विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Numerology: पीठ पीछे छुरा घोंपते हैं इन 3 मूलांक वाले लोग! सीक्रेट्स बताने से पहले 100 बार सोच लें

Published: Fri, 11 Sep 2026 02:58 PM (IST)

क्या आपका दोस्त भी आपके सीक्रेट्स जानकर आपको धोखा दे सकता है? अंक ज्योतिष के अनुसार, 3 मूलांक ऐसे हैं जो अपनी पर्सनल बातें शेयर करने से पहले रहें सावधान।

इन पर न करें आंख बंद कर के भरोसा (AI-Generated Image)

इन पर न करें आंख बंद कर के भरोसा (AI-Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आज की जमाने में भरोसेमंद दोस्त का मिलना किसी खजाने से कम नहीं है। हम अक्सर भावनाओं में बहकर अपने दोस्तों पर आंख बंद करके भरोसा कर लेते हैं और उन्हें अपने टॉप सीक्रेट्स बता देते हैं। लेकिन, कुछ लोगों को इस भरोसे का फायदा उठाना बखूबी आता है।

अंक ज्योतिष में जन्म की तारीख आपके स्वभाव बहुत हद तक बयां करती है। इसका मतलब है कि मूलांक के आधार पर लोगों के स्वभाव के बारे में न्यूमरोलॉजी में बहुत कुछ बताया गया है। मान्यता है कि कुछ खास मूलांक वाले लोगों के साथ उठना-बैठना तो ठीक है, लेकिन उनसे अपने सीक्रेट्स शेयर करना खतरे से खाली नहीं है। आइए जानते हैं अंक शास्त्र के वो 3 मूलांक कौन-से हैं और इनका स्वभाव कैसा है।

मूलांक 4

जिनका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को होता है, उनका मूलांक 4 होता है। राहु के प्रभाव वाले ये लोग बहुत जल्दी दूसरों से घुल-मिल जाते हैं। ये आपके सारे राज जान लेंगे, लेकिन अपने दिल की बात आसानी से नहीं बताएंगे। इनका नेचर थोड़ा रहस्यमयी होता है। अगर इन्हें आपकी कोई बात बुरी लग जाए, तो ये तुरंत रिएक्ट नहीं करेंगे, बल्कि सही समय आने पर अपने तरीके से हिसाब बराबर करते हैं।

मूलांक 7

अब बारी आती है मूलांक 7 वालों की। किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है। इनपर केतु का गहरा प्रभाव होता है। ये लोग बहुत प्राइवेट नेचर के माने जाते हैं। ये आपके कितने भी क्लोज क्यों न आ जाएं, अपनी पूरी प्लानिंग कभी भी शेयर नहीं करते हैं। अगर इनसे कोई अनबन हो जाए, तो ये उस बात को लंबे समय तक दिल में दबा कर रख सकते हैं और अचानक ही आपसे दूरी बना सकते हैं।

मूलांक 8

इस लिस्ट में अगला नंबर मूलांक 8 वालों का है। अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 8 है। शनि से जुड़े ये लोग अपने करियर को लेकर बहुत सीरियस होते हैं। वैसे तो ये मेहनती होते हैं, लेकिन अगर कोई इन्हें ठेस पहुंचाए, तो ये उस बात को इतनी आसानी से नहीं भूलते हैं। ये तुरंत गुस्सा दिखाने के बजाय सही मौके का इंतजार करते हैं और फिर अच्छे से पलटवार करते हैं। इसलिए, इनके साथ हमेशा साफ-सुथरी और स्पष्ट बातचीत ही करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- किसी महारानी से कम नहीं होता इन तारीखों पर जन्मी लड़कियों का रुतबा, शुक्र के प्रभाव से जीती हैं लग्जरी लाइफ

यह भी पढ़ें- Numerology: लग्जरी लाइफ और गजब का अट्रैक्शन, इन तारीखों पर जन्मे लोगों पर रहता है शुक्र का साया

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।