विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लव राशिफल 14 जून : आपके सितारे प्यार बरसाएंगे या बढ़ाएंगे टेंशन? एस्ट्रोलॉजर से जानें अपनी लव लाइफ का हाल

Updated: Sun, 14 Jun 2026 06:00 AM (IST)

आज 14 जून 2026 को प्यार और पारिवारिक रिश्तों के मामले में सितारों की स्थिति बेहद संवेदनशील और गहरे बदलावों की ओर इशारा कर रही है। आज दोपहर 2 बजकर 20 म ...और पढ़ें

Aaj Ka Love Rashifa 14 June 2026: आज का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifa 14 June 2026: आज का लव राशिफल 

आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। आज का दिन प्रेम संबंधों और घरेलू जीवन में जल्दबाजी से बचने और मन को शांत रखने का है। आज अमावस्या के प्रभाव से रिश्तों में हल्की उदासी या गलतफहमी आ सकती है, जिसे केवल धैर्य और मीठी वाणी से ही संभाला जा सकता है।

धृति योग आज आपको अपने फैसलों और जज्बातों पर काबू रखने की शक्ति देगा। आज किसी भी नए रिश्ते की शुरुआत करने या शादी-ब्याह से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। आज के दिन परिवार के बुजुर्गों का सम्मान करना, माता-पिता की सेवा करना और पितरों को याद कर उनका आशीर्वाद लेना आपके पारिवारिक सुख को कई गुना बढ़ा देगा। ऐसे में चलिए एस्ट्रोलॉजर आनंद सागर पाठक से जानते हैं मेष से मीन राशि (Love Horoscope 14 June 2026) तक का लव राशिफल।

मेष लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Aries Love Horoscope Today)

आज बातचीत करते समय अपने स्वभाव में नरमी रखें। मंगल के असर से आपकी बातें जरूरत से ज्यादा सीधा या तीखा रूप ले सकती हैं, जिससे पार्टनर का दिल दुख सकता है। आज आपके शब्द रिश्ते को गहरा भी कर सकते हैं और दूरी भी बढ़ा सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर बोलें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में अपनापन रहेगा, लेकिन पुरानी बातों को लेकर शिकायत करने के बजाय शांति से सुझाव दें। परिवार में बड़े-बुजुर्गों और माता का आशीर्वाद लें, इससे घर का माहौल शांत होगा। संतान की किसी बात पर तुरंत गुस्सा करने के बजाय उन्हें थोड़ा समय दें। पिता से धन को लेकर मतभेद हो, तो आज चुप रहना ही सबसे सही होगा।

वृषभ लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Taurus Love Horoscope Today)

प्रेम संबंधों के लिए आज अपने दिल की बात कहने का समय बहुत अच्छा है, बात बनने के पूरे योग हैं। दिखावे और प्रलोभन से दूर रहकर अपने साथी की सच्ची भावनाओं को समझने का प्रयास करें। आज अमावस्या सीधे आपकी ही राशि में लग रही है, इसलिए जीवनसाथी के साथ बातचीत में पूरी ईमानदारी रखें। आज छोटे भाई-बहनों का साथ आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा। केतु के प्रभाव के कारण माता की सेहत और उनकी मानसिक शांति का खास ख्याल रखें, उन्हें आपके साथ की जरूरत पड़ सकती है।

खबरें और भी

मिथुन लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Gemini Love Horoscope Today)

शुक्र की कृपा से प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी। पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाने या समय बिताने की योजना रिश्ते में नयापन लेकर आएगी।बारहवें भाव में अमावस्या होने से आज मन थोड़ा उदास या अकेला महसूस कर सकता है, जिससे जीवनसाथी को लग सकता है कि आप मानसिक रूप से उनसे दूर हैं। उन्हें प्यार से समझाएं कि आपकी नाराजगी उनसे नहीं है। आज परिवार के साथ बैठकर भोजन करने का योग बनेगा। छोटे भाई-बहनों पर अपनी राय थोपने से बचें और घर के बुजुर्गों के पास बैठकर सलाह लें।

कर्क लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Cancer Love Horoscope Today)

प्रेम के मामले में ग्रह पूरी तरह आपके साथ हैं। आपका आकर्षण बहुत बढ़ा हुआ रहेगा। जो लोग नए रिश्ते की शुरुआत करना चाहते हैं, उनके लिए आज आगे बढ़ने का दिन है। साथी के साथ शांत और सुकून भरा समय बिताएं। जीवनसाथी आज आपकी हर योजना में आपका सबसे मजबूत सहारा बनेंगे, इसलिए उनकी सलाह जरूर लें। घर का माहौल अच्छा रहेगा। बड़े भाई-बहनों से अगर कोई पुराना मनमुटाव है, तो आज बातचीत करके उसे सुलझा लें। परिवार में बोलते समय वाणी मधुर रखें, क्योंकि अनजाने में कही गई कड़वी बात किसी अपने को चुभ सकती है।

सिंह लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Leo Love Horoscope Today)

प्रेम के मोर्चे पर आज शिकायतों का पिटारा खोलने से बचें। पार्टनर के साथ शांति से वक्त बिताएं, जिससे कोई नया प्रेम प्रसंग भी शुरू हो सकता है।आज आपके कर्म भाव में अमावस्या लग रही है, जिससे मन थोड़ा भारी रह सकता है। जीवनसाथी के व्यवहार को लेकर शक करने या फालतू सवाल उठाने के बजाय शाम का समय सिर्फ उनके नाम करें। आज पिता या पिता समान किसी बुजुर्ग से सलाह लेना आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा। संतान के भविष्य को लेकर चिंता हो, तो आज उस पर कोई बड़ा फैसला न लें।

कन्या लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Virgo Love Horoscope Today)

प्रेम संबंधों में आज गंभीरता और गहराई रहेगी। जो रिश्ते लंबे समय से चल रहे हैं, वे आज और मजबूत होंगे। अगर घर-परिवार में अपने रिश्ते की बात आगे बढ़ानी हो, तो आज का दिन बहुत अनुकूल है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता बेहद मजबूत और भरोसेमंद महसूस होगा। पार्टनर की कोई व्यावहारिक सलाह आज आपके बहुत काम आएगी। आज आपके भाग्य स्थान पर अमावस्या है, इसलिए पिता या घर के बुजुर्गों से व्यर्थ का वाद-विवाद बिल्कुल न करें। उनका आशीर्वाद लेकर ही घर से निकलें। बड़े भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा और संतान के किसी फैसले पर आपको गर्व होगा।

तुला लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Libra Love Horoscope Today)

प्रेम संबंध के लिए दिन बहुत सुंदर है, कोई उम्मीद से परे मुलाकात हो सकती है। बातचीत में अपना लहजा नरम रखेंगे, तो बात ज्यादा असर करेगी। आठवें भाव की अमावस्या के कारण मन में हल्की बेचैनी रह सकती है। जीवनसाथी के साथ गहरा लगाव और तीखी बहस दोनों की स्थिति बन सकती है, इसलिए शांत रहें। आज दोनों मिलकर घर की व्यवस्था या निवेश की कोई साझी योजना बना सकते हैं। ससुराल पक्ष से कोई बात या खबर सामने आ सकती है, जिस पर तुरंत प्रतिक्रिया न दें। बच्चों की सेहत और खानपान का आज खास ख्याल रखें।

वृश्चिक लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Scorpio Love Horoscope Today)

प्रेम संबंधों में आज गंभीरता और स्थिरता आएगी। आज प्यार का इजहार करने या कोई बड़ी बातचीत करने के बजाय रिश्ते को सहजता से चलने दें। जो लोग विवाह का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए रिश्ते की बात पक्की होने या आगे बढ़ने के मजबूत योग हैं। आज जीवनसाथी के साथ रिश्ते में भावनात्मक गर्माहट रहेगी, उन्हें कोई छोटा सा उपहार जरूर दें। आज घर की योजनाएं अचानक बदल सकती हैं, इसलिए खुद को लचीला रखें। राहु के कारण माता के स्वास्थ्य या उनके मन की बेचैनी आपको परेशान कर सकती है, उनके पास बैठें।

फ्री पर्सनलाइज्ड कुण्डली मिलान के लिए यहां क्लिक करें।

धनु लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Sagittarius Love Horoscope Today)

प्रेम संबंधों में भावनाएं गहरी और रोमांचक होंगी। हालांकि, अपनी लव लाइफ को अभी दूसरों के सामने जाहिर न करें और इसे निजी रखना ही आपके लिए बेहतर होगा। छठे भाव की अमावस्या के कारण आज पैसों के लेनदेन को लेकर किसी भी रिश्ते में दरार आ सकती है, इसलिए न किसी से कर्ज लें और न दें। जीवनसाथी के साथ खुलकर बात करें, जिससे पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी। माता के स्वास्थ्य और घर की जिम्मेदारियों पर विशेष ध्यान दें। आज अपने ननिहाल या ददिहाल के रिश्तेदारों से फोन पर बात कर उनका हालचाल लें, इससे आपके ग्रह मजबूत होंगे।

मकर लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Capricorn Love Horoscope Today)

प्रेम संबंधों के लिए दोपहर बाद का समय बेहद अनुकूल रहेगा, जब चंद्रमा का सहयोग मिलेगा। हालांकि, आज रोमांस की उम्मीद थोड़ी कम रखें और पार्टनर से कोई शिकवा-शिकायत न छेड़ें। वैवाहिक जीवन के लिहाज से आज का दिन किसी वरदान से कम नहीं है। पिछले काफी समय से चली आ रही उथल-पुथल या दूरियां समाप्त हो सकती हैं, बस बातचीत की पहल आपको करनी होगी। कुंवारे लोगों के लिए शादी के अच्छे योग बने हुए हैं। पंचम भाव की अमावस्या के कारण आज बच्चों के शोर या जिद पर गुस्सा आ सकता है, लेकिन डांटने के बजाय धैर्य से काम लें।

फ्री पर्सनलाइज्ड विवाह भविष्य यहां देखें।

कुंभ लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Aquarius Love Horoscope Today)

प्रेम संबंधों में बातचीत की मिठास बनी रहेगी। लंबी बातचीत आपके रिश्ते को और गहरा करेगी, बस मुलाकात में घर-परिवार की उलझनें न उठाएं। चौथे भाव की अमावस्या के कारण आज घर का माहौल थोड़ा अशांत रह सकता है। माता और जीवनसाथी के बीच कोई नोक-झोंक हो, तो आपको बीच का रास्ता निकालना होगा, किसी एक का पक्ष न लें। केतु के कारण पार्टनर के व्यवहार में रूखापन आ सकता है, जिसे प्यार से सुलझाएं। माता के स्वास्थ्य का हालचाल लेते रहें और उनके पास कुछ समय शांति से बिताएं।

मीन लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Pisces Love Horoscope Today)

लग्नेश गुरु और शुक्र की कृपा से आपकी लव लाइफ के लिए यह एक बेहद सुखद, दिव्य और पवित्र समय है। आपका सच्चा रिश्ता आज विवाह की दिशा में एक कदम आगे बढ़ सकता है। शाम को पार्टनर के साथ बिताया समय मन को सुकून देगा।तीसरे भाव की अमावस्या और शनि की दृष्टि के कारण आज भाई-बहनों के साथ संबंधों को लेकर मन परेशान हो सकता है। उनसे चल रही अनबन को दूर करने के लिए खुद फोन करें और पहल करें। जीवनसाथी के साथ बातचीत में वाणी पर काबू रखें, ताने न मारें । संतान की कोई बात आज आपका दिल खुश कर देगी।

अपनी कुंडली का मांगलिक दोष फ्री में चेक करें।

लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, Astropatri.com, प्रतिक्रिया के लिए लिखें: hello@astropatri.com