विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लव राशिफल 25 जून: आज किन राशियों के जीवन में होगी नए प्यार की एंट्री और किसका मजबूत होगा रिश्ता

Updated: Thu, 25 Jun 2026 06:00 AM (IST)

आज 25 जून का दिन प्रेम और पारिवारिक रिश्तों में पुरानी गलतफहमियों को दूर कर नई समझ स्थापित करने का है। बातचीत के जरिए दिल की बात कहने और मधुरता बनाए र ...और पढ़ें

आज का लव राशिफल (इन राशियों की लाइफ में प्यार की नई एंट्री)

आज का लव राशिफल (इन राशियों की लाइफ में प्यार की नई एंट्री)

सागर आनंद पाठक, एस्ट्रोपत्री। आज 25 जून का दिन प्रेम और परिवार के मामलों में पुरानी गलतफहमियों को दूर करने और रिश्तों को एक नई समझ देने का है। शाम 4:29 से पहले का समय बातचीत के जरिए दिल की बात कहने के लिए सबसे बेहतरीन है। आज के दिन रिश्तों को खुशनुमा बनाए रखने का सबसे आसान तरीका है।

अपनी भाषा में मिठास रखना और बिना सोचे-समझे कोई तीखी बात न बोलना। जहां कुछ राशियों को आज अपने पार्टनर के साथ बैठकर पुरानी बातें सुलझाने का मौका मिलेगा, वहीं कुछ लोगों को काम की व्यस्तता के बीच भी अपनों के लिए समय चुराना होगा। कुल मिलाकर, आज का दिन दिल की दूरियों को मिटाने और करीब आने का है।

मेष लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Aries Love Horoscope Today)

आज आपके जीवनसाथी या लव पार्टनर के साथ कोई पुरानी अनबन या मनमुटाव दूर हो सकता है। अगर रिश्ते में कोई गाँठ थी, तो आज वह खुलकर सुलझ जाएगी। परिवार में किसी कुंवारे या विवाह योग्य सदस्य के लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है, जिससे घर में खुशियों का माहौल बनेगा।

शाम के समय साथ में चाय या कॉफी पीते हुए दिल की बात साझा करना आपके रिश्ते को और करीब लाएगा।

वृषभ लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Taurus Love Horoscope Today)

आज पार्टनर के साथ समझदारी से काम लेने का दिन है। छोटी-मोटी नोकझोंक या तकरार को बिल्कुल भी तूल न दें और बात को आगे न बढ़ने दें। आज अगर आपका कोई अपना या आपका साथी आपसे किसी मदद की उम्मीद लेकर आए, तो अपनी क्षमता के अनुसार उनका साथ जरूर दें।

खबरें और भी

अपने स्वभाव में थोड़ा लचीलापन रखें, क्योंकि आपकी जरा सी मुस्कुराहत आज पार्टनर का गुस्सा पूरी तरह शांत कर देगी।

मिथुन लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Gemini Love Horoscope Today)

आज आपके लव लाइफ में एक नई गर्माहट और अपनापन वापस लौटेगा। पार्टनर के साथ पुराने खूबसूरत पल फिर से जिंदा होंगे। परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और आज घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके निजी जीवन के लिए सबसे बड़ी ताकत साबित होगा।

अगर आप अपने रिश्ते को शादी के मुकाम तक ले जाना चाहते हैं, तो आज इस बारे में बात आगे बढ़ाने का बहुत सही मौका है।

अपनी कुंडली के अनुसार जीवन के विभिन्न पहलुओं को बेहतर समझें। पर्सनल ज्योतिषीय मार्गदर्शन और इनसाइट्स — अभी देखें

कर्क लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Cancer Love Horoscope Today)

आज अपने पार्टनर से बहुत संभलकर बातचीत करें। जल्दबाजी में या बिना सोचे-समझे कही गई कोई भी बात आपके बीच दूरियां पैदा कर सकती है। परिवार के लोगों से भी बातचीत करते समय अपनी जबान पर काबू रखें, ताकि जाने-अनजाने किसी का दिल न दुखे। क्रोध में कोई भी रिएक्शन देने से बचें, बल्कि शांत रहकर साथी की बात को समझने की कोशिश करें।

 फ्री पर्सनलाइज्ड विवाह भविष्य यहां देखें।

सिंह लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Leo Love Horoscope Today)

आज अपने लव पार्टनर या जीवनसाथी के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। ऐसा न हो कि आपकी बहुत ज्यादा व्यस्तता आपके प्यारे रिश्ते पर भारी पड़ जाए। आज के दिन अपनी सेहत के साथ-साथ अपने पार्टनर की सेहत का भी पूरा ख्याल रखना आपके लिए जरूरी है।

एक छोटा सा प्रेम भरा सन्देश या फोन कॉल भी आज आपके साथी के उदास चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान ला सकता है।

कन्या लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Virgo Love Horoscope Today)

आज आपके पार्टनर के साथ बिताए गए हर पल में एक अनोखा अपनापन और प्यार झलकेगा, जिससे आपका रिश्ता और ज्यादा मजबूत होगा। आज अपनी मां की सेवा करें और उनकी किसी छोटी सी इच्छा को पूरा करें; इससे आपको मानसिक सुकून और आत्मिक खुशी मिलेगी। आपकी केयर करने की आदत आज पार्टनर को आपके प्रति और ज्यादा आकर्षित करेगी।

तुला लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Libra Love Horoscope Today)

आज आपके मन की बात बहुत आसानी से और सीधे आपके पार्टनर के दिल तक पहुंच जाएगी। बातचीत का यह सिलसिला रिश्ते को नया मोड़ देगा। परिवार में दिन का पहला हिस्सा बहुत ही खुशनुमा और हंसी-मजाक से भरा रहेगा, इसलिए जरूरी बातें दोपहर से पहले ही कर लें। आज का दिन आपके भीतर के प्रेम को जगाने वाला है, जिससे आप अपने साथी की हर छोटी गलती को आसानी से माफ कर देंगे।

वृश्चिक लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Scorpio Love Horoscope Today)

आज आपके प्रेम संबंधों में एक सहजता और गंभीरता देखने को मिलेगी। आज भावनाओं में बहने के बजाय समझदारी से काम लेना रिश्ते को आगे ले जाएगा। अपने पिता या घर के किसी बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर ही कोई कदम उठाएं, इससे घर में शांति रहेगी। आपका साथी आज आपकी मैच्योरिटी की तारीफ करेगा, जिससे आपका आपसी भरोसा और गहरा होगा।

धनु लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Sagittarius Love Horoscope Today)

अगर आपके मन में कोई ऐसी बात है जो आप काफी समय से अपने पार्टनर से कहना चाह रहे थे, तो उसे मन में दबाकर न रखें; आज खुलकर कह दें। परिवार में बातचीत करते समय अपने गुस्से और भावनाओं, दोनों पर नियंत्रण रखें, माहौल अपने आप अच्छा हो जाएगा। ईगो को एक तरफ रखकर बातचीत की शुरुआत कीजिए, आज पुराना प्यार फिर से लौट आएगा।

मकर लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Capricorn Love Horoscope Today)

ग्रहों की स्थिति आज आपके प्रेम जीवन के लिए बहुत ही शुभ और सुंदर संकेत दे रही है। आपके और आपके पार्टनर के बीच नजदीकियां बहुत बढ़ेंगी। परिवार के पूरे सहयोग से आज आपकी लव लाइफ या शादी से जुड़ा कोई बड़ा और महत्वपूर्ण फैसला बहुत आसान हो जाएगा। अविवाहित लोगों के जीवन में आज किसी खास इंसान की एंट्री हो सकती है, जो आपके दिल की धड़कन बढ़ा देगा।

फ्री पर्सनलाइज्ड कुण्डली मिलान के लिए यहां क्लिक करें।

कुंभ लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Aquarius Love Horoscope Today)

अगर आज आपको अपने पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर एक मानसिक दूरी या अकेलापन महसूस हो, तो चुप रहने के बजाय उनसे खुलकर बात करें और उस दूरी को मिटाएं।

अपने बच्चों या अपने प्रेम जीवन को लेकर मन में बेवजह का डर या चिंता न पालें। याद रखें कि हर रिश्ते में उतार-चढ़ाव आते हैं, इसलिए आज शक के बजाय विश्वास का दामन थामे रहें।

मीन लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Pisces Love Horoscope Today)

अगर आज आपको ऐसा लगे कि आपके विचार परिवार के लोगों या आपके पार्टनर से मेल नहीं खा रहे हैं, तो परेशान न हों। खुद पर और अपने प्यार पर पूरा भरोसा रखें, आपका फैसला सही साबित होगा।

परिवार में थोड़ा सा अनुशासन रखना आगे चलकर आपको बड़ा सुकून देगा। एक-दूसरे को थोड़ा स्पेस दें, कभी-कभी थोड़ी सी दूरी भी प्यार के एहसास को और गहरा कर देती है।

लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, Astropatri.com, प्रतिक्रिया के लिए लिखें: hello@astropatri.com