Aaj Ka Ank Jyotish 10 November 2025: मूलांक 09 के जातकों के जीवन में आएगा नया मोड़, ऐसा रहेगा आज का दिन
Aaj Ka Ank Rashifal 10 नवंबर 2025 के अनुसार, जो भी काम आज शुरू होगा, उसमें लंबी सफलता की संभावना है। बस उसमें खुशी और आत्मविश्वास जोड़िए। अगर आप किसी संकेत का इंतजार कर रहे थे तो समझिए, ब्रह्मांड ने हरी झंडी दे दी है। ऐसे में चलिए अंकशास्त्री भानुप्रिया मिश्रा जी से जानते हैं मूलांक 7 से 9 के जातकों का अंकज्योतिष राशिफल।

Aaj Ka Ank Jyotish 10 November 2025: आज का अंक राशिफल
भानुप्रिया मिश्रा, एस्ट्रोपत्री। दिनांक अंक 1 और यूनिवर्सल अंक 3 मिलकर एक रचनात्मक और प्रगतिशील संगति बना रहे हैं। एक कार्रवाई की चिंगारी जलाता है, दूसरा एक्सप्रेशन की रोशनी लाता है। आज का दिन “बोलो और शुरू करो” वाला है। जहां हर विचार को हकीकत बनाने की ताकत छिपी है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आज का दिन मूलांक 7 से लेकर 9 तक के लिए (Today Numerology Horoscope 2025) कैसा रहने वाला है।
अंक 7 (जन्म: 7, 16, 25)

आपका शांत और गहराई से सोचने वाला स्वभाव आज जोश और एक्सप्रेशन से मिल रहा है। आज अपने ज्ञान को अपने तक मत रखिए। लिखिए, बोलिए या सिखाइए। आपकी बात लोगों के दिल छू सकती है। आध्यात्मिक रूप से भी कोई स्पष्ट दिशा मिलेगी। ज्यादा अकेले मत रहें। बातचीत में ही रोशनी मिलेगी।
- शुभ रंग: इंडिगो (नीला-बैंगनी)
- शुभ अंक: 8
- संकल्प वाक्य: “मैं सच्चाई को शांति और आत्मविश्वास से व्यक्त करता हूं।”
अंक 8 (जन्म: 8, 17, 26)

आज का दिन महत्वाकांक्षा और रचनात्मक ताकत से भरा है। अंक 1 का नेतृत्व और अंक 3 का एक्सप्रेशन आपकी सफलता में मदद करेंगे। किसी प्रेजेंटेशन, प्रस्ताव या सार्वजनिक बातचीत के लिए बेहतरीन दिन है। बस याद रखें। आपकी बातें असरदार होने के साथ-साथ कोमल भी होनी जरूरी है।
- शुभ रंग: नेवी ब्लू
- शुभ अंक: 4
- संकल्प वाक्य: “मैं अपनी ताकत से प्रेरित करता हूं, नियंत्रित नहीं करता।”
अंक 9 (जन्म: 9, 18, 27)

आप एक नई शुरुआत और उद्देश्य के दौर में प्रवेश कर रहे हैं। आज की आग जैसी ऊर्जा पुराने भावनात्मक पन्ने बंद कर नए जोश के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रही है। आपके शब्द या काम किसी को हौसला दे सकते हैं। रिश्तों में सच्चाई से बात करेंगे तो मन हल्का और रिश्ता गहरा होगा।
- शुभ रंग: गहरा लाल (क्रिमसन)
- शुभ अंक: 7
- संकल्प वाक्य: “मैं प्यार से नेतृत्व करता हूं और नई शुरुआत का स्वागत करता हूं।”
यह अंक ज्योतिष राशिफल Astropatri.com की अंकज्योतिषी विशेषज्ञ भानुप्रिया मिश्रा द्वारा तैयार किया गया है। अपने सुझाव साझा करने के लिए hello@astropatri.com पर लिखें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।