विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लव राशिफल 16 जून: वृद्धि योग से किन राशियों के प्रेम संबंध होंगे गहरे? पढ़ें मेष से मीन तक का लव राशिफल

Updated: Tue, 16 Jun 2026 06:00 AM (IST)

16 जून 2026, सोमवार को चंद्रमा मिथुन राशि में सूर्य और बुध के साथ गोचर कर रहे हैं। सूर्य और चंद्रमा के इस मिलन से आज 'वृद्धि योग' बन रहा है। ...और पढ़ें

Aaj Ka Love Rashifa 16 June 2026: किन राशियों के लिए शुभ है 'वृद्धि योग'?

Aaj Ka Love Rashifa 16 June 2026: किन राशियों के लिए शुभ है 'वृद्धि योग'?

आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। आज का दिन प्रेम संबंधों और पारिवारिक जीवन में पुरानी कड़वाहट को भुलाकर एक नई शुरुआत करने का है। वृद्धि योग के कारण आज आप अपनों के साथ जो भी भावनात्मक जुड़ाव बढ़ाएंगे, वह आगे चलकर और गहरा होगा।

आज अपनी बात मनवाने की जिद छोड़ने और दूसरों की भावनाओं का सम्मान करने से घर और प्रेम जीवन में सुकून बना रहेगा। ऐसे में चलिए एस्ट्रोलॉजर आनंद सागर पाठक से जानते हैं मेष से मीन राशि (Love Horoscope 13 June 2026) तक का लव राशिफल।

मेष लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Aries Love Horoscope Today)

प्रेम जीवन में आज पार्टनर या प्रेमी के साथ दिल की बात खुलकर शेयर करने का दिन है। आपकी बातों में आज एक अनोखा अपनापन रहेगा, जो रिश्ते की पुरानी गांठें खोल देगा। बस ध्यान रखें कि लग्न में बैठे मंगल की वजह से अपनी बात मनवाने की जिद न करें, वरना माहौल बिगड़ सकता है। तीसरे भाव में ग्रहों के जमावड़े के कारण आज छोटे भाई-बहनों या करीबी दोस्तों की कोई जरूरत पूरी करने से आपका रिश्ता और गाढ़ा होगा। माता-पिता के साथ भी अगर कोई पुरानी अनबन चल रही थी, तो आज उसे दूर करने का सबसे अच्छा मौका है।

वृषभ लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Taurus Love Horoscope Today)

यदि आप किसी से प्यार करते हैं या जीवनसाथी से कोई जरूरी बात कहना चाहते हैं, तो आज का दिन बहुत सुनहरा है। दूसरे भाव में तीन ग्रहों की युति आपकी वाणी में मिठास घोल रही है, जिससे बिगड़े हुए काम भी मीठे बोल से बन जाएंगे। परिवार या दोस्तों के साथ जो पुराने लेन-देन के हिसाब या मनमुटाव थे, उन्हें सुलझाने के लिए आज खुद पहल करें। दशम भाव में राहु के होने से अपने प्रेम जीवन की बातें दूसरों के सामने जाहिर न करें। माता-पिता और बड़ों का सम्मान करें, उनसे रुका हुआ संवाद फिर शुरू होगा।

खबरें और भी

फ्री पर्सनलाइज्ड विवाह भविष्य यहां देखें।

मिथुन लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Gemini Love Horoscope Today)

आज आपकी राशि के लग्न में सूर्य, चंद्रमा और बुध की त्रिग्रही युति होने से सारा ध्यान आपके व्यक्तित्व पर रहेगा। आपके आकर्षण से जीवनसाथी या प्रेमी बेहद प्रभावित होंगे। उनके लिए थोड़ा समय निकालें , क्योंकि इसी वक्त की कमी रिश्ते में खल रही है। राहु के नक्षत्र का प्रभाव होने के कारण एक साथ कई काम संभालते हुए मन में चिड़चिड़ाहट हो सकती है, जिसका गुस्सा पार्टनर या भाई-बहनों पर निकालने से बचें। आज परिवार, दोस्तों और भाई-बहनों की जिम्मेदारी आपके कंधों पर आ सकती है, जिसे आप बखूबी निभाएंगे।

कर्क लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Cancer Love Horoscope Today)

आपके लग्न में देवगुरु बृहस्पति उच्च के होकर शुक्र के साथ बैठे हैं, जिससे आपके स्वभाव में एक अद्भुत गरिमा रहेगी। यह स्थिति जीवनसाथी को बहुत पसंद आएगी। शुक्र की निकटता के कारण किसी खास के साथ बिताया गया एकांत का पल आपके रिश्ते को बहुत गहरा कर देगा। हालांकि, बारहवें भाव के ग्रहों के कारण मन में रह-रहकर थोड़ी बेचैनी उठ सकती है, लेकिन जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। आज आप अपने परिवार और बड़ों के लिए बड़ा सहारा बनेंगे। बच्चों और माता-पिता के साथ बहुत अच्छा वक्त बीतेगा।

सिंह लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Leo Love Horoscope Today)

प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। सातवें भाव में राहु के होने से रिश्तों में कुछ उम्मीद से परे हो सकता है-या तो कोई पुराना रिश्ता अचानक सामने आ सकता है या जीवनसाथी की कोई बात आपको चौंका सकती है। ऐसे में शक करने या उलझने के बजाय ठंडे दिमाग से काम लें। ग्यारहवें भाव के ग्रह बड़े भाई-बहनों और दोस्तों के समूह से लाभ की ओर इशारा कर रहे हैं। आज किसी खास दोस्त या भाई-बहन के साथ बिताया गया वक्त आपके मन को हल्का और तरोताजा कर देगा।

फ्री पर्सनलाइज्ड कुण्डली मिलान के लिए यहां क्लिक करें।

कन्या लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Virgo Love Horoscope Today)

शनिदेव आपके सातवें भाव में दिग्बली होकर जमे हैं, जो आपके प्रेम और वैवाहिक रिश्ते में एक ठहराव, मैच्योरिटी और पक्का भरोसा लेकर आ रहे हैं। जो रिश्ते गंभीर हैं, वे आज और मजबूत होंगे। हालांकि, दसवें भाव के ग्रहों के प्रभाव के बीच इस बात का खास ख्याल रखें कि पिता या घर के किसी बड़े-बुजुर्ग से कोई चुभती हुई बात न कहें। आज पिता का आशीर्वाद आपके लिए संजीवनी का काम करेगा। उनके साथ बहस से बचें, माता-पिता का मन रखने से घर का माहौल बहुत शांत रहेगा।

तुला लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Libra Love Horoscope Today)

आज आपकी राशि के लिए बहुत ही खूबसूरत 'नव-पंचम योग' बन रहा है, जो प्रेम के मामले में बेहद शुभ है। जीवनसाथी या प्रेमी के साथ आज एक गहरी समझ बनेगी। पार्टनर की कमियाँ निकालने के बजाय उनके गुणों पर नजर रखें, रिश्ता खिल उठेगा। पांचवें भाव में राहु होने के कारण आज अपनी संतान या बच्चों से कोई कठोर बात मत कहिए। उन्हें डांटने के बजाय प्यार से समझाएं, इससे आपका भाग्य और ज्यादा चमकेगा। कड़ाई से नहीं, बल्कि अपनों को साथ लेकर और प्रेम से काम निकालने का दिन है।

वृश्चिक लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Scorpio Love Horoscope Today)

आठवें भाव के ग्रहों की वजह से आज आपके प्रेम संबंधों में एक गहराई रहेगी, लेकिन कुछ बातें अनकही रह सकती हैं। जीवनसाथी से कोई बात छुपाने या मन में गांठ बांधने के बजाय खुलकर बात करें। राहु के चौथे भाव में होने से आज माता की सेहत या घर के माहौल को लेकर मन थोड़ा चिंतित हो सकता है। आज आपकी जिम्मेदारी है कि घर की नकारात्मकता को दूर करें। ननिहाल पक्ष (मामा-मौसी) से कोई समाचार मिल सकता है। प्रेम में आज किसी भी तरह का बड़ा रिस्क लेने से बचें।

धनु लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Sagittarius Love Horoscope Today)

आपके सातवें यानी जीवनसाथी और साझेदारी के भाव में तीन ग्रहों का बहुत बड़ा जमावड़ा है। अगर आपके विवाह के लिए कोई रिश्ता आ रहा है, तो उसमें केवल कमियां ढूंढने के बजाय खुले मन से विचार करें, बात आगे बढ़ सकती है। वैवाहिक जीवन में आज भरपूर बातचीत और मिठास रहेगी। जो बात दिल में है, उसे खुलकर कह दें। चौथे भाव में शनि होने से माता और घर की जिम्मेदारियों का बोझ मन पर रह सकता है। परिवार के किसी बड़े सदस्य के साथ मिलकर आज कोई शेयर फैसला लिया जा सकता है।

अपनी कुंडली का मांगलिक दोष फ्री में चेक करें।

मकर लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Capricorn Love Horoscope Today)

सप्तम भाव में उच्च के गुरु और शुक्र की मौजूदगी आपके वैवाहिक जीवन और लंबे समय के रिश्तों के लिए एक वरदान की तरह है। जो लोग विवाह की तलाश में हैं, उनके लिए परिस्थितियां बहुत अनुकूल हो रही हैं। हालांकि, दूसरे भाव में राहु होने के कारण बातचीत के दौरान अपनी वाणी पर पूरा संयम रखें, आपकी कोई बात चुभ सकती है। चौथे भाव के मंगल के प्रभाव से घर में एक नया उत्साह और ऊर्जा रहेगी। माता के साथ अच्छा वक्त बीतेगा और आज ननिहाल पक्ष के लोगों से मिलना-जुलना आपके रिश्ते को और मजबूत करेगा।

कुंभ लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Aquarius Love Horoscope Today)

आपकी राशि के लिए पांचवां भाव जो कि प्रेम, संतान और बुद्धि का है, आज तीन ग्रहों के प्रभाव से बेहद सक्रिय है। प्रेम संबंधों में चल रही पुरानी गलतफहमियां आज पूरी तरह दूर हो जाएंगी। समाज और परिवार में आज आप जितना प्यार बांटेंगे, उतना ही आदर और प्रेम आपको वापस मिलेगा। लग्न में राहु होने से आपके व्यक्तित्व में एक अलग आकर्षण रहेगा जिससे लोग आपकी तरफ खिंचेंगे। पुरानी कड़वी यादों को भूलकर केवल अच्छी बातों को याद रखें, संतान की तरफ से कोई सुखद अनुभूति आज आपका दिन बना देगी।

मीन लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Pisces Love Horoscope Today)

चौथे भाव में तीन ग्रहों की युति होने से आज घर-परिवार और करीबी रिश्तों में एक सुकून भरा माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ घर पर
बिताया गया समय आपके आपसी तालमेल को बहुत मजबूत करेगा। आपके लग्नेश गुरु पांचवें भाव में उच्च के हैं, जो बच्चों की पढ़ाई और उनकी खुशियों के लिए बहुत शुभ है। आज अपनी माता के साथ कुछ समय जरूर बिताएं और उनकी जरूरतों का ध्यान रखें। सूर्य के तीसरे भाव में होने से भाई-बहनों के साथ बातचीत में थोड़ी नरमी रखें, खुद पहल करके रिश्तों को संभालें।

लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, Astropatri.com, प्रतिक्रिया के लिए लिखें: hello@astropatri.com