लव राशिफल 12 जून: कर्क राशि में गुरु-शुक्र की महायुति, इन राशियों के प्रेम जीवन में घुलेगी मिठास
आज 12 जून 2026 को प्यार और पारिवारिक रिश्तों के मामले में सितारों की चाल बड़ी खास है। दिल के रिश्तों को एक पक्की और स्थायी जमीन देने का दिन है। ...और पढ़ें

Aaj Ka Love Rashifa 12 June 2026: आज किसे मिलेगा पार्टनर का प्यार?
आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। आज घरेलू जीवन में शांति या प्रेम संबंधों में गंभीरता चाहने वालों के लिए उत्तम दिन है । गुरु और शुक्र का असर आज बातों में मिठास और फैसलों में समझदारी लेकर आएगा जिससे बड़े से बड़े घरेलू विवाद सुलझ सकते हैं। मंगल के प्रभाव में कुछ राशियों को अपनी जुबान पर काबू रखना और जल्दबाजी से बचना जरूरी होगा।
नए रिश्तों में धैर्य रखें और वैवाहिक जीवन में अपनी बात थोपने से बचें। आज माता-पिता और परिवार के बुज़ुर्गों का सम्मान आपके भाग्य को और चमकाएगा। ऐसे में चलिए एस्ट्रोलॉजर आनंद सागर पाठक से जानते हैं मेष से मीन राशि (Love Horoscope 12 June 2026) तक का लव राशिफल।
मेष लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Aries Love Horoscope Today)
आज आपके जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मैच्योरिटी , अपनापन और आकर्षण बना रहेगा। आपके भीतर की सकारात्मक ऊर्जा आज पार्टनर को भी साफ महसूस होगी। प्रेम संबंध वालों के लिए भी दिन काफी अच्छा है, बस बात करते वक्त लहजे में नरमी रखें क्योंकि मंगल का तेज कभी-कभी आपकी बातों को जरूरत से ज्यादा सीधा या तीखा बना देता है। पारिवारिक मोर्चे पर सुख भाव में उच्च के गुरु और शुक्र की युति घर का माहौल बेहद मधुर और शांत रखेगी। माता का आशीर्वाद और उनका साथ आज किसी दवा से कम नहीं। संतान की तरफ से मन में थोड़ी दूरी का भाव आ सकता है, इसलिए उन्हें थोड़ा वक्त दें। और अगर पिता या परिवार के किसी बड़े सदस्य से पैसों को लेकर कोई मतभेद उठे, तो आज चुप रहकर बात को टाल देना ही सबसे समझदारी भरा कदम होगा।
वृषभ लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Taurus Love Horoscope Today)
आज जीवनसाथी के साथ रिश्ते में थोड़ी तीव्रता या नोकझोंक रह सकती है क्योंकि सप्तम भाव पर मंगल की दृष्टि है। घबराइए नहीं, उच्च के गुरु की शुभ दृष्टि भी वहीं पड़ रही है यानी छोटी-मोटी खटपट के बाद रिश्ता और ज्यादा गहरा और मजबूत होगा। आज अपने जीवनसाथी की सेहत के प्रति सचेत रहें और उनका पूरा साथ दें। प्रेम संबंध वालों के लिए शाम का वक्त बेहद खूबसूरत रहेगा। पारिवारिक मोर्चे पर आज भाई-बहनों का साथ आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। उनकी किसी परेशानी को सुलझाने में दिल से लगेंगे तो रिश्ता और मजबूत होगा। मां के मन की बात समझने की कोशिश करें, उनके मन में हल्की उदासी रह सकती है। घर के बुज़ुर्गों से संवाद बनाए रखें और उनका आशीर्वाद लेते रहें।
खबरें और भी
फ्री पर्सनलाइज्ड विवाह भविष्य यहां देखें।
मिथुन लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Gemini Love Horoscope Today)
आज धन और परिवार भाव में उच्च के गुरु और शुक्र की युति होने से परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है या किसी मांगलिक कार्य की चर्चा हो सकती है। परिवार के बुजुर्गों और माता-पिता का आशीर्वाद आज आपके लिए दवा की तरह काम करेगा, इसलिए सुबह उनके चरण छूकर ही दिन की शुरुआत करें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में आज एक गंभीरता और मच्योरिटी दिखेगी। कोई पुरानी शिकायत या गलतफहमी हो तो आज खुलकर बात कर लें। आपकी वाणी में आज वो मिठास और तर्क दोनों हैं जो पार्टनर का दिल जीत सकते हैं। प्रेम संबंध वालों के लिए भावनाओं में तीव्रता रहेगी, बस जल्दबाजी में कोई बड़ा वादा करने से बचें। माता की सेहत और उनकी जरूरतों पर ध्यान दें क्योंकि उन पर जिम्मेदारियों का बोझ ज़्यादा दिख रहा है। छोटे भाई-बहनों पर अपनी राय थोपने के बजाय उन्हें प्यार से समझाएं।
कर्क लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Cancer Love Horoscope Today)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद खास है। आपके लग्न भाव में ही उच्च के गुरु और भोग के कारक शुक्र की युति बनी हुई है। जहां शुक्र आपको सुख-सुविधाओं की ओर खींचेगा, वहीं गुरु आपको संयम सिखाएगा और आज आपके भीतर यह द्वंद्व चल सकता है। वैवाहिक जीवन के लिए आज बहुत शुभ संकेत हैं क्योंकि सप्तम भाव पर उच्च के गुरु की सीधी दृष्टि पड़ रही है जिससे रिश्ते में चली आ रही कोई पुरानी खटास धीरे-धीरे पूरी तरह घुल जाएगी। जो लोग जीवनसाथी की तलाश में हैं, उनके लिए आने वाले दिन बेहद अनुकूल होने वाले हैं। प्रेम संबंधों में आज दिखावे से ज्यादा गहराई पर ध्यान दें और साथी के साथ शांत समय बिताएं। परिवार में वाणी पर संयम रखना आज सबसे जरूरी है, अनजाने में कही गई कोई बात किसी अपने को चुभ सकती है। संतान के क्षेत्र पर शुभता बरस रही है और उनकी पढ़ाई या भविष्य से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। घर में कोई बहस हो तो माता का साथ सब शांत कर देगा।
सिंह लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Leo Love Horoscope Today)
आज आपके पारिवारिक जीवन पर उच्च के गुरु की शुभ दृष्टि होने से घर का माहौल शांत और मंगलमय रहेगा। घर में किसी धार्मिक या शुभ आयोजन की चर्चा हो सकती है। हालांकि, आपके जीवनसाथी के भाव में राहु बैठे हैं जिससे रिश्ते में कुछ अप्रत्याशित हो सकता है या पार्टनर का मूड समझना थोड़ा मुश्किल लगेगा। आज शक और फालतू के सवालों में दिन बर्बाद न करें, शाम को साथ बैठकर शांति से बात करेंगे तो हर गांठ खुल जाएगी। प्रेम संबंध वालों के लिए भी सलाह यही है कि दिखावटी आकर्षण के बजाय एक-दूसरे के भरोसे को अहमियत दें। आज आपके पारिवारिक जीवन के सबसे चमकते सितारे आपके पिता हैं। पिता या पिता तुल्य किसी बुज़ुर्ग का आशीर्वाद आज आपके भाग्य का ताला खोल सकता है, उनके पैर छूना न भूलें। संतान की पढ़ाई को लेकर दबाव बनाने के बजाय प्यार से समझाएं।
फ्री पर्सनलाइज्ड कुण्डली मिलान के लिए यहां क्लिक करें।
कन्या लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Virgo Love Horoscope Today)
आज जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता चट्टान की तरह मज़बूत महसूस होगा। सप्तम भाव में दिग्बली शनि बैठे हैं और उन पर उच्च के गुरु की दृष्टि भी पड़ रही है जो आपके रिश्ते में मच्योरिटी, अटूट भरोसा और लंबे साथ का संकल्प तीनों को और गहरा करेगी। प्रेम संबंध वालों के लिए भी दिन बेहद शानदार है। अगर बात आगे बढ़ानी हो या घर में रिश्ते का जिक्र छेड़ना हो तो माहौल आपके पूरी तरह अनुकूल है।
परिवार में आज संतान आपकी मुस्कुराहट की वजह बनेगी, उनके किसी फैसले या नतीजे पर आपको गर्व होगा। माता और घर की जिम्मेदारियां आज कंधों पर थोड़ी ज्यादा रहेंगी, इसलिए झुंझलाने की बजाय काम को एक-एक करके शांति से निपटाएं। भाई-बहनों के साथ संवाद बहुत अच्छा रहेगा। बस पिता की सेहत और उनके कामकाज पर थोड़ा ध्यान दें क्योंकि उन पर काम का बोझ बढ़ा हुआ है।
तुला लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Libra Love Horoscope Today)
आज जीवनसाथी के साथ आपका दिन बेहद यादगार और सुंदर बन सकता है। सातवें भाव में चंद्र-मंगल की युति आपके रिश्ते में गज़ब का अपनापन, सहयोग और सौभाग्य लेकर आई है। आपके किसी भी बड़े फैसले में पार्टनर चट्टान की तरह साथ खड़े दिखाई देंगे और आज आप दोनों मिलकर घर की व्यवस्था या निवेश से जुड़ी कोई साझा योजना आगे बढ़ा सकते हैं। प्रेम संबंध के लिए भी दिन बहुत सुंदर है, बस बातचीत में गुस्सा या जल्दबाजी न आने दें क्योंकि नरमी से कही गई बात ज्यादा असर करती है। परिवार में आज बच्चों की सेहत और खान-पान पर खास ध्यान दें। पढ़ाई करने वाले बच्चों के लिए कोई अच्छी खबर आ सकती है। घर और माता के भाव पर उच्च के गुरु की दृष्टि होने से घर का माहौल शांत रहेगा। यदि कोई पुराना रिश्तेदार संपर्क करता है तो पुरानी बातें कुरेदने की बजाय एक नई शुरुआत करें।
वृश्चिक लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Scorpio Love Horoscope Today)
आज विवाह की प्रतीक्षा कर रहे लोगों के लिए बहुत शुभ संकेत हैं; उच्च के गुरु की लग्न पर दृष्टि होने से रिश्ते की कोई बात पक्की हो सकती है या आगे बढ़ सकती है। प्रेम संबंधों में भी आज गंभीरता और स्थायित्व आएगा। हालांकि, जीवनसाथी की सेहत आज आपकी पहली जिम्मेदारी है; सप्तम भाव के सूर्य पर शनि की दृष्टि होने से पार्टनर पर थकान और मानसिक दबाव दिख रहा है। उनके कामों में हाथ बटाएं, उनकी अनकही बातों को सुनें और सेहत की छोटी शिकायत को भी नजर अंदाज न करें। आज आपका सहयोग ही रिश्ते की सबसे बड़ी पूंजी है। परिवार के मामले में चौथे भाव के राहु माता के मन में थोड़ी बेचैनी या घर की कोई चिंता दिखा रहे हैं, उनके पास बैठकर बात करें। वाणी में संयम रखें और दूर रह रहे रिश्तेदारों से फोन पर बात करके मन हल्का करें।
धनु लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Sagittarius Love Horoscope Today)
आज जीवनसाथी के साथ संवाद और बातचीत ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है। सप्तम भाव में अपनी ही राशि के बुध बैठे हैं, जिसका मतलब है कि प्यार से बैठकर बात करने से हर उलझी हुई गांठ खुल सकती है। किसी भी घरेलू या बाहरी मामले में आज आपके पार्टनर की राय बहुत काम की साबित होगी, इसलिए उनसे सलाह लेने में संकोच न करें। प्रेम संबंध वालों के लिए पांचवें भाव का चंद्र-मंगल योग भावनाओं में गहराई और रोमांच दोनों लेकर आएगा, लेकिन अपनी भावनाओं का ढिंढोरा न पीटें; रिश्ते को अभी निजी (सीक्रेट) ही रखें तो बेहतर होगा। परिवार में घर और माता की जिम्मेदारियां आज आपके कंधों पर ज्यादा रहेंगी। माता की सेहत का ख्याल रखें और उनके फैसलों को अहमियत दें। संतान की किसी जिद पर गुस्सा करने के बजाय समझदारी से पेश आएं।
अपनी कुंडली का मांगलिक दोष फ्री में चेक करें।
मकर लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Capricorn Love Horoscope Today)
वैवाहिक जीवन और प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन किसी वरदान से कम नहीं है। आपके सप्तम भाव में ही देवगुरु बृहस्पति अपनी उच्च राशि में योगकारक शुक्र के साथ विराजमान हैं। यह दिव्य युति दांपत्य जीवन में पिछले काफी समय से चली आ रही उथल-पुथल, गलतफहमियों या दूरियों को पूरी तरह समाप्त करने की ताकत रखती है; बस पहल आपको करनी होगी। अविवाहित लोगों के लिए योग्य जीवनसाथी मिलने की मनोकामना पूरी होने का समय शुरू हो चुका है, इसलिए घर में रिश्ते की चर्चा चले तो उसे टालें नहीं। प्रेम संबंधों में अभी थोड़ा धैर्य रखें, आने वाला समय आपके और भी पक्ष में होगा। परिवार में आज घर का माहौल ऊर्जा और चहल-पहल से भरा रहेगा। माता का साथ और उनकी सलाह विशेष फलदायी रहेगी। भाई-बहनों से रिश्ते मजबूत होंगे, उनकी मदद करने से पीछे न हटें।
कुंभ लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Aquarius Love Horoscope Today)
आज वैवाहिक जीवन में चली आ रही पुरानी समस्याओं और उदासीनता का समाधान संभव है। सप्तम भाव में केतु की मौजूदगी ने आपके रिश्ते में जो एक रूखापन या दूरी ला दी थी, उसे छठे भाव में बैठे उच्च के गुरु की कृपा अब धीरे-धीरे पिघला रही है। आज अपने साथी से खुलकर बात करें; पुराने सारे गिले-शिकवे माफी और एक प्यारी सी मुस्कान से धुल जाएंगे। जो लोग विवाह के इच्छुक हैं, उन्हें योग्य जीवनसाथी मिलने के मजबूत योग बन रहे हैं और चल रही बातचीत किसी निर्णायक मोड़ पर पहुंच सकती है। प्रेम संबंधों में आज शब्दों से ज्यादा एक-दूसरे का साथ निभाने पर ध्यान दें। परिवार में आज की धुरी आपकी माता हैं; उनका आशीर्वाद आपके लिए संजीवनी का काम करेगा, उनके पास बैठें और उन्हें प्रसन्न रखें। भाई-बहनों और रिश्तेदारों से सहयोग का आदान-प्रदान आज आपके रिश्ते को और मजबूत बनाएगा।
मीन लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Pisces Love Horoscope Today)
आपके पंचम भाव में लग्नेश देवगुरु बृहस्पति उच्च राशि में शुक्र देव के साथ बैठे हैं, जो आपकी लव लाइफ के लिए एक अत्यंत सुखद, दिव्य और रोमांटिक समय बना रहे हैं। आज प्रेम संबंधों में एक अलग ही मिठास और आपसी समर्पण देखने को मिलेगा; सामंजस्य बनाकर चलेंगे तो बात विवाह तक पहुंच सकती है। हालांकि, जीवनसाथी के साथ रिश्ते में आज आपकी परिपक्वता की परीक्षा है; सप्तम भाव पर शनि की दृष्टि होने से छोटी बातें भी गंभीर रूप ले सकती हैं, इसलिए आज तंज कसना या ताने मारना पूरी तरह बंद रखें। पार्टनर की किसी भूल पर आज चुप रह जाना ही आपकी जीत होगी। परिवार में संतान की ओर से कोई बड़ी रचनात्मक उपलब्धि या पढ़ाई से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। घर खरीदने या बनाने के सपने पर परिवार के साथ बैठकर चर्चा करने के लिए दिन अच्छा है, बस भाई-बहनों से बातचीत में नरमी रखें।
लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, Astropatri.com, प्रतिक्रिया के लिए लिखें: hello@astropatri.com