विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

न्‍यूमेरोलॉजी: जन्मतिथि से जानें इन मूलांक वालों का राज, 35 के बाद पूरी होती है बचपन की इच्छा ; रंग लाती है मेहनत

Updated: Fri, 21 Aug 2026 05:53 PM (IST)

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 8 और 4 वाले लोग अपने बचपन के सपनों को पूरा करने में 35 वर्ष की उम्र तक सफल होते हैं। शनि और राहु से प्रभावित ये मूलांक वाले जीवन में संघर्ष के बाद देर से सफलता और स्थिरता प्राप्त करते हैं।

अंक ज्योतिष: मूलांक 8 और 4 वालों के सपने । (Picture Credit- AI Generated)

अंक ज्योतिष: मूलांक 8 और 4 वालों के सपने । (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। बचपन में कोई बड़ा आदमी बनने का सपना देखता है, तो कोई अपना घर बनाने का। लेकिन ये सपने कब पूरे होते हैं, इनका अनुमान आप अपनी जन्‍म तिथि के आधार पर लगा सकते हैं। खासतौर पर 35 वर्ष की उम्र तक कुछ ही मुलांक के लोग होते हैं, जो अपने बचपन के सपने को पूरा करने में सफल हो पाते हैं।

आज हम आपको बताएंगे कि वो कौन से मुलांक वाले लोग होते हैं, जो 35 की उम्र तक अपने सपनों को पूरा कर पाते हैं और उनमें क्‍या खूबियां होती हैं।

मूलांक 8 वालों को मिलती है देर से सफलता

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 8 माना जाता है। अंक ज्योतिष में मूलांक 8 का संबंध शनि ग्रह से बताया गया है। शनि को कर्म और न्याय का ग्रह माना जाता है। यही वजह है कि मूलांक 8 वालों को जीवन में बहुत संघर्ष करने के बाद सफलता हासिल होती है। इसके लिए अंक 8 वाले भरपूर मेहनत करते हैं।

ऐसा भी कहा जाता है कि अंक 8 वाले मेहनत करने से नहीं घबराते। जब वे अपना लक्ष्‍य तय कर लेते हैं, तो फिर उसी को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ते जाते हैं।

इन लोगों को कम उम्र में जिम्मेदारियां, रुकावटें और कई तरह की चुनौतियां देखने को मिलती हैं। कई बार पूरी मेहनत करने के बाद भी परिणाम देर से मिलता है। हालांकि, ये लोग मुश्किल परिस्थितियों में भी हार नहीं मानते और धीरे-धीरे अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहते हैं।

अंक ज्योतिष के अनुसार 35 से 36 वर्ष की उम्र के बाद मूलांक 8 वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने लग जाते हैं। लंबे समय से रुके काम पूरे होने लगते हैं, करियर या आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलता है। वहीं बचपन में जो सपना देखा होता है, उसे भी यह लगभग इसी उम्र के आस-पास पूरा कर पाते हैं।

मूलांक 4 वालों के सपने भी देर से होते हैं पूरे

4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है। अंक ज्योतिष में इस मूलांक का संबंध राहु से माना जाता है। इनकी सोच आम लोगों से कुछ अलग होती है। वहीं इनके काम करने का तरीका भी सबसे जुदा होता है। इनकी सोच रचनात्मक और नई चीजों को आजमाने वाली हो सकती है। पुराने ढर्रे पर इन्‍हें काम करना पसंद नहीं होता है। अपने काम करने की शैली में ये लोग निरंतर बदलाव करते रहते हैं।

जीवन के शुरुआती वर्षों में इन्हें कई बार सही दिशा चुनने में परेशानी हो सकती है। दरअसल, रहु का इन पर प्रभाव होने के कारण, ये लोग भ्रम में बहुत ज्‍यादा रहते हैं।अचानक आने वाले बदलाव और परिस्थितियां इनके रास्ते में बाधा बन जाती हैं। लेकिन अनुभव बढ़ने के साथ ये लोग अपनी गलतियों से सीखते हैं और बेहतर फैसले लेने लगते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार 35 वर्ष के बाद मूलांक 4 वालों को करियर और आर्थिक जीवन में स्थिरता मिलने लगती है।

अत: सपनों को पूरा करने के लिए अंक 4 और 8 की तरह हमेशा पहले अपने लक्ष्‍यों को तय करना चाहिए और फिर उन्‍हें पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ते रहना चाहिए।

यह भी पढ़ें- 55 की उम्र तक 90 % तक अपनी जिम्मेदारी पूरी कर लेते हैं इस मूलांक के लोग, आखिर में बिताते हैं सुख का जीवन

यह भी पढ़ें- पति-पत्नी का मूलांक एक जैसा हो तो क्या होता है, सुखी वैवाहिक जीवन या होती है तकरार?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है