लव राशिफल 21 जून: इस समय रहेगा अशुभ 'वज्र योग', भूलकर भी न लें प्यार और विवाह का कोई बड़ा फैसला
21 जून 2026 को ग्रहों की स्थिति में एक बेहद खूबसूरत और प्रभावशाली बदलाव देखने को मिल रहा है। आज सूर्य, बुध और शुक्र की त्रिग्रही युति मिथुन राशि में ब ...और पढ़ें
-1781976186893_m.webp)
वज्र योग में न लें प्रेम विवाह के बड़े फैसले, जानें अपनी राशि का हाल
आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। आज का दिन प्रेम और पारिवारिक रिश्तों के मामले में अपनी भावनाओं को थामने और रिश्तों को फौलाद जैसी मजबूती देने का है। दोपहर 12:30 बजे तक बने 'वज्र योग' के कारण आज दिन के पहले हिस्से में कोई भी बड़ा पारिवारिक या वैवाहिक फैसला लेने से बचें। आज रिश्ते को बचाने और मजबूत करने की सबसे बड़ी चाबी है- अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना और अहं (Ego) को बीच में न आने देना।
जहां कुछ राशियों को आज अपने साथी के चिड़चिड़े मिजाज को धैर्य से संभालना होगा, वहीं कुछ लोगों को अपनी व्यस्तता के बीच अपनों के लिए वक्त निकालना होगा। दोपहर बाद जैसे ही चंद्रमा कन्या राशि में प्रवेश करेंगे, मानसिक उलझनें कम होंगी और रिश्तों में सुधार आएगा। ऐसे में चलिए एस्ट्रोलॉजर आनंद सागर पाठक से जानते हैं मेष से मीन राशि (Love Horoscope 21 June 2026) तक का लव राशिफल।
मेष लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Aries Love Horoscope Today)
सुबह के समय प्रेम के मामले में एक अनकही दूरी या मन में उखड़ापन महसूस हो सकता है। पंचम भाव में चंद्रमा और केतु की स्थिति रिश्ते में हल्की ठंडक ला सकती है, जहाँ ऐसा लगेगा कि कुछ कहना है पर कहा नहीं जा रहा। ऐसे में जिद छोड़कर पहल आपको ही करनी होगी। लग्न स्वामी मंगल के वाणी भाव में होने से स्वभाव में तीखापन आ सकता है; गुस्से में कही गई बात अपनों को चुभ सकती है, इसलिए शब्दों को बहुत संभलकर खर्च करें। दोपहर बाद बर्फ खुद-ब-खुद पिघलेगी और हालात नरम होंगे।
वृषभ लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Taurus Love Horoscope Today)
आज प्रेम जीवन में सबसे बड़ा खतरा आपके अपने मिजाज और चिड़चिड़ाहट से है। मंगल के आपकी ही राशि में होने से स्वभाव थोड़ा गरम रह सकता है, जिससे साथी के सामने जरा सी बात पर तीखा बोल देने से अनचाही दरार आ सकती है। सुबह के समय घर के माहौल में भी थोड़ी बेचैनी रहेगी। माता जी के साथ धैर्य से पेश आएं। आज घर और अपने मन से पुरानी नकारात्मक बातों को साफ कर दीजिए; दोपहर 3:40 के बाद चंद्रमा के बदलते ही मूड हल्का होगा और रिश्ते में सुकून लौटेगा।
खबरें और भी
मिथुन लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Gemini Love Horoscope Today)
आज शुक्र, सूर्य और बुध तीनों आपके लग्न में बैठे हैं, जो आपके आकर्षण को शिखर पर ले जा रहे हैं। साथी आपके प्रति बेहद खिंचाव महसूस करेगा, लेकिन सूर्य की उपस्थिति के कारण ईगो या रौब दिखाने की गलती मत कीजिएगा, वरना यह चमक फीकी पड़ सकती है। आज रिश्ते में जीतने की नहीं, बल्कि थोड़ा झुकने की कोशिश करें। वाणी भाव पर ग्रहों के असर के कारण बोलते समय बहुत सावधानी बरतें; आपकी कोई बात आपके प्रियतम या परिवार के किसी सदस्य को आहत कर सकती है।
कर्क लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Cancer Love Horoscope Today)
आज शुक्र आपके बारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जिसका सीधा संकेत है कि आज आपका प्रेम भीड़ में नहीं, बल्कि एकांत में पनपेगा। अपने साथी के साथ चुपचाप बिताया गया कुछ वक्त रिश्ते को वह गहराई दे जाएगा, जो हजार बातों से भी नहीं मिलती। यदि आपका साथी आपसे दूर है, तो आज उनकी याद आपको विशेष रूप से सता सकती है। सुबह के समय परिवार या धन के मसलों को लेकर मन थोड़ा उचाट रह सकता है, लेकिन धैर्य बनाए रखें। 'वज्र योग' के कारण दोपहर 12:30 से पहले रिश्ते का कोई बड़ा फैसला न लें।
फ्री पर्सनलाइज्ड विवाह भविष्य यहां देखें।
सिंह लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Leo Love Horoscope Today)
आज जीवनसाथी या लव पार्टनर से जुड़ी बातें आपका पूरा ध्यान मांगेंगी। सप्तम भाव में राहु और लग्न में केतु होने के कारण छोटी-छोटी बातें धीरे-धीरे बड़ी गलतफहमी का रूप ले सकती हैं। मामूली बात को राई का पहाड़ बनने से रोकें। जो भी बात मन में खटक रही हो, उसे शक के चश्मे से देखने के बजाय खुली और शांत बातचीत से सुलझाएं। सुबह आत्मविश्वास थोड़ा डगमगा सकता है, लेकिन घर के बुजुर्गों से अपनी चिंता साझा करने पर आपको सही रास्ता और मानसिक शांति मिलेगी।
कन्या लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Virgo Love Horoscope Today)
आज प्रेम संबंधों के मामले में जल्दबाजी दिखाने की कोई गुंजाइश नहीं है। सप्तम भाव में शनि की मजबूत स्थिति दर्शाती है कि रिश्ते में परिपक्वता तो है, लेकिन उसकी रफ्तार थोड़ी धीमी रहेगी। अगर आप कमिटमेंट या विवाह का कोई बड़ा कदम उठाने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन थोड़ा रुककर विचार करने का है। सुबह के समय पार्टनर से मुलाकातों में कुछ देरी या अड़चन आ सकती है, लेकिन दोपहर बाद जैसे ही चंद्रमा आपकी राशि में आएंगे, रिश्ते में गति और आपसी समझ बढ़ेगी।
तुला लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Libra Love Horoscope Today)
आज पंचम भाव का राहु आपके प्रेम संबंधों में एक अजीब सी तीव्रता और आकर्षण भर रहा है। किसी के प्रति लगाव अचानक बहुत तेज हो सकता है, लेकिन दिल की इस हलचल में पूरी तरह डूबने से बचें और भावनाओं के उतार-चढ़ाव को सामान्य रूप से बहने दें। कार्यस्थल के तनाव या बाहर की उलझनों को अपने पार्टनर के साथ बिताए जाने वाले समय में शामिल न होने दें। आज अपने पिता या घर के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति का आशीर्वाद लेना आपके पारिवारिक और निजी जीवन में सकारात्मकता लाएगा।
वृश्चिक लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Scorpio Love Horoscope Today)
आज का दिन आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए बहुत खूबसूरत और महत्वपूर्ण रहने वाला है। लग्न स्वामी मंगल सीधे आपके जीवनसाथी के भाव (सप्तम भाव) में आ गए हैं, जिससे पूरा दिन जीवनसाथी और आपके रिश्ते के इर्द-गिर्द केंद्रित रहेगा। एक छोटा सा उपहार देकर या बस थोड़ी सी अतिरिक्त परवाह जताकर आप उनका दिल जीत सकते हैं। आज ससुराल पक्ष से भी आपको भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे आपके और आपके पार्टनर के बीच का आपसी तालमेल और अधिक गहरा होगा।
धनु लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Sagittarius Love Horoscope Today)
सप्तम भाव में सूर्य, बुध और शुक्र की युति होने से आज आपका पार्टनर बेहद बातूनी, मिलनसार और अच्छे मूड में रहेगा। हालांकि, सूर्य के प्रभाव के कारण उनके व्यवहार में हल्की सी अकड़ या जिद देखने को मिल सकती है। बहस में उलझने के बजाय सहजता से बात को संभालें। आज रिश्तेदारों या बाहरी लोगों के सामने अपने प्रेम का दिखावा करने से बचें, वरना नजर लग सकती है। दोपहर 12:30 तक वज्र योग होने के कारण रिश्ते या विवाह से जुड़ा कोई पक्का वादा दोपहर के बाद ही करें।
मकर लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Capricorn Love Horoscope Today)
आज सुबह के समय मन में कुछ बेवजह के नकारात्मक विचार या घबराहट रह सकती है, जिसका असर आपके व्यवहार पर पड़ सकता है। दोपहर तक धैर्य रखें और अपनी वाणी से पार्टनर को ठेस न पहुँचाएं। दोपहर बाद जैसे ही चंद्रमा भाग्य भाव में आएंगे, समय तेजी से अनुकूल होगा। सप्तम भाव में उच्च के बृहस्पति की दृष्टि आपके रिश्ते को एक बेहद मजबूत नींव, परिपक्वता और ठहराव दे रही है। जो लोग विवाह के लिए पार्टनर की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है।
फ्री पर्सनलाइज्ड कुण्डली मिलान के लिए यहां क्लिक करें।
कुंभ लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Aquarius Love Horoscope Today)
आज पंचम भाव में त्रिग्रही युति होने के कारण प्रेम, क्रिएटिविटी और हल्की-फुल्की शरारती बातचीत के लिए दिन बहुत शानदार और खिला हुआ है। कोई नया आकर्षण मन को भा सकता है। हालांकि, सप्तम भाव में केतु और चंद्रमा के होने से सुबह के समय पार्टनर के साथ एक मानसिक दूरी या उदासी महसूस हो सकती है। आज का दिन रोमांस के पलों का आनंद लेने के लिए तो बेहतरीन है, लेकिन केतु के प्रभाव के कारण फिलहाल विवाह या किसी बहुत बड़े वादे को कुछ समय के लिए टाल देना ही बेहतर होगा।
मीन लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Pisces Love Horoscope Today)
आज करियर की सफलता और व्यस्तता के बीच एक बड़ा खतरा यह है कि आप काम में इतने डूब जाएं कि आपका जीवनसाथी या लव पार्टनर अकेलापन महसूस करने लगे। अपनी कामयाबी की दौड़ में उन्हें पीछे मत छूटने दीजिए; आज जानबूझकर कुछ वक्त सिर्फ उनके लिए निकालें और रिश्ते की ठंडी पड़ती आंच को फिर से सुलगाएं। चौथे भाव में दिग्बली शुक्र की मौजूदगी घर के माहौल में मिठास बनाए रखेगी। दोपहर बाद जब मन थोड़ा भारी महसूस हो, तो अपने पार्टनर के साथ बैठकर इस गर्माहट का आनंद लें।