी बड़ा फैसला 24 जुलाई के बाद ही लें। आज अपनी बात कहते समय सही शब्दों का इस्तेमाल करें, क्योंकि आपकी बात का गलत मतलब निकाला जा सकता है।

कर्क लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Cancer Love Horoscope Today)

मैरिड लोगों के लिए- कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अपनों के करीब आने का है। मां या परिवार के साथ समय बिताकर दिल को सुकून मिलेगा और यही खुशी आपको लव लाइफ में भी दिखेगी। जीवनसाथी के साथ आराम से बैठकर खाना खाएं और दिल की बातें शेयर करें, इससे आपसी भरोसा बढ़ेगा।

अनमैरिड लोगों के लिए- अविवाहित लोगों को आज घर के माहौल में या किसी पारिवारिक मेल-मिलाप में किसी के प्रति आकर्षण महसूस हो सकता है। आज घर या प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है जो परिवार में खुशी लाएगी।

सिंह लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Leo Love Horoscope Today)

मैरिड लोगों के लिए - सिंह राशि वाले आज पार्टनर के साथ किसी छोटी यात्रा पर जाने या कोई नया प्लान बनाने की सोच सकते हैं, जिससे रिश्ते में ताजगी आएगी। आपका आकर्षण आज बढ़ा रहेगा जिससे पार्टनर का ध्यान आसानी से आपकी तरफ खिंचेगा।

अनमैरिड लोगों के लिए- अविवाहित लोगों को आज कोई ऐसा इंसान पसंद आ सकता है जो बहुत कॉन्फिडेंट और अपनी बात साफ रखने वाला हो। करियर में अच्छे तालमेल की वजह से आज आपका मूड अच्छा रहेगा, इस सकारात्मक ऊर्जा का इस्तेमाल अपने रिश्तों को बेहतर बनाने में करें।  फ्री पर्सनलाइज्ड कुण्डली मिलान के लिए यहां क्लिक करें।

कन्या लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Virgo Love Horoscope Today)

मैरिड लोगों के लिए- कन्या राशि वाले आज पार्टनर के साथ मिलकर पैसों या परिवार से जुड़े किसी जरूरी काम की प्लानिंग करें, इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा। आपकी बातचीत का तरीका आज दूसरों को प्रभावित करेगा, लेकिन ध्यान रखें कि किसी भी तरह की बहस से पूरी तरह बचना है।

अनमैरिड लोगों के लिए- अविवाहित लोग आज किसी ऐसे व्यक्ति को नोटिस कर सकते हैं जो बहुत समझदार और प्रैक्टिकल हो। लव लाइफ को लेकर आज कोई भी बड़ा फैसला न लें, कल तक का इंतजार करें, चीजें अपने आप साफ हो जाएंगी।

तुला लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Libra Love Horoscope Today)

मैरिड लोगों के लिए- तुला राशि वालों के लिए आज का दिन प्रेम और शादीशुदा जीवन के लिए बहुत शानदार है क्योंकि आपकी सूझबूझ और आकर्षण दोनों चरम पर रहेंगे। पार्टनर के साथ मिलकर अपने भविष्य के लक्ष्य पर आज खुलकर बात करें।

अनमैरिड लोगों के लिए- अविवाहित लोगों को आज समाज या दोस्तों के बीच काफी पसंद किया जाएगा और कोई खास व्यक्ति आपके करीब आ सकता है। आज बहुत ज्यादा उम्मीदें पालने से बचें और जल्दबाजी में कोई भावुक फैसला न लें, नहीं तो बाद में थोड़ी निराशा हो सकती है।

वृश्चिक लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Scorpio Love Horoscope Today)

मैरिड लोगों के लिए- वृश्चिक राशि वाले आज पार्टनर को थोड़ा स्पेस दें और छोटी-छोटी बातों पर ज्यादा दिमाग न लगाएं। काम के सिलसिले में व्यस्तता बढ़ने से आपका ध्यान भटक सकता है, इसलिए काम के बीच में भी पार्टनर के लिए समय निकालना न भूलें।

अनमैरिड लोगों के लिए- अविवाहित लोगों आज अपनी कमियों को सुधारने पर ध्यान दें, इससे आपकी पर्सनैलिटी और निखरेगी। विदेश या किसी दूर की जगह से कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिसे पार्टनर के साथ शेयर करके आप आगे की प्लानिंग कर सकते हैं।

धनु लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Sagittarius Love Horoscope Today)

मैरिड लोगों के लिए- धनु राशि वालों के लिए आज पार्टनर के साथ मिलकर भविष्य के सपने देखने और उन्हें पूरा करने का दिन है, जिससे रिश्ते में गहरी खुशी मिलेगी। साथी के साथ मिलकर किसी धार्मिक यात्रा या किसी अच्छे काम का प्लान बनाना रिश्ते में नई ऊर्जा भरेगा।

अनमैरिड लोगों के लिए- अविवाहित लोगों को आज कोई बहुत पॉजिटिव और जिंदादिल इंसान पसंद आ सकता है। अगर आपकी कोई इच्छा लंबे समय से अधूरी थी, तो आज पार्टनर के सहयोग से उसे आगे बढ़ाएं, इससे रिश्ता मजबूत होगा।

मकर लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Capricorn Love Horoscope Today)

मैरिड लोगों के लिए- मकर राशि वालों के लिए आज पार्टनर को गहराई से समझने और धैर्य रखने का दिन है। शाम को पार्टनर के साथ किसी मंदिर या धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बन सकता है जो आपको मानसिक शांति देगा।

अनमैरिड लोगों के लिए- अविवाहित लोगों आज किसी ऐसे इंसान की तरफ आकर्षित हो सकते हैं जो सोच में काफी मैच्योर और सुलझा हुआ हो। आज पार्टनर के साथ कोई गंभीर और सार्थक बातचीत करें जिससे रिश्ते में ठहराव आए। पिता या घर के बुजुर्गों की सलाह आज आपके रिश्ते में बहुत काम आएगी।

कुंभ लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Aquarius Love Horoscope Today)

मैरिड लोगों के लिए- कुंभ राशि वाले आज पार्टनर के साथ फ्यूचर प्लानिंग को लेकर प्रैक्टिकल बातचीत करें, इससे रिश्ते में भरोसा बढ़ेगा। साथी के साथ मिलकर अपनी सेहत या डेली रूटीन को सुधारने का प्लान बनाएं, इससे आपकी नजदीकी और बढ़ेगी।

अनमैरिड लोगों के लिए- अविवाहित लोगों की जिंदगी में आज किसी ऐसे व्यक्ति की एंट्री हो सकती है जो बहुत संतुलित और पॉजिटिव सोच रखता हो। किसी नई सामाजिक शुरुआत या यात्रा को लेकर आज पार्टनर से खुलकर बात करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

मीन लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Pisces Love Horoscope Today)

मैरिड लोगों के लिए- मीन राशि वाले आज पार्टनर के साथ मिलकर किसी काम की ठोस योजना बनाएं, इससे आपका भावनात्मक रिश्ता और मजबूत होगा। अगर ससुराल पक्ष से जुड़ी कोई बात चल रही है, तो आज सही बातचीत से तालमेल बैठ जाएगा।

अनमैरिड लोगों के लिए- अविवाहित लोग आज किसी ऐसे इंसान से प्रभावित हो सकते हैं जो बहुत सच्चा हो और हर मोड़ पर साथ देने वाला हो। अगर कोई पुरानी बात या छिपा हुआ मामला सामने आए तो घबराएं नहीं, पार्टनर के साथ मिलकर उसे शांति से सुलझा लें।

यह राशिफल आनंद सागर पाठक, Astropatri.com ने तैयार किया है। आप उन्हें अपना फीडबैक देने के लिए hello@astropatri.com पर लिखें।