नौकरी नहीं, बिजनेस में गाड़ते हैं झंडे, इन 4 मूलांक पर जन्मे लोगों में पैदाइशी होता है व्यापार का हुनर
अंक ज्योतिष के अनुसार, 4 मूलांक वाले लोग नौकरी के बजाय व्यापार में अधिक सफल होते हैं। इनमें जन्म से ही नेतृत्व क्षमता, सही निर्णय लेने और जोखिम उठाने का हुनर होता है, जिससे वे बिजनेस में शानदार तरक्की करते हैं।

बिजनेस में तरक्की पाते हैं ये लोग (AI-Generated Image)
HighLights
मूलांक 1, 3, 5, 6 वाले होते हैं जन्मजात सफल बिजनेसमैन
नेतृत्व, दूरदर्शिता से व्यापार में पाते हैं तरक्की
सूर्य, बृहस्पति, बुध, शुक्र ग्रह देते हैं व्यापारिक सफलता
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष की दुनिया में कुछ ऐसे लोग हैं जिनके ब्लड में 'बिजनेसमैन' वाला पावर होता है। इस लिस्ट में 4 ऐसे मूलांक हैं, जिनके जातकों में ये हुनर पैदाइशी होता है।
इन तारीखों पर जन्मे लोग ऐसे होते हैं जो किसी पर निर्भर रहना पसंद नहीं करते। यही वजह है कि किसी के नीचे नौकरी करना इनके बस की बात नहीं। इन लोगों के अंदर सही समय पर सही फैसले लेने की गजब की क्षमता होती है। ये कमाल के रिस्क टेकर होते हैं और कुछ भी कदम उठाने में कभी नहीं घबराते। इनकी यही निडरता इन्हें बिजनेस की दुनिया में छप्परफाड़ तरक्की दिलाती है। आइए समझते हैं कि वो कौन से मूलांक हैं जो नौकरी से ज्यादा बिजनेस में तरक्की करते हैं।
मूलांक 1
अगर आपका जन्म महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 1 है। इस हिसाब से इन पर ग्रहों के राजा सूर्य देव का सीधा प्रभाव होता है। इन लोगों में जन्म से ही नेतृत्व यानी लीडरशिप की कला होती है। ये लोग तुरंत और सटीक फैसले लेने में माहिर होते हैं और खुद के ही बॉस बनना पसंद करते हैं। इनके लिए अपना खुद का स्टार्टअप, रियल एस्टेट का काम और एडमिनिस्ट्रेशन से जुड़ा बिजनेस सबसे लकी साबित होता है।
मूलांक 3
इस लिस्ट में अगला नंबर मूलांक 3 का है। 3, 12, 21 या 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है। इन पर देवगुरु बृहस्पति (गुरु) की विशेष कृपा रहती है। ये लोग बहुत दूर की सोचने वाले और बुद्धिमान होते हैं। इनकी प्लानिंग और रणनीति इतनी पक्की होती है कि बिजनेस में घाटे की गुंजाइश कम ही रहती है। शिक्षा क्षेत्र, फाइनेंस, पब्लिशिंग, कंसल्टेंसी और ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट चलाना इनके लिए बहुत फायदेमंद होता है।
मूलांक 5
अब बारी आती है नंबर 5 वालों की। जिनका जन्म 5, 14 या 23 तारीख को होता है, वे मूलांक 5 वाले कहलाते हैं। अंकशास्त्र में 5 नंबर को सीधा बुध ग्रह से जोड़ा गया है, जो खुद बुद्धि और व्यापार का कारक है। इनकी बातचीत की कला (कम्युनिकेशन स्किल) और लोगों से नेटवर्क बनाने का हुनर शानदार होता है। ये बाजार के नए ट्रेंड्स को बहुत जल्दी भांप लेते हैं। ई-कॉमर्स, ट्रेडिंग, शेयर मार्केट, सेल्स और मार्केटिंग के क्षेत्र में ये लोग खूब नाम कमाते हैं।
मूलांक 6
किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है। इस अंक पर धन और लग्जरी के स्वामी शुक्र ग्रह का राज होता है। इन लोगों को क्रिएटिविटी और लग्जरी लाइफस्टाइल की बहुत अच्छी समझ होती है। मार्केट में क्या नया ट्रेंड आने वाला है, इन लोगों को बखूबी पता होता है। अगर बात करें सूटेबल बिजनेस की तो, इनके लिए फैशन, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, रेस्टोरेंट, खाने-पीने का काम, इंटीरियर डिजाइनिंग और लग्जरी सामानों का काम हमेशा फायदेमंद रहता है। इसलिए कभी भी कुछ करने का दिल करे तो इन्हें बिजनेस में जरूर हाथ डालना चाहिए।
यह भी पढ़ें- इन 4 तारीखों पर जन्मे लोग 25 की उम्र में ही चूम लेते हैं सफलता के कदम, पढ़ें क्या कहता है अंक ज्योतिष?
यह भी पढ़ें- अंक ज्योतिष: सीधापन पड़ता है भारी, इन 3 मूलांक वाले लोगों की मासूमियत का फायदा उठाते हैं चालाक लोग
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।
