विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इन 2 मूलांक के लोगों पर मेहरबान होती है किस्मत, स्मार्ट वर्क से मिलती है हर तरफ सफलता

Updated: Fri, 10 Jul 2026 03:53 PM (IST)

हर कोई चाहता है कि कम मेहनत में उन्हें अच्छी सफलता प्राप्त हो सके, लेकिन हर एक की किस्मत में यह योग नहीं होते हैं। जानते हैं कौन से हैं वो मूलांक जिनक ...और पढ़ें

किन मूलांक वालों को मिलता है किस्मत का साथ? (Picture Credit- AI)

किन मूलांक वालों को मिलता है किस्मत का साथ? (Picture Credit- AI)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर व्यक्ति का जन्म किसी न किसी निश्चित तारीख पर होता है। जन्म की तारीख से व्यक्ति का मूलांक नंबर बनता है, जिसका प्रभाव व्यक्ति के करियर और भाग्य पर पड़ता है। अक्सर हम देखते हैं कि कुछ लोग मेहनत बहुत करते हैं, लेकिन किस्मत उनका साथ इतनी आसानी से नहीं देती है। वहीं कुछ व्यक्ति कम मेहनत में सफलता हासिल कर लेते हैं और हमेशा आगे बढ़ते नजर आते हैं। ज्योतिष शास्त्र में दो ऐसे मूलांक के लोग हैं, जिनकी किस्मत हमेशा साथ देती है।

मूलांक 5 होते हैं किस्मत वाले

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 5 होता है। इस मूलांक का स्वामी बुध ग्रह है, जिसे ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। इन मूलांक के लोगों का स्वभाव बहुत चतुर होता है। इनकी कम्युनिकेशन स्किल भी काफी अच्छी होती है। मुश्किल से मुश्किल समय में वह अपनी बातों का हल निकलना जान लेते हैं।

Mulank 5

इनका स्मार्ट वर्क इनको सफलता दिलाने का काम करता है। इनकी खास बात ये होती है कि वे कभी भी काम में जोखिम लेने से नहीं डरते हैं। निर्णय लेने में भी काफी माहिर होते हैं। साथ ही इनका मिलनसार स्वभाव कार्य को और बेहतर बनाने का काम करता है।

मूलांक 6 वाले लोग होते हैं किस्मत के धनी

जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 6, 15 या 24 तारीख में होता है, उनका मूलांक 6 होता है। इस मूलांक का स्वामी शुक्र होता है, जिसे समृद्धि और वैभव का कारक माना जाता है। इनका स्वभाव काफी आकर्षक होता है। इसी वजह से लोग इनकी तरफ खींचे चले आते हैं।

खबरें और भी

Mulank 6 (2)

इनकी पसंद और नापसंद बहुत उच्च स्तर की होती हैं, जो इन्हें जीवन को और अच्छा बनाने में मदद करती हैं। शुक्र के प्रभाव से इन लोगों को ज्यादा संघर्ष करने की जरूरत नहीं होती है। इनकी किस्मत हमेशा साथ देती है। गुडलक भी हमेशा इनके होता है।

अंक ज्योतिष के अनुसार, आप भी अपने सही मूलांक की जानकारी लेकर सफलता के बारे में जान सकते हैं। साथ ही सही दिशा में मेहनत करने का प्रयास कर सकते हैं। इससे आपकी काम के प्रति लग्न अच्छी होगी और आपको जीवन में सफलता ही सफलता हासिल होगी।

यह भी पढ़ें- मूलांक 4 वालों को इन बातों की कभी नहीं करनी चाहिए फिक्र, किस्मत खुद बना देगी हर रास्ता आसान

यह भी पढ़ें- मूलांक 7 वाले लोग दिखते हैं शांत, उनकी ये आदतें उन्हें बनाती हैं खास; हल्‍के में लेंगे तो हो सकता है पछतावा

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

Image credit- AI