विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

God's Child होते हैं इन तारीखों पर जन्मे बच्चे, भगवान से होता है इनका तगड़ा कनेक्शन

Updated: Tue, 18 Aug 2026 04:58 PM (GMT+05:30)

अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 2, 7 और 9 वाले लोग आध्यात्मिक रूप से बहुत मजबूत होते हैं। जानिए किन तारीखों में जन्मे लोगों पर भगवान की विशेष कृपा रहती है।

भगवान के बेहद करीब होते हैं ये लोग (AI-Generated Image)

भगवान के बेहद करीब होते हैं ये लोग (AI-Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष के जरिए हम किसी भी इंसान के स्वभाव, उसके भविष्य और उसकी खूबियों के बारे में आसानी से जान सकते हैं। जिस तरह से कुंडली में ग्रहों की चाल का असर हमारे जीवन पर पड़ता है, ठीक उसी तरह हमारी जन्म की तारीख यानी मूलांक भी हमारी किस्मत तय करता है।

अंक ज्योतिष का मानना है कि कुछ खास तारीखों में जन्मे लोग ईश्वर के बहुत करीब होते हैं। इन पर भगवान की विशेष मेहरबानी रहती है और इनकी मुरादें भी जल्दी पूरी होती हैं। इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं उन 3 भाग्यशाली मूलांकों के बारे में, जिनकी पुकार भगवान सबसे जल्दी सुनते हैं:

मूलांक 2

जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 2, 11, 20 या 29 तारीख को होता है, उनका मूलांक 2 होता है। ये लोग दिल के बहुत साफ और भावुक होते हैं। इनका मन भगवान की भक्ति, ध्यान और कीर्तन में खूब लगता है। छल-कपट से कोसों दूर रहने के कारण ये भगवान के बहुत प्रिय माने जाते हैं। सच्चे मन से की गई इनकी प्रार्थना कभी खाली नहीं जाती। ईश्वरीय कृपा के कारण इनके जीवन में आने वाली बड़ी-बड़ी मुसीबतें अपने आप टल जाती हैं और इन्हें मानसिक शांति मिलती है।

मूलांक 7

अगर किसी व्यक्ति का जन्म महीने की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक 7 कहलाएगा। अंक ज्योतिष कहता है कि मूलांक 7 वालों का भगवान के साथ सीधा और बहुत गहरा नाता होता है। ये लोग स्वभाव से थोड़े रहस्यमयी और एकांत पसंद करने वाले होते हैं। ईश्वर पर इनका अटूट विश्वास इन्हें हर तरह की नकारात्मकता (निगेटिविटी) से बचाकर रखता है। विपरीत परिस्थितियों में भी ये लोग कभी घबराते नहीं हैं और आध्यात्म के रास्ते पर चलते हैं।

मूलांक 9

जिनका जन्म 9, 18 या 27 तारीख को होता है, उनका मूलांक 9 होता है। इस मूलांक के लोगों पर भी ऊपर वाले की खास दया दृष्टि रहती है। इनकी ईश्वर के प्रति आस्था इतनी गहरी होती है कि ये मानसिक और आत्मिक रूप से बहुत मजबूत बन जाते हैं। ये निस्वार्थ भाव से लोगों की मदद करते हैं। भगवान की कृपा से इन्हें जीवन में बिना ज्यादा मांगे ही नाम, सम्मान और सुख-सुविधाएं आसानी से मिल जाती हैं।

यह भी पढ़ें- 55 की उम्र तक 90 % तक अपनी जिम्मेदारी पूरी कर लेते हैं इस मूलांक के लोग, आखिर में बिताते हैं सुख का जीवन

यह भी पढ़ें- अंक ज्योतिष: दिखावे से दूर रहते हैं इन 3 मूलांक के लोग, सफलता मिलने पर भी नहीं छोड़ते सादगी

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।