लव राशिफल 19 जून: सिंह राशि में चंद्र-केतु का साया, किसे मिलेगा पार्टनर का प्यार और किसे रहना होगा सावधान?
19 जून 2026 को ग्रहों की चाल में एक बड़ा बदलाव आ रहा है। आज सुबह 10:07 पर चंद्रमा कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में जा रहे हैं, जहां पहले से ही केतु ब ...और पढ़ें

Aaj Ka Love Rashifa 19 June 2026: किस राशि को मिलेगा पार्टनर का प्यार?
आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। आज का दिन रिश्तों के मामले में थोड़ा संभलकर चलने का है। आज मन में बिना वजह की चिंताएं आ सकती हैं, जिससे पार्टनर के साथ दूरी महसूस हो सकती है। आज के दिन की सबसे बड़ी चाबी है- पार्टनर की बातों पर शक न करना, शांत रहना और अपने गुस्से को काबू में रखना।
जहां आज कुछ राशियों के लिए शादी या रिश्ते की बात आगे बढ़ाने का सही समय है, वहीं कुछ लोगों को परिवार के बड़ों और माता की सेहत का खास ख्याल रखना होगा। ऐसे में चलिए एस्ट्रोलॉजर आनंद सागर पाठक से जानते हैं मेष से मीन राशि (Love Horoscope 19 June 2026) तक का लव राशिफल।
मेष लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Aries Love Horoscope Today)
आज आपके साथी को आपकी बड़ी-बड़ी बातों से ज्यादा आपके छोटे-छोटे कामों से प्यार महसूस होगा। बिना कहे उनकी पसंद का ख्याल रखना या घर के कामों में हाथ बंटाना उनके दिल को छू जाएगा। आज साथी के किसी रूखे व्यवहार को दिल से न लगाएं, यह सिर्फ ग्रहों का असर है, शाम तक सब ठीक हो जाएगा। घर के छोटे बच्चों को कुछ खिलाना आज आपके मन को बहुत सुकून देगा।
वृषभ लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Taurus Love Horoscope Today)
आज रिश्ते में नयापन लाने के लिए आपको घर से बाहर निकलना चाहिए। अपने पार्टनर को किसी छोटी ड्राइव पर ले जाएं या पास के बाजार में साथ घूमें, इससे आपका मूड बदल जाएगा। घर की किसी परेशानी या गुस्से को अपने रिश्ते में न आने दें। आज अपनी माता जी की सेहत और उनकी खुशियों का खास ख्याल रखें, उनके साथ थोड़ा समय जरूर बिताएं।
खबरें और भी
फ्री पर्सनलाइज्ड विवाह भविष्य यहां देखें।
मिथुन लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Gemini Love Horoscope Today)
आज पार्टनर से बातचीत में थोड़ा तालमेल बिगड़ सकता है, इसलिए आज कोई भी गंभीर या पुरानी बात उठाने से बचें। आज अपनी बात थोपने के बजाय साथी की बात को ध्यान से सुनें। जो बातें कल आसानी से सुलझ सकती हैं, उन्हें आज जबरदस्ती सुलझाने की जिद न करें। मन परेशान हो तो किसी शांत जगह या मंदिर में जाकर बैठें, अच्छा महसूस होगा।
कर्क लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Cancer Love Horoscope Today)
आज लव लाइफ को लेकर कोई भी बड़ा वादा या फैसला करने से बचें, क्योंकि आज की गई बातें आगे चलकर बोझ बन सकती हैं। अगर पार्टनर के साथ कोई गलतफहमी हो, तो उसे बड़ा रूप न लेने दें। परिवार में भी आज शांत रहना ही सबसे समझदारी का काम होगा। दूसरों की बातों का बुरा मानने के बजाय थोड़ा धैर्य रखें, कल का दिन बहुत बेहतर रहेगा।
सिंह लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Leo Love Horoscope Today)
आज सबसे जरूरी यह है कि आप अपने मन की बेचैनी या झुंझलाहट को अपने पार्टनर पर न निकालें। अगर रिश्ते में कोई गंभीर बात चल रही है, तो उसे आज के लिए टाल दें। अपने और अपने जीवनसाथी की सेहत का पूरा ध्यान रखें। आज बच्चों या प्रियजनों के साथ थोड़ा हंसता-खेलता समय बिताने से आपके मन का सारा बोझ हल्का हो जाएगा।
फ्री पर्सनलाइज्ड कुण्डली मिलान के लिए यहां क्लिक करें।
कन्या लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Virgo Love Horoscope Today)
आज जीवनसाथी या पार्टनर के साथ एक अजीब सा ठंडापन महसूस हो सकता है, लेकिन इसे सच मानकर उदास न हों। यह केवल कुछ समय का असर है। मन में कोई भी शिकायत या नाराजगी पालने के बजाय शाम तक का इंतजार करें, स्थिति खुद-ब-खुद साफ हो जाएगी। अगर परिवार के साथ कहीं घूमने की योजना बना रहे हैं, तो तैयारी पहले से अच्छे से कर लें।
तुला लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Libra Love Horoscope Today)
आज किसी दोस्त या करीबी इंसान की कोई बात आपके मन को चुभ सकती है, लेकिन उसे ज्यादा तूल न दें। अपने साथी से मन की उलझन को शेयर करें, अकेले मन में न घुटें। आज माता-पिता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में थोड़ी भागदौड़ हो सकती है, इसलिए बेहतर होगा कि आप और आपके पार्टनर मिलकर इस जिम्मेदारी को संभालें।
वृश्चिक लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Scorpio Love Horoscope Today)
आज दफ्तर या काम का तनाव घर पर न लाएं, वरना पार्टनर के साथ बहस हो सकती है। साथी आज आपका चेहरा देखकर ही आपकी थकान समझ जाएंगे, इसलिए उनसे चिढ़ने के बजाय खुलकर बात करें। परिवार में पिता या किसी बड़े बुजुर्ग की कड़वी बात को भी दिल से न लगाएं। उनकी बातों का सम्मान करें, इसी से घर में शांति बनी रहेगी।
धनु लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Sagittarius Love Horoscope Today)
आज साथी के साथ कोई धार्मिक काम करने, किसी शांत जगह जाने या साथ मिलकर दूसरों की मदद करने से आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। आज का दिन नए रिश्तों या शादी की बात आगे बढ़ाने के लिए बहुत शुभ है। परिवार में साले-साली या जीजा जी से किसी भी विवादित विषय पर बात करने से बचें, ताकि कोई बहस न हो।
मकर लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Capricorn Love Horoscope Today)
आज साथी को लेकर मन में कोई शक, वहम या गलतफहमी आ सकती है। ऐसे नकारात्मक विचारों को तुरंत मन से निकाल दें। अपने पार्टनर को बिना जताए कोई छोटा सा प्यारा सरप्राइज दें, इससे आपका रिश्ता और गहरा होगा। परिवार में माता जी के साथ अगर कोई अनबन चल रही थी, तो आज बातचीत करके उसे हमेशा के लिए खत्म कर दें।
कुंभ लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Aquarius Love Horoscope Today)
आज पार्टनर जो भी फैसला लें, खासकर अपने करियर को लेकर, तो उनकी कमियां निकालने के बजाय उनके सबसे बड़े मददगार बनें। आज उनके सपनों का समर्थन करना ही उनके लिए सबसे बड़ा तोहफा होगा। फालतू की बातों पर बहस करने से बचें। परिवार में किसी महिला की सेहत का खास ख्याल रखें और उन्हें समय पर डॉक्टर को दिखाएं।
अपनी कुंडली का मांगलिक दोष फ्री में चेक करें।
मीन लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Pisces Love Horoscope Today)
आज आपका मन कई तरह की चिंताओं में डूबा रह सकता है, लेकिन ध्यान रहे कि अपनी इस चिंता को पार्टनर पर गुस्से के रूप में न निकालें। उनसे सीधे कहें कि आज आपका मूड थोड़ा भारी है। आज किसी तीसरे इंसान की बुराई करने से बचें। बच्चों को लेकर आज ज्यादा परेशान न हों, उनकी चिंताएं अस्थायी हैं। अपने ननिहाल के लोगों से जुड़े रहें।
लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, Astropatri.com, प्रतिक्रिया के लिए लिखें: hello@astropatri.com