अंक ज्योतिष: सीधापन पड़ता है भारी, इन 3 मूलांक वाले लोगों की मासूमियत का फायदा उठाते हैं चालाक लोग
अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक ऐसे भी हैं जिनके जातक स्वभाव से बहुत सीधे और भावुक होते हैं। अपनी इसी सादगी के कारण ये अक्सर चालाकी और साजिश का शिकार बन जाते हैं।

जानिए इनके स्वभाव की खास बातें (AI-Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हम सभी के आस-पास कुछ ऐसे लोग जरूर होते हैं, जो दिल के इतने साफ और सीधे होते हैं कि कोई भी उन्हें आसानी से बेवकूफ बना देता है। अंक ज्योतिष की मानें तो, हमारे जन्म की तारीख यानी हमारा मूलांक हमारे स्वभाव के कई गहरे राज खोलता है। ऐसे में कुछ मूलांक ऐसे हैं जिनके जातक हद से ज्यादा मासूम होते हैं और यही उनकी सबसे बड़ी कमजोरी बन जाती है।
आइए जानते हैं उन 3 मूलांकों के जातकों के बारे में, जो दूसरों की चालाकी नहीं समझ पाते और अक्सर अनजाने में धोखे या साजिश का शिकार हो जाते हैं।
मूलांक 2
अंक ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को होता है, उनका मूलांक 2 होता है। इस अंक पर चंद्रमा का प्रभाव होता है। ये लोग स्वभाव से बहुत ही शांत और इमोशनल होते हैं। इनका दिल इतना कोमल होता है कि ये किसी को भी मदद के लिए 'न' नहीं कह पाते।
मूलांक 6
किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है और इसके स्वामी शुक्र देव हैं। ये लोग जिंदगी को बहुत प्यार और खूबसूरती के साथ जीना पसंद करते हैं। दूसरों को खुश देखना ही इनकी सबसे बड़ी खुशी होती है।
इनका मिलनसार स्वभाव इन्हें लोगों के बीच काफी पॉपुलर तो बनाता है, लेकिन यही इनकी दिक्कत भी है। इनकी महफिल में कई बार ऐसे लोग भी शामिल हो जाते हैं, जो सिर्फ अपना मतलब निकालने आते हैं।
मूलांक 9
किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 9 होता है। मंगल ग्रह के प्रभाव वाले ये जातक बेहद साहसी होते हैं। ये लोग दूसरों की मदद करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।
इनकी दिक्कत यह है कि ये जोश में आकर बिना सोचे-समझे फैसले ले लेते हैं। इन्हें लगता है कि अगर ये सबके साथ अच्छा करेंगे, तो इनके साथ बुरा कैसे हो सकता है? मदद करने की इसी जल्दबाजी में ये सामने वाले की नीयत नहीं भांप पाते।
अंक ज्योतिष की सलाह
सीधा और भोला होना गलत नहीं, लेकिन आज के जमाने में आंख मूंदकर भरोसा करना बेवकूफी हो सकती है। इन मूलांक वालों को बस इतनी सी सलाह दी जाती है कि दिल के साथ-साथ थोड़ा दिमाग भी इस्तेमाल करें। किसी पर भी पूरा यकीन करने से पहले उसे थोड़ा परख लें।
यह भी पढ़ें- अंक ज्योतिष: दिखावे से दूर रहते हैं इन 3 मूलांक के लोग, सफलता मिलने पर भी नहीं छोड़ते सादगी
यह भी पढ़ें- अंक ज्योतिष: इन 3 तारीखों पर जन्मे लोगों पर कर सकते हैं आंख बंद करके भरोसा, कभी नहीं देते धोखा
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।
