विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लव राशिफल 13 जून: गुरु-शुक्र की युति से इन राशियों के रिश्तों में घुलेगी मिठास, पढ़ें भाग्यफल

Updated: Sat, 13 Jun 2026 06:00 AM (IST)

आज 13 जून 2026 को प्यार और पारिवारिक रिश्तों के मामले में सितारों की चाल बेहद खास और सकारात्मक बनी हुई है। सुख और वैभव के कारक शुक्र देव और उच्च के गु ...और पढ़ें

Aaj Ka Love Rashifa 13 June 2026: आज बन रहा राशि परिवर्तन योग।

Aaj Ka Love Rashifa 13 June 2026: आज बन रहा राशि परिवर्तन योग।

आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। आज घरेलू जीवन में सुख-शांति बढ़ाने या प्रेम संबंधों में परिपक्वता चाहने वालों के लिए उत्तम दिन है। गुरु और शुक्र का शुभ असर आज आपकी वाणी में मिठास और फैसलों में समझदारी लेकर आएगा, जिससे बड़े से बड़े घरेलू विवाद भी बातचीत से सुलझ सकते हैं।

आज बना सुकर्मा योग आपके हर प्रयास को बिना बाधा के पूरा करेगा। हालांकि, मंगल के प्रभाव के कारण कुछ राशियों को जल्दबाजी में कोई भी राय बनाने से बचना होगा।नए रिश्तों में धीरज रखें और शादीशुदा जिंदगी में अपनी बात मनवाने की ज़िद न करें। आज माता-पिता और परिवार के बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके भाग्य को और मजबूत करेगा। ऐसे में चलिए एस्ट्रोलॉजर आनंद सागर पाठक से जानते हैं मेष से मीन राशि (Love Horoscope 13 June 2026) तक का लव राशिफल।

मेष लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Aries Love Horoscope Today)

आज आपके जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मैच्योरिटी, अपनापन और आकर्षण बना रहेगा। आपके भीतर की सकारात्मक ऊर्जा आज आपके पार्टनर को भी साफ महसूस होगी। प्रेम संबंध वालों के लिए भी दिन काफी अच्छा है, बस बात करते समय अपने लहजे में नरमी रखें; मंगल का तेज कभी-कभी आपकी बातों को जरूरत से ज्यादा सीधा या तीखा बना देता है।

पारिवारिक मोर्चे पर सुख भाव में उच्च के गुरु और शुक्र की युति घर का माहौल बेहद मधुर और शांत रखेगी। माता का आशीर्वाद और उनका साथ आज आपके लिए किसी दवा से कम नहीं है, उनके साथ कुछ समय जरूर बिताएं। संतान की किसी बात पर जल्दबाजी में कोई राय न दें, बल्कि उन्हें थोड़ा वक्त दें। यदि पिता या परिवार के किसी बड़े सदस्य से पैसों को लेकर कोई मतभेद उठे, तो आज चुप रहकर बात को टाल देना ही सबसे समझदारी भरा कदम होगा। दोपहर बाद घर का माहौल और भी खुशनुमा हो जाएगा।

खबरें और भी

फ्री पर्सनलाइज्ड विवाह भविष्य यहां देखें।

वृषभ लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Taurus Love Horoscope Today)

आज जीवनसाथी के साथ रिश्ते में समझदारी की मिठास रहेगी। दोपहर के बाद उच्च के चंद्रमा के आपकी ही राशि में आने से आपका व्यवहार इतना सहज और आकर्षक हो जाएगा कि आपस में नोकझोंक की गुंजाइश ही नहीं बचेगी। प्रेम संबंध वालों के लिए आज दिल की बात कहने के लिए दोपहर बाद का समय सबसे बेहतरीन है, बात बनने के पूरे योग हैं।

पारिवारिक मोर्चे पर आज भाई-बहनों का साथ आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। उनके साथ बातचीत बढ़ाएं, इससे आपका रिश्ता और ज्यादा गहरा और मजबूत होगा। उनकी किसी परेशानी को सुलझाने में अगर आप दिल से लगेंगे तो उन्हें बहुत खुशी होगी। हाँ, केतु के प्रभाव के कारण माता के स्वास्थ्य और उनके मन का खास ख्याल रखें, उनसे दूरी न बनने दें। घर के बुजुर्गों से संवाद बनाए रखें और उनका आशीर्वाद लेते रहें।

मिथुन लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Gemini Love Horoscope Today)

आज जीवनसाथी का साथ घर की समृद्धि और सुख दोनों को बढ़ाने वाला है। देवगुरु के उच्च होकर धन और परिवार के भाव में बैठने से परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है या किसी मांगलिक कार्य की चर्चा हो सकती है। जीवनसाथी के साथ बैठकर भविष्य की कोई योजना बनाइए, आपकी बातचीत का बहुत अच्छा नतीजा निकलेगा। प्रेम संबंध वालों के लिए भी शुक्र की मौजूदगी रिश्ते में मिठास बनाए रखेगी; किसी अच्छे रेस्तरां में जाने या साथ यात्रा करने की योजना रिश्ते में ताजगी लाएगी।

परिवार के साथ बैठकर भोजन करने का योग आज विशेष रूप से बन रहा है, और यही आज के दिन की असली खुशी होगी। सुबह के समय माता-पिता और बुजुर्गों के चरण छूकर आशीर्वाद लें, यह आपके लिए दवा की तरह काम करेगा। छोटे भाई-बहनों पर अपनी राय थोपने के बजाय उन्हें प्यार से समझाएं। दूर रहने वाले किसी रिश्तेदार का फोन या संदेश आज आपके दिन को खास बना सकता है।

फ्री पर्सनलाइज्ड कुण्डली मिलान के लिए यहां क्लिक करें।

कर्क लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Cancer Love Horoscope Today)

कर्क राशि के जातकों के लिए आज प्रेम के मामले में ग्रह खुलकर आपके साथ हैं। शुक्र का आपकी ही राशि में होना आपके आकर्षण को बहुत बढ़ा रहा है। जीवनसाथी आज आपकी हर योजना में आपका सबसे मजबूत सहारा बनेंगे, इसलिए उनसे सलाह जरूर लें। जो लोग किसी नए रिश्ते की शुरुआत करना चाहते हैं, उनके लिए आज आगे बढ़ने का दिन है। प्रेम संबंधों में आज दिखावे से ज्यादा गहराई पर ध्यान दें और साथी के साथ शांत समय बिताएं।

घर का माहौल बहुत अच्छा रहेगा। माता का आशीर्वाद और घर की सुख-सुविधाएं दोनों आज आपको खुश रखेंगी। संतान की पढ़ाई या उनके करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार में बातचीत करते समय वाणी में मिठास बनाए रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि अनजाने में कही गई कोई कड़वी बात किसी अपने को चुभ सकती है। घर में कोई बहस हो तो शांत रहें, माता का साथ सब कुछ ठीक कर देगा।

सिंह लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Leo Love Horoscope Today)

आज विवाहित लोग अपने जीवनसाथी की भावनाओं को सबसे ज्यादा अहमियत दें। आपके सप्तम भाव में राहु की स्थिति छोटी सी गलतफहमी को भी बड़ा रूप दे सकती है। इसलिए शक या फालतू के सवालों में दिन बर्बाद करने के बजाय, शाम का कुछ समय सिर्फ जीवनसाथी के नाम करें; साथ बैठकर शांति से बात करेंगे तो हर उलझन सुलझ जाएगी। प्रेम के मोर्चे पर आज दिल की धड़कनें तेज रह सकती हैं। शुक्र और गुरु की स्थिति किसी नए प्रेम प्रसंग के योग बना रही है, जहाँ साथ में बिताए एकांत के पल आपके लिए बहुत मायने रखेंगे।

पारिवारिक जीवन में आपके आपके पिता आपका मजबूत आधार हैं। पिता या पिता समान किसी बुजुर्ग का आशीर्वाद आज आपके भाग्य का ताला खोल सकता है, उनके पैर छूना न भूलें। परिवार में किसी मांगलिक या धार्मिक कार्य की चर्चा शुरू हो सकती है। घर की महिलाओं का सम्मान करना आज सीधे आपके भाग्य को बढ़ाएगा। संतान की पढ़ाई को लेकर दबाव बनाने के बजाय उन्हें प्यार से समझाएं।

कन्या लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Virgo Love Horoscope Today)

आज जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता बेहद मजबूत और स्थिर महसूस होगा। सप्तम भाव में बैठे शनि और उन पर गुरु की दृष्टि आपके रिश्ते में अटूट भरोसा और लंबे साथ के संकल्प को और गहरा करेगी। प्रेम संबंधों में भी गंभीरता का रंग रहेगा। जो रिश्ते टिकाऊ हैं, वे आज और पक्के होंगे। अगर बात आगे बढ़ानी हो या घर में अपने रिश्ते का जिक्र करना हो, तो माहौल आपके पूरी तरह अनुकूल है।

पारिवारिक जीवन में आज बड़ों का स्थान सबसे ऊपर रखिए। बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके लिए वरदान सिद्ध होगा, सुबह उनके चरण स्पर्श करके ही घर से निकलें। पिता या पिता समान किसी व्यक्ति से आपको करियर को लेकर कोई बहुत जरूरी सलाह मिल सकती है। बड़े भाई-बहनों की तरफ से भी कोई खुशखबरी या सहयोग मिलने के योग हैं। संतान आज आपकी मुस्कुराहट की वजह बनेगी, उनके किसी फैसले पर आपको गर्व होगा। बस माता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को झुंझलाने की बजाय शांति से निभाएं।

तुला लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Libra Love Horoscope Today)

आज जीवनसाथी के साथ आपका दिन बेहद यादगार और सुंदर बन सकता है। सातवें भाव का मंगल आपके रिश्ते में गजब का अपनापन और सहयोग लेकर आया है। आपके किसी भी बड़े फैसले में पार्टनर चट्टान की तरह आपके साथ खड़े दिखाई देंगे। आज आप दोनों मिलकर घर की व्यवस्था या निवेश से जुड़ी कोई साझी योजना आगे बढ़ा सकते हैं, बस बातचीत में गुस्सा या जल्दबाजी न आने दें। प्रेम संबंध के लिए भी दिन बहुत सुंदर है, कोई उम्मीद से परे मुलाकात हो सकती हैं। लहजा नरम रखेंगे तो बात ज्यादा असर करेगी।

पारिवारिक मोर्चे पर आज घर का माहौल शांत रहेगा। दोपहर के बाद उच्च के चंद्रमा की स्थिति से ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर आ सकती है या उनसे संपर्क हो सकता है, जिससे रिश्तों में अपनापन बढ़ेगा। घर में बड़ों की किसी पुरानी सीख का महत्व आज आपको समझ आएगा। संतान के किसी फैसले पर तुरंत गुस्सा करने के बजाय पहले उनकी पूरी बात सुनें। बच्चों की सेहत और उनके खानपान का आज खास ख्याल रखें।

वृश्चिक लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Scorpio Love Horoscope Today)

आज विवाह की प्रतीक्षा कर रहे लोगों के लिए बहुत शुभ संकेत हैं। ग्रहों की सुंदर स्थिति के कारण रिश्ते की कोई बात पक्की हो सकती है या आगे बढ़ सकती है। वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन ढेर सारा आनंद लेकर आया है। उच्च के चंद्रमा जीवनसाथी के साथ रिश्ते में भावनात्मक गर्माहट भरेंगे । आज अपने जीवनसाथी को कोई छोटा सा ही सही, उपहार जरूर दें; यह छोटी सी पहल रिश्ते में बड़ी मिठास घोलेगी। प्रेम संबंधों में भी आज गंभीरता और स्थिरता आएगी ।

परिवार के मामले में पिता और गुरुजनों का आशीर्वाद आज आपके जीवन को सोने सा चमका देगा, उनकी सलाह को अनसुना न करें। हालांकि, राहु के प्रभाव के कारण घर में कोई अप्रत्याशित बात आपके मन को थोड़ी बेचैनी दे सकती है। माता के स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें और उनके पास बैठकर बात करें। संतान की पढ़ाई को लेकर थोड़ा अनुशासन बरतना पड़ सकता है, पर डांटने के बजाय प्यार से समझाने का रास्ता चुनें। घर के माहौल को हल्का-फुल्का बनाए रखने की जिम्मेदारी आज आपकी है।

अपनी कुंडली का मांगलिक दोष फ्री में चेक करें।

धनु लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Sagittarius Love Horoscope Today)

आज जीवनसाथी के साथ खुलकर बात करने और संवाद बनाए रखने का दिन है। सप्तम भाव में बुध के होने से बातचीत में वह सहजता रहेगी जो पुरानी से पुरानी गलतफहमी की गांठ को भी पिघला दे। किसी भी घरेलू या बाहरी मामले में आज आपके पार्टनर की राय बहुत काम की साबित होगी, इसलिए उनसे सलाह लेने में संकोच न करें। प्रेम संबंध में ग्रहों का योग भावनाओं में गहराई और रोमांच लेकर आएगा। अपनी भावनाओं का ढिंढोरा न पीटें; रिश्ते को अभी निजी रखना ही आपके लिए बेहतर होगा।

आज का सबसे सुंदर काम होगा अपने रिश्तेदारों से मिलना या उनसे संपर्क करना। माता और पिता, दोनों पक्षों के संबंधियों (मामा, मौसी, चाचा, बुआ) से लंबे समय से बात नहीं हुई है, तो आज फोन पर उनका हालचाल लें; इससे आपके ग्रह बहुत मजबूत होंगे। परिवार में घर और माता की जिम्मेदारियां आज आपके कंधों पर थोड़ी ज्यादा रह सकती हैं, माता की सेहत का ध्यान रखें। संतान की किसी जिद पर गुस्सा करने के बजाय समझदारी से पेश आएं।

मकर लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Capricorn Love Horoscope Today)

वैवाहिक जीवन के लिहाज से आज का दिन किसी वरदान से कम नहीं है। योगकारक शुक्र और उच्च के देवगुरु बृहस्पति मिलकर जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते को आशीर्वाद दे रहे हैं। यह दिव्य स्थिति दांपत्य जीवन में पिछले काफी समय से चली आ रही उथल-पुथल, गलतफहमियों या दूरियों को पूरी तरह समाप्त करने की ताकत रखती है; बस बातचीत की पहल आपको करनी होगी। अविवाहित लोगों के लिए योग्य जीवनसाथी मिलने के योग बहुत मजबूत हैं, इसलिए घर में रिश्ते की चर्चा चले तो उसे टालें नहीं। प्रेम संबंधों में दोपहर बाद का समय बेहद अनुकूल रहेगा, जब उच्च के चंद्रमा का सहयोग मिलेगा।

पारिवारिक जीवन में आज घर का माहौल ऊर्जा, उमंग और चहल-पहल से भरा रहेगा। संतान की कोई बड़ी सफलता या तरक्की आज पूरे परिवार की खुशी का केंद्र बनेगी, उन्हें शाबाशी जरूर दें। घर में किसी मांगलिक उत्सव या फंक्शन के आयोजन की चर्चा हो सकती है। माता के साथ सुबह का समय बिताएं, उनका सानिध्य और सलाह आपके मन को बहुत सुकून देगी। भाई-बहनों से रिश्ते मजबूत होंगे, उनकी मदद करने से पीछे न हटें।

कुंभ लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Aquarius Love Horoscope Today)

आज वैवाहिक जीवन में थोड़ी सी मेहनत आपको करनी होगी। सप्तम भाव में केतु की मौजूदगी रिश्ते में एक अनकही उदासीनता या रूखापन ला सकती है। इसका सबसे अच्छा इलाज यह है कि आज कुछ देर मोबाइल और काम को अलग रखकर सिर्फ अपने जीवनसाथी के साथ बैठें; पुराने सारे गिले-शिकवे एक प्यारी सी मुस्कान से धुल जाएंगे। जो लोग विवाह के इच्छुक हैं, उन्हें योग्य जीवनसाथी मिलने के मजबूत योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों में संवाद की मिठास बनी रहेगी, लंबी बातचीत आपके रिश्ते को और गहरा करेगी।

परिवार के लिए आज का दिन सेवा और सुकून का है। घर में यदि कोई बुजुर्ग लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे, तो आज उनके उचित इलाज या सही डॉक्टर की व्यवस्था बन जाएगी, जिससे मन की चिंता दूर होगी। माता का साथ दोपहर बाद आपको विशेष सुख और मानसिक शांति देगा। छोटे भाई-बहनों से पूरा सहयोग मिलेगा। आज कुछ ऐसे शुभचिंतक भी आपसे जुड़ सकते हैं जो बिना किसी स्वार्थ के आपकी मदद करेंगे, उनके सुझावों को ध्यान से सुनें।

मीन लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Pisces Love Horoscope Today)

आपके पंचम भाव में लग्नेश देवगुरु बृहस्पति उच्च राशि में शुक्र देव के साथ बैठे हैं, जो आपकी लव लाइफ के लिए एक अत्यंत सुखद, दिव्य और पवित्र समय बना रहे हैं। आज प्रेम संबंधों में एक अलग ही गहराई और आपसी समर्पण देखने को मिलेगा; जो रिश्ता सच्चा है वह आज विवाह की दिशा में एक कदम आगे बढ़ सकता है। हालांकि, जीवनसाथी के साथ रिश्ते में आज आपकी मैच्योरिटी (परिपक्वता) की परीक्षा है; वाणी में तेजी होने के कारण छोटी बातें भी बड़ा रूप ले सकती हैं, इसलिए तंज कसना या ताने मारना पूरी तरह बंद रखें। पार्टनर की किसी भूल पर आज चुप रह जाना ही आपकी जीत होगी। जीवनसाथी के साथ घर में बिताया समय सुखद रहेगा।

पारिवारिक जीवन में आज संतान आपकी खुशी का मुख्य केंद्र रहेगी। बच्चों की पढ़ाई, करियर या सेहत से जुड़ी जो चिंता चली आ रही थी, आज उसका बहुत अच्छा समाधान निकलेगा। दोपहर बाद भाई-बहनों के साथ चला आ रहा कोई मनमुटाव भी दूर होगा, रिश्तों में गर्माहट लौटेगी; पहल करने में संकोच न करें। घर में काम करने वाले सहायकों या नौकरों का आज विशेष ध्यान रखें, उनके साथ अच्छा व्यवहार आपके पारिवारिक सुख को सीधे बढ़ाएगा।

लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, Astropatri.com, प्रतिक्रिया के लिए लिखें: hello@astropatri.com